JPB NEWS 24

Headlines

September 21, 2022

थाना पांच के इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, सोने के गहने और नकदी ले उड़े

थाना पांच के इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, सोने के गहने और नकदी ले उड़े जालंधर थाना पांच के इलाके बस्ती दानिशमंदा मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर के ताले तोड़कर लाखों के समान और रुपए पर हाथ साफ करके इस बारे पुलिस को सूचित किया गया सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची बनारसी दास ने बताया कि वह 4:00 बजे के करीब घर से बाहर गया था उसके बाद उनकी पत्नी 5:00 बजे के करीब घर लौटी तो उसने देखा कि घर के और अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं चोर 50000 की नगदी कुछ डॉलर और एक जोड़ी सोने के टोपस एक सोने की अंगूठी चुरा कर लेंगे हैरानी जनक बात है कि घर में और भी सामान पड़ा हुआ था घर में मोबाइल फोन भी पड़े हुए थे लेकिन चोरों ने और किसी सामान पर हाथ साफ नहीं किया सोने के गहने और नगदी ही चोर चुरा कर लेंगे दिनदहाड़े जिस तरीके से इस मोहल्ले में चोरी हुई है वह किसी जानकार का काम है थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं

थाना पांच के इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, सोने के गहने और नकदी ले उड़े Read More »

अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ( एओआई ) ने प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान को चिह्नित करने के लिए सबसे बड़ी मानव श्रृंखला आयोजित की

अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ( एओआई ) ने प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान को चिह्नित करने के लिए सबसे बड़ी मानव श्रृंखला आयोजित की जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : जिसमें अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट की तरफ से डॉक्टर बुरहान वाणी जी ने प्रोस्टेट कैंसर के बारे में लोगो को जागरूक किया।अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ( एओआई ), कैंसर स्पेशलिटी अस्पतालों की सबसे बड़ी श्रृंखला में से एक है, जो प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सबसे बड़ी मानव श्रृंखला के गठन का आयोजन किया तथा इसके दौरान डॉक्टर बुरहान वाणी ने इसके परीक्षण और प्रारंभिक पहचान की आवश्यकता के बारे में बताया। यह अभियान एक बहुत बड़े व्यापक रूप से चलाया जा रहा है है और इस पहल को एओआई मुख्य अभियान प्रोस्टेटशी के साथ चला रहा है अभियान बुधवार की सुबह बर्लटन पार्क जालंधर में मानव श्रृंखला के गठन के साथ शुरू हुआ। इसमें लगभग 75 लोगों से 100 लोगों ने भाग लिया। इसमें लोगों को अपने परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा किसी भी प्रकार से शर्माने के लिए मना किया गया । यह एक सामाजिक पहल है ,जो लोगों को उनकी बीमारी के बारे में जल्द पता लगाने के महत्व के बारे में प्रमाणिक जानकारी प्रदान करने का वादा करती है एओआई और एवन बैडमिंटन क्लब (एबीसी) के प्रतिभागी अपनी विशेष रूप से डिजाइन की गई टी-शर्ट पहनकर बड़ी संख्या में बाहर आए। इस कार्यक्रम में एओआई से जुड़े प्रतिभागियों को पत्रक देते हुए देखा गया, जिसमें पहल और कार्रवाई के आह्वान का संक्षेप में वर्णन किया गया था। इस पहल में प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ बुरहान वानी भी शामिल हुए, जिन्होंने बीमारी के कारणों के बारे में जानकारी प्रदान की डॉक्टर बुरहान वाणी ने बताया की ( एओआई ) पुरुषों को शीघ्र निदान के लिए शीघ्र परीक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है। निदान पर उपचार के मानदंड बदल जाते हैं, जिससे लंबे समय में बेहतर रोग का निदान होता है। कुल मिलाकर, इस पहल का उद्देश्य रोगियों को उनकी स्थितियों का प्रबंधन करने के लिए सही संसाधन प्राप्त करने में मदद करना है। बढ़ी हुई जागरूकता के साथ, प्रोस्टेट कैंसर का शीघ्र निदान किया जा सकता है, जो बेहतर चिकित्सा परिणामों में मदद करता है। अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट (एओआई) में, हम दक्षिण एशिया में अपने मरीजों के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास नैदानिक ​​विशेषज्ञता, तकनीकी श्रेष्ठता और सेवा उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ( एओआई ) सभी आयु समूहों में सभी प्रकार के कैंसर के लिए सटीक कैंसर देखभाल की पेशकश करते हुए उपचार उत्कृष्टता में सबसे आगे है। इस दौरान मौके पर अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टिट्यूट की तरफ से सिमरनजीत सिंह , परविंद्र सिंह ,रोहित, गगन सिंह ,विकास, राघव , तथा गौरव मेहता मौजूद रहे। इनके इलावा एवन बैंडमिंटन के प्रेसिन्डेट सतपाल सेटिया जी तथा उनकी पूरी टीम भी मौके पर मौजूद रही।

अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ( एओआई ) ने प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान को चिह्नित करने के लिए सबसे बड़ी मानव श्रृंखला आयोजित की Read More »

01 ਕਿਲੋ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਚਰਸ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

