विजय नगर के विकास कार्यों में विधायक रमन अरोड़ा ने स्थापित किया कीर्तिमान- डी.डी महाजन – MLA raman arora established a record in the development works of vijay nagar – D.D. mahajan
जतिन बब्बर: क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा द्वारा विजय नगर क्षेत्र में करवाए गए रिकॉर्ड तोड़ विकास को लेकर क्षेत्र निवासियों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को एक पारिवारिक सदस्य की तरह प्यार देते हुए एक साथ बैठकर भोजन भी किया। विजय नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान डी.डी महाजन, सेक्टरी जे.पी सोंधी, सतीश सरीन, रमन वर्मा, कपिल ढींगरा, सुदर्शन कपूर, नितिन महाजन, हितेश चोपड़ा, विमल चोपड़ा, रविंद्र सिंह इत्यादि क्षेत्र लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा का रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष डी.डी महाजन ने कहा कि क्षेत्र में सड़के पार्क एवं ट्यूबल के जो कार्य पिछले कई सालों से लटक रहे थे, उन सभी कार्यो को विधायक रमन अरोड़ा ने कुछ दिन में ही कर दिखाया। जिससे यह बात प्रतीत होती है कि जब किसी नेता में क्षेत्र के प्रति सेवा भावना हो तो वह नेता अपने इस कार्य में कामयाबी को जरूर प्राप्त करता है। इस दौरान क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रमुख सेवादार विजय वासन ने कहा कि जालंधर शहर वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि धर्म संस्कृति और विकास के कार्यों में रुचि रखने वाले विधायक रमन अरोड़ा क्षेत्र को एक विधायक के रूप में मिले। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने कहा की अलग-अलग समय पर विभिन्न पार्टियों से संबंधित नेताओं ने इस इलाके में सत्ता की प्राप्ति की है लेकिन जिस प्रकार से एक पारिवारिक सदस्य की तरह विधायक रमन अरोड़ा क्षेत्र की हर समस्या को अपना समझते हुए क्षेत्र निवासियों के साथ हर सुख दुख की घड़ी में उपस्थित हो रहे हैं। इस सभी गतिविधियों से विधायक रमन अरोड़ा ने विधायक शब्द की परिभाषा को बदल दिया है। और वही क्षेत्र को लगातार सिर्फ और सिर्फ अपना वोट बैंक समझने वाले नेताओं को भी एक चेतावनी इलाका निवासियों द्वारा दी गई है कि जो लोग इलाका निवासियों को सिर्फ और सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में प्रयोग करते हैं और लोगों की मूलभूत सुविधाओं और परेशानियों के बारे में गंभीरता से नहीं सोचते हैं। इस प्रकार के नेताओं की क्षेत्र निवासियों को कोई जरूरत नहीं है। विजय नगर निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा द्वारा क्षेत्र के प्रति विकास कार्यों को बहुत ही तेज गति के साथ करवाने के लिए और क्षेत्र निवासियों को अटूट प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। विजय नगर के विकास कार्यों में विधायक रमन अरोड़ा ने स्थापित किया कीर्तिमान- डी.डी महाजन – MLA raman arora established a record in the development works of vijay nagar – D.D. mahajan