JPB NEWS 24

Headlines

January 22, 2023

एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के संबंध में रुड़का कलां में दो दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का आयोज

एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के संबंध में रुड़का कलां में दो दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का आयोज जालंधर : केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, जालंधर द्वारा 18 और 19 जनवरी, 2023 को किसानों के लिए दो दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का आयोजन जिला जालंधर के ब्लॉक रुड़का कलां के ग्राम रुड़का कलां में किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न गांवों के करीब 70 किसानों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न विशेषज्ञों के व्याख्यान और खेत भ्रमण के माध्यम से बीमारियों और कीटों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, जालंधर के सहायक निदेशक तथा प्रभारी अधिकारी डॉ. पीसी भारद्वाज ने किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन की आवश्यकता और अवधारणा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी आईपीएम उपकरणों को अपनाकर फसलों के कीटों के प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया और कीटनाशकों के आवश्यकता आधारित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। इस केंद्र के विशेषज्ञ, डॉ. अंकित कुमार, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी ने किसानों को कीट-रोगजनक कवक यानी ट्राइकोडर्मा, ब्यूवेरिया बेसियाना, मेटाराइजियम आदि और उनके कीट प्रबंधन में उपयोग के बारे में जागरूक किया और किसानों को कवक और जीवाणु रोगों से बचने के लिए ट्राइकोडर्मा और स्यूडोमोनास के साथ बीज का उपचार करने के लिए भी कहा। श्री चन्द्रभान, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी ने किसानों को विभिन्न उपयोगी जालों जैसे फेरोमोन जाल, पीला और नीला चिपचिपा जाल, फल मक्खी जाल और ट्राइकोग्रामा, ब्रेकोन, क्राइसोपरला आदि जैसे विभिन्न जैव- प्रतिनिधियों और कीट प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। श्री चेतन जनावद, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग पर व्याख्यान दिया और पहनने योग्य विभिन्न उपकरणों जैसे दस्ताने, चश्मा, मास्क आदि का उपयोग करने और कीटनाशकों का उपयोग करते समय क्या करें और क्या न करें के बारे में सलाह दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआईपीएमसी टीम के साथ-साथ राज्य के कृषि अधिकारी, डॉ. जसवंत रॉय, मुख्य कृषि अधिकारी, जालंधर, डॉ. संजीव कटारिया, उप निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र, नूरमहल और डॉ. रंजीत सिंह चौहान, कृषि अधिकारी, रुड़का कलां ने भी भाग लिया। डॉ. रॉय ने किसानों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया, डॉ. कटारिया ने उन्हें विभिन्न विषयों पर समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षणों में भाग लेने और इन प्रशिक्षणों से कुछ सीखने को कहा, डॉ. चौहान ने किसानों से कीटनाशक का जरूरत के मुताबिक विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही छिड़काव करने को कहा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। डॉ. ओपिंदर सिंह, डॉ. रचना, डॉ. जसविंदर सिंह और डॉ. अनीश चंद्रा के अलावा, डॉ. रमनदीप एडीओ रुड़का कलां और श्री गुरभगत सिंह एईओ ने भी भाग लिया। किसानों ने संगठन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रम करने का आग्रह किया जो कृषि के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के संबंध में रुड़का कलां में दो दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का आयोज Read More »

ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਲੰਘਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਰੇਲ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ

ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਲੰਘਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਰੇਲ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਲੁਧਿਆਣਾ, 22 ਜਨਵਰੀ :  ਲੁਧਿਆਣਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਰੇਲ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੂਸਾਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਢੰਡਾਰੀ ਕਲਾਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਉਤੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਰੇਲ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆ ਗਏ, ਜਿੰਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਜਦੋਂ ਉਹ ਖਾਣਾ ਖਾ ਕੇ ਢਾਬੇ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਉਸ ਸਮੇਂ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਮ੍ਰਿਤੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਲਵਦੀਪ ਵਾਸੀ ਨਵਾਂ ਸ਼ਹਿਰ, ਸੁਖਮਨ ਵਾਸੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲਦਿਆਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਉਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ਾਂ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ।

ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਲੰਘਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਰੇਲ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ Read More »

