JPB NEWS 24

Headlines

February 2024

श्री वैष्णो देवी मंदिर खिंगरा गेट से मूर्ति स्थापना के उपल्क्ष को लेकर निकाली गई शोभायात्रा - A procession was taken out from shri vaishno devi temple khingra gate to commemorate the installation of the idol

श्री वैष्णो देवी मंदिर खिंगरा गेट से मूर्ति स्थापना के उपल्क्ष को लेकर निकाली गई शोभायात्रा – A procession was taken out from shri vaishno devi temple khingra gate to commemorate the installation of the idol

जतिन बब्बर, जालंधर : श्री वैष्णो देवी मंदिर खिंगरा गेट श्री दुर्गा मंदिर सुधार सभा की तरफ से 4 मार्च 2024 दिन सोमवार को मूर्ति स्थापना होने के शुभ अवसर पर सभी मूर्तियों को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस शुभ मौके पर श्री दुर्गा मंदिर सुधार सभा के प्रधान रमेश वर्मा ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि श्री वैष्णो देवी मंदिर, खिंगरा गेट से मूर्तिया को लेकर पुरे इलाके की परिक्रमा कर इलाका निवासयो को श्री लक्ष्मी नारायण, श्री संतोषी माता, श्री खाटू श्याम जी का दर्शन करावा कर मूर्तियो का सभी इलाका निवासी व लोगो को प्रभू के दर्शन करवाए गए आप को बता दें कि शोभायात्रा का रूट खिंगरा गेट श्री वैष्णो देवी मंदिर से आरंभ कर किला मोहल्ला, भैरो बाजार, माई हीरा गेट, अड्डा टांडा, अड्डा होशियारपूरचौक से होती हुई खिंगरा गेट वैष्णो देवी मंदिर में आकर समाप्त होगी शोभायात्रा निकलने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण,श्री संतोषी माता, श्री खाटू श्याम जी की मूर्तियो को विश्राम देकर 2 तारीख को मूर्तियो का पूजन श्री वैष्णो देवी मंदिर के पुजारियों के दोबारा मूर्तियो का पूजन किया जायेगा इस मौके पर सभी इलाकावासियों को श्री दुर्गा मंदिर सुधार सभा के प्रधान रमेश वर्मा ने हार्दिक बधाई दी इस मौके पर श्री सेक्टरी चरणजीत अरोड़ा, किला मोहल्ला बाजार कमेटी चेयरमेन, वाइस प्रधान श्री वैष्णो देवी मंदिर योगराज सेठ, नवीन खन्ना, हजारीलाल पूरी, जीजी लाल पूरी, सुरिंदर नंदा, राजेश मलहोत्रा, बलराज पुरी , राकेश बहल, अनु नेहा सागर, सुषमा वर्मा, दीपका सेठ, रक्षा पूरी, विवा अरोडा, सोनिया खन्ना, आशा बहल, रेनू सेठ, मोहित सेठ, प्रिया सेठ, सुवासी सेठ, सुमन पूरी, पूजा पूरी, शरूती शर्मा, नूरी, भारती मल्होत्रा, सविता नंदा शामिल रही।   श्री वैष्णो देवी मंदिर खिंगरा गेट से मूर्ति स्थापना के उपल्क्ष को लेकर निकाली गई शोभायात्रा – A procession was taken out from shri vaishno devi temple khingra gate to commemorate the installation of the idol

श्री वैष्णो देवी मंदिर खिंगरा गेट से मूर्ति स्थापना के उपल्क्ष को लेकर निकाली गई शोभायात्रा – A procession was taken out from shri vaishno devi temple khingra gate to commemorate the installation of the idol Read More »

इग्नू जनवरी सत्र 2024 के लिए पंजीकरण आज समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Registration for IGNOU january session 2024 is ending today, interested and eligible candidates can apply

इग्नू जनवरी सत्र 2024 के लिए पंजीकरण आज समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Registration for IGNOU january session 2024 is ending today, interested and eligible candidates can apply

