जंक फूड खाने से बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें इसके नुकसान – Eating junk food can have a bad effect on the health of children, know its disadvantages.
आजकल के बदलते दौर में कई बार समय की कमी के चलते अधिकतर लोग जंक फूड खा लेते है, जो बच्चा भी देखता है। ऐसे में बच्चे को जंक फूड पसंद आता है और वो अधिकतर इसे ही खाने की जिद करने लगता है। धीरे-धीरे ये बच्चे की आदत बन जाती है। जंक फूड बच्चों की सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ये उनके शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। लगातार जंक फूड खाने से बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ने के साथ और भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपका बच्चा भी जंक फूड खाता हैं, तो जानिए इसे होने वाले नुकसान के बारे में। * डायबिटीज का खतरा – आजकल जंक फूड का काफी प्रमोशन होता है। जिस कारण बच्चे इससे काफी प्रभावित होते है। बच्चे अधिकतर घर का खाना नहीं खाते है उन्हें बाहर का जंक फूड काफी पसंद करने लगते है। जंक फूड में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिससे उन्हें कम उम्र में ही डायबिटीज होने के खतरा काफी बढ़ जाता है। *दांतों में सड़न – जंक फूड खाने की वजह से बच्चों के दातों में सड़न की समस्या भी पैदा हो सकती हैं। क्योंकि जंक फूड अधिकतर दांत के चिपक जाते है। जिस कारण धीरे -धीरे दांत खराब होने लगते है। चॉकलेट, कैंडी और बिस्किट आदि में काफी मात्रा में शुगर पाई जाती हैं, जो दांत खराब होने का कारण बनती है। * मोटापा – बच्चे अगर जंक फूड खाते है, तो वह मोटापे का शिकार भी हो सकते है। क्योंकि जंक फूड में काफी मात्रा में फैट मौजूद होता है, जो शरीर के लि हानिकारक होता है। जंक फूड में मौजूद फैट मोटापा बढ़ाने के साथ कई बीमारियों को भी जन्म देता है। * शरीर में पोषक तत्वों की कमी – नियमित जंक फूड खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे बच्चों का शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर कमजोर रहने की वजह से बच्चों की इम्यूनिटी भी वीक हो जाती है। जंक फूड में मिलाएं जाने वाले पदार्थ शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते है। * सिरदर्द की समस्या – जंक फूड खाने से बच्चों में सिरदर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। जंक फूड में पाए जाने वाला मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) का बहुत अधिक प्रयोग होता है, जो सिरदर्द बढ़ाने के साथ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। कई बार बच्चे जब जंक फूड ज्यादा खाते है, तो वह चिड़चिड़े होने के साथ उनमें सिरदर्द की समस्या भी हो जाती है। जंक फूड बच्चों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसे में बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनकी डाइट में हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, फल और दालों आदि को शामिल करें। हेल्दी डाइट लेने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ उनको कोई बीमारी भी नहीं लगती। जंक फूड खाने से बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें इसके नुकसान – Eating junk food can have a bad effect on the health of children, know its disadvantages.