JPB NEWS 24

Headlines

February 25, 2024

आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा - Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora

आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा – Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर विधायक रमन अरोड़ा ने रविवार को शहर के विभिन्न गुरुघरों पर विशेष तौर पर शिरकत कर गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु नानक पूरा (ईस्ट) के श्री गुरु रविदास भवन पर, बशीरपूरा के 70वां महान कीर्तन दरबार एवं संत समागम पर और भरत नगर के श्री गुरु हरगोबिंद सिंह गुरुद्वारा साहिब पर नतमस्तक होकर गुरुघरो में शिरकत की। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर व इलाका इंचार्ज दीना नाथ प्रधान, मनमोहन सिंह (राजू), जसविंदर सिंह बिल्ला, मुनीष कुमार, बिट्टू कालड़ा, हनी भी मौजूद रहे। विधायक रमन अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार है। https://youtu.be/Yd_NDCeowSs उन्होंने कहा कि सच्चाई की राह पर चलने वाले लोग ईश्वर को पसंद होते है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धर्म हमेशा दूसरों का सत्कार करना सिखाता है और धार्मिक सहिष्णुता व्यक्ति को दूसरे धर्म के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। जितना व्यक्ति दूसरे धर्मों के बारे में जानकारी प्राप्त करता है, उतना ही वह उनमें छिपी अच्छाइयों को आत्मसात करना कर देता है। धर्म का अर्थ ही धारण करना है। इसलिए हमें केवल वही विचार अपनाने होंगे जो समाज और व्यक्ति के उत्थान में सहयोग करते हों। उन्होंने कहा कि सच्चाई पर चलने का रास्ता हमेशा मुश्किलों भरा इसलिए होता है, क्योंकि इस राह पर साथ चलने वाले कम लोग मिलते हैं। सच का साथ देने के लिए हिम्मत, निडरता दिखानी पड़ती है। सच्चाई का साथ देने के लिए बहुत कुछ खो देने का भय बना रहता है।   आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा – Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora

आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा – Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora Read More »

सतगुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाए : मोहिंदर भगत - Make life successful by following the path shown by satguru ravidas maharaj ji: Mohinder bhagat

सतगुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाए : मोहिंदर भगत – Make life successful by following the path shown by satguru ravidas maharaj ji: Mohinder bhagat

जतिन बब्बर – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने आज दानिशमंदा में श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संगत को संबोधित करते मोहिंदर भगत ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षा हमे आपस मे प्रेम और समानता का संदेश देती है | मोहिंदर भगत ने सभी संगत को सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव की बधाई दी और कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज के उत्थान के लिए भरसक प्रयत्न किए थे। मोहिंदर भगत ने कहा कि सतगुरु रविदास ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज में एकता व अखंडता के लिए प्रयास किए। उन्होंने अपने जीवन काल में जात-पात जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा सभी को प्रेरित किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि हम सभी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के बताए रास्ते पर चलकर आपसी भाइचारक सांझ को बनाए रखना चाहिए और समाज व लोक भलाई के कार्यो में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिये। इस अवसर पर एम. एल. ए. शीतल अंगुराल, पार्षद सुनीता रिंकू, कमल लोच, विजय मीता आदि सभी मौजूद थे |   सतगुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाए : मोहिंदर भगत – Make life successful by following the path shown by satguru ravidas maharaj ji: Mohinder bhagat

सतगुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाए : मोहिंदर भगत – Make life successful by following the path shown by satguru ravidas maharaj ji: Mohinder bhagat Read More »

On the birth anniversary of shri guru ravidas ji, MP sushil rinku organized a fair in danishmanda, Master salim and balraj praised guru ravidas ji

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ‘ਤੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਦਾਨਿਸ਼ਮੰਦਾ  ‘ਚ ਮੇਲਾ ਕਰਵਾਇਆ, ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਅਤੇ ਬਲਰਾਜ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੀ ਮਹਿਮਾ ਦਾ ਗੁਣਗਾਣ