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 29 फरवरी को समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नए प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट, यानी, ignou.ac.in पर जा सकते हैं। जनवरी सत्र के लिए सभी कार्यक्रम ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए। कुछ दिन पहले, इग्नू ने अपने आधिकारिक एक्स (औपचारिक रूप से ट्विटर) हैंडल पर जनवरी 2024 सत्र के लिए नए प्रवेश की अंतिम तिथि में विस्तार के बारे में खबर पोस्ट की थी। * इग्नू जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं: चरण 1: इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट, यानी, ignou.ac.in पर जाएं। चरण 2: होमपेज पर, उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं जिसमें लिखा है, ‘जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।’ चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। चरण 4: निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें: – जनवरी 2024 सत्र के लिए नया प्रवेश (ओडीएल/दूरस्थ कार्यक्रम) – जनवरी 2024 सत्र के लिए नया प्रवेश (ऑनलाइन कार्यक्रम) – (पीजीडीएमसीएच, पीजीडीजीएम, पीजीडीएचएचएम, डीएनए, पीजीडीएचआईवीएम, पीजीसीएमडीएम के लिए जनवरी 2024 सत्र के लिए नया प्रवेश) चरण 5: अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना आवेदन जमा करें। चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लें। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।   इग्नू जनवरी सत्र 2024 के लिए पंजीकरण आज समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Registration for IGNOU january session 2024 is ending today, interested and eligible candidates can apply

इग्नू जनवरी सत्र 2024 के लिए पंजीकरण आज समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Registration for IGNOU january session 2024 is ending today, interested and eligible candidates can apply Read More »

महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करते समय इन 4 जरूरी बातों का ध्यान रखें। Keep these 4 important things in mind while wearing rudraksha on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करते समय इन 4 जरूरी बातों का ध्यान रखें। Keep these 4 important things in mind while wearing rudraksha on mahashivratri

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखेंगे साथ ही पूजा अर्चना करेंगे। इस दिन भक्त भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि में ही भगवान शंकर और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन कुंआरी लड़कियां शिव जी जैसे वर की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखती हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण भी करते हैं लोग।  * रुद्राक्ष धारण करते समय किन बातों का रखें ख्याल:  1- रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश माना गया है। इसको धारण करने का शुभ समय अमावस्या, पूर्णिमा, महाशिवरात्रि और सावन का सोमवार माना जाता है। 2- आप अगर नियमपूर्वक इसको धारण करते हैं तो फिर इसका शुभ फल प्राप्त होता है। रुद्राक्ष को गले और कलाई में धारण करना अच्छा माना जाता है। आपको बता दें कि रुद्राक्ष को दूध और सरसों के तेल में अच्छी तरह साफ करना चाहिए। 3- इसको धारण करते समय अमोघ मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर आप रुद्राक्ष हाथ में धारण कर रहे हैं, तो काले धागे में नहीं पहनना चाहिए। 4- वहीं, रुद्राक्ष कभी शमशान घाट पर पहनकर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा घर में नवजात के जन्म के दौरान भी इसको धारण करने से बचना चाहिए। वहीं, समय-समय पर रुद्राक्ष को गंगाजल से साफ करना चाहिए। इससे उसकी शुद्धता बनी रहती है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करते समय इन 4 जरूरी बातों का ध्यान रखें। Keep these 4 important things in mind while wearing rudraksha on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करते समय इन 4 जरूरी बातों का ध्यान रखें। Keep these 4 important things in mind while wearing rudraksha on mahashivratri Read More »

कैबिनेट मंत्री व सांसद ने 2.58 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। Cabinet minister and mp laid the foundation stone of development projects worth rs 2.58 crore

कैबिनेट मंत्री व सांसद ने 2.58 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। Cabinet minister and mp laid the foundation stone of development projects worth rs 2.58 crore

