JPB NEWS 24

Headlines

February 8, 2023

20 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का बरसेगा ज्ञान रस :- विधायक रमन अरोड़ा

20 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का बरसेगा ज्ञान रस :- विधायक रमन अरोड़ा पटेल चौंक के नज़दीक साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन पंजाब के जालंधर शहर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक जयकिशोरी जी करेंगी, श्रीमद् भागवत गीता का गुणगान जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24) : श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की ओर से जालंधर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक जयकिशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन साई दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौंक में 20 फरवरी से 26 फरवरी शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। इसी संबंध में एक प्रैस वार्ता का आयोजन सर्किट हाऊस जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस श्रीमद् भागवत कथा के प्रत्येक दिन भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा का वर्णन किया जाएगा और 26 फरवरी को इस कथा का समापन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस मौके पर महेश मखीजा, राहुल बाहरी, हितेश चड्ढा, दीपक भल्ला, शिवम मदान भी मौजूद रहे।

20 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का बरसेगा ज्ञान रस :- विधायक रमन अरोड़ा Read More »

जालंधर पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उप प्रधान राजेश थापा पर हुआ हमला

वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला जे पी बी न्यूज़ 24 : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर कातिलाना हमला हुआ है।जानकारी के मुताबिक पता चला कि पत्रकार राजेश थापा पर एक मामले में समझौते कराने का बहुत दबाव दूसरी पार्टी की तरफ से बनाया जा रहा था जिस के कारण राजेश थापा ने मना कर दिया। इस पूरे मामले में पत्रकार राजेश थापा ने अपने पत्रकार सदस्यों को बताया कि रिदम शर्मा नामक व्यक्ति एक केस के सिलसिले में समझौता करवाने का दबाव डाल रहा था। आज शाम को जब मैने उन्होंने मना किया तो रिद्धिम शर्मा और कुछ अनजान लोगों लेकर मेरी दुकान पर आकर मेरे पर कातिलाना हमला कर दिया। मौके पर मजूदा लोगो ने घायल अवस्था में राजेश थापा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश थापा पर कातिलाना हमले की डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पीआरओ धमिन्द सोंधी,ने निंदा की है। उन्होंने जालन्धर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाये सिविल अस्पताल में घायल पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमलावर करने वालो पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और अन्य पत्रकारों ने पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमले पर रोष प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।

जालंधर पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उप प्रधान राजेश थापा पर हुआ हमला Read More »