JPB NEWS 24

Headlines

January 26, 2024

तीर्थ यात्रा करने से दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है : विधायक रमन अरोड़ा - By going on pilgrimage one gets relief from the troubles of daily life: MLA raman arora

तीर्थ यात्रा करने से दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है : विधायक रमन अरोड़ा – By going on pilgrimage one gets relief from the troubles of daily life: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था गत दिनों को रवाना हुआ। इस धार्मिक जत्थे को विधायक रमन अरोड़ा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भक्त इस बस के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब में नमस्तक होने के उपरांत माँ श्री नैना देवी दरबार, श्री मां चितपूर्णी दरबार, श्री ज्वाला देवी दरबार में पूजा-अर्चना के साथ नतमस्तक हो कर जालंधर बुधवार को वापिस पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा स्कीम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा से ज्ञान बढ़ता है। तीर्थ यात्रा करने से दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। तीर्थ यात्रा करने से मन प्रसन्न होता है और नई सत्कार ऊर्जा मिलती है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ स्थल यात्रा की योजना के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा योजना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल श्रद्धालुओं को पवित्र स्थान पर नतमस्तक होने का अवसर प्राप्त हो रहा है, बल्कि इन पवित्र स्थानों के बारे में जानने का अवसर भी मिल रहा है। जिसका लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं को पंजाब सरकार द्वारा सुविधा कीट भी दी गई।   तीर्थ यात्रा करने से दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है : विधायक रमन अरोड़ा – By going on pilgrimage one gets relief from the troubles of daily life: MLA raman arora

तीर्थ यात्रा करने से दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है : विधायक रमन अरोड़ा – By going on pilgrimage one gets relief from the troubles of daily life: MLA raman arora Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने 38 लाख की लागत से पिंड धनोवाली रेवनयु रोड का किया उद्घाटन - MLA raman arora inaugurated pind dhanowali revenue road at a cost of rs 38 lakh

विधायक रमन अरोड़ा ने 38 लाख की लागत से पिंड धनोवाली रेवनयु रोड का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated pind dhanowali revenue road at a cost of rs 38 lakh

जालंधर, जतिन बब्बर विधायक रमन अरोड़ा ने वीरवार दोपहर को पिंड धनोवाली रेवनयु रोड का 38 लाख की लागत से उद्घाटन किया। इस मौके वार्ड 10 के आप वॉलिंटियर बलबीर सिंह (बिट्टू) भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर सही करना मेरी प्राथमिकता है, और कहा कि आपकी कोई भी समस्या को नजर अंदाज नहीं बल्कि पहल के आधार पर सही किया जाएगा‌। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। और हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है। जन-सुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य जन सुविधाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है और आगे भी यह कार्य जारी रहेंगें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करना मेरी प्राथमिकता है।   विधायक रमन अरोड़ा ने 38 लाख की लागत से पिंड धनोवाली रेवनयु रोड का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated pind dhanowali revenue road at a cost of rs 38 lakh

विधायक रमन अरोड़ा ने 38 लाख की लागत से पिंड धनोवाली रेवनयु रोड का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated pind dhanowali revenue road at a cost of rs 38 lakh Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने अग्रवाल आश्रम में मूर्ति स्थापना पर हवन-कुंड में डाली आहुतियां - MLA raman arora offered offerings in the havan-kund for the installation of the idol in agarwal ashram

विधायक रमन अरोड़ा ने अग्रवाल आश्रम में मूर्ति स्थापना पर हवन-कुंड में डाली आहुतियां – MLA raman arora offered offerings in the havan-kund for the installation of the idol in agarwal ashram

जालंधर, जतिन बब्बर लाडोवाली रोड़ स्थित अग्रवाल आश्रम में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा व अशोक मित्तल (राज्य सभा सदस्य) ने शिरकत की। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा, मंडी फैंटन गंज की तरफ से अग्रवाल आश्रम में श्री हनुमान जी के मूर्ति स्थापना की गई। आयोजन में हवन यज्ञ कर श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने आए हुए श्रद्धालुओं से कहा कि श्री हनुमान जी कलयुग के देवता हैं। उन्होंने कहा कि जहां श्री प्रभु राम का संकीर्तन होता है, वहां हनुमान जी जरूर आते हैं क्योंकि हनुमान जी को राम-राम का नाम अति प्रिय है। तत्पश्चात प्रसाद व ब्रह्म-भोज का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर अशोक गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल, अश्विनी गुप्ता, विजय अग्रवाल, ब्रिज मित्तल, एस. के. अग्रवाल, मुकन्द राय गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।   विधायक रमन अरोड़ा ने अग्रवाल आश्रम में मूर्ति स्थापना पर हवन-कुंड में डाली आहुतियां – MLA raman arora offered offerings in the havan-kund for the installation of the idol in agarwal ashram

विधायक रमन अरोड़ा ने अग्रवाल आश्रम में मूर्ति स्थापना पर हवन-कुंड में डाली आहुतियां – MLA raman arora offered offerings in the havan-kund for the installation of the idol in agarwal ashram Read More »

