JPB NEWS 24

Headlines

February 1, 2023

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) :प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, सचिव अश्विनी अटवाल और जॉइंट ऑफिस सेक्रेटरी योगेश मल्होत्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और एकजुटता के लिए कार्य करें और आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो और जालंधर में भाजपा का मेयर बनें । इस मौके पर देवेंद्र भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, अश्विनी अटवाल और योगेश मल्होत्रा ने मोहिंदर भगत और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, सुदेश भगत,रकेश राणा, बॉबी कश्यप, सोनू चौहान, गौरव जोशी, सौरभ गुप्ता, कुमुद शर्मा ,दविंदर अरोड़ा, महेंद्र पाल नकोदरी, सचिन लवली,राजिंदर कुमार, शुभम पावा,अश्विनी बब्बल, राजीव वर्मा, आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी Read More »

अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने दिया इस्तीफा

अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने दिया इस्तीफा जालंधर : अकाली दल एक और झटका लगा है। पूर्व सीनियर डिप्टी कमलजीत सिंह भाटिया ने अपने साथियों सहित अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 36 वर्ष से पार्टी में बतौर वफादार सिपाही के तौर पर काम किया है। कमलजीत भाटिया 4 बार कौंसलर के इलेक्शन जीत चुके हैं। बता दें कि कमलजीत सिंह भाटिया 1997 से लगातार अकाली दल के लिए सेवा निभा रहे थे। लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा सुख-दुख में साथी होता है। बीते चुनावो में पार्टी ने मेरे को टिकट न देकर इग्नोर किया है। पार्टी ने हारने के बाद भी अपने वर्करों को पूछा तक नही। कुछ लीडरों को जरूर पूछा गया। लेकिन मेरे को आज तक एक बार भी किसी ने यह पूछना भी सम्भव नही समझा की पार्टी को आगे कैसे किया जाए। आज कुल 51 सदस्य पार्टी को अलविदा कह रहे है। जिसमे महिला विंग की सदस्य भी साथ मे है। हमेशा हमने समाज व पार्टी की सेवा की है। आगे भी समाज की सेवा हर वक्त करता रहूंगा। कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि आने वाले समय मे चुनाव भी जरूर लड़ूंगा। अभी किसी पार्टी में जाने के लिए कुछ ऐसा सोचा नहीं है। आज से मैं आजाद हो गए है। अब मैं आजाद ही चुनाव लड़ूंगा। चुनाव होने के बाद कई बार पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर आये है। लेकिन तब भी प्रधान को समझ नहीं आई कि अब पार्टी के प्रधान के साथ चंद लोग ही रह गए है। जिसके चलते कमलजीत सिंह भाटिया, जसपाल कौर भाटिया, मनजीत कौर गुलाटी, मनजिंदर कौर भाटिया, बलबीर कौर, जसविंदर कौर बांसल, रूपिंदर कौर, डेजी अरोड़ा, कवलजीत कौर, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, इंदरजीत कौर, रेशम कौर, हरनीत कौर, रविंदर कौर, रमिंदर कौर गुलाटी, शमा सहगल, अमृतपाल सिंह भाटिया, दर्शन सिंह गुलाटी , मनप्रीत सिंह भाटिया, जसबीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुरजीत सिंह गुलाटी, नरिंदर सिंह चीमा, हरविंदर सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, सलिल घई, रमनीक रोहेवाल, मनमिंदर सिंह भाटिया, लखविंदर सिंह गुलाटी, हरप्रीत सिंह भाटिया, नवनीत सिंह भाटिया, भूपिंदर सिंह लक्की, हरप्रीत सिंह गांधी, जतिंदर सिंह बांसल, हरजीत सिंह कालड़ा, अमित चावला, अमनदीप सिंह, महिंदर पाल निक्का, गौरव अरोड़ा, गुरदीप सिंह बवेजा, बलविंदर सिंह लाहौरिया, रणदीप सिंह राणा, गौरव अरोड़ा, मनप्रीत सिंह पदाधिकारी पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहे हैं।

अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने दिया इस्तीफा Read More »