JPB NEWS 24

Headlines

March 2023

तोखी पूर्वज अस्थान जठेरे (मटी) का सालाना समागम 20 मार्च दिन सोमवार को

तोखी पूर्वज अस्थान जठेरे (मटी) का सालाना समागम 20 मार्च दिन सोमवार को जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24) हर साल की तरह इस साल भी तोखी पूर्वज अस्थान जठेरे (मटी) का सालाना समागम 20 मार्च दिन सोमवार को नजदीक संधु पैट्रोल पंप अर्बन एस्टेट फेस-2 जालंधर में शिरोमणि भगत संत नामदेव जी महाराज के आशीर्वाद से मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रधान डा. ओ. पी. तोखी, भगवानदास तोखी व बी.सी. तोखी ने बताया कि हर वर्ष की तरह सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके उपरांत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी और भव्य कीर्तन का आयोजन होगा। समागम में संगत के लिए लंगर भंडारे का आयोजन भी होगा उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की समागम समय पर पहुंचकर समागम की शोभा को बढ़ाए और शिरोमणि भगत संत नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें I

तोखी पूर्वज अस्थान जठेरे (मटी) का सालाना समागम 20 मार्च दिन सोमवार को Read More »

700 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਪੋਰਟ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ DC ਜਲੰਧਰ

700 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਪੋਰਟ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ DC ਜਲੰਧਰ जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ 700 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਪੋਰਟ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਕਤ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਮੁਅੱਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।ਨੋਟਿਸ ‘ਚ ਸਾਫ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ 20 ਤਾਰੀਖ਼ ਤੱਕ ਆਪਣਾ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦਿਓ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣਾ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ 20 ਤਾਰੀਖ਼ ਤਕ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋ ਕੇ ਆਪ ਪੇਸ਼ ਕਰੋ ਕਿ ਕਿਉਂ ਨਾ ਉਕਤ ਕਾਰਨਾਂ ਕਰਕੇ ਤੁਹਾਡਾ ਲਾਇਸੈਂਸ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

700 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਪੋਰਟ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ DC ਜਲੰਧਰ Read More »

पंजाब लोकसभा सीट उपचुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश खुराना से खास बात चित ..बताया राजन अंगुराल को मजबूत उमीदवार

पंजाब लोकसभा सीट उपचुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश खुराना से खास बात चित ..बताया राजन अंगुराल को मजबूत उमीदवार जालंधर : पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए हर एक पार्टी द्वारा तयारिया शुरूकर दी गयी है फिर चाहे वो “भाजपा” हो , कांग्रेस” या फिर ” आप “अपनी अपनी पार्टी के द्वारा अपने कैंडिडेट्स चुने जा रहे है इसी के चलते आप विधायक शीतल अंगुराल के बड़े भाई राजन अंगुराल जिनकी भाजपा में खासी पकड़ है और यही वजह है कि भाजपा के कई बड़े चेहरे आप में शामिल हो चुके हैं। इस बारे मे बात करते हुए युवा नेता सुरेश खुराना ने कहा के आप ने वेस्ट हलके मे कई काम किए है वेस्ट हलके मे क़ानून व्यवस्था को बेहतर किया है वह हमेशा अपने लोगो के साथ खड़े रहे ही। उन्होंने जनता की तकलीफो को जनता के बिच रह कर ही सुलझाया है । आगे सुरेश खुराना ने कहा के राजन अंगुराल ने कभी भी उन्हें या दूसरे पार्टी वर्कर्स के साथ भेद भाव नहीं किया राजन अंगुराल हमेशा सब को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है! राजन अंगुराल की गतिविधियों से विरोधी पार्टियों के नेता सकते में हैं और अपना कैंप बचाने में लगे हुए हैं। दरअसल, लोकसभा के उपचुनाव की तयारिया शुरू हो चुकी है और आप के तमाम नेताओं की नजर अंगुराल भाईयों पर हैं। जालंधर में एक मजबूत वोट रविदासिया बिरादरी का है और अंगुराल भाई रविदासिया समाज के हैं। ऐसे में आप के नेता लगातार अंगुराल भाईयों पर हाथ फेर रहे हैं। राजन अंगुराल की पृष्ठभूमिक भाजपा की रही है और उनका राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था।

पंजाब लोकसभा सीट उपचुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश खुराना से खास बात चित ..बताया राजन अंगुराल को मजबूत उमीदवार Read More »

