JPB NEWS 24

Headlines

May 31, 2022

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने रोते बिलखते आंखों से हुए किया अंतिम संस्कार, हज़ारों फैंस ने नम आंखों से किया विदा – sidhu moose wala

रोते बिलखते पिता ने किया सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, हज़ारों फैंस ने नम आंखों से किया विदा पंजाब के जानेमाने गायक-अभिनेता और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम एक गैंगस्टर द्वारा हत्या कर दी गई. आज गायक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. लाल पगड़ी में विदा हुए सिद्धू मूसेवाला सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर में निकाली गई. ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ माता-पिता भी मौजूद थे. अंतिम यात्रा के दौरान सिद्धू के पिता बेहद भावुक नज़र आए इस दौरान इन्होंने अपनी पगड़ी तक उतार दी. अंमित संस्कार से पहले सिद्धू मूसेवाला को लाल रंग की पगड़ी भी पहनाई गई. 6 महीने बाद होनी थी शादी Sidhu Moose Wala News: सिद्धू मूसेवाला की 6 महीने में बाद शादी होने वाली थी. बताया जा रहा है कि अक्टूबर में सिद्धू की शादी तय थी. जिस लड़की से उनकी शादी होनी थी, उनका भी रो रोकर बुरा हाल है. बीते रोज़ भी उनकी होने वाली पत्नी अपने परिवार के साथ सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंची थीं. पैतृक ज़मीन पर अंतिम संस्कार सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ज़मीन पर किया जाएगा. एबीपी न्यूज़ से उनके एक करीबी ने कहा कि लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए गांव में उनकी अपनी ज़मीन पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार से अभूतपूर्व तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. लाखों की भीड़ उन्हें आखिरी विदाई देने सड़कों पर उतर आई है.   आखिरी सफर पर मूसेवाला सिद्धू मूसेवाला के आखिरी सफर में हज़ारों चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मूसेवाला के चाहने वालों का कहना है कि उनके कत्ल करने वालों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए. आखिरी सफर में मौजूद लोगों ने कहा कि मूसवेला बड़े दिल वाले थे. वो हर व्यक्ति से मिलते थे. कहा जा रहा है कि अंतिम संस्कार में एक लाख लोग आए हैं. सिद्धू के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल बेटे की मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है. बेटे के जाने के से ग़म से दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं. सिद्धू की अंतिम यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हं जिसमें उनके मां-पापा रोते बिलखते दिख रहे हैं. गांव में बजाया जाएगा मूसेवाला का आखिरी गाना सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘द लास्ट राइड’ मंगलवार को पंजाब के मानसा जिले स्थित उनके पैतृक गांव मूसा में बजाया जाएगा. उनके परिवार ने यह जानकारी दी है.

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने रोते बिलखते आंखों से हुए किया अंतिम संस्कार, हज़ारों फैंस ने नम आंखों से किया विदा – sidhu moose wala Read More »

कमिशनरेट पुलिस ने 72 घंटों में कार छीनने की वारदात को सुलझाया, तेजधार हथियारों सहित 6 गिरफ़्तार

