JPB NEWS 24

Headlines

November 1, 2022

शिवशक्ति सेवा ट्रस्ट गुदईपुर की और से किया गया छठ पूजा महापर्व का आयोजन

शिवशक्ति सेवा ट्रस्ट गुदईपुर की और से किया गया छठ पूजा महापर्व का आयोजन जालंधर ( विशाल शर्मा ) शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से छठ पूजा महापर्व का आयोजन किया गया जिसमें यूपी बिहार से रहने वाले हजारों भाई बहनों ने नहर पर पूजा अर्चना कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया ट्रस्ट के चेयरमैन बी पी गुप्ता प्रधान बलिंदर यादव, उप प्रधान बबलू शर्मा ने आने जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हुए थे प्रबंध को देखकर भक्तों ने जहां छठ पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त किया   दूसरी ओर ट्रस्ट के द्वारा किए गए प्रबंधों की भी जमकर तारीफ की इस मौके पर विशेष रूप में दैनिक सवेरा से आदरणीय अभिषेक विज, केडी भंडारी ( भाजपा ), सरदार अमरजीत सिंह अमरी (भाजपा ),दिनेश ढल्ल आम आदमी पार्टी, विशाल शर्मा ( मां बगलामुखी उपासक ),रोहित अरोड़ा ( तूफानी न्यूज चैनल ) के साथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे इस मौके पर महंत कमलेश बाबा, रमेश मिश्रा जी, धनज्ये यादव,दिलीप पांडे,विनोद पटेल,राजिंदर कुमार,अनिल ओझा,राजीव रंजन,उमेश पटेल,जगदम्बा सिंह,देवनाथ मोरिया,जतिंदर सिंह मोजूद थे

शिवशक्ति सेवा ट्रस्ट गुदईपुर की और से किया गया छठ पूजा महापर्व का आयोजन Read More »

छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत

छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत जालंधर (ज्योति बब्बर): जालंधर वेस्ट में छठ मैया का त्योहार धूमधाम से मनाया गया । महिलाओं ने उपवास रखकर नहर पर आकर पूजा की और डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। प्रवासी महिलाओं ने 3 दिन से उपवास रखा हुआ था और पानी में खड़े होकर सूरज को अर्घ्य देकर पूजा की। छठ पूजा का त्योहार व्रत संतान प्राप्ति करने की कामना,कुशलता,सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। जालंधर वेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न स्थानों गोतम नगर,न्यू गोतम नगर,बस्ती बावा खेल,बस्ती पीरदाद,शिव नगर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने साथिओं समेत हाजरी लगवाई। मोहिंदर भगत ने छठ पर्व की सभी श्रदालुओं को बधाई देते हुए कहा कि छठ पर्व सूर्यदेव की उपासना और छठी मैया की पूजा करने का महापर्व है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की भी पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। हम सभी को त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए, इससे आपसी भाईचारा कायम रहता है। इस अवसर अमित लुधरा, राकेश भोला, मनोज बडेरा, प्रदीप सिंह राय,रमेश महाजन,मनोज वधवा,बाबा राज किशोर,राज कुमार भगत,सुनील शर्मा,नितिन वर्मा,विशाल लूथरा,अंसारी व् अन्य उपस्थित थे।

छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत Read More »