JPB NEWS 24

Headlines

March 7, 2023

श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा

विधानसभा में बोले विधायक रमन अरोड़ा जालंधर शहर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा जालंधर : जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों के लिए हर उस कार्य को पूर्ण कर रही है जिस कार्य का सीधे तौर पर फायदा पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के लिए 58 मोहल्ला क्लीनिक देने पर भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और हमारी स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च होगी, तभी हमारा राज्य तरक्की और खुशहाली की और बढ़ेगा। विधायक रमन अरोड़ा ने श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा को जाती सड़क जिसको पिछले कई सालों से पंजाब की सरकारों ने नहीं बनवाया उस सड़क पर कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा तुरंत ग्रांट जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के साथ एक विशेष प्यार है। जब भी कभी जालंधर के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है तो मुख्यमंत्री साहब ने तुरंत उस पर अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा को उस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत पैसे जारी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करवाने हेतु राशि उपलब्ध करवाई। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कभी पंजाब में ऐसी सरकारें होती थी जिसमें सरकार शुरू होने के 2 साल के बाद घोषणा होती थी और सरकार के आखरी साल में उद्घाटन पत्थर रखे जाते थे लेकिन कभी किसी प्रोजेक्ट को सरकारें पूरा नहीं कर पाई। आज पंजाब का समय बदला है और पंजाब में आम लोगों की सरकार है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आज पंजाब सरकार के पहले साल में ही सरकार द्वारा सैकड़ों लोकहित के प्रोजेक्ट ना सिर्फ शुरू करवाए गए बल्कि उनमें से काफी प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है। पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को अटूट प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी समूची टीम पंजाब वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर कई सालों से बिगड़ चुके पंजाब सरकार के सिस्टम को जहां सुधार रही है वहीं पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर ले कर जा रही है।

श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा Read More »

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन चंडीगढ़: 7 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल करवाया और पार्टी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। जीवन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में आज लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू, पूर्व सचिव एस.सी. मोर्चा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, पूर्व जे.ई. लुधियाना अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल आज अपनी परित्यों को अलविदा कह कर अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना जिला शहरी अध्यक्ष रजनीश धीमान की प्रेरणा से अपनी-अपनी पार्टीयों को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। अश्वनी शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी और रजनीश धीमान ने पार्टी में शामिल हुए इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा द्वारा आगमी चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन Read More »

भारतीय स्टेट बैंक की स्मृद्धि शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार

भारतीय स्टेट बैंक की स्मृद्धि शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार भारतीय स्टेट बैंक की समृद्धि जीटीबी नगर शाखा में रंगों का पर्व होली बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस दौरान शाखा प्रबंधक पवन बस्सी ने समूह स्टाफ कर्मचारियों के साथ होली का यह पर्व मनाया ,साथ ही उन्होंने शाखा में आए सभी ग्राहकों को भी इस पर्व पर शुभकामनाएं दी ।शाखा प्रबंधक पवन बस्सी ने बताया कि रंगों के मनमोहित पर्व होली पर हर व्यक्ति मस्ती में झूमते हुए इसे अपने अंदाज में मनाने को उत्सुक रहता है। बच्चे बड़े बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष हर वर्ग के लोग रंगों के पर्व को बड़े ही दिलकश अंदाज से मनाते हैं । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं भी रंगों के इस पर्व को स्टाफ कर्मियों और ग्राहकों के संग मना कर इसे यादगार बनाते हैं। बैंक की इस अनूठी पहल को बैंक के ग्राहक भी जमकर तारीफ कर रहे हैं ।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पवन बस्सी के अलावा शिल्पी रानी ,नरेश कुमार, ममता रानी, धर्मपाल एसबीआई वेल्थ की मैनेजर शैली गुप्ता, जसवीर सिंह कशिश उपस्थित थे।

भारतीय स्टेट बैंक की स्मृद्धि शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार Read More »