JPB NEWS 24

Headlines

May 2023

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शिवम सोनी, रवनीत कौर और इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की बारुनी अरोड़ा ने 98.6% अंकों से पाया तीसरा स्थान

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शिवम सोनी, रवनीत कौर और इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की बारुनी अरोड़ा ने 98.6% अंकों से पाया तीसरा स्थान स्वामी संत दास स्कूल की अर्शिया अग्रवाल ने 99.8% अंक हासिल कर पहला बेटिया इस बार भी है। एमजीएन की अनन्या गुप्ता 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और स्किन स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं आर्शिया में सफलता पाई इंजीनियरिंग में भविष्य चाहती हैं अनन्या कंप्यूटर इंजीनियर बनाना चाहती हैं रमनीत डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेंगे शिवम पारिवारिक सदस्यों के साथ आर्शिया अग्रवाल । – पारिवारिक सदस्यों के साथ अनन्या गुप्ता स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की विद्यार्थी आर्शिया अग्रवाल ने 10वीं क्लास में 499 / 500 अंक लेकर 99.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जेपी नगर की रहने वाली अर्शिया के पिता डॉ. मुनीश अग्रवाल और डॉ. सुरुची अग्रवाल दोनों मेडिकल फील्ड से है। इसलिए वो भी आगे चलकर मेडिकल में अपना करियर बनाना चाहती है। कहती हैं कि वे स्किन स्पेशलिस्ट बनाना चाहती हैं और आगे चलकर इसी फील्ड में एमडी करना चाहती हैं। स्कूल से आने के बाद रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई की। किताबें पढ़ने का भी काफी शौक है। – पारिवारिक सदस्यों के साथ रमनीत एमजीएन पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट अन्नया गुप्ता 494/500 अंक 98.8 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। अन्या आगे चलकर बीटेक करके इंजीनियर बनना चाहती हैं। अन्नया के पिता डॉ. अरविंद कुमार और मां डॉक्टर श्वेता गुप्ता भी डाक्टर हैं और गदईपुर में गुप्ता नर्सिंग होम चलाते है। वे आगे चलकर नॉन मेडिकल स्ट्रीम में पढ़ेगी। वह रोजाना स्कूल से आने के बाद 6-7 घंटे पड़ाई करती थी। इसके साथ ही सेल्फ स्टडी में विश्वास रखती हैं। पिता डॉ. अरविंद बताते हैं कि अन्नया एक बार सोच ले कि आज यह करना है तो उसको पूरा करती है। वह कभी भी किसी काम को कल पर नहीं छोड़ती – पारिवारिक सदस्यों के साथ शिवम | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा रमनीत कंग ने 493/500 अंकों के साथ 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। रमनीत के पिता बिजनेसमैन और मां हाउस वाइफ हैं। रमनीत नॉन-मेडिकल विषय से आगे की पढ़ाई कर रही हैं और कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। कहती हैं कि स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, वह घर आकर फिर से पढ़ती थीं और पेपर से पहले सभी पढ़ाई का रिवीजन करने लगती थी और सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता देती थी। इसके साथ ही वे अपने फ्रेंड्स को भी एकाग्रता से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करती थीं। पढ़ाई के अलावा उन्हें किताबें पढ़ने और साइक्लिंग का भी शौक है। सोढल नगर निवासी संस्कृति केएमवी पब्लिक स्कूल के छात्र सोनू सोनी के बेटे व सीमा सोनी ने भी 493/500 अंकों के साथ 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर अपना, अपने माता-पिता व संस्थान का नाम रोशन किया है। वे अपनी आगे की पढ़ाई मेडिकल विषय से करना चाहते हैं और सफल डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने रोज़ 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। खाली समय में भी उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है। शिवम के पिता डेयरी का काम करते हैं और मां हाउस वाइफ हैं।

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शिवम सोनी, रवनीत कौर और इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की बारुनी अरोड़ा ने 98.6% अंकों से पाया तीसरा स्थान Read More »

अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में तीसरा विस्फोटएक को लिया हिरासत में

अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में तीसरा विस्फोटएक को लिया हिरासत में अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास हुआ ताजा धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात एक बजे हुआ. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.गोल्डन टेंपल के पास हुआ यह ताजा धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात एक बजे हुआ. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. इस धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.हालांकि, धमाके का यह स्थान पहले धमाके के स्थान से बिल्कुल अलग था. ताजा धमाका पहले घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अमृतसर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पंजाब पुलिस इस मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगी. डीजीपी गौरव यादव इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं.

अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में तीसरा विस्फोटएक को लिया हिरासत में Read More »

ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ..

ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ.. ਅੱਜ (ਸ਼ਾਮ ਕੇ ਦੀਵਾਨੇ) ਸੱਤਸੰਗ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ, ਗੀਤਾ ਕਾਲੋਨੀ ਕਾਲਾ ਸੰਘਾਂ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋ ਹਰੇਕ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਤਰਾ ਬੁੱਧ ਪੂਰਣਿਮਾ ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਅਤੁੱਟ ਲੰਗਰ ਗੀਤਾ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ. ਜਿਸ ਵਿਚ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਉਚੇਚੇ ਤੌਰ ਤੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ. ਜਿਸ ਵਿਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵੱਲੋ ਲੰਗਰ ਵਰਤਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ ਗਈ ਅਤੇ (ਸ਼ਾਮ ਕੇ ਦੀਵਾਨੇ) ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਹਰ ਤਰਾ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦਾ ਆਸ਼ਵਸਣ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰੀਨ ਦੀਵਾਨ, ਅਨੀਤਾ ਨਿਸ਼ਚਲ, ਰਾਜ, ਯੋਗਤਾ, ਨਿਰਮਲਾ ਭਗਤ, ਸੁਦੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਰਾਹੁਲ ਭਗਤ, ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ, ਨਿਰਮਲਾ ਸੌਂਧੀ, ਪ੍ਰਿਯਾ ਛਾਬੜਾ, ਰਿਤੂ ਸ਼ਰਮਾ, ਬਬੀਤਾ, ਪਿੰਕੀ ਮਲਹੋਤਰਾ, ਚੰਦਰ ਕਾਂਤਾ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ.

ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ.. Read More »

नेहरू चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में परिणाम रहा शत-प्रतिशत

नेहरू चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में परिणाम रहा शत-प्रतिशत जे पी बी न्यूज़ 24 : नेहरू चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा ली गई आठवीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों में हर वर्ष की तरह सफलता का परचम लहराते हुए स्कूल का नाम रोशन किया । स्कूल की मेधावी छात्रा अनन्या कालिया ने 94.1% (600 में से 565) अंक प्राप्त करके, स्कूल के नाम पर चार चांद लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राची ने 92% (552) अंक प्राप्त करके दूसरा पीयूष मिश्रा ने 91.3%(548) अंको से तीसरा प्रथम भोलो वालिया ने 90.6% (544) अंको से चौथा और वंशिका ने 90.1% (541) अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान प्राप्त किया और स्कूल का नाम रोशन किया । इनके इलावा लोकेश, निखिल शर्मा , कैरवी , वंशिका गुप्ता ,योगिता , प्रवीण कुमार , जिया , तमिश , प्रणे शर्मा , यशिका और इशिका ने 85% से ऊपर अंक प्राप्त करके स्कूल का गौरव बढ़ाया । स्कूल प्रबंधकों और अध्यापकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

नेहरू चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में परिणाम रहा शत-प्रतिशत Read More »

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਪ੍ਰੀਤ ਨਗਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ ਮੰਤਰੀ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਅਤੇ ਆਪ ਆਗੂ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦਾ ਸਨਮਾਣ