कमिशनरेट पुलिस ने 72 घंटों में कार छीनने की वारदात को सुलझाया, तेजधार हथियारों सहित 6 गिरफ़्तार जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : कमिशनरेट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते बंदूक की नोक पर दोआबा चौक से कार छीनने की वारदात को 72 घंटों में सुलझाया। इस सम्बन्धित जानकारी देते पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि कमिशनरेट पुलिस ने कार छीनने के केस को सूझबूझ से हल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सब- वे के नज़दीक दोआबा चौक से 27 -28 मई की शाम को सविफ़्फ़ट डिज़ायर कार नंबर पी.बी. 08 डीजे 4789 को बंदूक की नोक पर छीना गया था। उन्होंने बताया कि इस पर तुरंत कार्यवाही करते डिप्टी कमिशनर पुलिस जसकिरन तेजा और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर पुलिस गुरबाज़ सिंह के नेतृत्व में पुलिस आधिकारियों की टीमों का गठन किया गया। पुलिस कमिशनर ने आगे बताया कि एक जानकारी पर छह आरोपियों करन पुत्र राम पाल, सौरभ पुत्र सुरिन्दर पाल, राज्यपाल पुत्र बलविन्दर सिंह, अतुल पुत्र राज कुमार, मोहित सिक्का पुत्र जोगिन्द्र पाल और अंकित पुत्र राजिन्दर कुमार की पहचान की गई है को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार छीनने के बाद आरोपियों की तरफ से मौके से दौड़ने की कोशिश की गई परन्तु कार डिवाईडर से टकराने के बाद कार को वही छोड़ कर भाग गए। उन्होंने बताया कि कार छीनने की बारीकी से पड़ताल करते पुलिस की तरफ से इन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस कमिशनर ने आगे बताया कि इस केस में आगे पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनें में इस सम्बन्धित अन्य खुलासे हो सकते है। उन्होंने बताया कि छीनी हुई कार के साथ आरोपियों से अनेक हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस कमिशनर ने सी.आई.ए. इंचार्ज सुखदीप सिंह और उसकी टीम को केस 72 घंटों में हल करने के लिए किये यतनों की प्रशंसा की ।पुलिस कमिशनर ने कहा कि पुलिस टीम जिसने इस केस को सुलझाया है का सम्मान किया जाएगा।

कमिशनरेट पुलिस ने 72 घंटों में कार छीनने की वारदात को सुलझाया, तेजधार हथियारों सहित 6 गिरफ़्तार Read More »

ट्रैफिक ब्‍लॉक के कारण रेलगाडि़यॉं रदद्/मार्ग परिवर्तन सर्वसंबंधित को सूचित किया

ट्रैफिक ब्‍लॉक के कारण रेलगाडि़यॉं रदद्/मार्ग परिवर्तन सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि उत्‍तर रेलवे के लखनऊ मण्‍डल के खेतासराय स्‍टेशन पर रेल लाइन संबंधित कार्य के चलते दिनांक 01.06.2022 से 07.06.2022 तक 7 दिन का ट्रैफिक ब्‍लॉक लिए जाने के कारण निम्‍नलिखित रेलगाडियां निम्‍नानुसार अस्‍थाई रूप से प्रभावित रहेंगी:- रेलगाडियां रदद् दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्‍सप्रेस रदद् रहेगी । रेलगाडि़यों का मार्ग परिवर्तन दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्‍सप्रेस बारास्‍ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी । यह रेलगाड़ी बाबातपुर, खालिसपुर, जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्‍या, आचार्य नरेन्‍द्र देव नगर, अयोध्‍या कैंट, सोहवाल, रूदौली, पटरंगा, दरयाबाद तथा बाराबंकी स्‍टेशनों पर नहीं ठहरेगी । दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 13308 फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्‍सप्रेस बारास्‍ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतागढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी । यह रेलगाड़ी जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्‍या, आचार्य नरेन्‍द्र देव नगर, अयोध्‍या कैंट, सोहवाल, रूदौली, पटरंगा, दरयाबाद तथा बाराबंकी स्‍टेशनों पर नहीं ठहरेगी । दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 13151 कोलकत्‍ता-जम्‍मूतवी एक्‍सप्रेस बारास्‍ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी । यह रेलगाड़ी जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्‍या, आचार्य नरेन्‍द्र देव नगर, अयोध्‍या कैंट, सोहवाल, रूदौली, दरयाबाद, सफदरगंज और बाराबंकी स्‍टेशनों पर नहीं ठहरेगी । दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 13152 जम्‍मूतवी-कोलकत्‍ता एक्‍सप्रेस बारास्‍ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी । यह रेलगाड़ी जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्‍या, आचार्य नरेन्‍द्र देव नगर, अयोध्‍या कैंट, सोहवाल, रूदौली, दरयाबाद, सफदरगंज तथा बाराबंकी स्‍टेशनों पर नहीं ठहरेगी ।

ट्रैफिक ब्‍लॉक के कारण रेलगाडि़यॉं रदद्/मार्ग परिवर्तन सर्वसंबंधित को सूचित किया Read More »

परिवहन मंत्री द्वारा सरकारी बसों की डीज़ल चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को सख़्त निर्देश

