JPB NEWS 24

Headlines

December 4, 2022

संदीप वर्मा उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार बने DMA के संयुक्त सचिव, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी

संदीप वर्मा उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार बने DMA के संयुक्त सचिव, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के मेंबर बनने के इच्छुक पत्रकार 31 दिसंबर तक भरें मेम्बरशिप फॉर्म, स्क्रीनिंग के बाद मिलेगी सदस्यता:- सुमेश शर्मा जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24) :डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके महासचिव अजीत सिंह बुलंद, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा,सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी व गोलडी जिंदल, हेमंत कुमार, सौरभ खन्ना, रुद्र सेना संगठन के प्रधान मोहित शर्मा व चेयरमैन दयाल वर्मा, केवल कृष्ण, संदीप वर्मा,धरमिंदर सोंधी,पवन कुमार, सन्नी भगत, विजय अटवाल, सोनू, मिंटू, सोनू कुमार, भृगु मोहिन्दरू ,धरमिंदर बिट्टू, विशेष तौर पर उपस्थित हुए।इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने पत्रकार संदीप वर्मा को डीएमए का उप प्रधान, विशाल शर्मा को कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया। इस मौके पत्रकारों को नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड सौंपे गए। इस मौके स्क्रीनिंग कमेटी के हेड सुमेश शर्मा ने कहा कि डीएमए की सदस्यता लेने के इच्छुक पत्रकार 31 दिसंबर तक सदस्यता फॉर्म भर कर जमा करवा दें । उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकार ही फ़ॉर्म भरे जो सक्रियता से पत्रकारिता कर रहे है। उन्होंने बताया कि पत्रकार की स्क्रीनिंग के बाद ही सदस्यता दी जाएगी।वही इस मौके सेक्रेटरी गोलडी जिंदल और मोहित सेखड़ी ने कहा कि प्रधान अमन बग्गा,प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर आज़ाद सुमेश शर्मा जैसे पत्रकारों के नेतृत्व में हम सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य कर रहे है।आपसी भाईचारे की वजह से ही डीएमए एक मजबूत संस्था बनकर कार्य कर रही है और हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों का साथ देनी वाली संस्था है इस मौके संदीप वर्मा, विशाल शर्मा सन्नी भगत पवन कुमार ने कहा कि हम पहले से भी सक्रियता से डीएमए के लिए कार्य करेंगे। जब भी किसी भी पत्रकार को हमारी जरूरत पड़ेगी हम पहल के आधार पर साथ देंगे।उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करे , वही अगर किसी अधिकारी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया तो हम ये बिल्कुल बर्दाश्त नही करेंगे।

संदीप वर्मा उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार बने DMA के संयुक्त सचिव, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी Read More »

ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਹੋਈ ਮੁਕੰਮਲ,ਵੇਖਦੇ ਆ ਕੱਲ ਕੌਣ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਕਾਗਜ ਵਾਪਿਸ

ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਹੋਈ ਮੁਕੰਮਲ, ਕਾਗਜਾਂ ਦੀ ਵਾਪਸੀ 5 ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ  ( ਜੇ ਪੀ ਬੀ ਨਿਊਜ 24 ) : ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਅੱਜ ਕਾਗਜਾਂ ਦੀ ਛਾਣਬੀਣ ਸਬੰਧੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ। ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਭਰਨ ਦੇ ਦੋ ਦਿਨ ਸਨ। ਕਾਗਜ਼ਾਂ ਦੀ ਛਾਣਬੀਣ ਦੌਰਾਨ ਜਿਹੜੇ ਕਾਗ਼ਜ਼ ਠੀਕ ਪਾਏ ਗਏ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇਥੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਾਗਜ਼ ਵਾਪਿਸ ਲੈਣ ਦੀ ਮਿਤੀ 5 ਦਸੰਬਰ ਹੈ ਅਤੇ ਚੋਣ ਲੜ ਰਹੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਲਈ 10 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਵਿਖੇ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ ਦਰੁਸਤ ਪਾਏ ਗਏ , ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਹਨ: ਪ੍ਰਧਾਨ 1.ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ 2.ਜਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਰਮਾ 3.ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਗਪੁਰੀ 4.ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮਾਣਕ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ-ਪ੍ਰਧਾਨ 1.ਜਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਰਮਾ 2.ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਸਰਾ 3. ਰਾਜੇਸ਼ ਥਾਪਾ 4.ਸੰਦੀਪ ਸਾਹੀ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ 1.ਮਹਾਬੀਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ 2.ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਤ੍ਰਿਪਾਠੀ 3.ਨਿਖਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ(ਕੁੱਲ 2) 1.ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਪੀ 2.ਮਹਾਬੀਰ ਪ੍ਰਸਾਦ 3.ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ 4.ਮਨਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ 5.ਪੰਕਜ ਕੁਮਾਰ ਰਾਏ 6.ਸੰਦੀਪ ਸਾਹੀ ਉਪ-ਪ੍ਰਧਾਨ (ਮਹਿਲਾ) 1.ਪੁਸ਼ਪਿੰਦਰ ਕੌਰ 2.ਤੇਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਥਿੰਦ ਸਕੱਤਰ 1.ਜਤਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ 2.ਮੇਹਰ ਮਲਿਕ ਸੰਯੁਕਤ ਸਕੱਤਰ 1.ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਪੀ 2.ਨਰਿੰਦਰ ਗੁਪਤਾ 3.ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸੂਰੀ ਖਜ਼ਾਨਚੀ 1.ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਰਮਾ 2.ਸੁਮਿਤ ਮਹਿੰਦਰੂ ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਲੱਬ ਦੇ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀ ਡਾ.ਕਮਲੇਸ਼ ਦੁੱਗਲ, ਡਾ.ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਟਵਾਲ ਅਤੇ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੇਦੀ ਵੱਲੋ ਚੋਣ ਲੜ ਰਹੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਸਹਿਯੋਗ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਜੋ ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹ ਸਕੇ।

ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਹੋਈ ਮੁਕੰਮਲ,ਵੇਖਦੇ ਆ ਕੱਲ ਕੌਣ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਕਾਗਜ ਵਾਪਿਸ Read More »

जालंधर के KP Travel के संचालक बलराज पर ठगी का मामला दर्ज

जालंधर के KP Travel के संचालक बलराज पर ठगी का मामला दर्ज जालंधर : महानगर में एक ठग ट्रैवल एजैंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लोगों से ठगी करने के मामले में एक बड़े ठग ट्रैवल एजैंट KP Travel के मालिक बलराज पर शिकंजा कसा है। उक्त ट्रैवल एजैंट पर पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं, जिसके बाद इसने अपने भाई के नाम ट्रैवल एजैंट का लाइसैंस लेकर फिर से ठगी का कारोबार शुरू कर दिया था। वहीं अब इसका नया लाइसैंस भी रद्द हो चुका है। बता दें कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई आदर्श नगर निवासी अर्शदीप सिंह की शिकायत पर की है। जिसने उसने बताया है कि केपी ट्रैवल के मालिक बलराज ने उसे अमरीका भेजने के बदले 10 लाख रुपए में सौदा तय किया था, जिसकी आधी रकम उसे दे दी गई थी पर जब उसका वीजा आ गया तो उक्त एजैंट ने उससे 40 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए, जिसकी अदायगी वह नहीं कर पाया और इस तरह से उसका विदेश जाने का सपना टूट गया जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने अब उक्त ट्रैवल एजैंट पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी गिफ्तारी कभी भी हो सकती है।

जालंधर के KP Travel के संचालक बलराज पर ठगी का मामला दर्ज Read More »

मोहन सिंह मोहनी ने तहसील काम्प्लेक्स में अपने भाई पर तानी रिवाल्वर और दी जान से मारने की धमकी

मोहन सिंह मोहनी ने तहसील काम्प्लेक्स में अपने भाई पर तानी रिवाल्वर और दी जान से मारने की धमकी यदि पहली शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती तो नही होता मुझ पर दोबारा तहसील काम्प्लेक्स में हमला : छिंदा जालंधर  (जे पी बी न्यूज़ 24) : डी.सी. ऑफिस के प्रशासनिक काम्पलैक्स में बूथ नंबर 27 जोकि नामधारी सुरिंद्र सिंह छिंदा के नाम पर है, ने अपने भाई पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। छिंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सगा भाई ने शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते तहसील काम्प्लेक्स में मेरा पीछा किया और मुझ पर रिवाल्वर तानी, जैसे तैसे मैंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उसके तुरंत बाद मैंने 112 नं. पर शिकायत कर पुलिस को सोचित कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैंने लिखित रूप में पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी। जिन्होंने आगे ए.सी.पी. सैंट्रल को मार्क कर दी। इसके असले की हो निष्पक्ष जांच, क्या यह है लाइसेंसी या अवैध ? छिंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भाई लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा है जिसको लेकर उन्होंने 21 नवंबर को भी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी। जो थाना-1 में मार्क की गई और ड्यूटी‌ अफसर राकेश कुमार को इस बारे में जानकारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वे उसके पास जो हथियार हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। इसी के साथ जब वे घर से काम के लिए निकलते हैं तो अपने साथियों के साथ भाई पीछा करता है। 28 जून को भाई ने उनके परिवार व पत्नी के साथ भी बदसलूकी की थी जिसके बाद पत्नी ने वुमन हैल्प लाइन नंबर पर शिकायत भी की और पी.सी.आर. कर्मचारी घर पर आए लेकिन तब राजीनामा करवा दिया गया। इसके बाद सितंबर 2022 को उसका भाई खुद का सारा सामान उठा कर ले गया और दूसरी जगह पर रहने लगा। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने लगा और जान से मारने की धमकियां भी देता था। पीड़ित छिंदा ने मोहन सिंह मोहनी पर आरोप लगाते कहा कि मोहन सिंह मोहनी झूठी दरख्वास्तें देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। यदि पुलिस मेरी पहली शिकायत पर सही कारवाई करती और इसके हथियार की निष्पक्ष जांच करती तो मुझ पर दोबारा किसी तरह की धमकी या हमला करने की उसमें हिम्मत न होती। थाना- 1 के ए.एस.आई , राकेश कुमार‌ को कई बार पीड़ित ने फोन पर शिकायत की, लेकिन उसने मोहन सिंह मोहनी के खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं की। अब ज़िक्रयोग बात यह है कि क्या पुलिस मोहन सिंह मोहनी का पक्ष ले रही है या फिर निष्पक्ष जांच करने से कतरा रही है।

मोहन सिंह मोहनी ने तहसील काम्प्लेक्स में अपने भाई पर तानी रिवाल्वर और दी जान से मारने की धमकी Read More »