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਪ੍ਰੀਤ ਨਗਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ ਮੰਤਰੀ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਆਗੂ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦਾ ਸਨਮਾਣ ਜਯੋਤੀ ਬੱਬਰ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਪ੍ਰੀਤ ਨਗਰ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਦਿਨੇਸ਼ ਢੱਲ ਦਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਆ ਰਹੀਆਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਪਾਰਟੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ੍ਰੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਜਨ ਸਿੰਘ ਨਾਂਦਰਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸਰਦਾਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿਘ ਹਿਰਾ ਭਾਟੀਆ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੇਰੂ ਸਕੱਤਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੁਲਾਟੀ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਰਦਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੁਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਰਦਾਰ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਰਦਾਰ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਸਮੂਹ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਪ੍ਰੀਤ ਨਗਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ ਮੰਤਰੀ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਅਤੇ ਆਪ ਆਗੂ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦਾ ਸਨਮਾਣ Read More »

आप नेता मोहिंदर भगत के प्रयासों से भाजपा के 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल

आप नेता मोहिंदर भगत के प्रयासों से भाजपा के 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल जे पी बी न्यूज़ 24 : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल हुए है । आप नेता मोहिंदर भगत के प्रयासों से मंडल नंबर 12 के 40 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में पार्टी में शामिल हुए है । जिसमें मंडल पदाधिकारी,युवा मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है। पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, ‘आप’ पंजाब के स्टेट सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग के नेतृत्व में पार्टी में शामिल करवाया। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने इस मौके पर कहा कि पद्दाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पार्टी में दिल से स्वागत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों को देखते हुए पार्टी में शामिल होने वाले और अन्य नए लोगों को अपने दिल में पूरी जगह देंगे और सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे। आप नेता मोहिंदर भगत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जालंधर उपचुनाव को लेकर ‘आप’ की नीतियों और कार्यों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें लोगों का बड़े पैमाने पर भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी कार्यकर्ता अभी से मैदान में डट जाएं ताकि जालंधर उपचुनाव सीट जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में डालें। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद से ‘आप’ सरकार के सभी मंत्री और विधायक राज्य के लोगों के बीच रह कर लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा के राजिंदर कुमार सोशल मीडिया प्रभारी जालंधर पश्चिम, कीमती लाल भगत मंडल उपाध्यक्ष, राज भगत, सचिव मनोज भगत मोनू , संदीप बिल्ला वार्ड अध्यक्ष, बिशन लाल वरिष्ठ नेता, रमेश, हर्ष, शाम लाल, बबलू कुलदीप भगत उपाध्यक्ष वार्ड 11, संदीप कुमार,अनिल गोल्डी शक्ति केंद्र अध्यक्ष, राज कुमार शक्ति केंद्र, वरिष्ठ नेता डॉ. कुलदीप, मंगल दास, विजय काका, मनोज कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी भगत, उपाध्यक्ष रवि, महासचिव चंदन सहित साजन, विक्की, दीपक, रजत शामिल हैं. करण, लाडी, दिनेश, समीर व ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष राहुल कश्यप, मंडल अध्यक्ष रजत कश्यप, बूथ उपाध्यक्ष सत प्रकाश, मंडल उपाध्यक्ष पवन वर्मा, कार्यकारी सदस्य पारस और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए ।

आप नेता मोहिंदर भगत के प्रयासों से भाजपा के 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल Read More »

राजेश्वरी धाम देवी राज रानी की तरफ से राजेश्वरी आश्रम पीपलवाली रानी गली 1 भूपतवाला हरिद्वार में हुआ शुभारंभ

