JPB NEWS 24

Headlines

February 4, 2024

Sushil kumar rinku industrial progress is the only way for the country development

ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਰਾਹ ਸਨਅਤੀ ਤਰੱਕੀ ਹੈ

ਜਲੰਧਰ 3 ਫਰਵਰੀ, जतिन बब्बर ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਦਯੋਗਿਕ ਤਰੱਕੀ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਅਤੇ ਤਰੱਕੀ ਦਾ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਰਾਹ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਦਯੋਗ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲਿਜਾਣ ਲਈ ਮੀਲ ਪੱਥਰ ਸਾਬਤ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਹ ਉਦਯੋਗਿਕ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ MachineX ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿੱਚ ਮਸ਼ੀਨ ਟੂਲਜ਼, ਆਟੋਮੇਸ਼ਨ, ਹੈਂਡ ਟੂਲਜ਼, ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਤਕਨੀਕਾਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਿਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਵਿੱਚ 300 ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੰਪਨੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਉਤਪਾਦ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਵਿੱਚ ਉਦਯੋਗਾਂ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਕਿਉਂਕਿ ਉੱਦਮੀਆਂ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਹੀ ਅੱਜ ਸਾਡਾ ਦੇਸ਼ ਆਰਥਿਕ ਤਰੱਕੀ ਦੇ ਇਸ ਮੁਕਾਮ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ। https://youtu.be/Yd_NDCeowSs   ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਉਦਯੋਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਈ ਵੱਡੇ ਕਦਮ ਚੁੱਕ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਪੁਰਾਣੇ ਉਦਯੋਗਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਉਦਯੋਗਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਈ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਲਾਗੂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਸੂਬੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਉੱਦਮੀਆਂ ਦੇ ਸੁਝਾਅ ਸੁਣ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਸੀਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਉਦਯੋਗ ਨਗਰ ਮੈਨੂਫੈਕਚਰਿੰਗ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ, ਨਿਤਿਨ ਕਪੂਰ, ਰਾਜੀਵ ਮਿੱਤਲ, ਰਾਜੂ ਲੂੰਬਾ, ਸੁਦੀਪ ਜੈਨ, ਸੁਗਮ ਜੈਨ, ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਕਵਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਨਰਿੰਦਰ ਸੱਗੂ ਨੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਦਾ ਇੱਥੇ ਪੁੱਜਣ ’ਤੇ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ।

ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਰਾਹ ਸਨਅਤੀ ਤਰੱਕੀ ਹੈ Read More »

जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कौन सी चीजें चढ़ाने से मिलता है आशीर्वाद - Know which things are offered to goddess saraswati on the day of basant panchami to get blessings

जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कौन सी चीजें चढ़ाने से मिलता है आशीर्वाद – Know which things are offered to goddess saraswati on the day of basant panchami to get blessings

मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। कहते हैं मां सरस्वती जिनपर अपनी कृपा बरसाती हैं वे वाणी और विद्या में निपुण होते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। मान्यतानुसार बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इस साल यह पर्व 14 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ रहा है। मंदिरों ही नहीं बल्कि घरों, विद्यालयों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। सरस्वती मां की पूजा और भोग का भी विशेष महत्व है। यहां जानिए मां सरस्वती की पूजा किस तरह की जा सकती है और मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाया जा सकता है। * बसंत पंचमी की पूजा और भोग:  मां सरस्वती की पूजा में पीले रंग को बेहद शुभ माना जाता है। सरस्वती मां पर पीले रंग के फूल अर्पित किए जाते हैं, इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं और पीले रंग की साज-सज्जा की जाती है। बसंत पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान पश्चात साफ-सुथरे पीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद चौकी पर पीले रंग के वस्त्र को बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा उसपर सजाई जाती है। मां के समक्ष अक्षत, आम के फूल और पीले रंग की रोली व चंदन आदि अर्पित किए जाते हैं अथवा पूजा सामग्री में इस्तेमाल होते हैं। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को खास भोग लगाए जा सकते हैं। मां सरस्वती को केसर की पीली खीर भोग में लगाई जा सकती है। चने की दाल के हलवे का भोग भी बेहद अच्छा माना जाता है। इस दिन मां को सूजी का पीले रंग का हलवा भी भोग में लगा सकते हैं। बेसन या बूंदी के लड्डू भी सरस्वती मां को भोग में लगाए जा सकते हैं। पीले रंग के चावल भी अच्छा भोग है। मां सरस्वती के भोग में रबड़ी को भी शामिल किया जा सकता है। रबड़ी में केसर डालकर पीला रंग कर सकते हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कौन सी चीजें चढ़ाने से मिलता है आशीर्वाद – Know which things are offered to goddess saraswati on the day of basant panchami to get blessings

जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कौन सी चीजें चढ़ाने से मिलता है आशीर्वाद – Know which things are offered to goddess saraswati on the day of basant panchami to get blessings Read More »

सीयूईटी पीजी पंजीकरण 7 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं - CUET PG registration ends on 7th february, interested and eligible candidates can apply

सीयूईटी पीजी पंजीकरण 7 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं – CUET PG registration ends on 7th february, interested and eligible candidates can apply

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, 7 फरवरी को स्नातकोत्तर 2024 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीयूईटी पीजी के पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट, यानी, pgcuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं। पहले, पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, लेकिन इसे 7 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया था। एनटीए ने 26 दिसंबर, 2023 को सीयूईटी पीजी 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार फरवरी तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी, 2024 तक खोली जाएगी। इस साल, एनटीए 11 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक 1 घंटे और 45 मिनट तक चलेगी। * ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण तिथियाँ:  – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पहली तारीख: 26 दिसंबर, 2023 – ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 7 फरवरी, 2024 – आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 8 फरवरी, 2024 – सुधार विंडो: 9 से 11 फरवरी, 2024 * सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:  – चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट, यानी, /pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं। – चरण 2: होमपेज पर, उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं जिसमें लिखा है, ‘रजिस्टर’। – चरण 3: अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। – चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना फॉर्म जमा करें। – चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लें।   सीयूईटी पीजी पंजीकरण 7 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं – CUET PG registration ends on 7th february, interested and eligible candidates can apply

सीयूईटी पीजी पंजीकरण 7 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं – CUET PG registration ends on 7th february, interested and eligible candidates can apply Read More »

जालंधर के पटेल चौंक के नज़दीक साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन - A grand event will be held in the grounds of sai das school near patel chowk, jalandhar

जालंधर के पटेल चौंक के नज़दीक साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन – A grand event will be held in the grounds of sai das school near patel chowk, jalandhar

जालंधर, जतिन बब्बर विश्व विख्यात भागवत कथा वाचक जया किशोरी पंजाब के शहर जालंधर में दूसरी बार श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान रस बरसाने पधार रहीं हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए जालंधर सैंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, राज कुमार मदान (राजू), महेश मखिजा व श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार द्वारा सेंट्रल हलके विधायक के कार्यालय में प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। इस संबंध मे जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की ओर से जालंधर में दूसरी बार अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन साई दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौंक में 12 फरवरी से 18 फरवरी शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, राज कुमार मदान (राजू), महेश मखीजा ने श्रीमद् भागवत कथा का पोस्टर रिलीज किया।   जालंधर के पटेल चौंक के नज़दीक साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन – A grand event will be held in the grounds of sai das school near patel chowk, jalandhar

जालंधर के पटेल चौंक के नज़दीक साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन – A grand event will be held in the grounds of sai das school near patel chowk, jalandhar Read More »