JPB NEWS 24

Headlines

November 6, 2022

गायक पेजी शाहकोटी का सिंगल वीडियो ट्रैक धन बाबा नानक रिलीज़ के लिए तैयार

गायक पेजी शाहकोटी का सिंगल वीडियो ट्रैक धन बाबा नानक रिलीज़ के लिए तैयार फगवाड़ा ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गायक पेजी शाहकोटी का सिंगल वीडियो ट्रैक धन बाबा नानक बनकर रिलीज़ के लिए तैयार है। उस्ताद गायक पूरन शाहकोटि के पुत्र और प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम के छोटे भाई गायक पेजी शाहकोटी ने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस धार्मिक गीत को बहुत मधुर स्वर में गाया है। ऋषि लाहौरी लोहरी प्रोडक्शन की इस पेशकश को ऋषि लाहौरी ने खुद कलमबंद किया है जबकि इसका संगीत तार-ए-बीट ब्रेकर द्वारा तैयार किया गया है। दीपक नाहर के निर्देशन में निर्मित इस सिंगल ट्रैक के वीडियो में कलाकार लाभजीत सिंह लाहौरी, यो बॉय लव, देव विर्क, वैष्णवी और अर्णव नाहर की अदाकारी काबिले तारीफ है। इस सिंगल ट्रैक्ट का संपादन राजेश कपूर द्वारा किया गया है। निर्माता ऋषि लाहौरी और निर्देशक दीपक नाहर ने बताया कि गुरु नानक नामलेवा संगत को उपहार स्वरूप गुरुपर्व के अवसर पर प्रस्तुत किया जा रहा यह सिंगल ट्रैक यू-ट्यूब और अन्य चैनलों पर देखा-सुना जा सकेगा। उन्होंने सहयोग के लिए गायक, अमृत साब यू.के., मलकीत सिंह, सोनू मट्टू, नीरज मट्टू, चंदन द्रविड़ और प्रोडक्शन मैनेजर आंचल का विशेष आभार प्रकट किया व कहा कि यह धार्मिक पेशकश श्रोताओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेगी।

गायक पेजी शाहकोटी का सिंगल वीडियो ट्रैक धन बाबा नानक रिलीज़ के लिए तैयार Read More »

भगवंत मान की आप सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं : मोहिंदर भगत

भगवंत मान की आप सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं : मोहिंदर भगत पंजाब में शिवसेना हिंदुस्तान के प्रमुख सुधीर सूरी की गोली मारकर की गई हत्या की निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सता में आई है तब से गुंडागर्दी, नशामाफ़िया,दिनदहाड़े कत्ल,लूटपाट आम बात हो गई है। सुधीर सूरी की हत्या उस वक्त हुई जब वह एक मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे और पुलिस प्रशशन मौजूद था। सत्ता संभालने के आठ महीने के कार्यकाल में ही आम आदमी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था संभालने में फेल हो चुकी हैं। पहले सिंगर सिद्धू मूसेवाला और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की ह्त्या और अब सुधीर सूरी की हुई हत्या से पता चलता कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और भगवंत मान की आप सरकार नाकाम साबित हुई है। मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव प्रचार में व्यस्त है उनको पंजाब की जनता की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। सुधीर सूरी की हत्या ने पंजाब में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पंजाब में कोई भी व्यक्ति अब सुरक्षित नहीं है। इस मौके मंडल महासचिव गौरव जोशी मोजूद थे ।

भगवंत मान की आप सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं : मोहिंदर भगत Read More »

Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, बधाईयों का लगा तांता; कपूर फैमिली में खुशी का महौल

Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, बधाईयों का लगा तांता; कपूर फैमिली में खुशी का महौल मुंबई ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर आज बेटी का जन्म हुआ है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। आलिया आज सुबह ही रणबीर के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में पहुंचीं थीं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, आलिया और रणबीर के फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मम्मी-पापा बनने पर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि जैसे ही डिलीवरी के लिए आलिया के अस्पताल पहुंचने की खबर आई पीछे-पीछे मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी अस्पताल पहुंच गई। आलिया का सास कुछ देर बाद अस्पताल के बाहर गाड़ी में नजर आए। कपूर खानदान में खुशी का माहौल है। बता दें कि खानदान ने करीब 11 साल बाद बेटी ने जन्म दिया है। आखिरीा बार 2011 में आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने बेटी समारा को जन्म दिया। समारा अब 11 साल की हैं।

Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, बधाईयों का लगा तांता; कपूर फैमिली में खुशी का महौल Read More »

7 नवंबर से श्री देवी तलाव मंदिर में शुरु हो रही है सात दिवसीय फ्री योगा वर्कशॉप, आज है रजिस्टर करने का आखरी दिन

7 नवंबर से श्री देवी तलाव मंदिर में शुरु हो रही है सात दिवसीय फ्री योगा वर्कशॉप, आज है रजिस्टर करने का आखरी दिन जालंधर (संदीप वर्मा ) : श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। ये सात दिवसीय वर्कशॉप जालंधर के श्री देवी तलाब मंदिर के श्री राम हाल में 7 नवंबर से 13 नवंबर तक करवाई जाएगी। वर्कशॉप का समय सुबह 5 से 7 बजे तक है। इस वर्कशॉप में मास्टरज मास्टर ऑफ यूनिवर्स श्री श्री सुदर्शन जी साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाएंगे। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। इस वर्कशाप की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 98760 10094, 94170 58688, 9463972123, 9888275433, 9803857700 पर संपर्क कर सकते हैं।