While inaugurating the beautification of masand chowk of model town, MP sushil rinku said that he advocates maintaining other squares of the city in the same manner

ਸਾਂਸਦ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਦੇ ਮਸੰਦ ਚੌਕ ਦਾ ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਰ ਚੌਕਾਂ ਦੀ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰਜ਼ ‘ਤੇ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਕਰਨ ਦੀ ਵਕਾਲਤ ਕਰਦੇ ਹਨ

ਜਲੰਧਰ, 26 ਜਨਵਰੀ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਅੱਜ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਮਸੰਦ ਚੌਕ ਦੇ ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੇ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਚੌਕ ਨੂੰ ਮਲੀਰਾਮ ਜਵੈਲਰਜ਼ ਵੱਲੋਂ ਸੁੰਦਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਵੀ ਇਸ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।   ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਮੂਹ ਮਾਲਕਾਂ ਸਾਹਿਲ ਕੇਡੀਆ, ਸ਼ੰਕਰ ਕੇਡੀਆ, ਰਾਜੇਸ਼ਵਰੀ ਕੇਡੀਆ, ਸ਼ਿਵਾਨੀ ਕੇਡੀਆ, ਆਸ਼ਨਾ ਕੇਡੀਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਕੌਮੀ ਝੰਡੇ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇ ਇਸ ਚੌਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਨਾ ਚੰਗੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਚੌਕ ਦੀ ਤਰਜ਼ ’ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਰਨਾਂ ਚੌਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਅਤੇ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਚੌਕ ਵਧੀਆ ਦਿੱਖ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੋਰ ਵਪਾਰਕ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਸਮਾਜਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੋਈ ਵੀ ਚੌਕ ਅਪਣਾਇਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਚੌਕ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਨੂੰ ਸੁਧਾਰਨ ਅਤੇ ਸੰਭਾਲਣ। ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਲਹਿਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਲਸ਼ਰੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਏਬੀ ਕਲਾਰਕ ਇੰਨ ਦੇ ਮਨੂ ਕੱਕੜ, ਕੁਨਾਲ ਸੱਭਰਵਾਲ, ਕੁਸ਼ਲ ਚੁੱਘ, ਸਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਾਘਵ ਖੰਨਾ, ਮਨਮੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਸਾਂਸਦ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਦੇ ਮਸੰਦ ਚੌਕ ਦਾ ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਰ ਚੌਕਾਂ ਦੀ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰਜ਼ ‘ਤੇ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਕਰਨ ਦੀ ਵਕਾਲਤ ਕਰਦੇ ਹਨ Read More »

जानिए साल 2024 में चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि की तिथि के बारे में - Know about the dates of chaitra navratri, shardiya navratri and gupt navratri in the year 2024

जानिए साल 2024 में चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि की तिथि के बारे में – Know about the dates of chaitra navratri, shardiya navratri and gupt navratri in the year 2024

मां दुर्गा की अराधना के लिए हर वर्ष चार बार नवरात्रि मनाई जाती है।  इसमें दो बार धूमधाम से और दो बार गुप्त रूप से आदिशक्ति की पूजा होती है। इसमें चैत्र और अश्विन माह की शारदीय नवरात्रि को प्रत्यक्ष नवरात्र माना जाता है, जबकि माघ और आषाढ़ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं।  आइए जानते हैं साल 2024 में चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि की तिथि  * नवरात्रि 2024 डेट:  – माघ में गुप्त नवरात्रि- 10 फरवरी से 18 फरवरी – चैत्र में नवरात्रि- 9 अप्रैल से 17 अप्रैल – आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि-6 जुलाई से 15 जुलाई – आश्विन में नवरात्रि-3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर * चैत्र नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त:  पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 9 अप्रैल रात 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 06.01 से 10.15 यानी 4 घंटे 14 मिनट तक है।  * शारदीय नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त: पंचांग के अनुसार शारदीय माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 प्रात: 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 4 अक्टूबर प्रात: 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।  कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 06.15 से 07.21 यानी 1 घंटे 6 मिनट तक रहेगा।  * चैत्र और शारदीय नवरात्रि महत्व:  चैत्र नवरात्रि को राम नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।  इस उत्सव के नौवें दिन को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में रामनवमी मनाई जाती है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन आदिशक्ति प्रकट हुई थी और उनके कहने पर ब्रह्मा जी को सृष्टि निर्माण का शुरु किया था। अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि आदिशक्ति मां दुर्गा यानी ‘महिषासुरमर्दिनी’ को समर्पित है।  घर-घर घटस्थापना कर देवी दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, अखंड ज्योत जलती है।  * गुप्त नवरात्रि का महत्व:  गुप्त नवरात्रि में माता की गुप्त रूप से पूजा की जाती हो।  यह खासतौर पर तंत्र साधनाओं का महत्व होता है।  तंत्र मंत्र की साधना करने वाले 10 महाविद्याओं की पूजा कर सिद्धियों की प्राप्ति करते हैं।  गृहस्थ इस दौरान सामान्य रूप से मां दुर्गा की पूजा करते हैं।  * नवरात्रि 2024 माता का वाहन:  – चैत्र नवरात्रि में माता की सवारी घोड़ा होगा – शारदीय नवरात्रि में माता डोली में पधारेंगी (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए साल 2024 में चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि की तिथि के बारे में – Know about the dates of chaitra navratri, shardiya navratri and gupt navratri in the year 2024

