JPB NEWS 24

Headlines

January 2024

हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू - Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku

हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू – Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku

जालंधर, 14 जनवरी, जतिन बब्बर –  छिंज मेलों ने हमारे पंजाब की अमीर खेल विरासत को सहेज कर रखा हुआ है, जिसके जरिए नई पीढ़ियां हमारी इस अनमोल विरासत से वाकिफ हो पा रही हैं। ये विचार लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज गांव ढंडोवाल में आयोजित 57वें छिंज मेले के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ये मेला शहीद बाबा सुखचेत सिंह के असथान पर पहलवान जतिंदर सिंह चट्ठा और जोगिंदर सिंह की याद में आयोजित किया गया। सांसद ने कहा कि सदियों से पंजाब के युवा खेलकूद खासकर पहलवारी में अग्रणी रहे हैं, इसलिए यह समय की जरूरत है कि इस तरह के आयोजन होते रहें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपने जीवन में स्पोर्ट्स को भी खास अहमियत दें ताकि वह शारीरिक तौर पर भी मजबूत बनें और बतौर खिलाड़ी अपना करियर बना सकें।  इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ग्राम पंचायत को ₹500000 की करंट सांसद निधि से जारी करने की घोषणा भी की ताकि पंचायत की तरफ से इस तरह के आयोजन होते रहे। इस छिंज मेले के दौरान जम्मू के बिनीआ पहलवान और भारत केसरी जस्सा पट्टी के बीच पटके की कुश्ती का जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें जस्सी पट्टी ने बिनीआ पहलवान को हराकर जीत प्राप्त की। सांसद सुशील रिंकू ने विजेता पहलवान को सम्मानित किया, साथ ही दोनों पहलवानों की तरफ से दिखाई गई खेल भावना के लिए उनकी प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि खेल हमें सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत ही नहीं बनाते ब्लकि हमें जीवन में अनुशासन, टीम स्पिरिट जैसे महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए गांव ढंडोवाल की ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।  सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से भी राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, साथ ही नई खेल नीति के जरिए पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे और ज्यादा मेहनत करके राज्य का नाम रोशन करें।  इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी शाहकोट बलबीर सिंह ढंडोवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी महितपुर बलकार सिंह चट्ठा, चेयरमैन मार्केट कमेटी लोहियां सरबजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, रूप लाल शर्मा, सतीश रेहान मौजूद थे।    हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू – Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku

हमारी खेल विरासत की निशानी हैं छिंज मेले- सुशील कुमार रिंकू – Chhinj fair is a symbol of our sports heritage – Sushil kumar rinku Read More »

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े - Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े – Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order

  जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े – Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने निकाले आदेश सोमवार को स्कूलों व कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी आदेश पढ़े – Deputy commissioner of jalandhar issued orders, there will be half day holiday in schools and colleges on monday, read the order Read More »

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा - Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष तौर पर शिरकत की।   जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने पूडा स्पोर्ट्स इंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के आयोजन पर, जल विलास पैलेस पर, द बेस्ट वेस्टर्न होटल पर, गुलाब देवी पैलेस पर, अजीत नगर पर, करोल बाग इत्यादि स्थानों पर शिरकत की।   इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें मिल-झुल कर रहना चाहिए, एक जूट रहने से एकता बढ़ती है और भाईचारे में प्यार बढ़ता है। उन्होंने कहा की लोहड़ी का त्योहार प्यार का त्यौहार है, यह त्यौहार सभी में प्रेम बढ़ता है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी पंजाबियों का प्रसिद्ध त्योहारों में से एक खास पर्व है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाइयो के साथ शुभकामनाएं भेजते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। लोहड़ी पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर धन, समृद्धि, खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।   शाम के समय महिलाएं, पुरुष और बच्चे पवित्र अग्नि के चारों तरफ नृत्य करते हैं और लोकगीत भी गाते हैं। इस मौके पर मुनिष बजाज, रिशु अरोड़ा, लगनदीप सिंह, बिट्टू बजाज, विजय वंसल, सोनी साब, स्टिफ़न, शेन्की इत्यादि मौजूद रहे।   लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora Read More »