जंडू सिंघा (जालंधर), 28 फरवरी –  जतिन बब्बर – पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए 2.58 करोड़ रुपये की प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखीं। उन्होंने जंडू सिंघा में बेहतर जल आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करने के लिए 2.45 करोड़ रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी। इसी तरह इसी गांव में 13.65 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री और संसद सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों में शहरों की तरह बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा पहले ही कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को निर्बाध और बेहतर जलापूर्ति सहित बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र से प्रदूषण रोकने में मदद मिलेगी. मंत्री और सांसद ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार पहले से ही राज्य में विभिन्न परियोजनाएं चला रही है।   उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं। मंत्री और सांसद ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए एक अनूठी पहल ‘आप दी सरकार, ‘आप दे दुआर’ शुरू की है, जिसके तहत लगाए जा रहे शिविरों में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। सेवाओं का लाभ लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को तेज करने के लिए कई अनूठी पहल करने के अलावा, सरकार लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से भी लोगों तक पहुंच रही है।   कैबिनेट मंत्री व सांसद ने 2.58 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। Cabinet minister and mp laid the foundation stone of development projects worth rs 2.58 crore

कैबिनेट मंत्री व सांसद ने 2.58 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। Cabinet minister and mp laid the foundation stone of development projects worth rs 2.58 crore Read More »

Ramesh mittal chairman LPU inaugurated with his lotus flowers

ਰਮੇਸ਼ ਮਿੱਤਲ ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਲ.ਪੀ.ਯੂ. ਨੇ ਆਪਣੇ ਕਰ ਕਮਲਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ, ਜਲੰਧਰ, 28 ਫਰਵਰੀ – ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕਲਾ ਤੇ ਕਲਾਕਾਰ ਮੰਚ ਵਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਫੋਟੋ ਤੇ ਕਲਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਰਮੇਸ਼ ਮਿੱਤਲ ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਲ.ਪੀ.ਯੂ. ਨੇ ਆਪਣੇ ਕਰ ਕਮਲਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿਚ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਅਨੇਕ ਰੰਗਾਂ ਦਾ ਖ਼ੂਬਸੂਰਤ ਗੁਲਦਸਤਾ ਆਪਣੀਆਂ ਕਲਾ-ਕ੍ਰਿਤਾਂ ਨਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿਚ ਰਣਜੋਧ ਸਿੰਘ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਰਵੀ ਰਵਿੰਦਰ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਅੱਖਰਕਾਰ ਕੰਵਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਪੂਰਥਲਾ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜਲੰਧਰ, ਆਰਟਿਸਟ ਵਰੁਣ ਟੰਡਨ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਕਲਾ-ਕ੍ਰਿਤਾਂ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕ-ਜਨਜੀਵਨ ਦੀਆਂ ਸਰਸਰੀ ਨਜ਼ਰ ਨਾਲ ਦਿਖਾਈ ਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬਾਰੀਕ ਪਰਤਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਬੌਧਿਕ ਤੇ ਕਲਾਤਮਿਕ ਛੋਹਾਂ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨ ਮੋਹ ਲਿਆ। ਕਲਾ ਤੇ ਕਲਾਕਾਰ ਮੰਚ ਦਾ ਇਹ ਪਹਿਲਾ ਉਪਰਾਲਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਹੁਤ ਸਰਾਹਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮਾਣਕ ਨੇ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਦੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਬੜੇ ਗਹਿਰੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਵਿਚ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਨੇ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਸਰਾਹਿਆ। ਰਮੇਸ਼ ਮਿੱਤਲ ਚੈਅਰਮੈਨ ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮਾਣਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ, ਤਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਥਿੰਦ, ਰਾਜੇਸ਼ ਥਾਪਾ, ਮੇਹਰ ਮਲਿਕ, ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਚਿੱਤਰਕਾਰ ਵਿਮਲ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਬੱਧਨ, ਐਸ.ਅਸ਼ੋਕ ਭੌਰਾ, ਜਨਮੇਜਾ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੁਰਮਤਿ ਸੰਗੀਤ ਅਕੈਡਮੀ, ਪੀ.ਐਸ.ਅਰੋੜਾ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਅਮੋਲਕ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਿਥੀਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾੜੀ ਮੇਘਾ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਮੈਡਮ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਛੜ, ਦਵਿੰਦਰ ਦਿਆਲਪੁਰੀ, ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ, ਵਿਮਲ ਵਰਮਾ, ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਦੂਰਦਰਸ਼ਨ ਨਿਊਜ਼ ਰੀਡਰ, ਮਹਿੰਦਰ ਠੁਕਰਾਲ, ਰਜਿੰਦਰ ਮੰਡ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਆਰਟਿਸਟ ਦੈਨਿਕ ਜਾਗਰਣ, ਚਿੱਤਰਕਾਰ ਵਿਸ਼ਵਾ ਮਿੱਤਰ, ਕਮਲੇਸ਼ ਸਿੰਘ ਦੁੱਗਲ, ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਵਰਿੰਦਰ ਗੁਲਾਟੀ, ਨਰਿੰਦਰ ਚੀਮਾ, ਵਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ, ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ, ਅਧਿਆਪਕ ਆਗੂ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕੋਟ ਕਰਾਰ ਖਾਂ, ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੁਲਪੁਰ ਕਪੂਰਥਲਾ, ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸੈਦਪੁਰ, ਗੁਰਿੰਦਰ ਅਮਨ ਹਸਪਤਾਲ, ਲਾਡੀ ਟਿੱਬਾ, ਜਸਮਿੰਦਰ ਜੱਸੀ, ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ (ਨਿਮਤਾ ਸਾਹਿਤ ਸਦਨ), ਮਾਨ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਕਰਮ ਲਧਾਣਾ, ਰਾਜੂ ਸੋਨੀ, ਸਤਵਿੰਦਰ ਮਦਾਰਾ, ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼, ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਤੁੱਲੀ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੀਰ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਯੂਥ ਕਲੱਬ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