परिवहन मंत्री द्वारा सरकारी बसों की डीज़ल चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को सख़्त निर्देश निरंतर शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों के साथ की आपातकालीन बैठक पारदर्शिता लाने के लिए विभागीय सेवाएं ऑनलाइन करने सम्बन्धी मसौदा रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करने की हिदायत चंडीगढ़ ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : सरकारी बसों का तेल चोरी होने की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों से पूछा कि जनरल मैनेजरों को पहली बैठक के दौरान हर बस से प्रति लीटर अधिक से अधिक माईलेज सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी दिए गए निर्देश सम्बन्धी क्या कार्यवाही की गई है। अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में हर तरह का भ्रष्टाचार का ख़ात्मा करने का प्रण लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह जनरल मैनेजरों से निर्धारित लक्ष्य से कम माईलेज देने वाले ड्राइवरों से रिकवरी करने सम्बन्धी कार्यवाही रिपोर्ट लें। विभाग की आमदन बढ़ाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोगों के पैसों के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसका कोई लिहाज़ नहीं किया जाएगा। मंत्री ने लोगों को परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा दी जाने वाली लोग-पक्षीय सेवाओं को जल्द ही ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विभाग की सार्वजनिक सेवाओं को ऑनलाइन करने सम्बन्धी मसौदा रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर-अंदर पेश की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया से जहाँ लोगों को तुरंत और आसानी से सेवाएं मिलेंगी, वहीं बस पर्मिट देने जैसी सेवा ऑनलाइन करने से बस माफिया पर भी नकेल कसी जा सकेगी। परिवहन मंत्री स. भुल्लर ने कहा कि बसों को अलॉट किए जाने वाले टाईम टेबल में भी किसी किस्म का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान सचिव परिवहन श्री विकास गर्ग, डायरैक्टर स्टेट परिवहन श्रीमती अमनदीप कौर और मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. पटियाला श्रीमती पूनमदीप कौर उपस्थित थे।

परिवहन मंत्री द्वारा सरकारी बसों की डीज़ल चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को सख़्त निर्देश Read More »

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ 38 ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੇਅਰਜ਼ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸਹਿਮਤੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ 38 ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੇਅਰਜ਼ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸਹਿਮਤੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ 18 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਸਿੱਖਿਆ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ: ਡਾ: ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ( ਜੇ ਪੀ ਬੀ ਨਿਊਜ਼ 24 ) :ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਇਸਤਰੀ ਤੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਜ ਕੋਵਿਡ ਕਾਰਨ ਅਨਾਥ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 38 ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਲਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੇਅਰਜ਼ ਸਕੀਮ ਦੇ ਸਹਿਮਤੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਚੋਣ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੇਅਰ ਸਕੀਮ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ 18 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਹੋਣ ‘ਤੇ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਸ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ, ਸਰਕਾਰੀ ਸਹਾਇਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਸਕੂਲਾਂ, ਕੇਂਦਰੀ ਵਿਦਿਆਲਿਆ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁਫ਼ਤ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਕਿਤਾਬਾਂ ਅਤੇ ਵਰਦੀ ਦਾ ਖਰਚਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਾਂ ਦੀਆਂ ਰਾਜਧਾਨੀਆਂ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਇਹ ਆਯੋਜਨ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਿਵਲ ਸਕੱਤਰੇਤ ਵਿਖੇ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਐਕਸ ਗ੍ਰੇਸ਼ੀਆ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਦਕਿ 18 ਸਾਲ ਤੱਕ ਦੀ ਉਮਰ ਤੱਕ ਪ੍ਰਤੀ ਬੱਚਾ 4000 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਸਪਾਂਸਰਸ਼ਿਪ ਲਾਭ, 23 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਤੱਕ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ “ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਦਿਅਕ ਕਰਜ਼ਾ ਵੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਕਰਜ਼ੇ ਦਾ ਵਿਆਜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੇਅਰਜ਼ ਜ਼ਰੀਏ ਅਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।” ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰੈਜੂਏਸ਼ਨ ਤੱਕ ਮੁਫ਼ਤ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਮਦਨ ਜਾਂ ਹੋਰ ਯੋਗਤਾ ਦੇ ਮਾਪਦੰਡਾਂ ਦੀ ਪਰਵਾਹ ਕੀਤੇ ਬਿਨਾਂ ਤੁਰੰਤ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਉਮਰ 18 ਸਾਲ ਦੀ ਹੋ ਜਾਣ ਉਪਰੰਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਆਹ ਸਮੇਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਸਕੀਮ ਦਾ ਲਾਭ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। “ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਤਹਿਤ, ਪ੍ਰਤੀ ਲਾਭਪਾਤਰੀ 51,000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਰਬੱਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਰਾਜ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਸਕੀਮ ਦਾ ਲਾਭ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਘਰ-ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।” ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਇਸਤਰੀ ਤੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਸ੍ਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਹਾਲੀ ਅਮਨਿੰਦਰ ਕੌਰ ਬਰਾੜ, ਜੁਆਇੰਟ ਡਾਇਰੈਟਰ ਗੁਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੌੜ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਨਵਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਕੈਪਸਨ: ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ।

