JPB NEWS 24

Headlines

February 7, 2024

MP sushil rinku paid obeisance at shri ram janmabhoomi ayodhya

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਅਯੁੱਧਿਆ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ।

ਜਲੰਧਰ, 7 ਫਰਵਰੀ ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਅਯੁੱਧਿਆ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਰਾਮ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਧਰਮ ਜਾਂ ਫਿਰਕੇ ਦੇ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਮਾਰਗ ਦਰਸ਼ਕ ਹਨ। ਅੱਜ ਵੀ ਉਸ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਮਲੀ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਉਸ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਸਿੱਖਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇੱਕ ਆਦਰਸ਼ ਪਤੀ ਅਤੇ ਆਦਰਸ਼ ਪੁੱਤਰ ਕਿਹੋ ਜਿਹਾ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਰਾਮ ਨੂੰ ਜਾਤ-ਪਾਤ ਅਤੇ ਧਰਮ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਵੰਡਣਾ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਵੰਡਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਇਕਜੁੱਟ ਕਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।

ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਅਯੁੱਧਿਆ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ। Read More »

आप नेता राज मदान ने शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का दिया निमंत्रण - AAP leader raj madan invited shrimad bhagwat katha in various temples of the city

आप नेता राज मदान ने शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का दिया निमंत्रण – AAP leader raj madan invited shrimad bhagwat katha in various temples of the city

जालंधर, जतिन बब्बर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण राज मदान ने विधायक रमन अरोड़ा की देख-रेख में दिया। इस दौरान ने राजू मदान ने गुड़ मंडी व्यापारी भाइयों को, सर्कुलर रोड के श्री बांके बिहारी मन्दिर में, तेल वाली गली के श्री कृष्णा मन्दिर में, गुड मंडी के प्राचीन मन्दिर नौहरियां में, सर्कुलर रोड श्री शिव साई मन्दिर में, महेंद्रू मोहल्ला के धर्मशाला शिव मन्दिर में, मलका मोहल्ला के नागेश्वर महादेव मंदिर में, गुड मंडी के प्राचीन शिव मंदिर में, मज़ोरा मोहल्ला के शिव गोपाल मन्दिर इत्यादि मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण दिया। राज मदान ने कहा कि श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की तरफ से 12 फरवरी से 18 फरवरी तक साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजन में जालंधर में दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कथा का शुभारंभ ज्योति प्रचलन स.भगवंत सिंह मान के परिवार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा पिछले लंबे समय से लोकहित के धर्म और संस्कृति के कार्य करते आ रहे है। राज मदान ने सभी जालंधर वासियों को श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित होकर प्रभु चरणों में हाजिरी लगवाने की अपील की। इस मौके आप नेता राज मदान के साथ जतिन गुलाटी भी मौजूद रहे।   आप नेता राज मदान ने शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का दिया निमंत्रण – AAP leader raj madan invited shrimad bhagwat katha in various temples of the city

आप नेता राज मदान ने शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का दिया निमंत्रण – AAP leader raj madan invited shrimad bhagwat katha in various temples of the city Read More »

जानिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to offer on shivling on the day of pradosh vrat

जानिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to offer on shivling on the day of pradosh vrat

पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस पूजा-अर्चना करने और महादेव के लिए उपवास रखने से जीवन की समस्त समस्याओं का निवारण हो जाता है, कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है सो अलग। ऐसे में प्रदोष व्रत की पूजा अहम मानी जाती है। आज 7 फरवरी के दिन कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। प्रदोष व्रत की पूजा रात के समय होती है। जानिए आज प्रदोष की पूजा में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर किन-किन चीजों को चढ़ाया या अर्पित किया जा सकता है। * प्रदोष व्रत की पूजा में शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं:  इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, घी, शहद, दूध और दही अर्पित किए जा सकते हैं। भगवान शिव को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बना भोग भी लगाया जा सकता है। कहते हैं इससे शिव शंकर प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर कई चीजों को चढ़ाया जा सकता है। इस दिन धतूरे के पत्ते को साफ करके पानी से धोया जाता है। इसके बाद इन पत्तों को दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित किया जा सकता है। शिवलिंग पर इस दिन शमी पत्र को साफ करके भी चढ़ाया जा सकता है। शमी पत्र चढ़ाते हुए 11 बार ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर सूखा नारियल महादेव के समक्ष अर्पित किया जा सकता है। भगवान शिव पर नारियल अर्पित करने का अच्छा समय शाम का ही माना जाता है। शाम के समय प्रदोष काल में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि दांपत्य जीवन में मिठास भरने के लिए प्रदोष व्रत में दही में शहद मिलाकर भोग स्वरूप भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर चंदन चढ़ाना अच्छा होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान और यश आता है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to offer on shivling on the day of pradosh vrat

जानिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to offer on shivling on the day of pradosh vrat Read More »