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा - In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा – In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  शेखा बाज़ार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के प्रांगण में माघ महीनें केे पहले दिन विधायक रमन अरोड़ा ने परिवार के साथ हवन यज्ञ किया। पंडित चैतन्य किशोर की हवन-यज्ञ की पूजा अर्चना करवाई।   इस दौरान पंडित चैतन्य किशोर ने भक्तों को माघ माह के महत्वता के बारे में कहा कि हवन यज्ञ करवाने से सभी प्रकार की दुष्ट शक्तियां नाश होती है। और कहा कि धार्मिक दृष्टि से माघ माह का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।   और कहा कि ऐसा माना जाता है कि माघ महीने में सभी देवता पृथ्वी पर आते हैं। माघ महीनें में गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान एवं दान आदि के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।   विधायक रमन अरोड़ा के परिवार की और से हवन यज्ञ के उपरांत चाय बिस्कुट का लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, गीता अरोड़ा, सतपाल गुम्बर, सुनीता गुम्बर, अमित गुम्बर, विजय कुमार, राजिंदर शर्मा, कमलेश, अनीता, कांता, विमला, अंजना इत्यादि भग्त जन उपस्थित थे।   माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा – In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान के साथ दान करना शुभ होता है :- विधायक रमन अरोड़ा – In the month of magh, it is auspicious to donate along with bathing in the holy river:- MLA raman arora Read More »

विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की - Vijay sethupathi and katrina kaif film 'Merry christmas' earned more than rs 2 crore at the box office on the first day

विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की – Vijay sethupathi and katrina kaif film ‘Merry christmas’ earned more than rs 2 crore at the box office on the first day

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित मैरी क्रिसमस फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ₹2 करोड़ से अधिक की कमाई की है। मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।  शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मैरी क्रिसमस ने सभी भाषाओं में अपने पहले दिन ₹2.55 करोड़ की कमाई की। फिल्म को हिंदी और तमिल में शूट किया गया है। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद भी हैं। तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं। “विजय ने असाधारण प्रदर्शन किया है, इतना निर्दोष कि आप समझ नहीं सकते कि वह वास्तव में चरित्र निभा रहा था या सिर्फ खुद ही था। जवान में खलनायक के बाद, उसे इस मधुर अवतार में देखना काफी है ताज़ा। कैटरीना अलग श्रेणी की हैं। उनके हाव-भाव, शारीरिक भाषा और संयमित अभिनय ने उन्हें कभी भी किरदार पर हावी नहीं होने दिया। हालांकि उनके भावनात्मक दृश्य थोड़े अधूरे लगते हैं, लेकिन बाकी हिस्सों में, वह अपने किरदार के इर्द-गिर्द वांछित रहस्य पैदा करने में सफल रहती हैं। मुझे अच्छा लगा कि राघवन ने अपने पात्रों को अतिरिक्त भड़कीला या कामुक दिखाने की कोशिश नहीं की है। एक सरलता है जिसे आप महसूस कर सकते हैं – चरित्र रेखाचित्र और कथा दोनों में। हाल ही में निर्देशक एटली ने विजय सेतुपति और कैटरीना के अभिनय की सराहना की। एटली ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “#MerryChristmas! मैं इसे लिखने का इंतजार कर रहा था। हाल के दिनों की मेरी पसंदीदा कहानी एक अद्भुत थ्रिलर के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी है।” उन्होंने आगे कहा, “@VijaySethuOffl, आप देखने लायक बेहतरीन थे और क्लाइमेक्स परफॉरमेंस वाह-वाह थी। आप हमेशा एक प्रेरणा हैं; ऐसी प्यारी फिल्मों से हमें प्रेरित करते रहें। लव यू ना @KatrinaKaifFB का काम अद्भुत है। #श्रीरामराघवन, सर, क्या फिल्म है! यह एक शुद्ध क्लासिक है, जिसके बारे में सब कुछ लिखा हुआ है। अपनी टोपी में एक ब्लॉकबस्टर पंख जोड़ें, सर।” निर्माताओं ने बुधवार रात मुंबई में अपनी फिल्म का भव्य प्रीमियर आयोजित किया। सितारों से सजे प्रीमियर में कई मशहूर हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विक्की कौशल भी अपनी पत्नी कैटरीना को सपोर्ट करने के लिए मौजूद थे. यह जोड़ा एक-दूसरे का हाथ थामकर चला और इवेंट में मौजूद पपराज़ी के सामने पोज़ दिया।   विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की – Vijay sethupathi and katrina kaif film ‘Merry christmas’ earned more than rs 2 crore at the box office on the first day

विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की – Vijay sethupathi and katrina kaif film ‘Merry christmas’ earned more than rs 2 crore at the box office on the first day Read More »

MP sushil kumar rinku invited the youth to join sports

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ

ਜਲੰਧਰ 12 ਜਨਵਰੀ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ :- ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਇੰਟਰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਫੁੱਟਬਾਲ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ (ਲੜਕੇ) ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਭਾਗ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਸਾਂਸਦ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਤਰੀਕ ਵਜੋਂ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦੇ ਸਮਾਪਤੀ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਵੱਧ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਂ ਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਉੱਚਾ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਇਸ ਲਈ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਇੰਨੇ ਵੱਡੇ ਖੇਡ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖੇਡਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬਹੁਤ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਯਤਨਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਇੱਕ ਦਿਨ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਦਾ ਸੂਬਾ ਬਣੇਗਾ। ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਬਣੇਗਾ। ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਭਰ ਦੀਆਂ ਕੁੱਲ 32 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਅਤੇ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੁਟੀਆ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮੈਚ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਨੇ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੁਟੀਆਮ ਨੂੰ 2-0 ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਜਨਕ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਚਾਂਸਲਰ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਸਕੱਤਰ ਹਰਦਮਨ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ, ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡਾ. ਧਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ, ਖੇਡ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਡਾ. ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ.ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਰਜੁਨ ਐਵਾਰਡੀ, ਕਰਨਲ ਸਿੰਘ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਪੀ.ਐਫ.ਏ. ਸਕੱਤਰ), ਰਜਿਸਟਰਾਰ ਡਾ.ਅਨੀਤ ਕੁਮਾਰ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਪਠਾਨੀਆ, ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਪੋਰਟਸ, ਸਰੀਰਕ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਡਾ. ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਪਠਾਨੀਆ (ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਪੋਰਟਸ) ਨੇ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡਾ. ਧਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ ਜੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਵਾਗਤੀ ਭਾਸ਼ਣ ਨਾਲ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆਂ ਕਿਹਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ੋਨਾਂ ਦੀਆਂ 32 ਟੀਮਾਂ ਭਾਗ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਭਾਗ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਅਜਿਹਾ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਰਵਾਉਣਾ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਭਾਗ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸਰੀਰਕ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਖੀ ਡਾ. ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪਤਵੰਤਿਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ Read More »

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा - Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर:  विधायक रमन अरोड़ा ने दकोहा में पड़ते सिटी इंक्लेव के लोगों से मीटिंग की। मीटिंग में सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को सीवरज की समस्या से अवगत करवाया। सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को बताया कि सीवरज की समस्या से हमारा बुरा हाल हो गया है, सीवरज का गन्दा पानी सड़को पर आ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। विधायक रमन अरोड़ा ने तुरन्त ना कोई देरी किए बिना नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवा कर सीवरज की समस्या का हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने विधायक रमन अरोड़ा से कहा कि यह समस्या कई महीनों पुरानी है, इसको करने में कुछ समय भी लग सकता है। नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिलाते कहा कि सीवरज की समस्या का टेंम्परेली तौर पर कुछ ही दिनों के अंदर हल कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल जाएगी। इस मौके पर आप वॉलिंटियर गौरव अरोड़ा, अमरदीप संदल (कीनू), बलबीर सिंह (बिट्टू), भूपिंदर सिंह भाटिया (हनी), शमशेर सिंह (खैहरा) एवं सिटी इंक्लेव के इलाका निवासी भी उपस्थित रहे।   सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा – Whatever problem is there in the central constituency, it is my priority to get it rectified: MLA raman arora Read More »

