JPB NEWS 24

Headlines

September 24, 2022

वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक की दो किताबें लोकार्पण

वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक की दो किताबें लोकार्पण जालंधर। आज पंजाब प्रेस क्लब में पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जनाब मेहर मलिक की दो किताबें कहानी संग्रहालय ‘भोल्ली दा करवा चौथ पयव ‘पंजेबा’ रिलीज की गई। इस मौके पर प्र. जीसी कैल ने कहा कि आज सामाजिक कुरीतियों के बारे में लिखना समय की मुख्य जरूरत है, मेहर मलिक की तरफ से अपनी दोनों किताबों में बेहतरीन विषयों को पेश किया गया है, जिनमें लोगों को बचा कर उन्हें मेहनतकश जिंदगी की तरफ लेकर जाना मुख्य मकसद है। एडवोकेट नईम खान ने कहा कि किताब ‘भोल्ली दा करवा चौथ’ में मेहर मलिक की कहानी आज के दौर में खराब हो चुके रिश्ते पर कड़ा प्रहार कर रही है और हमें सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की तरफ लेकर जा रही है। गांव के लड़के अपने आसपास और बहनों जैसी लड़कियों के साथ झूठे लुभावने वादे कर उन्हें लव मैरिज के जाल में फंसा कर अपने अभिभावकों कि समाज में बेइज्जती करवा रहे हैं। लेखक व शायर सोहन सहजल ने कहा कि वह पिछले कई सालों से लेखक मेहर मलिक को जानते हैं और उनकी हर किताब में सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ जिंदगी के उन पहलुओं को पेश किया जा रहा है जो आम नॉर्मल व्यक्ति से लेकर हाई प्रोफाइल क्लास के लोग महसूस करते हैं। इस मौके पर विशेष रुप से प्रो. जीसी कौल, सोहन सहजल, एडवोकेट नईम खान, मैडम आराधना, गुरदयाल जस्सल, जसपाल सिंह, बलदेव भारद्वाज, आबिद सलमानी, हुकम सिंह उप्पल, मौजूद रहे

वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक की दो किताबें लोकार्पण Read More »

26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण चामुंडा ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): चामुंडा प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों पर मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए 51 पंडित यज्ञ अनुष्ठान में पूजा अर्चना करेंगे शतचंडी के अलावा रुद्राभिषेक गायत्री जाप देवी भागवत चामुंडा गायत्री जाप अन्य यज्ञ अनुष्ठान कराए जाएंगे। यज्ञ में मुख्य यजमान संसार मित्र व सहायक यजमान कैलाश बलिया होंगे। वहीं हिमानी चामुंडा में भी यज्ञ अनुष्ठान करवाया जाएगा वहां पर तीन विद्वान पंडित पूजा अर्चना करेंगे हिमानी चामुंडा में जीतराम व रामकृष्ण यजमान होंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नवरात्र उपलक्ष्य पर डेढ़ रिजर्व पुलिसकर्मी 45 गृह रक्षक तैनात किए जाएंगे मंदिर में सफाई व्यवस्था सुलभ शौचालय के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी इसके अतिरिक्त मंदिर डिस्पेंसरी को 24 घंटे खुला रखा जाएगा ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था बनी रहे पार्किंग की व्यवस्था डाढ व वडोई मैदान मे में की गई है। इसके अलावा मंदिर की पार्किंग मैं भी वाहन पार्क की जाएंगे।अपूर्व शर्मा ने बताया कि मंदिर में 8 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेंगे जिससे हर आने जाने पर नज़र रखी जायेगी।मंदिर में नारियल, प्लास्टिक के हार चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।वहीं बाण गंगा में नहाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण Read More »

केंद्र सरकार प्लास्टिक लिफ़ाफों पर सभी राज्यों में एक समान पाबंदी लगाए : मीत हेयर