मान सरकार करेगी जनता की समस्याओं का घर - घर जाकर समाधान - मोहिंदर भगत - Respected government will solve people's problems by going door to door - Mohinder bhagat

मान सरकार करेगी जनता की समस्याओं का घर – घर जाकर समाधान – मोहिंदर भगत – Respected government will solve people’s problems by going door to door – Mohinder bhagat

जतिन बब्बर – आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने आज ‘सरकार आपके द्वार’ मुहिम के तहत रामा मंडी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की ! मोहिंदर भगत ने कहा सरकार द्वारा जनता की सेवा मे 44 सेवाए देने के लिए कैम्प का आयोजन किया जाएगा! इन कैम्प मे सरकारी अधिकारी खुद जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे! जिसमें लोगों को आ रही परेशानियों का हल किया जाएगा ! मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की सरकार का एक लक्ष्य और एक ही निशाना है की जनता की सेवा के लिए जनता के द्वार तक जाना है! उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस मुहिम मे अपना योगदान दे ताकि कोई भी घर इस मुहिम से वंचित ना रहे! मीटिंग मे कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई! मीटिंग मे ब्लॉक प्रधान हर्ष कुमार, अमनदीप सन्दल, शमशेर सिंह, मनु वडिंग, हरजीत सिंह हैप्पी , विकी तुलसी, बलबीर बिट्टू,हर्ष अरोड़ा, हरजीत सिंह मनसा, आधी सभी साथी मौजूद थे!   मान सरकार करेगी जनता की समस्याओं का घर – घर जाकर समाधान – मोहिंदर भगत – Respected government will solve people’s problems by going door to door – Mohinder bhagat

मान सरकार करेगी जनता की समस्याओं का घर – घर जाकर समाधान – मोहिंदर भगत – Respected government will solve people’s problems by going door to door – Mohinder bhagat Read More »

विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से श्री सालासर धाम व श्री खाट्टू श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना - A group of devotees left for the darshan of shri salasar dham and shri khattu shyam from the office of MLA raman arora

विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से श्री सालासर धाम व श्री खाट्टू श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना – A group of devotees left for the darshan of shri salasar dham and shri khattu shyam from the office of MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री सालासर धाम व श्री खाट्टू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को रवाना हुआ। इस धार्मिक जत्थे को विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने कहा कि भक्त इस बस के माध्यम से श्री सालासर धाम व श्री खाट्टू श्याम बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना के साथ नतमस्तक हो कर जालंधर मंगलवार को वापिस पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा स्कीम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा नहीं कर पाने वाले लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लोगों को देशभर के पवित्र स्थानों पर पूजा करने की सुविधा प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना की शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह योजना महान गुरु की शिक्षाओं और दर्शन के अनुरूप है, जिन्होंने लोगों में सार्वभौमिक प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा से ज्ञान बढ़ता है। तीर्थ यात्रा करने से दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। तीर्थ यात्रा करने से मन प्रसन्न होता और नई सत्कार ऊर्जा मिलती है। इस दौरान श्रद्धालुओं को पंजाब सरकार की और से आई सुविधा किट भी दी गई।   विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से श्री सालासर धाम व श्री खाट्टू श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना – A group of devotees left for the darshan of shri salasar dham and shri khattu shyam from the office of MLA raman arora

विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से श्री सालासर धाम व श्री खाट्टू श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना – A group of devotees left for the darshan of shri salasar dham and shri khattu shyam from the office of MLA raman arora Read More »

हर भक्त को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा - Every devotee must listen to shrimad bhagwat katha: MLA raman arora

हर भक्त को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा – Every devotee must listen to shrimad bhagwat katha: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की तरफ से श्री बालाजी महाराज के सानिध्य व प्रेरणा से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी तक सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन के पूर्व आज आयोजन स्थल पर श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की और से झंडा रस्म का पूजन विधि पूर्वक विधायक रमन अरोड़ा, महेश मखीजा, राहुल बाहरी, वर्मा जी, बोब्बी दी इत्यादि भक्तों ने किया। इस मौके कार्यक्रम सबंधी जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि जालंधर में दूसरी बार अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन साई दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौंक में 12 फरवरी से 18 फरवरी शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सनातन परंपरा में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम से पहले आयोजन स्थल पर फहराई जाने वाली श्री हनुमंत ध्वजा का बहुत महत्व है। इस ध्वजा को सं​स्कृति, विजय और सकारात्मकता ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज अब इस ध्वज पर विराजमान होकर अपने आशीर्वाद से इस कथा को पूर्ण करवाएंगे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हर एक भक्त को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवणपान अवश्य करना चाहिए।   हर भक्त को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा – Every devotee must listen to shrimad bhagwat katha: MLA raman arora

हर भक्त को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा – Every devotee must listen to shrimad bhagwat katha: MLA raman arora Read More »