जालंधर बाला जी क्रिकेट क्लब ने लुधियाना लाइंस को 3_0 से हराकर श्रृंखला जीती

जालंधर बाला जी क्रिकेट क्लब ने लुधियाना लाइंस को 3_0 से हराकर श्रृंखला जीती जालंधर 17 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24) जालंधर लाड़ोवाली रोड ग्राउंड में लुधियाना लाइंस और जालंधर बालाजी क्रिकेट क्लब में तीन मैचों की श्रृंखला खेली गई जिसमें बालाजी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह श्रृंखला 3_ 0 से जीत ली इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा व वार्ड नं 51 इंचार्ज युवा नेता दीपक कुमार ने जीतने वाली टीम को शुभकामनाएं दी और ₹11000 राशि इनाम में दी और दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को ₹3100 की राशि इनाम में दी इस मौके पर सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल जीनगर के प्रधान गोपाल चायल सुरेश चायल मोनू अरोड़ा व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे

जालंधर बाला जी क्रिकेट क्लब ने लुधियाना लाइंस को 3_0 से हराकर श्रृंखला जीती Read More »

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत आर्य समाज वेद मंदिर राज नगर, बस्ती बावा खेल की ओर से आज महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म शताब्दी को समर्पित महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। जिसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात में हुआ था। आर्य समाज की स्थापना महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल, 1875 को की थी। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना के साथ साथ विश्व में सत्य की खोज की एक भव्य मशाल जलाई। स्वामी जी न अपने जीवन में समाज से कुरीतियों ,अंधविश्वासों,बुराइओं व् पाखंडों का खंडन और विरोध किया, उन्होने समाज को नयी दिशा व वैदिक ज्ञान का महत्व समझाया। मोहिंदर भगत ने सभी को महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। सभा के प्रधान जोगिन्दर पाल एवं सदस्यों ने मोहिंदर भगत को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश,सुरिंदर आर्य,हरीश आर्य,ओम प्रकाश डोगरा,निर्मल आर्य,स्वामी सदानंद,डॉक्टर शिव दयाल माली,सुदेश आर्य,पार्षदपति विनीत धीर,अमरजीत कोहली,रणजीत आर्य,चुन्नी लाल,पंडित विजय शास्त्री,पंडित मनोहर लाल उपस्थित थे।

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत Read More »

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को सरकार ने पद से हटाया

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को सरकार ने पद से हटाया पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सरकार ने उन्हें महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी ने उनकी एक्सटेंशन रद्द कर दी है। आपको बता दें कि कैप्टन सरकार के समय 18 सितंबर 2020 को पंजाब सरकार ने मनीषा को 3 साल की एक्सटेंशन दी थी जिसे आम आदमी पार्टी ने रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मान सरकार ने उन्हें पद से हटाया था। इसे लेकर मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके बाद सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए अपना फैसला वापस ले लिया था।

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को सरकार ने पद से हटाया Read More »

होली के त्योहार पर “यूनाइटेड मीडिया क्लब” द्वारा होटल मैरीटन में किया गया “होली मिलन समारोह” का आयोजन