ਰਮੇਸ਼ ਮਿੱਤਲ ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਲ.ਪੀ.ਯੂ. ਨੇ ਆਪਣੇ ਕਰ ਕਮਲਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ Read More »

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन - Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन – Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district

जालंधर, जतिन बब्बर मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान द्वारा जिला जालंधर के समग्र विकास के लिए नकोदर में 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन रंगला पंजाब बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उक्त बात जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने नकोदर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के पहुँचने पर उनका स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रोजेक्टों में जिले की सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पीने के पानी के नए ट्यूबवेल, सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट, काला संधियां ड्रेन का पुननिर्माण, जालंधर के मिट्ठापुर में हॉकी स्टेडियम का निर्माण इत्यादि से कनेक्टिविटी विस्तार होने के साथ-साथ एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां जालंधर का सर्वांगीण विकास होगा वहीं प्रदेश रंगला पंजाब बनने की राह पर अग्रसर होगा।   विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि स.भगवंत सिंह मान सरकार का एक ही मकसद है पंजाब को सही मायनों में रंगला पंजाब बनाना। इसके लिए सीएम स.भगवंत सिंह मान लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का विकास कर रहे हैं। पंजाब को बेहतर बनाने के लिए सीएम मान कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की मान सरकार न केवल राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि चुनावों के दौरान किये गए वादों को भी पूरा कर रही है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान ने जिले के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है, उसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।   मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन – Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन – Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district Read More »

सांसद ने डेवियेट कॉलेज की एनुअल एथलेटिक मीट का किया उद्घाटन - MP inaugurates deviate college's annual athletic meet

सांसद ने डेवियेट कॉलेज की एनुअल एथलेटिक मीट का किया उद्घाटन – MP inaugurates deviate college’s annual athletic meet

