
आज का दिन विशेष ज्योतिषीय प्रभाव से युक्त है। चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शिव योग, द्विपुष्कर योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
मेष राशिफल –
आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मानसम्मान बढ़ेगा। किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। जीवनसाथी को उपहार देने से रिश्ते मजबूत होंगे। शाम को किसी पारिवारिक सदस्य की तबीयत बिगड़ने से भागदौड़ हो सकती है।
वृषभ राशिफल –
आप अपनी योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शाम को मेहमानों के आगमन से घर में रौनक रहेगी।
मिथुन राशिफल –
आज के दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति की संभावना है। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी। शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशिफल –
आज घर के कार्यों में रुचि लेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। नए विचारों को कार्यरूप देंगे। शाम को परिवार के छोटे बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
सिंह राशिफल –
परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा।
कन्या राशिफल –
सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बड़े बुजुर्गों से शुभ कार्यों पर चर्चा करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। शाम को बच्चों के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा।
तुला राशिफल –
आज व्यापार में आय के नए स्रोत मिलेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शाम को धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वृश्चिक राशिफल –
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशिफल –
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी प्रियजन से पैसों का लेनदेन सोचसमझकर करें। गुप्त बातें दोस्तों से साझा करने से बचें। शाम को शादी या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मकर राशिफल –
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवहार में सावधानी बरतें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। नवविवाहित जोड़ों के घर खास मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव कम होगा।
कुंभ राशिफल –
व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। किसी मित्र की मदद से राहत मिलेगी। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम भरे काम से बचें। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।
मीन राशिफल –
आज का दिन शुभ रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
17 नवंबर 2024 राशिफल: मेष, तुला और मीन राशि के लिए शिव योग शुभ, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा –
17 november 2024 horoscope: Shiva yoga is auspicious for aries, libra and pisces, know how the day will be for you today