JPB NEWS 24

Headlines

November 9, 2022

सब इंस्पैक्टर निरलेप सिंह ने संभाला चार्ज, चुनौतियों भरी है थाना भार्गव कैंप की कुर्सी,क्या तोड़ पाएंगे नशा माफिया की चेन, पढ़ें

चुनौतियों भरी है थाना भार्गव कैंप की कुर्सी, सब इंस्पैक्टर निरलेप सिंह ने संभाला चार्ज, क्या तोड़ पाएंगे नशा माफिया की चेन, पढ़ें जालंधर(ज्योति बब्बर)- भार्गव कैंप में नशा माफिया का गढ़ है, छोटी छोटी मछलियों से लेकर बड़े मगरमच्छों का इस इलाके में साम्राज्य कायम है। हर प्रकार का नशा गली-गली में बिकना इस इलाके में आम बात है। नशा माफिया और नशेड़ियों से इलाके के लोग परेशान है। पुलिस की कुछ काली भेंड़ों के संरक्षण प्राप्त होने के कारण माफिया अपना साम्राज्य कायम करके बैठा हुआ था। थाना भार्गव कैंप की कुर्सी का चार्ज निरलेप सिंह ने संभाला है। यह कुर्सी चुनौतियों भरी है। अब देखना होगा कि सब इंस्पैक्टर निरलेप सिंह नशा माफिया की चेन को तोड़ सकेंगे। यह इलाका उनके लिए चुनौतियों भरा है।बीवीन्यूज़24 ने भार्गव कैंप में हर तरह का नशा बिकने को लेकर समाचार प्रकाशित किए है।

सब इंस्पैक्टर निरलेप सिंह ने संभाला चार्ज, चुनौतियों भरी है थाना भार्गव कैंप की कुर्सी,क्या तोड़ पाएंगे नशा माफिया की चेन, पढ़ें Read More »

जालंधर के मशहूर ज्वैलर पर पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित गिरफ्तार

जालंधर के मशहूर ज्वैलर पर पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित गिरफ्तार जालंधर ( सन्नी ) पंजाब में नशे का कारोबार काफी फल-फूल रहा है। आए दिन पुलिस द्वारा कई नशे के सौदागरों पर शिकंजा भी कसा गया है, लेकिन बावजूद इसके राज्य में नशा सप्लाई की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। अब एक ऐसा ही मामला जालंधर में सामने आया है। जालंधर पुलिस ने एक मशहूर ज्वैलर को हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हैरोईन बरामद हुई है, बताया जा रहा है कि गहने बेचने की आड़ में उक्त ज्वैलर दुकान में हैरोईन की तस्करी करता था। सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने जालंधर के अवतार नगर में रेड कर गगन ज्लैवर पर शिकंजा कसा है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हैरोईन अमृतसर के तस्करों से लाकर जालंधर में बेचता था। वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके साथ कौन से नशा तस्करों की शमूलयित है।

जालंधर के मशहूर ज्वैलर पर पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित गिरफ्तार Read More »