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब केंद्र सरकार प्लास्टिक लिफ़ाफों पर सभी राज्यों में एक समान पाबंदी लगाए : मीत हेयर मीत हेयर ने वातावरण मंत्रियों की राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस में ऐसे उद्योगों को विकल्प के तौर पर ज़रूरी रियायतें देने की भी माँग की वातावरण मंत्री ने पंजाब सरकार की तरफ से वातावरण की संभाल के लिए शुरू की पहलकदमियों के बारे भी अवगत करवाया चंडीगढ़  : ‘‘वातावरण की संभाल और सफ़ाई के लिए पंजाब सरकार की तरफ से प्लास्टिक लिफ़ाफों पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई, इस पाबंदी के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए लाज़िमी है कि देश भर में ऐसी पाबंदी एकसमान लगाई जाये। इसलिए केंद्र सरकार को पहल करते हुये ऐसी सांझा नीति बनानी चाहिए, क्योंकि वातावरण की संभाल रखना हम सभी की सांझी ज़िम्मेदारी है।’’ यह बात पंजाब के वातावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वातावरण बारे देश के सभी राज्यों के वातावरण, वन और मौसमी परिवर्तन संबंधी मंत्रियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के पहले दिन आज अपने संबोधन के दौरान कही। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर वातावरण और पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड वातावरण की संभाल के लिए निरंतर यत्न कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य सरकार की तरफ से प्लास्टिक लिफ़ाफों के निर्माण, खरीद, बेच और प्रयोग पर लगाई मुकम्मल पाबंदी पर उद्योगों की तरफ से यही बात उठाई जाती है कि पड़ोसी राज्यों की तरफ से ऐसी पाबंदी नहीं लगाई गई है। वातावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पलास्टिक लिफाफों पर पाबंदी है, चाहे वह 75 माइक्रोन हो या फिर 100 माइक्रोन हो परंतु दूसरे राज्यों में ऐसे लिफाफों पर पाबंदी न होने के कारण पंजाब के उद्योग यह शिकायत करते हैं कि दूसरे राज्यों और केंद्र की तरफ से ऐसी पाबंदी नहीं की। मीत हेयर ने केंद्र सरकार के आगे माँग रखी कि यदि प्लास्टिक पर पाबंदी करनी है तो मुकम्मल पाबंदी एकसमान की जाये क्योंकि वातावरण को साफ़-सुथरा रखना सभी राज्यों की सांझी ज़िम्मेदारी है। पंजाब की तरह सभी राज्यों में पाबंदी लगाने का काम केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने आगे यह भी माँग रखी कि ऐसे उद्योगों को प्लास्टिक के निर्माण से विकल्प के लिए रियायतें भी दीं जाएँ। मीत हेयर ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के मंडी गोबिन्दगढ़ को पूर्ण तौर पर रिवायती ईंधन से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। मंडी गोबिन्दगढ़ उत्तरी भारत का पहला शहर होगा जहाँ सभी उद्योगों में रिवायती ईंधन की जगह पूर्ण तौर पर पी. एन. जी. ( पाईप कम्परैसड गैस) का प्रयोग किया जाता है। 237 औद्योगिक इकाईयों में से 154 पी. एन. जी. गैस में तबदील हो चुकी हैं और बाकियों का काम चल रहा है। इससे इस औद्योगिक शहर की हवा की शुद्धता में बहुत सुधार हुआ है। वातावरण मंत्री ने आगे संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब ने बायो मैडीकल अवशेष प्रबंधन में बड़ा कदम उठाया है और पंजाब देश का पहला राज्य है जहाँ बायो मैडीकल अवशेष को इकट्ठा करने के लिए बार कोड का प्रयोग किया जाता है जिससे ग़ैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगी है। राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस में वातावरण मंत्री के साथ पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के चेयरमैन प्रो. आदर्श पाल विग भी शिरकत कर रहे हैं।

केंद्र सरकार प्लास्टिक लिफ़ाफों पर सभी राज्यों में एक समान पाबंदी लगाए : मीत हेयर Read More »

विराट कोहली ने जीत के बाद कहा “अब तुम्हें हैदराबाद में देखेंगे”

विराट कोहली ने जीत के बाद कहा “अब तुम्हें हैदराबाद में देखेंगे” नागपुर : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को वर्षा बाधित दूसरे टी20 मैच में मिली जीत के बाद कहा कि अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में निर्णायक टी20 में देखेगी। भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की। सीरीज का फैसला अब हैदराबाद में आखिरी टी20 मैच में होगा। कोहली ने दूसरे मैच में छह गेंदों में 11 रन बनाये और वह टीम की जीत के बाद काफी प्रसन्न नजर आये। विराट ने भारतीय टीम की तस्वीर घरेलू माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू एप पर पोस्ट करते हुए कहा , “सीरीज अब बराबर। अब आपको हैदराबाद में देखेंगे।” ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में 90/5 का स्कोर बनाया जबकि भारत ने कप्तान रोहित शर्मा की 20 गेंदों पर नाबाद 46 रन की शानदार पारी से 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए।

विराट कोहली ने जीत के बाद कहा “अब तुम्हें हैदराबाद में देखेंगे” Read More »

ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ

ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਲੰਧਰ (ਜੇ ਪੀ ਬੀ ਨਿਊਜ਼ 24 ) :  ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 45 ਜੋ ਕਿ ਵਿਕਾਸ ਪੱਖੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸੁਰਖੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦਿਆਂ ਅੱਜ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲਾ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਲੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਨਵੀ ਲਾਈਨ ਪੁਆ ਕੇ ਮੁਕੰਮਲ ਤੌਰ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਦਿੱਤੀ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਕੰਮ ਭਗਵਾਨ ਬਾਲਮੀਕਿ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੱਕ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਦੀਪਕ ਜੋੜਾ ਸ੍ਰੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸੋਨੂੰ ਕਲਿਆਣ ਸ੍ਰੀ ਬੰਟੀ ਥਾਪਰ ਸ੍ਰੀ ਰਜੇਸ਼ ਕਲਿਆਣ ਬਿੱਲਾ ਹੰਸ ਅਤੇ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਭਾਟੀਆ ਦਾ ਮੁਹੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

ਕਮਲਜੀਤ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ Read More »