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ 38 ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੇਅਰਜ਼ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸਹਿਮਤੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ Read More »

रिश्वत लेने के दोष में विजीलैंस द्वारा सहायक लाईनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज

विजीलैंस ब्यूरो पंजाब रिश्वत लेने के दोष में विजीलैंस द्वारा सहायक लाईनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज चण्डीगढ़  ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जालंधर में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के एक सहायक लाईनमैन (ए.एल.एम) को 75,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के कार्यालय गाँव बडि़ंग, जालंधर में तैनात ए.एल.एम अमृत लाल मोदी को बलवीर कौर निवासी गाँव तल्लण, जि़ला जालंधर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के वाट्सऐप नंबर पर अपनी दर्ज करवाई शिकायत में दोष लगाया था कि उक्त लाईनमैन पहले ही उसके घरेलू बिजली बिल के निपटारे के लिए तीन किस्तों में 75,000 रुपए ले चुका है, परन्तु उसके बिजली बिल का निपटारा नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी ए.एल.एम ने उसे रिश्वत की रकम वापस करने के लिए 50,000 रुपए का चैक भी दिया था, परन्तु बैंक द्वारा यह चैक रद्द कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान दोष सही साबित हुए और मुलजि़म ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके इकबालिया बयान के आधार पर जालंधर से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उक्त दोषी सहायक लाईनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

रिश्वत लेने के दोष में विजीलैंस द्वारा सहायक लाईनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज Read More »

ज्वाइंट डायरैक्टर कृष्ण लाल रत्तू को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब ज्वाइंट डायरैक्टर कृष्ण लाल रत्तू को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट मुख्यमंत्री द्वारा फिऱोज़पुर के विधायक श्री रजनीश दहीआ ने दी श्रद्धांजलि अलग-अलग नेताओं और अधिकारियों ने कृष्ण लाल रत्तू के जीवन संघर्ष और समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद किया चंडीगढ़ ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): बीते दिनों अपनी जीवन यात्रा पूरी कर चल बसे सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के ज्वाइंट डायरैक्टर श्री कृष्ण लाल रत्तू को आज समाज के अलग-अलग वर्ग के नेताओं और लोगों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की गईं। यहाँ के सैक्टर-38 स्थित गुरुद्वारा साहिब (शाहपुर) में स्वर्गीय श्री कृष्ण लाल रत्तू की आत्मिक शान्ति के लिए की गई अंतिम अरदास में उनके रिश्तेदारों के अलावा दोस्त-साथी, विभाग के सहकर्मी, पत्रकार और पंजाब सिविल सचिवालय के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धाँजलि समारोह के दौरान फिऱोज़पुर से विधायक श्री रजनीश दहीआ ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा श्रद्धाँजलि भेंट की, जबकि महतपुर के काऊंसलर श्री कश्मीरी लाल, सूचना एवं    लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा, यूनिवर्सिटी दिनों से श्री रत्तू के साथी ज्वाइंट डायरैक्टर स. रणदीप सिंह आहलूवालीया और सेवानिवृत्त संयुक्त डायरैक्टर डॉ. अजीत कंवल सिंह ने श्री रत्तू के साथ अपनी यादें साझा की और उनके जीवन संघर्ष संबंधी प्रकाश डाला। इस मौके पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर सुमित जारंगल और विशेष सचिव सेनू दुग्गल के अलावा अलग-अलग जिलों के डीपीआरओ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर एस.डी.एम. बरनाला श्री गोपाल सिंह, पंजाबी समाचार पत्र रोज़ाना अजीत, आज की आवाज़, अकाली पत्रिका, पहरेदार, पंजाब टाईम्ज़ और सच दी पिटारी द्वारा प्राप्त शोक संदेश पढक़र सुनाए गए।