राजेश्वरी धाम देवी राज रानी की तरफ से राजेश्वरी आश्रम पीपलवाली रानी गली 1 भूपतवाला हरिद्वार में हुआ शुभारंभ जालंधर ( जे पी बी न्यूज़  24) : मां देवी राज रानी जी की पावन अध्यक्षता में हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में राजेश्वरी आश्रम का शुभारंभ गत दिनों प्रधान कैलाश बब्बर की देखरेख में किया गया। इस पावन का शुभारंभ मुर्ति स्थापना समारोह के साथ किया गया। मुर्ति स्थापना के पश्चात साधू संतो के लिए भोजन की बड़ी सुंदर व्यवस्था की गई थी जिस दौरान अलग-अलग पकवान साधू संतो को परोसे गए। उपरांत दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भजन कीर्तन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पंकज ठाकुर और महंत विजय सोढ़ी और उसके साथियों द्वारा पक्का भजन किया गया द्वारा अपनी प्रस्तुति से उपस्थित संगत को आनंद विभोर किया गया। इस दौरान शिव तांडव तथा विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के पश्चात संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जालंधर से विशाल जनसमूह इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंदिर की तरफ से ट्रेन की तीन बोगियां में स्वार होकर आश्रम में पहुंचे और उनके लिए खाने पीने और रहने की व्यवस्था मां देवी राज रानी जी की ओर से की गई लोगो ने खूब आनंद माना । जो लोग आश्रम में जाकर रहना चाहते है वो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है – 98974-93437,98142-53652, 94172-61008

राजेश्वरी धाम देवी राज रानी की तरफ से राजेश्वरी आश्रम पीपलवाली रानी गली 1 भूपतवाला हरिद्वार में हुआ शुभारंभ Read More »

श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित दिया भाजपा को समर्थन

श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित दिया भाजपा को समर्थन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर ) भी आई अटवाल के समर्थन में।   भाजपा ने कांग्रेस और अकाली दल को दिया झटका, कईयों नेताओं व उनके समर्थकों ने थामा कमल।   जालंधर 1 मई ( जे पी बी न्यूज 24  ): केंद्रीय सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय जबरदस्त मजबूती मिली जब श्री गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म ट्रस्ट श्री वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने अपने श्रद्धालुओं और सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के प्रदेश प्रधान विकास हंस ने अपनी पूरी कोर कमेटी और विधानसभा हलका इंचार्जों व कार्यकर्ताओं सहित भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इनके अलावा कांग्रेस और अकाली दल के नेता भी भाजपा में शामिल हुए। संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने भाजपा को समर्थन देने के सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिन्होंने एक मजहबी सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसलिए वह पूरे समाज से अपील कर रहे हैं कि वह अटवाल की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें तथा उन्हें वोट कर विजयी बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समाज के दलित व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर पूरे समाज को मान सम्मान दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के प्रधान विकास हंस ने इस मौके पर कहा कि उनकी पूरी कोर कमेटी और सभी नौ विधानसभा हलकों के इंचार्ज तथा कार्यकर्त्ता 10 मई तक अपनी पूरी ताकत भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल को जिताने में झोंक देंगे। फिर 13 मई के बाद आगे पार्टी के निर्णय के बारे में घोषणा की जाएगी। अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में एक नीति वंचितों को वरीयता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का भी यही मिशन था वंचित को वरीयता। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी भी उनके उसी मिशन को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी में बनता उनका पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा शासित प्रदेशों में तेजी से हो रहा विकास है। जीवन गुप्ता ने कहा कि जिस तरह लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल अवश्य जीतेंगे। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री डॉ राज कुमार वेरका ने कहा कि जिस तरह बड़ी तादाद में लोग इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना समर्थन दे रहे हैं, उससे भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित दिया भाजपा को समर्थन Read More »

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मोहिंदर भगत ने दुख सांझा किया