01 ਕਿਲੋ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਚਰਸ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਸ. ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ IPS , ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ , ਸ਼੍ਰੀ ਜਸਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ , PPS , DCP – Inv . , ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸ਼੍ਰੀ ਕੰਵਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ , PPS , ADCP – In . , ਸ਼੍ਰੀ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ , PPS , ACP – Detective ਅਤੇ ਮਿਸ ਖੁਸ਼ਬੀਰ ਕੌਰ , PPS , ACP Model Town ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਵਿੱਚ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ , ਇੰਚਾਰਜ ਐਂਟੀ ਨਾਰਕੋਟਿਕਸ ਸੈਲ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਦੀਪਕ ਬਹਾਦਰ ਪੁੱਤਰ ਮਾਨ ਬਹਾਦਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਸੌਲ ਮਨੀਕਰਨ ਕੁੱਲ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਗਲੀ ਨੰ . 1 ਮਜਨੂ ਕਾ ਟੀਲਾ , ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਨੂੰ 01 ਕਿਲੋ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਚਰਸ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਮਿਤੀ 20.09.2022 ਨੂੰ ਐਂਟੀ ਨਾਰਕੋਟਿਕ ਸੈਲ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਝਾਏ ਗਸ਼ਤ – ਬਾ – ਚੈਕਿੰਗ ਭੈੜੇ ਪੁਰਸ਼ਾਂ ਟੀ – ਪੁਆਂਇੰਟ ਸਤੁਲਜ ਸਿਨੋਮਾ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਨੇੜੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਕਿ ਇੱਕ ਮੋਨਾ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਮੋਢਿਆਂ ਪਰ ਨੀਲੇ ਰੰਗ ਦਾ ਕਿੱਟ ਬੈਗ ਲੈ ਕੇ , ਪੈਦਲ ਆਉਂਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਜੋ ਸਾਹਮਣੇ ਖੜੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇਖ ਕੇ ਘਬਰਾ ਕੇ ਪਿੱਛੇ ਵੱਲ ਨੂੰ ਮੁੜ ਪਿਆ , ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਅਧਾਰ ਪਰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਨਾਮ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ ਜਿਸ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਦੀਪਕ ਬਹਾਦਰ ਪੁੱਤਰ ਮਾਨ ਬਹਾਦਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਸੋਲ ਮਨੀਕਰਨ ਕੁੱਲੂ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਗਲੀ ਨੰ . 1 ਮਜਨੂ ਕਾ ਟੀਲਾ , ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਦੱਸਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਤਲਾਸੀ ਗਜ਼ਟਡ ਅਫਸਰ ਮਿਸ , ਖੁਸ਼ਬੀਰ ਕੌਰ , PPS , ACP – Model Town ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਦੀ ਹਾਜਰੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ , ਜਿਸ ਪਾਸੇ 01 ਕਿਲੋ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਵਜ਼ਨੀ ਚਰਸ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁੱਕਦਮਾ ਨੰ . 157 ਮਿਤੀ 20.09.22 ਅ : ਧ 20/61/85 NDPS Act ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰ . 6 ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ੀ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਸੋਂ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਨੂੰ ਤੋੜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

01 ਕਿਲੋ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਚਰਸ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ Read More »

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस नई दिल्ली ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे. आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली. एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव लंबे समय से जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे. श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था और वो गजोधर भैया के नाम से पर्दे पर मशहूर थे. उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. श्रीवास्तव अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाते थे.श्रीवास्तव ने राजनीति में भी किस्मत आजमाया था. 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजावदी पार्टी ने उन्हें कानपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने यह कहते हुए टिकट लौटा दिया था कि उन्हें पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं मिल रहा है. बाद में उन्होंने उसी साल मार्ट 2014 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.राजू श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे.

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन Read More »

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं : मोहिंदर भगत

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं : मोहिंदर भगत पंजाब की जनता ने बड़े उत्साह के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई मगर आज सरकार को बने हुए 6 महीने गुजर चुके हैं और पंजाब में हर रोज कत्ल हो रहे हैं और कोई भी किसी को गोली मारकर मार रहा है। आज पंजाब में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है । लूटपाट,चोरी,छीनाझपटी की वारदातें हो रही है,पंजाब का माहौल दिन-ब-दी बिगड़ता जा रहा है , जिससे आने वाले समय में इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है। ऐसे लग रहा है कि जैसे पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है,जो लोग समाज को शिक्षित कर रहे हैं जैसे के प्रोफेसर ,टीचर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है। पिछले 6 महीने से विकास के सभी काम ठप पड़े हैं, सड़के टूटी, सीवरेज बंद, दूषित पानी और सफाई व्यवस्था चर्मरा गई है। महिलाओं को जो 1000 देने का आप सरकार ने वादा किया था, महिलाएं आज भी इंतजार कर रही है। सभी सरकारी अधिकारी डर के माहौल में काम कर रहे हैं। मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है, विधायक गैर कानूनी काम करने वालों से महीना वसूल कर रहे हैं। आने वाले समय में जनता ने मन बना लिया है कि जो पंजाब में 5 कॉरपोरेशन के चुनाव होने जा रहे हैं वहां पर भाजपा के मेयर बनेंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जो धोखे से सरकार बनी है उसको आगामी नगर निगम चुनाव में कोई मुंह नहीं लगाऐगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक चड्डा,गौरव जोशी महासचिव,मनोज भगत मोनू उपाध्यक्ष मौजूद थे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं : मोहिंदर भगत Read More »