होली के त्योहार पर “यूनाइटेड मीडिया क्लब” द्वारा होटल मैरीटन में किया गया “होली मिलन समारोह” का आयोजन होली के त्योहार की तरह दुनिया में सदा बिखरते रहें खुशी के रंग – प्रधान सुक्रांत सफरी जालंधर : होली के पावन त्योहार पर जालंधर के प्रतिष्ठित मीडिया क्लब “यूनाइटेड मीडिया क्लब” की तरफ से होटल मैरीटन में “होली मिलन समारोह” का आयोजन क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से किया गया। समागम में यूनाइटेड मीडिया क्लब की कार्यकारिणी एवं मेंबर्स ने हर्षोल्लास के साथ शिरकत करते हुए फूलों की होली मनाई । समारोह में पहुंचे सभी मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए यूनाइटेड मीडिया क्लब के सीनियर वाइस प्रधान टिंकू पंडित ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब हमेशा साफ-सुथरी पत्रकारिता को अपना लक्ष्य मानने वाले पत्रकारों से जुड़ी हुई संस्था है। क्लब हमेशा पत्रकारिता के साथ-साथ समाज की भलाई के लिए भी सामाजिक कार्यों में भी आगे रहा और हमेशा रहेगा। यूनाइटेड मीडिया क्लब की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे यूनाइटेड क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन समाज में लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाले पत्रकारों को इकट्ठा कर समाज की भलाई के लिए मिलजुल कर काम करने के लिए किया गया है। मनोज त्रिपाठी ने बताया कि संस्था ने मिलकर कोरोना के समय में 13 वैक्सीनेशन कैंप लगाए और समय-समय पर समाज की भलाई के लिए संस्था हमेशा आगे रही है। मनोज त्रिपाठी ने समारोह में पहुंचे विशेष मेहमान डीसीपी अंकुर गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा मीडिया का साथ देती आई है। मनोज त्रिपाठी ने कहा कि संस्था ऐसे ही समाज के लिए अपना कर्तव्य सही से निभाएगी। समारोह में विशेष तौर पर उपस्थित हुए पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान और वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह माणक ने कहा कि मीडिया का काम लोकतंत्र को जिंदा रखना है। सतनाम सिंह माणक ने बताया कि किसी समय पर देश के बड़े-बड़े नेताओं ने भी देश की आजादी के लिए अखबार निकाली है। वरिष्ठ पत्रकार माणक ने नौजवान पत्रकारों को संदेश देते हुए बताया कि देश की आजादी के लिए 80% कुर्बानी पंजाबियों ने दी है। सतनाम सिंह माणक ने कहा कि पत्रकार के लिए सब धर्म एक हैं। अपने कर्तव्य के लिए किसी भी धर्म के आगे झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कई देश जो धर्म के नाम पर बने हुए हैं वहां पर भी अभी बहुत बुरे हाल चल रहे हैं। उन देशों में तो उनके मजहब के लोग ही सुरक्षित नहीं रहे। इसी के साथ सतनाम सिंह माणक ने कहा कि पत्रकारों को हमेशा समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए और उन्होंने इसी रास्ते पर चल रहे यूनाइटेड मीडिया क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह के मुख्यातिथि जालंधर केंद्रीय क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि असल पत्रकारिता इस समारोह में आकर देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि बेशक समाज में कई तरह के पत्रकार मौजूद हैं, लेकिन सही पत्रकार वही होता है जो लोकतांत्रिक तरीके से अपना काम करें। रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें खुशी हुई कि आज भी समाज में ऐसे पत्रकार हैं जो समाज की अच्छाई और बुराई को सामने लाने की हिम्मत रखते हैं। समारोह में पहुंचे कांग्रेस शहरी के प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पत्रकार वह वर्ग है के लिए हैं जिसकी हर जगह जरूरत है। बेरी ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब बधाई की पात्र है जिन्होंनेे समाज के ऐसे पत्रकारो साथीयों को जोड़ कर रखा है जो समाज में अच्छे और बुरे काम को बिना भेदभाव उजागर करते हैं । समारोह में पहुंचे विशेष मेहमान डीसीपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि पुलिस और पत्रकारों का एक ऐसा रिश्ता है जो समाज के लिए मिलकर उनकी सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर पुलिस ने हमेशा पत्रकारों का साथ दिया है और पत्रकार भी जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन के साथ खड़ी हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि पत्रकारों की तरफ से समाज की भलाई के लिए उठाए गए हर मुद्दे का जालंधर पुलिस ने हल किया है और आगे भविष्य में भी कोई ऐसा मुद्दा होगा उसको जल्द से जल्द हल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और डीएसपी हरजीत सिंह ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। वही होटल में रिटर्न के एमडी सिमरदीप ठुकराल में भी आए मीडिया वालों का स्वागत किया और साफ-सुथरी पत्रकारिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समारोह के अंत में फूलों की होली खेली गई व डीजे पर चले गानों पर क्लब के पदाधिकारियों व समस्त मेंबरों ने जमकर धमाल मचाई। कार्यक्रम के अंत में क्लब के महासचिव मदन भारद्वाज ने समारोह में शामिल हुए सभी सदस्यों आभार प्रगट किया l उन्होंने कहा कि जल्द ही क्लब की ओर से आई कार्ड व स्टीकर भी सभी सदस्यों को दिए जाएंगे। समारोह में मंच संचालन क्लब के सीनियर वाइस प्रधान टिंकू पंडित व पीआरओ लवदीप बैंस ने बखूबी निभाया। इस समारहो मे यूनाइटेड मीडिया क्लब के सलाहकार जितेंद्र पम्मी, सुमित दुग्गल, दविन्द्र सिंह चीमा, बृज गुप्ता, वरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरव मेहता, महिला विंग चेयरमैन निशा शर्मा, चंदीप भल्ला, अश्विनी मल्होत्रा, स्क्रीनिंग कमेटी से प्रदीप भल्ला, हरदीप सिंह बब्बू, कार्य सचिव हरीश शर्मा, मनीष तोखी,सहज जुनेजा, हर्ष मेहरा विशाल गुप्ता, राजीव राणा, सुरिन्दर कम्बोज, गौरव बस्सी, विमल राय, विष्णु, अजय शर्मा, कुलवंत सिंह मठारू, जे एस.सोढ़ी, जगरूप, राजकुमार बब्बर, ज्योति प्रकाश, बृजेश, राहुल ग्रोवर, पवन वर्मा, सुखविंद्र बग्गा व अन्य क्लब मेम्बर भी मोजूद थे।

