लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद, मुख्यमंत्री ने जालंधर वासियों को दिया तोहफा : मोहिंदर भगत

लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद, मुख्यमंत्री ने जालंधर वासियों को दिया तोहफा : मोहिंदर भगत (जे पी बी न्यूज़ 24) : आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के जालंधर आगमन पर सीनियर आप नेता मोहिंदर भगत ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वागत किया। इस मोके एम.पी. जालंधर सुशील रिंकू,विधायक बलकार सिंह,विधायक इंदरजीत मान,चेयरमैन जगरूप सिंह सेखवां,चेयरमैन राजविंदर कौर,पूर्व विधायक जगबीर बराड़ और परमजीत सिंह रायपुर भी मौजूद थे। आप नेता मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत किया और लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की शुभकामनाएं भी दी। मोहिंदर भगत ने कहा कि अभी तक सुशील रिंकू ने बतौर एमपी शपथ भी नहीं उठाई कि भगवंत मान की आप सरकार द्वारा जालंधर शहर के विकास के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपप नगर निगम को जारी भी कर दिए गए है और आदमपुर सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। यह समस्या कई सालों से आदमपुर के लोगों की चली आ रही थी उसे चुनाव के बाद तुरंत पूरा किया गया। मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में आम आदमी पार्टी लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है इसलिए पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी की सरकार पर पूर्ण विश्वास है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘सरकार आप के दुआर’ कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में जालंधर पहुंचे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार जनता के दुआर पर आकर जनता की समस्याओं को हल करेगी। जालंधर की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो साहस दिया है, उसे किसी मुद्रा में नहीं आंका जा सकता । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में आप नेता मोहिंदर भगत ने पूरी ईमानदारी से कड़ी मेहनत की है , इस तरह का जज्बा कार्यकर्ता में होना चाहिये अपनी पार्टी को बुलंदिओं पर ले जाने के लिए। इस अवसर पर कुलदीप कुमार,मन भगत भी उपस्थित थे।

लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद, मुख्यमंत्री ने जालंधर वासियों को दिया तोहफा : मोहिंदर भगत Read More »