ਜਲੰਧਰ, 25 ਫਰਵਰੀ,ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 647ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਚੁੰਗੀ ਨੰਬਰ 9, ਬਸਤੀ ਦਾਨਿਸ਼ਮੰਦਾਂ ਵਿਖੇ ਮੇਲਾ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੈਂਕੜੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਨਾਮਵਰ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਅਤੇ ਬਲਰਾਜ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸੰਗੀਤਕ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਨਾਲ ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਈ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮੰਦਿਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ‘ਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਲਗਵਾਈ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਅੱਜ ਵੀ ਉਨੀਆਂ ਹੀ ਸਾਰਥਿਕ ਹਨ ਜਿੰਨੀਆਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਕੇ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਦਾ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਨੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਬਰਾਬਰਤਾ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਲਈ ਆਪਣੀ ਬਾਣੀ ਰਾਹੀਂ ਮਹਾਨ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਅਪਣਾ ਕੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੈਂਕੜੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਇਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਸਾਂਸਦ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੀ ਬਾਣੀ ਅੱਜ ਵੀ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆ ਨੂੰ ਸੇਧ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਸਦਭਾਵਨਾ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਡਾ: ਸੁਨੀਤਾ ਰਿੰਕੂ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਧਾਮ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ‘ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕੱਢੀ ਗਈ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ‘ਚ ਵੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੁਰਾਲ, ਪੰਜਾਬ ਕੰਟੇਨਰ ਅਤੇ ਵੇਅਰਹਾਊਸਿੰਗ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਥਿਆੜਾ, ਵਿਧਾਇਕ ਰਮਨ ਅਰੋੜਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਹਲਕਾ ਕੈਂਟ ਇੰਚਾਰਜ ਓਲੰਪੀਅਨ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸੋਢੀ, ਅਸ਼ਵਨੀ ਅਗਰਵਾਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਪਤਵੰਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਮੂਹ ਟੀਮ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮੰਦਰ ਅਤੇ ਇਸਤਰੀ ਸਭਾ ਨੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਇਆ।

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ‘ਤੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਦਾਨਿਸ਼ਮੰਦਾ  ‘ਚ ਮੇਲਾ ਕਰਵਾਇਆ, ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਅਤੇ ਬਲਰਾਜ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੀ ਮਹਿਮਾ ਦਾ ਗੁਣਗਾਣ Read More »

जानिए इस माह किस दिन रखा जाएगा द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत और कैसे की जा सकती है बप्पा की पूजा। Know on which day of this month the fast of dwijapriya sankashti chaturthi will be observed and how bappa can be worshipped

जानिए इस माह किस दिन रखा जाएगा द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत और कैसे की जा सकती है बप्पा की पूजा। Know on which day of this month the fast of dwijapriya sankashti chaturthi will be observed and how bappa can be worshipped

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जो भक्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं उनपर भगवान गणेश अपनी कृपादृष्टि बनाए रखते हैं। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। फाल्गुन मास में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि शिव-पार्वती पुत्र गणेश भगवान की पूजा करने से घर में सिद्धि आती है। इससे पूजा करने वाले भक्त को शुभ फल की प्राप्ति होती है और बप्पा सदैव भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।  * द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कब है:  पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की संकष्टी चतुर्थी तिथि का आरंभ 28 फरवरी की रात 1 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 29 फरवरी की सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। इस चलते द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत 28 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा। * द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि:  संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा करने के लिए सुबह के समय ब्रह्म मुहूर्त में उठना बेहद शुभ माना जाता है। इसके पश्चात स्नान किया जाता है, स्वच्छ वस्त्रों का धारण करते हैं और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। पूजा करने के लिए चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उसपर भगवान गणेश की प्रतिमा या मूर्ति विराजित की जाती है। इसके बाद गणपति बप्पा के समक्ष रोली, अक्षत, पंचामृत, दूर्वा, जनेऊ, सिंदूर और सुपारी आदि अर्पित किए जाते हैं। अब दीपक जलाकर बप्पा की आरती की जाती है, गणेश चालीसा का पाठ होता है और संकष्टी चतुर्थी की कथा पढ़ी जाती है। भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और संध्याकाल में बप्पा की आरती के पश्चचात फलाहार किया जाता है। अगली सुबह पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण होता है। कहते हैं इस व्रत को रखने पर बप्पा प्रसन्न हो जाते हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)   जानिए इस माह किस दिन रखा जाएगा द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत और कैसे की जा सकती है बप्पा की पूजा। Know on which day of this month the fast of dwijapriya sankashti chaturthi will be observed and how bappa can be worshipped

जानिए इस माह किस दिन रखा जाएगा द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत और कैसे की जा सकती है बप्पा की पूजा। Know on which day of this month the fast of dwijapriya sankashti chaturthi will be observed and how bappa can be worshipped Read More »

