JPB NEWS 24

Headlines

October 19, 2022

*लोगों ने दिया एक मौका, आप करेगी पंजाब के लोगों के साथ 5 साल धोखा : मोहिंदर भगत*

प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत ने कहा कि आप सरकार के शाशन में हरेक वर्ग दुखी है। पंजाब की आप सरकार का विकास की और कोई धयान नहीं है, शहर की सड़कें टूटी हुई है,सीवरेज बंद है,पानी दूषित आ रहा है और शहर की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए है, जो आप सरकार के मूंह बोलते विकास की तस्वीरें दिखा रही है । आप नेताओं को पता चल गया है कि आगामी नगर निगम चुनाव में लोग उनको मुँह लगाने वाले नहीं है। पंजाब की जनता आगामी 5 कारपोरेशन के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर भाजपा का मेयर बनाएगी। पंजाब की जनता और खासकर महिलाओं ने तो आप पार्टी को एक मौका दे दिया लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को 5 साल धोखा देगी। जो महिलाओं को एक-एक हजार देने का वादा किया था, उस वादे की पूरा होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही। मोहिंदर भगत ने कहा कि सूबे की आप सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर रख दिया है। दिन-ब-दिन पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था, हिंसा की घटनाएं, नशों की दलदल में धंसा हुआ पंजाब का युवा,छीना-झपटी ,खुलेआम चलता हुआ नशों का कारोबार और अपने किये गए वायदों से मुकर चुकी आप सरकार हर पंजाब वासी के लिए निराशाजनक है। आप सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम सिद्ध हुई और प्रदेश में अफरा-तफरी मची है, कानून व्यवस्था दांव पर लगी हुई है,नशा सरेआम बिक रहा है, पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है ।बेरोजगार युवा नसों की चपेट में है ।पंजाब में हिंसा की घटनाएं आम हो चुकी हैं। हर जिले में ऐसे अपराधी तत्व मिलेंगे जो किसी को गोली मारने में एक पल भी संकोच नहीं करते। नशों के व्यापारी खुलेआम नशों का कारोबार कर रहे हैं। पंजाब की जनता का जीवन दूभर हो चुका है। इस अवसर पर प्रदीप सिंह राय, राजेश गुप्ता, चुन्नीलाल, अशोक कुमार, अतुल भगत, नरेश कुमार उपस्थित थे ।

*लोगों ने दिया एक मौका, आप करेगी पंजाब के लोगों के साथ 5 साल धोखा : मोहिंदर भगत* Read More »

रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि किए जाने से देश के करोड़ो किसानों को फायदा होगा – सरबजीत मक्कड़

रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि किए जाने से देश के करोड़ो किसानों को फायदा होगा – सरबजीत मक्कड़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल प्रधानमंत्री नहीं जनता के प्रधान सेवक भी है,भाजपा केंद्र सरकार द्वारा रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि किए जाने से देश के करोड़ो किसानों को फायदा होगा।बुधवार को पूर्व विधयक व भाजपा के सीनियर नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।मक्कड़ ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल प्रधानमंत्री नहीं जनता के प्रधान सेवक भी है इस बात का हमें गर्व है।उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और भाजपा सत्ता में शासन करने नहीं अपितु जनता की सेवा करने के उत्तम उद्देश्य से आई है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एक योजना है,इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 के रबी सीजन में की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत किसान को 6,000 रुपए प्रति वर्ष तीन किस्तों में प्राप्त होते है और यह सहायता राशि सीधे बिना भ्र्ष्टाचार के उनके बैंक खाते में जाती है।प्रत्येक चार माह के पश्चात कृषक को 2,000 रूपए की सहायता राशि प्राप्त होती है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,यह महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 18 फरवरी,2016 को शुरु की गयी थी,अक्सर किसानों की तैयार फसल आंधी,ओलावृष्टी और तेज बारिश जैसी प्रॉकृतिक आपदाओं के कारण नष्ट हो जाती है।ऐसे में किसानों के सामनें अपना जीवन निर्वाह करनें की समस्या उत्पन्न हो जाती है,जिसके कारण किसान आत्महत्या भी कर लेते थे।इस प्रकार की समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गयी है।इस योजना के अंतर्गत बुआई के पहले से और फसल की कटाई के बाद तक के लिए बीमा सुरक्षा मिलती है।फसल बीमा योजना के तहत रबी, खरीफ की फसल के साथ-साथ कारोबारी और बागबानी फसलों को भी शामिल किया गया है,किसान को खरीफ फसलों के लिए 2 प्रतिशत और रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम भुगतान करना होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार किसानो की भलाई के लिए दिन रात काम कर रही है।मक्कड़ ने कहा कि अब रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि का यह निर्णय किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में सार्थक पहल है।रबी फसलों की बुआई से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।इस फैसले से देश भर के किसानों को सीधे फायदा होगा।मक्कड़ ने कहा कि पिछले कई वर्षों से एमएसपी में लगातार बढ़ोतरी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है।उन्‍होंने कहा कि फसलों की बुआई आरंभ होने से ठीक पहले लिए गए निर्णय से किसानों के पास विकल्प होगा कि उन्हें अपने खेत में कौन सी फसल की बुआई करनी है।105 से 500 रुपये तक बढ़ा न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल गेंहू के मूल्य में 110 रुपये तथा सरसों के मूल्य में 400 रुपये बढ़ोतरी होगी उन्होंने कहा कि सोमवार को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त जारी कर 16 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में पंहुचाए थे।

रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि किए जाने से देश के करोड़ो किसानों को फायदा होगा – सरबजीत मक्कड़ Read More »

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: CM ਮਾਨ ਨੇ ਰਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ

ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਦੇ ਉਦੇਸ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਨਵਾਂ ਰੂਪ ਦੇਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ ਪਟਿਆਲਾ : ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨੀਆਂ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਜਮੀਨੀ ਹਾਲਾਤ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲੈਣ ਲਈ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਾਰਡਾਂ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਾਰੇ ਮਰੀਜਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਸਹੂਲਤਾਂ ਬਾਰੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਪੈਰਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟਾਫ ਨਾਲ ਵੀ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਖਿੱਤੇ ਦੇ ਇਸ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਨਵਾਂ ਰੂਪ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਅਤਿ-ਆਧੁਨਿਕ ਉਪਕਰਨਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਆਰੀ ਡਾਕਟਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਸਕਣ। ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਹਸਪਤਾਲ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਬਿੰਦੂ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਮਿਆਰੀ ਇਲਾਜ ਸਹੂਲਤਾਂ ਲਈ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨਾਂ ਦਾ ਇੱਥੇ ਇਲਾਜ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਉਹ ਅੱਗੇ ਚੰਡੀਗੜ ਵਿਖੇ ਪੀ.ਜੀ.ਆਈ. ਵਿੱਚ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉੱਥੇ ਭਾਰੀ ਭੀੜ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਦੇਸ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਕਰਨ ਲਈ ਮਨੁੱਖੀ ਸਕਤੀ ਅਤੇ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਵਿੱਚ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਲੋੜੀਂਦਾ ਵਾਧਾ ਤੇ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਹਸਪਤਾਲ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਆਸ ਦੀ ਕਿਰਨ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਵਿਸਵ ਪੱਧਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਜੋਂ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨਾਂ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਮਿਆਰੀ ਸੰਸਥਾ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਸਾਨ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ‘ਤੇ ਜੋਰ ਦੇਵੇਗੀ।  

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: CM ਮਾਨ ਨੇ ਰਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ Read More »