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करने का तरीका देखें - CBSE CTET exam 2024 city slip released, Check how to download

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करने का तरीका देखें – CBSE CTET exam 2024 city slip released, Check how to download

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 जनवरी, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो आवेदक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे परीक्षा तिथि से पहले या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट से इसे जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि यह दस्तावेज़ आपके परीक्षा केंद्र शहर के आवंटन के लिए प्रारंभिक जानकारी के रूप में कार्य करता है। यह आधिकारिक प्रवेश पत्र नहीं है। सिटी स्लिप प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और प्रदान किया गया सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। सीटीईटी के लिए प्रवेश पत्र 19 जनवरी, 2024 को जारी किए जाएंगे और शहर परीक्षा की जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन लॉग-इन में प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवार सीटीईटी वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और उन्हें आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र के विवरण के साथ प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। # सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण:  – आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं। – होमपेज पर हाइलाइट किए गए लिंक, “सीटीईटी जनवरी-2024 के लिए सेंटर सिटी देखें” पर क्लिक करें। – एक नया पेज खुलेगा। – विवरण दर्ज करें। – परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। – डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। # सीबीएसई सीटीईटी 2024 विवरण:  सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 21 जनवरी 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक। यह देशभर के 135 शहरों में 20 भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सभी प्रश्नों को बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के साथ संरचित करती है, प्रत्येक के लिए चार विकल्प प्रदान करती है, जिनमें से एक को सबसे उपयुक्त उत्तर माना जाता है। परीक्षण में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है, और यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।   सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करने का तरीका देखें – CBSE CTET exam 2024 city slip released, Check how to download

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करने का तरीका देखें – CBSE CTET exam 2024 city slip released, Check how to download Read More »

जानिए मंदिर में क्यों लगाया जाता है पर्दा - Know why curtain is put in the temple

जानिए मंदिर में क्यों लगाया जाता है पर्दा – Know why curtain is put in the temple

घरका पूजा घर हो या फिर मंदिर, भगवान की पूजा के खास नियम होते हैं। पूजा का एक समय तय होता है जिस दौरान विधि विधान से देवी देवताओं की आराधना की जाती है। इसके साथ ही अक्सर आपने देखा होगा की पूजा के बाद एक वक्त ऐसा भी होता है जब मंदिर में पर्दा लगा दिया जाता है। मंदिर में रोज सुबह और शाम की पूजा के बाद पट बंद कर दिए जाते हैं और रात के वक्त पर्दा डाल दिया जाता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि रात के वक्त मंदिर में पर्दा क्यों डाल दिया जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रात के वक्त मंदिर में पर्दा क्यों डाला जाता है। * मंदिर में पर्दा डालना क्यों है जरूरी शास्त्रों में कहा गया है कि जिस तरह धरती पर सुबह शाम और रात होती है, उसी प्रकार भगवान पहर के अनुसार दिन में भ्रमण और रात में विश्राम करते हैं। चूंकि रात का वक्त भगवान के विश्राम का होता है, इसलिए मंदिर और पूजा घर में रात को वक्त पर्दा डाल दिया जाता है। रात के वक्त भगवान के विश्राम में बाधा ना पड़े, इसलिए या तो मूर्तियों को ढक दिया जाता है या फिर उनके द्वार पर पर्दा डाल दिया जाता है। रात के वक्त आप मंदिर की तेज जलने वाली लाइट्स बंद कर सकते हैं। आप चाहें तो एक बिलकुल मद्यम रोशनी वाली लाइट जलने दें और मंदिर का पर्दा डाल दें। * मंदिर का पर्दा खोलने के नियम मंदिर का पर्दा रात भर पड़ा रहने के बाद सुबह उठकर खोला जाता है लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं। सुबह घर के सदस्यों को स्नान आदि करने के बाद शुद्ध होकर ही मंदिर का पर्दा उठाना चाहिए। मंदिर का पर्दा उठाकर भगवान को स्नान आदि करवा कर पूजा करनी चाहिए। आपको बता दें कि मंदिर के पर्दे बहुत ज्यादा गहरे रंग के नहीं होने चाहिए। आपके मंदिर का पर्दा, हल्का पीला, क्रीम रंग का, गुलाबी या हल्का लाल रंग का होना चाहिए। नीला, काला, बैंगनी रंग का पर्दा मंदिर के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए मंदिर में क्यों लगाया जाता है पर्दा – Know why curtain is put in the temple

