JPB NEWS 24

Headlines

August 17, 2023

विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड 68 के अंतर्गत आते हेल्थ केयर सेंटर का छोटी कन्या से करवाया उद्घाटन - MLA raman arora inaugurated the health care center under ward 68 with a little girl.

विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड 68 के अंतर्गत आते हेल्थ केयर सेंटर का छोटी कन्या से करवाया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated the health care center under ward 68 with a little girl.

बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा उत्तम धर्म है। यह उक्त विचार सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 68 के अंतर्गत आते वीरवार को संगत सिंह नगर में विशेष तौर पर पहुँच कर हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन करते कहे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने छोटी कन्या से हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन करवाया, साथ ही वार्ड नंबर 68 के आप वॉलिंटियर निखिल अरोड़ा भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्युंकि वार्ड 68 के अंतर्गत आते वीरवार को संगत सिंह नगर में हेल्थ केयर सेंटर में सभी सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर वार्ड नंबर 68 के आप के निखिल अरोड़ा, रजत चौहान, मणि चौहान, महेंद्र पाल, राजेश गिल्ल, कमल श्रोता, संजीव संगर, जोली विज, दीपक भगत, गुरमेल सिंह (निक्कू) इत्यादि लोग मौजूद थे।   विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड 68 के अंतर्गत आते हेल्थ केयर सेंटर का छोटी कन्या से करवाया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated the health care center under ward 68 with a little girl.

विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड 68 के अंतर्गत आते हेल्थ केयर सेंटर का छोटी कन्या से करवाया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated the health care center under ward 68 with a little girl. Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने जय माँ छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी की ओर से दूसरे वार्षिक लंगर के ट्रक को किया रवाना - MLA raman arora flagged off the second annual langar truck on behalf of jai maa chinnamastika langar committee.

विधायक रमन अरोड़ा ने जय माँ छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी की ओर से दूसरे वार्षिक लंगर के ट्रक को किया रवाना – MLA raman arora flagged off the second annual langar truck on behalf of jai maa chinnamastika langar committee.

वीरवार को नकोदर चौंक से जय माँ छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी की और से दूसरा वार्षिक लंगर के ट्रक को विधायक रमन अरोड़ा ने विशेष तौर पर पहुँच कर रवाना किया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि माँ के भगतो की सेवा करने से माँ खुश होती है, साथ ही संस्था के सेवादार साहिल ने बताया कि 18,19,20 अगस्त को चौहाल डैम के पास विशाल माँ का अटूट लंगर लगाया जा रहा है।     विधायक रमन अरोड़ा ने जय माँ छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी की ओर से दूसरे वार्षिक लंगर के ट्रक को किया रवाना – MLA raman arora flagged off the second annual langar truck on behalf of jai maa chinnamastika langar committee.

विधायक रमन अरोड़ा ने जय माँ छिन्नमस्तिका लंगर कमेटी की ओर से दूसरे वार्षिक लंगर के ट्रक को किया रवाना – MLA raman arora flagged off the second annual langar truck on behalf of jai maa chinnamastika langar committee. Read More »

सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन - Maha rudra abhishek organized at kishan pura in shiv puri dham on the auspicious occasion of sawan month

सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन – Maha rudra abhishek organized at kishan pura in shiv puri dham on the auspicious occasion of sawan month

सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन रूद्र सेना सग़ठन के संचालक दयाल वर्मा की तरफ से आयोजन किया गया इस मौक पर समाज सेवक सुदेश विज व उनके बेटे प्यूष विज ने शिरकत की गई जानकारी देते हुए दयाल वर्मा ने कहा की हिंदू शास्त्रों में की जाने वाली “रूद्र अभिषेक” यह एक प्राचीन सनातनी धर्म अनुष्ठान है। ‘रूद्र’ यह शब्द भगवान शिव के तांडव रूप को दर्शाता है, और ‘पूजा’ उनकी की गयी साधना को। यह अनुष्ठान करने से उपासक को आंतरिक शांति और तृप्ति प्राप्त होती है। इस अनुष्ठान में भगवन शिव के रौद्र रूप की पूजा की जाती है जो की सभी बुरी शक्तिया, और बुरी उर्जाए का सर्वनाश करती है। सुदेश विज ने कहा की कई पुराने शास्त्रों में लिखित है की, रूद्र अभिषेक अनुष्ठान ग्रहो के हानिकारक दोष का निवारण करता है। जिस व्यक्ति के जन्म कुंडली में ग्रहो की गलत स्थान है वह भगवान शिव के क्रोध से प्रभावित करती है। इसीलिए, ग्रहो से बने हानिकारक दुष्परिणामों को दूर करने के लिए, रूद्र अभिषेक करना उचित माना गया है। कहा जाता है की, दोनों तरह की उर्जाए (सकारात्मक और नकारात्मक) वायुमंडल में होती है। सकारात्मक ऊर्जा ख़ुशी, समृद्धि, आनंद से जुडी है, और नकारात्मक ऊर्जा तनाव, बीमारिया, निंदा, आदि से संबंधित है। इस अनुष्ठान को करने से सभी नकारात्मक उर्जाए सकारात्मक परिवर्तित हो जाती है, जिससे जीवन में खुशियाली छा जाती है।संदीप वर्मा ने बताया की यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। जब कोई भगवान शिव को रूद्र अभिषेक जैसे अनुष्ठान करके खुश करता है तो वे उनपर आशीर्वाद प्रदान करते है। भगवान शिव के आशीर्वाद से किसी भी व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं, ख़ुशी और स्थिरता , मन की शांति में बदल जाती है।इस मौके पर अमित वर्मा, सुनील कुमार, केतन, मोहित शर्मा, करण गंडोतरा,सुरिंदर बावा,शेखर आंनद, दिनेश कुमार, कुणाल शर्मा, आशु पंडित, दिनेश पड़ित, सोनू यादव, सुरेश कुमार, सन्नी,जोजी, प्रदीप,सतीश,रिंकू,विकास खन्ना, विक्की ढल, राजू वालिया, पंकज जुलका,राहुल,सुखदीप कौर प्रिती खुशी उपस्थिति रही   सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन – Maha rudra abhishek organized at kishan pura in shiv puri dham on the auspicious occasion of sawan month

सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन – Maha rudra abhishek organized at kishan pura in shiv puri dham on the auspicious occasion of sawan month Read More »

मध्य प्रदेश में सात साल बाद जेल से छूटे शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार - Man released from prison after seven years in madhya pradesh rapes 5-year-old girl.

मध्य प्रदेश में सात साल बाद जेल से छूटे शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार – Man released from prison after seven years in madhya pradesh rapes 5-year-old girl.

मध्य प्रदेश के सतना जेल से सात साल बाद रिहा होने वाले 35 वर्षीय बलात्कार के दोषी ने वही अपराध किया, जिसने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। राकेश वर्मा नाम के आरोपी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 5 साल की बच्ची को दुलार कर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। जेल से छूटने के डेढ़ साल बाद उस व्यक्ति ने अपना अपराध दोहराया। नाबालिग लड़की की हालत फिलहाल गंभीर है और उसका रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लड़की बुधवार शाम को लापता थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दो घंटे की तलाश के बाद उसे घायल हालत में पास के इलाके में पाया गया। आरोपी ने उसे टॉफी देने का लालच दिया था, हालांकि लड़की की दादी ने हस्तक्षेप किया और इस कृत्य को रोकने की कोशिश की। आरोपी उसके पास से भागा और लड़की को ऑटो में बैठाकर दूसरे इलाके में ले गया। अपने पिछले प्रयास में, आरोपी ने चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालाँकि, अच्छे व्यवहार के आधार पर उन्हें उनके कार्यकाल से तीन साल पहले रिहा कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम सहित भारतीय दंड न्यायालय (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।   मध्य प्रदेश में सात साल बाद जेल से छूटे शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार – Man released from prison after seven years in madhya pradesh rapes 5-year-old girl.

मध्य प्रदेश में सात साल बाद जेल से छूटे शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार – Man released from prison after seven years in madhya pradesh rapes 5-year-old girl. Read More »

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया, ₹300 करोड़ की ओर बढ़ी - Sunny deol and ameesha patel's gadar 2 crosses ₹250 cr, inching towards ₹300 cr

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया, ₹300 करोड़ की ओर बढ़ी – Sunny deol and ameesha patel’s gadar 2 crosses ₹250 cr, inching towards ₹300 cr

