JPB NEWS 24

Headlines

September 23, 2022

जालंधर के माईहीरा गेट मार्केट की किरन बुक शाप को नोटिस, नगर निगम की सील तोड़ने का आरोप, दर्ज हो सकती है FIR

जालंधर के माईहीरा गेट मार्केट की किरन बुक शाप को नोटिस, नगर निगम की सील तोड़ने का आरोप, दर्ज हो सकती है FIR जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : जालंधर के माईहीरा गेट में किरन बुक शाप की कामर्शियल इमारत पर नगर निगम फिर से एक्शन लेने जा रहा है। इस इमारत को अवैध बता कर कई महीने पहले सील की गई थी, लेकिन बाद में इसकी सील खुल गई औऱ इसमें कामर्शियल काम हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से किरन बुक शाप के मालिक को निगम ने सील खोलने को लेकर नोटिस जारी किया है। आरोप है कि किरन बुक शाप ने बगैर इजाजत के सील खोल ली। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय एक विधायक के पीए ने किरन बुक डिपो के मालिक के साथ सैटिंग कर बिना नक्शे और फीस जमा करवाए ही कामर्शियल कंस्ट्रक्शन किया। उस एमटीपी रहे मेहरबान सिंह, एटीपी रहे वजीर राज और इंस्पैक्टर रहे मुनीष अरोड़ा ने पहले इस निर्माण को होने दिया, जब इसकी शिकायतें आई तो इसे रोक दिया गया। आईटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत जब लोकपाल से की थी, तो दिखाने के लिए एटीपी वजीर राज ने इस इमारत को सील कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद नगर निगम के नेता और अफसर ने दिखावे के लिए बाहरी गेट को सील करने का ढोंग रचा, लेकिन उसके अंदर लगातार कंस्ट्रक्शन होता रहा। आऱोप लगे कि इस कामर्शियल निर्माण में नगर निगम के तत्कालीन सत्ताधारी नेता की जेब में लाखों रुपए गए, जिसका एक हिस्सा एक अफसर को भी दिया गया था। अब किरन बुक डिपो को फिर से नगर निगम ने नोटिस भेजा है। कहा गया है कि किस आधार पर इस सील इमारत का ताला खोला गया। अगर नगर निगम के परमीशन के बगैर सील खोली गई है तो किरन बुक डिपो के मालिक पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

जालंधर के माईहीरा गेट मार्केट की किरन बुक शाप को नोटिस, नगर निगम की सील तोड़ने का आरोप, दर्ज हो सकती है FIR Read More »

MLA रमन अरोड़ा से राजीनामे के बाद रातो रात DCP नरेश डोगरा का जालंधर PAP में हुआ तबादला

MLA रमन अरोड़ा से राजीनामे के बाद रातो रात DCP नरेश डोगरा का जालंधर PAP में हुआ तबादला जालंधर सेन्ट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा से पंगा लेने वाले डीसीपी नरेश डोगरा का ट्रांसफर हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा व जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात डी.सी.पी. नरेश डोगरा के बीच हुए विवाद के बाद बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, अब पुलिस प्रशासन ने डी.सी.पी. नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। देर रात पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा, “डी.सी.पी. डोगरा को पी.ए..पी मुख्यालय जालंधर में स्थानांतरित कर दिया गया है।”आपको बता दें कि गत रात DCP नरेश डोगरा व MLA रमन अरोड़ा के बीच चल रहा विवाद सुलझा लिया गया था। बताया जा रहा है नेता दीपक बाली ने विवाद को सुलझाते हुए दोनों पार्टियों में समझौता करा दिया है। बता दें कि शास्त्री मार्कीट में स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर डी.सी.पी. नरेश डोगरा और ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा के बीच विवाद पनप गया था, और मामला इतना भड़क गया था कि डी.सी.पी. नरेश डोगरा के साथ हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, लेकिन फिलहाल अब खबर यह आ रही है कि दोनों पार्टियों में समझौता हो गया है और विवाद फिलहाल थम गया है।

MLA रमन अरोड़ा से राजीनामे के बाद रातो रात DCP नरेश डोगरा का जालंधर PAP में हुआ तबादला Read More »