JPB NEWS 24

Headlines

August 31, 2022

हिमाचल में विधायक राणा गुरजीत के साथ घटा भयानक हादसा, बाल-बाल बची जान

हिमाचल में विधायक राणा गुरजीत के साथ घटा भयानक हादसा, बाल-बाल बची जान   कपूरथला से कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह की कार हिमाचल के चैल नजदीक एक भयानक हादसे का शिकार हो गई है। इस हादेस में राणा गुरजीत सिंह की कार एक गहरी खड्ड में गिर गई, जिसमें विधायक राणा गुरजीत सिंह बाल-बाल बचे। राणा गुरजीत को गाड़ी में से सुरक्षित निकाल लिया गया है। उनके सुरक्षा कर्मचारी भी घटना के दौरान उनके साथ थे। बताया जा रहा है कि कि किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, पर गाड़ी की हालत काफी क्षतिग्रस्त है I

हिमाचल में विधायक राणा गुरजीत के साथ घटा भयानक हादसा, बाल-बाल बची जान Read More »

पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को पीटकर किया अपंग

पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को पीटकर किया अपंग रांची : झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा पुलिस ने एक युवती को प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से थाना में पूछताछ की जा ही है। इस मामले में सीमा पात्रा के अलावा उसकी बेटी की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि सीमा पात्रा से पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का कोट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। पीड़िता को फिर से रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता गुमला की रहने वाली है। आठ साल पहले वह रांची में रहकर लोगों के घरों का काम करती थी। इसी बीच पीड़िता आरोपित सीमा पात्रा के घर काम मांगने पहुंंची। पीड़िता को काम तो मिल गया लेकिन उसे नहीं पता था कि वह इसके बाद आरोपित के घर से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी। पुलिस को पीड़िता के घरवालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सीमा पात्रा का बेटा आयुष्मान उसे कई बार बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश करता था इस वजह से सीमा ने अपने बेटे को पागल बना दिया।

पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को पीटकर किया अपंग Read More »