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म हर दिन बड़ी कमाई कर रही है। स्वतंत्रता दिवस पर ₹ 55 करोड़ की भारी कमाई के बाद, फिल्म बुधवार को गिर गई, लेकिन फिर भी शुरुआती अनुमान के अनुसार ₹ 34.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ₹ 250 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर गई। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। गदर 2 की घरेलू कमाई अब 263.48 करोड़ रुपये हो गई है। शुक्रवार को इसने ₹40 करोड़ से शानदार ओपनिंग की और रविवार को ₹51 करोड़ तक पहुंच गई। सोमवार को इसकी कमाई धीमी होकर ₹38.7 करोड़ पर आ गई, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर इसके ₹55 करोड़ के कलेक्शन ने कई ट्रेड विश्लेषकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या यह अब साल की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ को हरा पाएगी। गदर 2 के ‘पठान’ को मात देने की संभावना के बारे में आश्वस्त महसूस करते हुए, फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने बुधवार को बताया, ”जिस पथ पर यह चल रहा है, उसे देखते हुए, गदर 2 संभवतः न केवल पठान, बल्कि किसी भी रिकॉर्ड को हरा सकता है। यह इस वक्त बिल्कुल उग्र स्थिति में है। 15 अगस्त को पूरे भारत के सिनेमाघरों में आपने जो देखा वह बिल्कुल ऐतिहासिक है।” अभिभूत सनी देओल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “फिल्म की रिलीज से पहले मैं काफी तनाव में था। जब फिल्म रिलीज हुई, तो मैं पूरी रात रोया और हंसा। मेरे पिता आसपास थे और उन्होंने मुझे देखा। मैंने उन्हें बताया , ‘मैंने शराब नहीं पी है। मैं खुश हूं, मैं क्या कर सकता हूं।” अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर 2 2001 की ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी है जिसमें सनी देओल ने एक ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की भूमिका निभाई थी, जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी। यह 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सेट किया गया था। गदर 2 1971 में सेट किया गया है और तारा सिंह का अनुसरण करता है क्योंकि वह उत्कर्ष शर्मा द्वारा निभाए गए अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान में प्रवेश करता है। फिल्म में मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, रोहित चौधरी, मधुमालती कपूर, राकेश बेदी, मुश्ताक खान और डॉली बिंद्रा भी हैं।   सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया, ₹300 करोड़ की ओर बढ़ी – Sunny deol and ameesha patel’s gadar 2 crosses ₹250 cr, inching towards ₹300 cr

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया, ₹300 करोड़ की ओर बढ़ी – Sunny deol and ameesha patel’s gadar 2 crosses ₹250 cr, inching towards ₹300 cr Read More »

पिंड बडिंग में तीज के त्यौहार का विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट करके किया शुभारंभ – MLA raman arora inaugurated teej festival in pind buding by cutting the ribbon.

पिंड बडिंग में तीज के त्यौहार का विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट करके किया शुभारंभ – MLA raman arora inaugurated teej festival in pind buding by cutting the ribbon.

पिंड बडिंग में तीज का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने विशेष तौर पर पहुँच कर आयोजन की शुरुआत रिबन काट करके की। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्‍व है। यह महिलाओं के सजने संवरने और खुशियां मनाने का त्यौहार है। सावन मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को हर साल हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। यह मुख्‍य रूप से पंजाब में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार में सुख-समृद्धि के रूप में जाना जाने वाला हरियाली तीज पर्व का त्यौहार महत्व त्यौहार है, कार्यक्रम में महिलाएं सज संवर कर पहुंची तथा मेंहदी लगवाते हुए झूला झूलकर व ढोलकी थाप पर थिरककर तीज महोत्सव की खुशियां मनाई। हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बड़ा महत्व होता है। इस मौके पर वार्ड नंबर 11 के आप वॉलिंटियर हरजीत मिंहास (हैप्पी), तरसेम, रवि, गुरदीप सिंह, शशि पाल, बब्लू, अमनदीप सिंह, प्रधान धर्म पाल इत्यादि पिंड के लोग मौजूद थे।   पिंड बडिंग में तीज के त्यौहार का विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट करके किया शुभारंभ – MLA raman arora inaugurated teej festival in pind buding by cutting the ribbon.

पिंड बडिंग में तीज के त्यौहार का विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट करके किया शुभारंभ – MLA raman arora inaugurated teej festival in pind buding by cutting the ribbon. Read More »

पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा - Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora

पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा – Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora

जालंधर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने बुधवार (आज) चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान जालंधर शहर से संबंधित दर्जनों विकास प्रोजेक्टों पर विधायक रमन अरोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की गई। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान पंजाब की तरक्की खुशी और विकास को लेकर समर्पित है और इसी कार्य पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की सरकार में जालंधर सहित पंजाब के हर कोने के विकास के लिए किसी भी प्रकार के फंड की कमी नहीं है, पहली बार पंजाब को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर जाना चाहता है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों के हितों के हर प्रोजेक्ट को मानते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि जालंधर के विकास के लिए और लोगों के लोकहित कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान पंजाब के सच्चे सुपुत्र होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इतिहास इस बात का गवाह बनेगा कि पंजाब को वापस सोने की चिड़िया बनाने के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने दिन रात मेहनत की और पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर गए। विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का जालंधर शहर के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाने के लिए भी धन्यवाद किया। वही मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने विधायक रमन अरोड़ा को कहा कि आप जालंधर की तरक्की खुशहाली विकास और जालंधर वासियों के लोकहित में जो भी योजनाएं और प्रोजेक्ट लाना चाहते हैं आप उन्हें लाएं हम सरकार की तरफ से हर लोकहित के प्रोजेक्ट को लोगों को समर्पित करेंगे। इस दौरान विधायक रमनअरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले अटूट प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया और जालंधर शहर वासियों की तरफ से जालंधर के लिए विशेष रूप से विकास कार्यों को लेकर करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट देने के लिए भी विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का धन्यवाद किया।   पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा – Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora

पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा – Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora Read More »