जालंधर, 28 फरवरी, जतिन बब्बर- पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद की भी हमारी जिंदगी में एक खास अहमियत है क्योंकि इससे न सिर्फ हमें शारीरिक तौर पर मजबूती मिलती है बल्कि हमारा व्यक्तित्व विकास भी अच्छी तरह से होता है। ये विचार जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज स्थानीय डेवियेट कॉलेज में एनुअल एथलेटिक्स मीट के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्त किऐ। उन्होंने एथलेटिक्स मीट के आयोजन के लिए डेवियेट प्रबंधन को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए आई अहम कदम उठा रही है जिसके तहत खेड़ा वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े खेल मुकाबले आयोजित किया जा रहे हैं। इसी तरह स्पोर्ट्स की फील्ड में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से दी गई है ताकि राज्य में स्पोर्ट्स कल्चर को और बढ़ावा दिया जा सके। सांसद ने कालेज प्रबंधन को आश्वासन दिया कि भविष्य में सरकार की तरफ से उन्हें इस तरह की योजना के लिए हर संभव मदद करवाई जाएगी क्योंकि पंजाब सरकार का राज्य को खुशहाल बनाने के लिए स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन पर खास फोकस है। बीच कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव नवल की तरफ से सांसद का समारोह में शिरकत करने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस एनुअल एथलेटिक्स मीट के तहत यहां पर विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जाएंगे जिसमें 100 मीटर दौड़ से 1000 मीटर दौड़, रिले रेस, शार्ट पुट, लांग जंप, टग ऑफ वार, जैवलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो इत्यादि शामिल हैं। इस मौके पर अजय गोस्वामी, डॉ. कश्मीरी लाल, महामारी विशेषज्ञ डॉ. आदित्य समेत कई गणमान्य मौजूद थे।   सांसद ने डेवियेट कॉलेज की एनुअल एथलेटिक मीट का किया उद्घाटन – MP inaugurates deviate college’s annual athletic meet

सांसद ने डेवियेट कॉलेज की एनुअल एथलेटिक मीट का किया उद्घाटन – MP inaugurates deviate college’s annual athletic meet Read More »

जानिए इस साल फुलेरा दूज किस दिन है और क्या है इस पर्व का महत्व। Know on which day is phulera dooj this year and what is the significance of this festival

जानिए इस साल फुलेरा दूज किस दिन है और क्या है इस पर्व का महत्व। Know on which day is phulera dooj this year and what is the significance of this festival

फाल्गुन माह में होली से पहले फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस दिन रंगो के बजाय फूलों से होली खेली जाती है। फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा से होली की शुरूआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर फुलेरा दूज मनाया जाता है। फुलेरा दूज के दिन मान्यतानुसार श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। * फुलेरा दूज कब है:  इस साल पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरूआत 11 मार्च, सोमवार की सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन 12 मार्च, मंगलवार सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए फुलेरा दूज 12 मार्च के दिन मनाई जाएगी। फुलेरा दूज के दिन सुबह 9 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजे तक राधा-कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त पड़ रहा है। माना जाता है कि फुलेरा दूज के दिन फूलों वाली होली खेलने पर जीवन से दुखों का निवारण हो जाता है। इसके अतिरिक्त, मांगलिक कार्यों जैसे विवाह आदि के लिए भी इस दिन को अत्यधिक शुभ माना जाता है। फुलेरा दूज को अभुज मुहू्र्त भी कहते हैं। इस दिन कृष्ण मंदिरों में विशेष झांकी निकाली जाती है, भक्त मंदिर के आगे तांता लगाए रहते हैं, राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है और फूलों की बरसात करते हुए होली खेली जाती है। * फुलेरा दूज की पूजा विधि:  पूजा करने के लिए फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण की मूर्तियों को सजाया जाता है। मूर्तियों को पीले वस्त्र धारण कराए जाते हैं और खुद भी भक्त इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। फुलेरा दूज के दिन राधा रानी को सौलह श्रृंगार कराया जाता है। इसके अतिरिक्त घी का दीपक जलाकर पूजा की जाती है, बेसन के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इसके पश्चात राधा-कृष्ण की आरती की जाती है और मंत्रों का जाप करते हुए पूजा संपन्न की जाती है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए इस साल फुलेरा दूज किस दिन है और क्या है इस पर्व का महत्व। Know on which day is phulera dooj this year and what is the significance of this festival