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मोहिंदर भगत ने दुख सांझा किया आज आप नेता मोहिंदर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव पहुंचकर उनके निधन पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और परिवार के साथ दुःख सांझा किया। मोहिंदर भगत ने सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे बड़े राजनेता थे, जिनके निधन से परिवार या पंजाब को ही नहीं बल्कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है, वह एक महान राजनीतिक थे । उन्होंने कहा प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब में विकास के लिए और पंजाब में अमन शांति के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर काम किया ।उनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार था और वह हमेशा पंजाब के हितों के बारे में सोचते थे । भगत ने कहा प्रकाश सिंह बादल एक ऐसे व्यक्ति थे जिसने देश के अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन किया और उन्हें समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके मनोज भगत मोनू ,गगन भगत उपस्थित थे ।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मोहिंदर भगत ने दुख सांझा किया Read More »

रक्तदान मानवता की वास्तविक सेवा है- सुखदेव सिंह

रक्तदान मानवता की वास्तविक सेवा है- सुखदेव सिंह जालंधर हाइट्स में रक्तदान शिविर का उद्घाटन आप महासचिव एच.एस. बरसट ने वारियर ग्रुप के प्रयासों की सराहना की जालंधर, 30 अप्रैल ( विशाल शर्मा ) एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुखदेव सिंह ने रविवार को रक्तदान को मानवता की वास्तविक सेवा बताया क्योंकि इससे लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। यहां जालंधर हाइट्स-I में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदाता असली हीरो होते हैं क्योंकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  शिविर के दौरान कुल 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर के आयोजन के लिए एनजीओ वारियर्स  ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए और इस नेक काम में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।  उन्होंने कहा कि ब्लड बैंकों को मजबूत करने और देश को स्वस्थ बनाने के लिए यह समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है जो एक व्यक्ति समाज को प्रदान कर सकता है क्योंकि यह कई कीमती जीवन बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को यह समझना चाहिए कि प्रत्येक रक्तदाता एक नायक होता है जिसके कारण उन्हें हर तीन महीने के बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।  उन्होंने उनसे अपने साथियों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा ताकि नियमित और आपातकालीन उपचार के लिए आवश्यक रक्त का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने भी एनजीओ वॉरियर ग्रुप की चिकित्सा जांच शिविरों, रक्तदान शिविरों, जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकों के वितरण आदि सहित कई मानवीय गतिविधियों के लिए सराहना की।  एनजीओ के अध्यक्ष वरुण कोहली ने कहा कि एनजीओ यहां निवासियों के बीच शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कई खेल आयोजन भी करता है।  प्रीमियम लीग, बैडमिंटन चैंपियनशिप जैसे कई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। श्री सुखदेव सिंह और एचएस बरसात ने एनजीओ को उसके भविष्य के प्रयासों में पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।  उन्होंने समारोह के दौरान रक्दाताओं से भी बात की और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों की टीम जिसमें  डॉ. संजय मित्तल, डॉ. सुमन मित्तल, डॉ. अंकुर सहगल, डॉ. सजल गोयल, डॉ. नवनीत कौर अरोड़ा शामिल है, ने भाग लिया। इस बीच, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की अध्यक्ष हरवीन भारद्वाज और डीएसपी सुभाष अरोड़ा ने भी शिविर का दौरा किया और रक्तदाताओं से बातचीत की।  उन्होंने रक्तदान करने के उनके मानवीय कार्य की सराहना की जिसहे किसी की कीमती जिंदगी बचाई जा सकती है। इस मौके पर वॉरियर्स एनजीओ के अध्यक्ष वरुण कोहली, राजिंदर राजा, संजीव अरोड़ा, दविंदर सैनी, अनुदीप बजाज, शमिल मेनन, विशाल गुम्बर, विशाल चड्ढा, नीतिन पुरी, कमल सहगल, बॉबी गुलाटी, संजीव आहूजा, रॉबिन सिंह, संजीव कलसी, विकास शर्मा, एसके मिश्रा, पारस जुनेजा, मेजर जनरल अरुण खन्ना और कर्नल अजय टिक्कर उपस्थित थे।

रक्तदान मानवता की वास्तविक सेवा है- सुखदेव सिंह Read More »