ज्वाइंट डायरैक्टर कृष्ण लाल रत्तू को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट Read More »

विद्यार्थियों में व्यापारिक उद्यमिता का कौशल संचार करने के लिए कॉलेज स्मार्ट करवाएगा ‘यंग फाऊंडर समिट’

विद्यार्थियों में व्यापारिक उद्यमिता का कौशल संचार करने के लिए कॉलेज स्मार्ट करवाएगा ‘यंग फाऊंडर समिट’ जून 3 से जून 5 तक होने वाले इस मुकाबलों में देश भर से विद्यार्थी लेंगे हिस्सा  चण्डीगढ़ ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : कॉलेज स्मार्ट द्वारा चण्डीगढ़ के होटल हयात में 3 से 5 जून तक ‘यंग फाऊंडर समिट’-एक 3 दिवसीय बूट कैंप मुकाबला आयोजित करवाया जायेगा, जिसका मकसद भारत के हाई स्कूल स्तर के विद्यार्थियों में व्यापारिक क्षेत्र में नाम कमाने के लिए उद्यमिता की भावना पैदा करना होगा। ‘युवा मन में सबसे उत्तम विचार’ के सिद्धांत के अंतर्गत 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली विद्यार्थी इस 52 घंटे वाले स्टार्ट अप प्रोग्राम में व्यापार के नए और आज के समय के साथ मेल खाते अलग विचारों को सामने रखते हुए उनके हर पहलू पर गहराई से विचार-विमर्श करेंगे। यंग फाऊंडर समिट की टीम द्वारा 2000 से भी अधिक विद्यार्थियों को उनके सपने पूरे करने में मदद दी जा चुकी है। कॉलेज स्मार्ट के संस्थापक डायरैक्टर नावया मेहता इंडियाना यूनिवर्सिटी के बलूमिंगटन-कैले स्कूल ऑफ बिजऩस से ग्रेजुएशन कर चुकी है। उनका मकसद कॉलेज स्मार्ट से अपना भविष्य तलाशते हुए विद्यार्थियों को अपने कैरियर सम्बन्धी जागरूक होकर सही निर्णय लेने के काबिल बनाना है। हाई स्कूलों के साथ हिस्सेदारी करने का उनका मकसद स्कूली विद्यार्थियों को अपनी अकादमिक और ग़ैर-अकादमिक रुचियों के प्रति जागरूक करते हुए उनमें ज़रुरी कौशल पैदा कर उनको भारत समेत दुनिया भर की शीर्ष यूनिवर्सिटियों तक पहुँचने में मदद करना है। नावया मेहता द्वारा अब तक अमरीका में 200 से अधिक विद्यार्थियों का अकादमिक और पेशेवर पक्ष से अलग-अलग पेशों की भांत-भांत के पदों सम्बन्धी मार्गदर्शन किया जा चुका है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रामाणिक कैरियर प्रशिक्षक हैं। भारत भर से विद्यार्थी कॉलेज स्मार्ट द्वारा करवाए जाने वाले इस यंग फाऊंडर समिट के लिए www.youngfounderssummit.com पर लॉग इन कर सकते हैं या +91-9876100999 पर कॉल करके और ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यार्थियों में व्यापारिक उद्यमिता का कौशल संचार करने के लिए कॉलेज स्मार्ट करवाएगा ‘यंग फाऊंडर समिट’ Read More »