JPB NEWS 24

Headlines

April 22, 2023

भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाया

जालंधर : भगवान विष्णू के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से ब्राह्मण सभा मॉडल हाउस जालंधर द्वारा मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम हवन यज्ञ मुख्य यजमान मुकेश शर्मा लाटी और मोनिका शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने पंडित जी ने विधिवत करवाया पूर्ण आहुति तथा आरती उपरांत आए हुए प्रवक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवनी बारे सब को अवगत करवाया। मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर सोमनाथ शर्मा ने भगवान परशुराम जी की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु जी के छठे अवतार थे, भगवान परशुराम जी का जन्म धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म पाप को समाप्त करने के लिए हुआ था। इस अवसर पर केवी श्रीधर ने भगवान परशुराम जी के बारे में बताया कि इंद्रदेव ने ऋषि जमदग्नि और रेणुका को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था। भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था ऋषि जी ने अपने पुत्र का नाम राम रखा था राम ने शास्त्र का ज्ञान भगवान शिव से प्राप्त किया और शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें फंसा यानी परसों प्रदान किया इसके पश्चात व परशुराम कहलाए उन्हें चिरंजीवी रहने का वरदान मिला हुआ है और वह रामायण और महाभारत दोनों काल में उपस्थित थे और आज भी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद है। मंच का संचालन हेमंत शर्मा ने बाखूबी निभाया। महासचिव हरेंद्र शर्मा ने आज के दिन की सभी को बधाई देते हुए सम्मेलन में आने के लिए धन्यवाद किया। आए हुए सभी अतिथियों को सभा के सदस्यों की तरफ से सिरोपे डाल कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रभात चंद्र शर्मा, विधायक राजकुमार चब्बेवाल, राजीव ओमकार टिक्का,सुरिंदर शर्मा, विनय शर्मा, विक्रांत शर्मा, वरुण शर्मा, सतपाल शर्मा, रमेश अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, वरुण शर्मा, राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजन दत्ता, केवल चावला, बलराम शर्मा, जगमोहन शर्मा , अशोक भारद्वाज, ललित शर्मा, नवीन संगर, विकास शर्मा, रजनीश कुमार, कुलविंदर हीरा, अजय शर्मा, दया लाल, हर्ष भट्ट, एवं बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी। कार्यक्रम के पश्चात प्रशाद की व्यवस्था भी सभा की तरफ से की गई थी।

भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाया Read More »

सुशील रिंकू ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मन्दिर में नतमस्तक होकर लिया भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद

सुशील रिंकू ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मन्दिर में नतमस्तक होकर लिया भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद जालंधर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू द्वारा माडल हाउस, जालंधर के भगवान परशुराम जी के मन्दिर में नतमस्तक हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं उन्होंने देशवासियों को इस पावन दिन की बधाइयां देते हुए कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को हुआ था। भगवान परशुराम जी ने पृथ्वी को अधर्मी राजाओं से मुक्त करने के लिए फरसा धारण किया था। जो की भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें दिया था। तब से उनका नाम परशुराम पढ़ गया था।

सुशील रिंकू ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मन्दिर में नतमस्तक होकर लिया भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद Read More »

श्री परशुराम भवन में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव

श्री परशुराम भवन में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव जालंधर : भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 9 वैशाख 2080 तदनुसार 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को श्री ब्राह्मण सभा बस्ती गुजां जालंधर के तत्वाधान में श्री परशुराम भवन,हरबंस नगर रोड़, बस्ती गुजां, जालंधर में हवन यज्ञ तथा संकीर्तन कर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आज विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ पंडित साधू शरण पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्य यजमान सुमित शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन शर्मा,अजय शर्मा परिवार, धर्मपाल शर्मा परिवार,अजय शर्मा,करण शर्मा एवं रामपाल शर्मा के परिवार से हवन में आहुतियां डलवाकर किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विजय सांपला चेयरमैन एवं कमलजीत सिंह भाटिया पधारे। हवन यज्ञ के उपरांत श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा संकीर्तन और प्रवचन किए गए। तत्पश्चात दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय श्री डॉ सतीश शर्मा, माननीय संचालक महानगर नवदीप जी, विभाग प्रचारक मनोहर लाल शर्मा, सुनील दत्ता सेवा प्रमुख महानगर संघ की ओर से पहुंचे। सभा के महासचिव विपिन शर्मा ने सभी उपस्थित महानुभावों को आज के कार्यक्रम की बधाइयां देते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया। सभा की और से मुख्य अतिथियों तथा विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासन अश्विनी शर्मा, योगराज शर्मा प्रधान, साधुराम कालिया, महेश शर्मा, सचिव ब्राह्मण सभा बस्ती गुजां रामपाल शर्मा, रवि महाजन प्रधान सेवा भारती धीरज धवन एवं बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने अपनी हाजरी लगवाई।

श्री परशुराम भवन में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव Read More »

मोटरसाइकिल स्वार युवक ने क्षीणा महिला से मोबाइल

मोटरसाइकिल स्वार युवक ने क्षीणा महिला से मोबाइल जालंधर : आज थाना डिवीजन नंबर 2 में कंप्लेंट देते हुए प्रियंका पत्नी अरुण भगत निवासी बस्ती नौ जालंधर ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी कि वापिस रिक्शा पर स्वार होकर आदर्श नगर पहुंचने पर किसी का फोन आया तो वह फोन पर बात करने लगी कि अचानक एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसका फोन झपट लिया और तेजी से फरार हो गया। प्रियंका ने बताया कि मेरा मोबाइल रेडमी कंपनी का नोट 7 माडल का था। पुलिस ने कंप्लेंट नोट करते हुए आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

मोटरसाइकिल स्वार युवक ने क्षीणा महिला से मोबाइल Read More »