जानिए साल 2024 में चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि की तिथि के बारे में – Know about the dates of chaitra navratri, shardiya navratri and gupt navratri in the year 2024 Read More »

ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ₹22 करोड़ की धमाकेदार कमाई - Hrithik and deepika film 'Fighter' has a great start at the box office, earning rs 22 crore on the first day

ऋतिक और दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ₹22 करोड़ की धमाकेदार कमाई – Hrithik and deepika film ‘Fighter’ has a great start at the box office, earning rs 22 crore on the first day

ऋतिक रोशन की फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें ऋतिक और दीपिका पादुकोण भारतीय वायु सेना (IAF) अधिकारियों की भूमिका में हैं। फाइटर ने भारत में अपने पहले दिन अनुमानित ₹22 करोड़ की कमाई की।  फाइटर ने अकेले एडवांस बुकिंग के जरिए, 25 जनवरी को शुरुआती दिन में लगभग ₹7.21 करोड़ की कमाई की। यह केवल पहले दिन का अग्रिम बुकिंग संग्रह था, जो गुरुवार होता है। शुक्रवार से इसमें और तेजी आने की संभावना है, जो कि गणतंत्र दिवस की वजह से छुट्टी है, और फिर पहले सोमवार से पहले शनिवार और रविवार तक मजबूत बनी रहेगी। फाइटर पहली बार रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ ला रही है। इसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा समर्थित, फाइटर को भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म माना जाता है। फाइटर भी इसकी फ्रेंचाइजी की पहली किस्त है। फाइटर को भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान और देशभक्ति के लिए एक श्रद्धांजलि कहा जाता है। कहानी एक नई विशिष्ट इकाई, एयर ड्रैगन्स के बारे में है, जिसे श्रीनगर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के जवाब में वायु मुख्यालय द्वारा नियुक्त किया गया है। हाल ही में, सिद्धार्थ आनंद ने ज़ूम के साथ एक साक्षात्कार में टॉप गन फिल्मों के साथ फाइटर की तुलना को संबोधित किया, और कहा, “मुझे लगता है कि यह अपरिहार्य है। एक फिल्म निर्माता के रूप में, आपको तैयार रहना होगा कि यदि आप विमानों पर एक फिल्म बनाते हैं तो वे इसे बुलाएंगे टॉप गन क्योंकि उनके पास कोई संदर्भ बिंदु नहीं है इसलिए उनका मानना ​​है कि हम इतने रचनात्मक नहीं हैं, कि हम ऐसी चीजें करेंगे जो धोखा देने वाली हैं। हमें अपनी फिल्मों को थोड़ा और सम्मान के साथ देखना शुरू करना होगा और उन चीजों पर लगातार विश्वास नहीं करना होगा छीना जा रहा है। लोग, यहां तक ​​कि पश्चिम में भी, पूर्व में बनाई गई सामग्री से प्रेरित होते हैं।”   ऋतिक और दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ₹22 करोड़ की धमाकेदार कमाई – Hrithik and deepika film ‘Fighter’ has a great start at the box office, earning rs 22 crore on the first day

ऋतिक और दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ₹22 करोड़ की धमाकेदार कमाई – Hrithik and deepika film ‘Fighter’ has a great start at the box office, earning rs 22 crore on the first day Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन - MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand

विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand

जालंधर, जतिन बब्बर विधायक रमन अरोड़ा ने वीरवार दोपहर को रामा मंडी क्षेत्र के ढिलवां पिंड दरबार छतरी टाहली रोड़ का 12 लाख 40 हज़ार की लागत से उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारों की नाकामियां की वजह से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ को जाने वाली रोड़ नहीं बनाई गई। पर आप की सरकार इन सभी नाकामियों को दूर करेगी। जिसको लेकर आज ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर विधानसभा क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के बाद अलग-अलग वार्ड के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हमेशा से ही प्राथमिकता रही है कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाए। इसके लिए सेंट्रल हलके में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरुरी है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से इलाके में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति तक अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके रामा मंडी क्षेत्र के ढिलवां पिंड दरबार छतरी टाहली रोड़ के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा का आभार जताया। इस मौके वार्ड 10 के आप वॉलिंटियर बलबीर सिंह (बिट्टू) सुरिंदर सिंह शिन्दा, बिल्ला राम, किशन कुमार राणा, जसविंदर राणा, राज कुमार, राम दास मोहल्ला, सेवादार सुरजी, लंबरदार कमल किशोर, रवि कुमार, सुदेश दुग्गल, कमल इत्यादि पिंड की लोग मौजूद रहे।   विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand

विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand Read More »