JPB NEWS 24

Headlines

May 1, 2023

श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित दिया भाजपा को समर्थन

श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित दिया भाजपा को समर्थन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर ) भी आई अटवाल के समर्थन में।   भाजपा ने कांग्रेस और अकाली दल को दिया झटका, कईयों नेताओं व उनके समर्थकों ने थामा कमल।   जालंधर 1 मई ( जे पी बी न्यूज 24  ): केंद्रीय सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय जबरदस्त मजबूती मिली जब श्री गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म ट्रस्ट श्री वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने अपने श्रद्धालुओं और सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के प्रदेश प्रधान विकास हंस ने अपनी पूरी कोर कमेटी और विधानसभा हलका इंचार्जों व कार्यकर्ताओं सहित भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इनके अलावा कांग्रेस और अकाली दल के नेता भी भाजपा में शामिल हुए। संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने भाजपा को समर्थन देने के सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिन्होंने एक मजहबी सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसलिए वह पूरे समाज से अपील कर रहे हैं कि वह अटवाल की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें तथा उन्हें वोट कर विजयी बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समाज के दलित व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर पूरे समाज को मान सम्मान दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के प्रधान विकास हंस ने इस मौके पर कहा कि उनकी पूरी कोर कमेटी और सभी नौ विधानसभा हलकों के इंचार्ज तथा कार्यकर्त्ता 10 मई तक अपनी पूरी ताकत भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल को जिताने में झोंक देंगे। फिर 13 मई के बाद आगे पार्टी के निर्णय के बारे में घोषणा की जाएगी। अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में एक नीति वंचितों को वरीयता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का भी यही मिशन था वंचित को वरीयता। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी भी उनके उसी मिशन को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी में बनता उनका पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा शासित प्रदेशों में तेजी से हो रहा विकास है। जीवन गुप्ता ने कहा कि जिस तरह लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल अवश्य जीतेंगे। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री डॉ राज कुमार वेरका ने कहा कि जिस तरह बड़ी तादाद में लोग इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना समर्थन दे रहे हैं, उससे भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित दिया भाजपा को समर्थन Read More »

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मोहिंदर भगत ने दुख सांझा किया

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मोहिंदर भगत ने दुख सांझा किया आज आप नेता मोहिंदर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव पहुंचकर उनके निधन पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और परिवार के साथ दुःख सांझा किया। मोहिंदर भगत ने सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे बड़े राजनेता थे, जिनके निधन से परिवार या पंजाब को ही नहीं बल्कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है, वह एक महान राजनीतिक थे । उन्होंने कहा प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब में विकास के लिए और पंजाब में अमन शांति के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर काम किया ।उनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार था और वह हमेशा पंजाब के हितों के बारे में सोचते थे । भगत ने कहा प्रकाश सिंह बादल एक ऐसे व्यक्ति थे जिसने देश के अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन किया और उन्हें समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके मनोज भगत मोनू ,गगन भगत उपस्थित थे ।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मोहिंदर भगत ने दुख सांझा किया Read More »

रक्तदान मानवता की वास्तविक सेवा है- सुखदेव सिंह

रक्तदान मानवता की वास्तविक सेवा है- सुखदेव सिंह जालंधर हाइट्स में रक्तदान शिविर का उद्घाटन आप महासचिव एच.एस. बरसट ने वारियर ग्रुप के प्रयासों की सराहना की जालंधर, 30 अप्रैल ( विशाल शर्मा ) एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुखदेव सिंह ने रविवार को रक्तदान को मानवता की वास्तविक सेवा बताया क्योंकि इससे लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। यहां जालंधर हाइट्स-I में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदाता असली हीरो होते हैं क्योंकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  शिविर के दौरान कुल 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर के आयोजन के लिए एनजीओ वारियर्स  ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए और इस नेक काम में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।  उन्होंने कहा कि ब्लड बैंकों को मजबूत करने और देश को स्वस्थ बनाने के लिए यह समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है जो एक व्यक्ति समाज को प्रदान कर सकता है क्योंकि यह कई कीमती जीवन बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को यह समझना चाहिए कि प्रत्येक रक्तदाता एक नायक होता है जिसके कारण उन्हें हर तीन महीने के बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।  उन्होंने उनसे अपने साथियों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा ताकि नियमित और आपातकालीन उपचार के लिए आवश्यक रक्त का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने भी एनजीओ वॉरियर ग्रुप की चिकित्सा जांच शिविरों, रक्तदान शिविरों, जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकों के वितरण आदि सहित कई मानवीय गतिविधियों के लिए सराहना की।  एनजीओ के अध्यक्ष वरुण कोहली ने कहा कि एनजीओ यहां निवासियों के बीच शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कई खेल आयोजन भी करता है।  प्रीमियम लीग, बैडमिंटन चैंपियनशिप जैसे कई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। श्री सुखदेव सिंह और एचएस बरसात ने एनजीओ को उसके भविष्य के प्रयासों में पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।  उन्होंने समारोह के दौरान रक्दाताओं से भी बात की और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों की टीम जिसमें  डॉ. संजय मित्तल, डॉ. सुमन मित्तल, डॉ. अंकुर सहगल, डॉ. सजल गोयल, डॉ. नवनीत कौर अरोड़ा शामिल है, ने भाग लिया। इस बीच, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की अध्यक्ष हरवीन भारद्वाज और डीएसपी सुभाष अरोड़ा ने भी शिविर का दौरा किया और रक्तदाताओं से बातचीत की।  उन्होंने रक्तदान करने के उनके मानवीय कार्य की सराहना की जिसहे किसी की कीमती जिंदगी बचाई जा सकती है। इस मौके पर वॉरियर्स एनजीओ के अध्यक्ष वरुण कोहली, राजिंदर राजा, संजीव अरोड़ा, दविंदर सैनी, अनुदीप बजाज, शमिल मेनन, विशाल गुम्बर, विशाल चड्ढा, नीतिन पुरी, कमल सहगल, बॉबी गुलाटी, संजीव आहूजा, रॉबिन सिंह, संजीव कलसी, विकास शर्मा, एसके मिश्रा, पारस जुनेजा, मेजर जनरल अरुण खन्ना और कर्नल अजय टिक्कर उपस्थित थे।