जानिए मंदिर में क्यों लगाया जाता है पर्दा – Know why curtain is put in the temple Read More »

सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 6 लड्डू, परेशानियां दूर होंगी और धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति - Offer these 6 laddu to laddu gopal in the winter season, problems will go away and you will get wealth and prosperity

सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 6 लड्डू, परेशानियां दूर होंगी और धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति – Offer these 6 laddu to laddu gopal in the winter season, problems will go away and you will get wealth and prosperity

माना जाता है कि घर में अगर आप लड्डू गोपाल को रखें और उनकी सही तरीके से देखभाल करें तो घर में वैभव आता है और परेशानियां दूर रहती हैं। यही नहीं, सुख और शांति का वास भी घर में बना रहता है। यह भी माना जाता है कि मौसम के हिसाब से ही लड्डू गोपाल को भोग भी चढ़ाना चाहिए। पंडितों का माना है कि उनके नहलाने धुलाने और खानपान की व्यवस्था भी मौसम के अनुरूप ही करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आखिर विंटर में लड्डू गोपाल को आप क्‍या भोग चढ़ा सकते हैं। # लड्डू गोपाल को विंटर में खिलाएं ये भोग:  * गर्म दूध दें पंडितों का मानना है कि विंटर के मौसम में लड्डू गोपाल को ठंडा नहीं, गुनगुना दूध पिलाना चाहिए। बेहतर होगा कि आप दूध में केसर और हल्‍दी मिलाकर उन्‍हें पिलाएं। ऐसा करने से वे खुश होते हैं। * गोंद का लड्डू अगर आप विंटर में लड्डू गोपाल को एक समय के भोग के रूप में गोंद का लड्डू खिलाएं तो इसका शुभ परिणाम मिलता है। इससे गोपाल को ठंड नहीं लगती है। * पीले लड्डू का भोग भगवान विष्णु के हर अवतार को पीली चीजें पसंद होती हैं। इसके लिए आप लड्डू गोपाल को किसी भी तरह का पीले रंग का लड्डू भोग में चढ़ा सकते हैं। * साग का भोग विंटर में साग बाजार में काफी मिलता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है। लड्डू गोपाल को आप साग का भोग चढ़ाएं तो इससे बुध ग्रह दोष शांत होगा और गोपाल की सेहत भी अच्‍छी रहेगी। * पंजीरी का भोग अगर आप सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को पंजीरी के लड्डू का भोग लगाएं तो इससे घर की सारी परेशानियां दूर होंगी और घर में खुशहाली आएगी। * पपीते का भोग ठंड के मौसम में लड्डू गोपाल को पपीते का भोग जरूर लगाना चाहिए। यह सेहत के लिए अच्‍छा होता है और बाल गोपाल प्रसन्न भी होते हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 6 लड्डू, परेशानियां दूर होंगी और धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति – Offer these 6 laddu to laddu gopal in the winter season, problems will go away and you will get wealth and prosperity

सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 6 लड्डू, परेशानियां दूर होंगी और धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति – Offer these 6 laddu to laddu gopal in the winter season, problems will go away and you will get wealth and prosperity Read More »