जानिए इस साल फुलेरा दूज किस दिन है और क्या है इस पर्व का महत्व। Know on which day is phulera dooj this year and what is the significance of this festival Read More »

महाशिवरात्रि पर जब भगवान भोलेनाथ के ये 10 भजन बजेंगे तो माहौल भक्तिमय हो जाएगा। When these 10 hymns of lord bholenath are played on mahashivratri, the atmosphere will become devotional

महाशिवरात्रि पर जब भगवान भोलेनाथ के ये 10 भजन बजेंगे तो माहौल भक्तिमय हो जाएगा। When these 10 hymns of lord bholenath are played on mahashivratri, the atmosphere will become devotional

भगवान भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन त्योहार इस बार 8 मार्च 2024, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधिवत विवाह कराया जाता है। इतना ही नहीं भगवान शिव के जयकारे लगाए जाते हैं, मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जाता है। शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाया जाता है। ऐसे में अगर शिवरात्रि के मौके पर आप अपने घर का माहौल भी भक्तिमय करना चाहते हैं, तो इस दिन भगवान शिव के ये 10 भजन सुनकर अपने मन को प्रसन्न कर सकते हैं। 1. ओम नमः शिवाय का जाप करो  2. हे शिव शंकर 3. बम बम भोले 4. ओ मन मेरे शिव शिव जप लें 5. चलो भोले भंडारी 6. शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ 7. सुबह-सुबह ले शिव का नाम शिव आएंगे तेरे काम 8. शिव अमृतवाणी 9. सांसों की माला पे सिमरु में शिव का नाम 10. तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं महा शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले स्नान करें, अगर आप व्रत कर रहे हैं तो व्रत का संकल्प लें। शिवलिंग पर एक लोटा जल या दूध चढ़ाएं। इसके साथ ही आप शिवलिंग पर शहद, चीनी, दही और गंगाजल चढ़ाकर अभिषेक भी कर सकते हैं, चाहे तो रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। इस दौरान ओम नमः शिवाय का जाप करें, भगवान शिव को दूध से बने भोग अर्पित करें। शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाएं और अपनी मनोकामना शिव जी के समक्ष रखें। कहते हैं सच्चे मन से महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करने से भगवान शिव अपने जातकों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।   महाशिवरात्रि पर जब भगवान भोलेनाथ के ये 10 भजन बजेंगे तो माहौल भक्तिमय हो जाएगा। When these 10 hymns of lord bholenath are played on mahashivratri, the atmosphere will become devotional

महाशिवरात्रि पर जब भगवान भोलेनाथ के ये 10 भजन बजेंगे तो माहौल भक्तिमय हो जाएगा। When these 10 hymns of lord bholenath are played on mahashivratri, the atmosphere will become devotional Read More »

धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा - Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora

धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा – Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। इस धार्मिक जत्थे को विधायक रमन अरोड़ा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भक्त इस बस के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब में नमस्तक होने के उपरांत माँ श्री नैना देवी दरबार, श्री मां चितपूर्णी दरबार, श्री ज्वाला देवी दरबार में पूजा-अर्चना के साथ नतमस्तक हो कर जालंधर बुधवार शाम को वापिस पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहां तीर्थ यात्रा पर जाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमेशा बना रहता है। तीर्थ स्थानों पर भक्तों के नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है। तीर्थों स्थानों को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इसी वजह से तीर्थ स्थल पर जाने से हमारे मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तीर्थ यात्रा जरूर करनी चाहिए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व बताया गया है। आमतौर पर लोग तीर्थ यात्रा को धर्म और दान-पुण्य से जोड़कर देखते हैं, लेकिन तीर्थों यात्रा के कई फायदे हमारे परिवार को मिलते हैं। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा स्कीम सराहनीय है। इस दौरान श्रद्धालुओं को पंजाब सरकार द्वारा सुविधा कीट भी दी गई।   धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा – Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora

धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व : विधायक रमन अरोड़ा – Traveling to religious places has great importance on human life: MLA raman arora Read More »