7 नवंबर से श्री देवी तलाव मंदिर में शुरु हो रही है सात दिवसीय फ्री योगा वर्कशॉप, आज है रजिस्टर करने का आखरी दिन Read More »

हिन्दू नेता सुधीर सूरी का कुछ देर में होगा संस्कार

हिन्दू नेता सुधीर सूरी का कुछ देर में होगा संस्कार, अमृतसर में भारी पुलिस बल तैनात अमृतसर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : पंजाब के हिंदू नेता सुधीर सुरी के अंतिम संस्कार से पहले अमृतसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने जाने वाले हिंदू संगठनों के नेताओं को पंजाब पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जब इसका पता सूरी के घर के बाहर एकत्र शिव सैनिकों को लगा तो विरोध प्रदर्शन करने लगे। सुधीर सूरी के घरवाले भी एक बार फिर अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। हालांकि बाद में हिंदू नेताओं को छोड़ दिया गया। अब शव यात्रा निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले, सुधीर सूरी के भाई बृज मोहन सूरी ने हिंदू नेताओं को घर में नजरबंद करने पर कड़ा एतराज जताया। बृज मोहन सूरी ने कहा कि पुलिस व सरकार का इस तरह का रुख बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंतिम यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होने का अधिकार है। इसके बाद पुलिस ने हिंदू नेताओं को शव यात्रा में शामिल होने के लिए रिहा कर दिया। इधर, महानगर में तनाव के माहौल के कारण भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दे पहले स्वं. सुधीर चोरी का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे किया जाना था लेकिन बाद में प्रशासन के आग्रह पर इसका समय 10 बजे कर दिया गया। हालांकि हिंदू नेताओं को नजरबंद किए जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब तक हिंदू संगठनों के नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, वह तब तक हिंदू नेता सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

हिन्दू नेता सुधीर सूरी का कुछ देर में होगा संस्कार Read More »

ਇਲਾਕਾ ਬਸਤੀ-ਗੁਜ਼ਾਂ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਤੁਲਸਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਸਬੰਧੀ ਨਿਕਲੀ ਬਰਾਤ – ਭਾਟੀਆ ਦੰਪਤੀ ਨੇ ਲਵਾਈ ਹਾਜ਼ਰੀ

ਇਲਾਕਾ ਬਸਤੀ-ਗੁਜ਼ਾਂ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਤੁਲਸਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਸਬੰਧੀ ਨਿਕਲੀ ਬਰਾਤ – ਭਾਟੀਆ ਦੰਪਤੀ ਨੇ ਲਵਾਈ ਹਾਜ਼ਰੀ ਜਲੰਧਰ ( ਜੋਤੀ ਬੱਬਰ ) : ਇਲਾਕਾ ਬਸਤੀ-ਗੁਜ਼ਾਂ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਤੁਲਸਾ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਧਾਰਮਕ ਆਗੂ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਰਜਨੀ ਖੰਨਾਂ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਤੋਂ ਮਾਤਾ ਤੁਲਸਾ ਜੀ ਦੀ ਬਰਾਤ ਨਿਕਾਲੀ ਗਈ ਜੋ ਕਿ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਸਤਿਆਂ ਤੋਂ ਹੋ ਕੇ ਡਾਕਖਾਨੇ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਰਾਜ ਉਪਲ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਵਿਖੇ ਜਾ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ ਇਸ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਵਿੱਚ (ਬਰਾਤ) ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਜਸਪਾਲ ਕੌਰ ਭਾਟੀਆ ਕੌਂਸਲਰ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਚੱਢਾ, ਸ੍ਰੀ ਚੇਤਨ ਛਿੱਬੜ, ਸ੍ਰੀ ਚੰਦਨ ਕਪੂਰ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਡਾਕਟਰ ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਸਾਰੰਗਲ ਸ੍ਰੀ ਹਨੀ ਖੁਰਾਣਾ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਪੂਜਾ ਅਰੋੜਾ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ। ਸੁਮਨ ਵਰਮਾ ਸ੍ਰੀ ਰਮੇਸ਼ ਕਪੂਰ ਕਾਲੂ ਖੁਰਾਣਾ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਨੀਲਮ ਖੁਰਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਸਿੱਪੀ ਘਾਈ ਪੰਕਜ ਖੁਰਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਰਜਤ ਸ਼ਾਹ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ ਇਸ ਬਰਾਤ ਵਿਚ ਬੈਡ ਵਾਜੇ ਮਾਤਾ ਤੁਲਸਾ ਜੀ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਵੈਰਾਗ ਦੇ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

ਇਲਾਕਾ ਬਸਤੀ-ਗੁਜ਼ਾਂ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਤੁਲਸਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਸਬੰਧੀ ਨਿਕਲੀ ਬਰਾਤ – ਭਾਟੀਆ ਦੰਪਤੀ ਨੇ ਲਵਾਈ ਹਾਜ਼ਰੀ Read More »