JPB NEWS 24

Headlines

January 24, 2023

पुलिस ने महिला के मर्डर केस की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के मर्डर केस की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार जालंधर : पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशो पर जालंधर पुलिस ने लूट की नीयत से लुटेरों द्वारा घर में घुस महिला की हत्या करने वाले मामले को कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि यह वारदात रेलवे स्टेशन में रहने वाले युवकों ने की थी जो पैदल ही शिकार की तलाश में इलाके में घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी काजी मंडी संतोषी नगर, कमलेश कुमार पुत्र मनोज वासी गांव मिलकपुर खजुरला के रूप में हुई है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से आरोपियों का रूट ब्रेक सी.पी द्वारा बनाई विशेष टीमों में एडीसीपी आदित्य,एसीपी परमजीत सिंह और सीआईए प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने इस लूट और हत्या के मामले को ट्रेस किया। बताया जा रहा है कि घर में से लूटे गए गहने नकली थे।

पुलिस ने महिला के मर्डर केस की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार Read More »

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या   जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) इस समय जालंधर के बस्तीयाद क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां लूट की नीयत से घुसे दो युवकों ने 45 वर्षीय महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित समीप कच्चे कोट में महिला के मौत होने का मामला सामने आया है। बतायाजा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर क़त्ल कर दिया गया। आरोपियों ने महिला के बेटे को भी बंधी बनाया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले आरोपियों ने 1.26 बजे गली में दाखिल होकर घर की रेकी की। इस दौरान दोबारा 1.41 बजे फिर आरोपी फिर दोबारा आए और 50 सैकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान कमलजीत कौर उम्र 45 बरस के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बाबा खेल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही थी ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या Read More »