रक्तदान मानवता की वास्तविक सेवा है- सुखदेव सिंह Read More »

ਜੰਨਤਾ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਫੇਲ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲ ਦਾ ਕੋਈ ਲੇਖਾ-ਜੋਖਾ ਚੌਧਰੀ ਪਰਿਵਾਰ ਕੋਲ ਨਹੀਂ 

ਜੰਨਤਾ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਫੇਲ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲ ਦਾ ਕੋਈ ਲੇਖਾ-ਜੋਖਾ ਚੌਧਰੀ ਪਰਿਵਾਰ ਕੋਲ ਨਹੀਂ  ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਰਮਨ ਪਿਆਰੇ ਭਾਟੀਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ੍ਰੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਅਤੇ ਧੂੰਆਂਧਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਰਾਹੀਂ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸੇ ਸਿਲਸਿਲੇ ਵਿਚ ਅੱਜ ਇਲਕਾ ਬਾਗ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਬੋਹੜ ਵਾਲਾ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਇਕ ਵੱਡੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਨੇ ਰੈਲੀ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰ ਲਿਆ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੌਧਰੀ ਪਰਵਾਰ ਕੋਲ ਪਿਛਲੇ ਦਸ ਦਾ ਕੋਈ ਲੇਖਾ-ਜੋਖਾ ਨਹੀ ਅਤੇ ਜਨਤਾ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਕਾਂਗਰਸ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਘੇਰਿਆ ਜਦ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ੍ਰੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਜੀ ਜਨਤਾ ਦੇ ਆਗੂ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵਿਚਰਦੇ ਰਹੇ ਸ੍ਰੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਿਕਾਸ ਪੁਰਸ਼ ਦੱਸਿਆ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਰਿੰਕੂ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆਦੇ ਵਿਕਾਸ ਪਰੋਜੈਕਟ ਆਪਣੇ ਆਪ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਮਿਸਾਲ ਹਨ ਇਸ ਪਾਠ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਇਕੱਠ ਨੇ ਸਾਬਤ ਕੀਤਾ ਪੀ ਸ੍ਰੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਦੀ ਜਿੱਤ ਯਕੀਨੀ ਹੈ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਸੁਨੀਤਾ ਰਿੰਕੂ ਡਾਕਟਰ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ MLA ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸਰਦਾਰ ਆਤਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬੱਬਲੂ ਸਰਦਾਰ ਮਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ ਸਟੇਜ ਸਕੱਤਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਸ੍ਰੀ ਸਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਸਪਾਲ ਕੌਰ ਭਾਟੀਆ ਕੌਂਸਲਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸ੍ਰੀ ਪ੍ਰਵੀਨ ਗੱਖੜ ਮਗਣ ਛਾਬੜਾ ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਅਰੋੜਾ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਯੋਗਰਾਜ ਕਤਿਆਲ ਅਮਨ ਚਾਵਲਾ ਸਲਿਲ ਘਾਈ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦਰ ਕਪੂਰ ਸਰਦਾਰ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੁਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਰਾਜ ਉੱਪਲ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਸੁਰਜੀਤ ਕੌਰ ਸੋਨੀਆ ਅਰੋੜਾ ਨਿਰਮਲ ਰਾਣੀ ਨੀਲਮ ਅਰੋੜਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੈਂਕੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ

ਜੰਨਤਾ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਫੇਲ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲ ਦਾ ਕੋਈ ਲੇਖਾ-ਜੋਖਾ ਚੌਧਰੀ ਪਰਿਵਾਰ ਕੋਲ ਨਹੀਂ  Read More »