होली के त्योहार पर “यूनाइटेड मीडिया क्लब” द्वारा होटल मैरीटन में किया गया “होली मिलन समारोह” का आयोजन Read More »

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत आज पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था और राज्य में बढ़ती अलगाववादी ताकतों के खिलाफ पंजाब की आम आदमी पार्टी की गूंगी और बहरी सरकार को जगाने के लिए विधानसभा का घेराव किया गया। इस मोके प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, सरदार नरिंदर सिंह रैना सह प्रभारी भाजपा पंजाब व् बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारिआं भी दी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भगवंत मान की आप सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की धज्जियां उड़ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार को बने हुए 1 साल गुजर चुका हैं और पंजाब में हर रोज कत्ल हो रहे हैं और पुलिस की ढीली कारगुजारी के कारण कोई भी किसी को गोली मारकर मार रहा है। पंजाब के बुरे हालातों और विगड़ी कानून वयवस्था के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार है। पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता अपराध देखकर पंजाब के लोगों में खौफ पाया जा रहा है, जिस कारण पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है । लूटपाट,चोरी,छीनाझपटी की वारदातें हो रही है । पंजाब का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है ,जिससे आने वाले समय में इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है। ऐसे लग रहा है कि जैसे पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। भगवंत मान की आप सरकार फेल साबित हुई है। जिसने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पंजाब के लोगों का आम आदमी की सरकार से मोहभंग हो गया है।

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत Read More »

श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा

विधानसभा में बोले विधायक रमन अरोड़ा जालंधर शहर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा जालंधर : जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों के लिए हर उस कार्य को पूर्ण कर रही है जिस कार्य का सीधे तौर पर फायदा पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के लिए 58 मोहल्ला क्लीनिक देने पर भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और हमारी स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च होगी, तभी हमारा राज्य तरक्की और खुशहाली की और बढ़ेगा। विधायक रमन अरोड़ा ने श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा को जाती सड़क जिसको पिछले कई सालों से पंजाब की सरकारों ने नहीं बनवाया उस सड़क पर कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा तुरंत ग्रांट जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के साथ एक विशेष प्यार है। जब भी कभी जालंधर के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है तो मुख्यमंत्री साहब ने तुरंत उस पर अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा को उस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत पैसे जारी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करवाने हेतु राशि उपलब्ध करवाई। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कभी पंजाब में ऐसी सरकारें होती थी जिसमें सरकार शुरू होने के 2 साल के बाद घोषणा होती थी और सरकार के आखरी साल में उद्घाटन पत्थर रखे जाते थे लेकिन कभी किसी प्रोजेक्ट को सरकारें पूरा नहीं कर पाई। आज पंजाब का समय बदला है और पंजाब में आम लोगों की सरकार है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आज पंजाब सरकार के पहले साल में ही सरकार द्वारा सैकड़ों लोकहित के प्रोजेक्ट ना सिर्फ शुरू करवाए गए बल्कि उनमें से काफी प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है। पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को अटूट प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी समूची टीम पंजाब वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर कई सालों से बिगड़ चुके पंजाब सरकार के सिस्टम को जहां सुधार रही है वहीं पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर ले कर जा रही है।

श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा Read More »

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन चंडीगढ़: 7 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल करवाया और पार्टी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। जीवन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में आज लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू, पूर्व सचिव एस.सी. मोर्चा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, पूर्व जे.ई. लुधियाना अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल आज अपनी परित्यों को अलविदा कह कर अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना जिला शहरी अध्यक्ष रजनीश धीमान की प्रेरणा से अपनी-अपनी पार्टीयों को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। अश्वनी शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी और रजनीश धीमान ने पार्टी में शामिल हुए इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा द्वारा आगमी चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन Read More »