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास   चंडीगढ़ : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को संभवता जेल से रिहा हो जाएंगे। पंजाब की पटियाला जेल में रोड रेज के मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। रिहाई को देखते हुए- राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रही रैली के लिए सिद्धू को आमंत्रित भी किया है। सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्ध गुरुवार को 12 बजे रिहा > रिहा होने के पश्चात सिद्धू जा सकते हैं किसी और पार्टी में हो सकते हैं। इस बीच उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पहुंची थीं। मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नवजोत अपने पति के जेल से बाहर आने के बाद उनके राजनीतिक दी जाएगी। बीते दिनों राहुल ने पंजाब में यात्रा के दौरान सिद्धू को जेल से रिहाई के बाद पार्टी में जिम्मेदारी देने की बात कही थी। पिछले महीने जब सिद्ध की जेल से समय पूर्व रिहाई की खबरें आई, तभी से पंजाब कांग्रेस में भी उन्हें लेकर हलचल शुरू हो गई थी। सिद्धू को पार्टी में कौन सा पद दिया जाएगा, इस सवाल के जवाब में पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने दो-टूक जवाब दिया था कि सिद्धू को अब कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं भविष्य को लेकर कांग्रेस क्या सिद्धू भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं आलाकमान से चर्चा करने इसके बाद नवजोत सिद्धू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी शुरू हुई, लेकिन उनकी पत्नी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकात के बाद यही संकेत मिले हैं कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस में रहेंगे और प्रदेश इकाई में फिर से बड़ा ओहदा चाहते हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। बीजेपी बोली- सिद्धू के लिए खुले हैं दरवाजे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप व उनकी पार्टी की विचारधारा को मानने वाले हर नेता का पार्टी में स्वागत है। फिर चाहे वह नवजोत सिंह सिद्धू क्यों न हों। सिद्धू अगर भाजपा में आना चाहें तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि जितने अधिक नेता पंजाब में भाजपा के साथ जुड़ेंगे, उतना ही पार्टी का फायदा होगा। वहीं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि सिद्धू वर्तमान में जिस पार्टी में हैं, वहीं रहें। मेरी उनके लिए शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह हवा में बातें हैं कि सिद्धू भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास Read More »

पूर्व विधायक सर्वजीत सिंह मक्कड़ के ससुर स. प्रितपाल सिंह का निधन

पूर्व विधायक सर्वजीत सिंह मक्कड़ के ससुर स. प्रितपाल सिंह का निधन जालंधर ( ज्योति बब्बर ) सीनियर भाजपा नेता पंजाब व पूर्व विधायक सर्वजीत सिंह मक्कड़ के ससुर स. प्रितपाल सिंह का निधन हो गया I जिनका संस्कार कल 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया जाएगा I

पूर्व विधायक सर्वजीत सिंह मक्कड़ के ससुर स. प्रितपाल सिंह का निधन Read More »

पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा

पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा अमरप्रीत सिंह, केवल कृष्ण, पीएस अरोड़ा, जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी जालंधर (ज्योति बब्बर ) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके महासचिव पत्रकार अजीत सिंह बुलंद , गुरप्रीत सिंह संधू,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, वरुण गुप्ता, सुनील कपूर ,मास्टर् मोहिंदर सिंह अनेजा, विक्की सूरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और महा सचिव अजीत सिंह बुलंद ने पत्रकार अमरप्रीत सिंह को डीएमए की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया। साथ ही केवल कृष्ण को डीएमए का कोऑर्डिनेटर, पीएस अरोड़ा को कल्चरल विंग का डिप्टी हेड, जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर सौंपे। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह और संदीप वर्मा ने कहा कि डीएमए के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और अजीत सिंह बुलंद के नेतृत्व में डीएमए लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि जब जब भी किसी भी पत्रकार को कोई मुसीबत आई है इन के नेतृत्व में डीएमए ने एकजुटता से हरेक समस्या व मुसीबत को जड़ से उखाड़ा है। उन्होंने कहा कि डीएमए के साथ जुड़े लगभग 150 पत्रकारों ने हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर हरेक पत्रकार का साथ दिया है यही वजह है डीएमए से जुड़े पत्रकार हिम्मत सम्मान व निडरतापूर्वक पत्रकारिता कर रहे है।उन्होंने कहा कि भविष्य में डीएमए के किसी भी पत्रकार को किसी ने नाजायज परेशान किया या दुर्व्यवहार किया तो ऐसे लोगो के खिलाफ बड़े स्तर पर मोर्चा लगाकर सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर पत्रकारों के हकों के लिए लड़ी जाने वाली हर तरह की लड़ाई में संस्था का साथ दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमए का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा और कई पत्रकार डीएमए में शामिल करवाये जाएंगे।

पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा Read More »