गगन भेदी शिव भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई श्री भोलेबाबा मंदिर से पहली प्रभातफेरी - The first morning procession started from shri bholebaba temple with the chants of sky piercing shiva bhole

गगन भेदी शिव भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई श्री भोलेबाबा मंदिर से पहली प्रभातफेरी – The first morning procession started from shri bholebaba temple with the chants of sky piercing shiva bhole

जालंधर, जतिन बब्बर : श्री भोले बाबा मंदिर, बस्ती नौ में महाशिवरात्रि पर्व को समर्पित प्रभातफेरिया 25 फरवरी से 6 मार्च तक निकाली जाएगीं । इसी क्रम में आज पहली प्रभातफेरी निकली गई। भोले बाबा के गगनभेदी जयघोषों के साथ निकाली गई इस प्रभातफेरी में परमपिता परमात्मा के धरती पर अवतरित होने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को परम पिता परमात्मा की भक्ति करने को लेकर जागरूक किया। प्रभात फेरी में शामिल सभी शिवभक्तों ने भगवान शिव की जय जयकार कर आगे बढ़ते हुए जन जन को संदेश दिया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर अंधकार एवं अज्ञान नींद से जाग, अपने जीवन में खुशी एवं शांति के प्रकाश को निमंत्रण दें। विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। जेपी नगर वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया वहीं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उपरांत मंदिर में आरती पूजा के साथ आज की प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। आज की प्रभातफेरी में चाचा राज कुमार,अमरदीप कुंद्रा, पंडित प्रमोद तिवाड़ी,कंवल किशोर घई, गिरधारी लाल अत्री, सत नारायण जौडा, मनमोहन ठकुराल,नीतिन वर्मा, मनीष जौडा, अरविंद शर्मा, शैंकी अरोड़ा, अश्वनी भाटिया,गौरव जोड़ा, राहुल कुंद्रा, सौरव गुप्ता,सौरव जौडा, सन्नी भगत, अभिनंदन कुंद्रा, सन्नी लूथरा, अभी शर्मा, सन्नी लुथरा, केवल कृष्ण एवं बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।   गगन भेदी शिव भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई श्री भोलेबाबा मंदिर से पहली प्रभातफेरी – The first morning procession started from shri bholebaba temple with the chants of sky piercing shiva bhole

गगन भेदी शिव भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई श्री भोलेबाबा मंदिर से पहली प्रभातफेरी – The first morning procession started from shri bholebaba temple with the chants of sky piercing shiva bhole Read More »

श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकट दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक सिविल ब्रांच में लंगर लगाया गया। On the apparition day of sri guru ravidas maharaj, langar was organized at the state bank of India civil branch

श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकट दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक सिविल ब्रांच में लंगर लगाया गया। On the apparition day of sri guru ravidas maharaj, langar was organized at the state bank of India civil branch

जतिन बब्बर – श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकट दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक सिविल ब्रांच में लंगर लगाया गया इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक श्री राजेश गुप्ता क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र कौशल क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण सिंह मुख्य प्रबंधक संजीव चौधरी मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार डीजीएस विनय डोगरा के अलावा इंद्रजीत सुनील कपूर अतुल सुरेंद्र कुमार महेश कुमार अशोक कुमार सुरेंद्र गोपाल भट्टी सोमनाथ   श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकट दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक सिविल ब्रांच में लंगर लगाया गया। On the apparition day of sri guru ravidas maharaj, langar was organized at the state bank of India civil branch

श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकट दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक सिविल ब्रांच में लंगर लगाया गया। On the apparition day of sri guru ravidas maharaj, langar was organized at the state bank of India civil branch Read More »

श्री गुरु रविदास महाराज जी की बातों और शिक्षाओं का अनुसरण करते अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए : सांसद सुशील रिंकू - One should make one's life successful by following the words and teachings of shri guru ravidas maharaj ji: MP sushil rinku

श्री गुरु रविदास महाराज जी की बातों और शिक्षाओं का अनुसरण करते अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए : सांसद सुशील रिंकू – One should make one’s life successful by following the words and teachings of shri guru ravidas maharaj ji: MP sushil rinku

जालंधर, जतिन बब्बर विधायक रमन अरोड़ा ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 647वें प्रकट उत्सव पर शहरों के विभिन्न गुरुघरों पर विशेष तौर पर शिरकत कर गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने दकोहा के श्री गुरु रविदास महाराज के गुरुघर पर, पिंड लदे्वाली के श्री गुरु रविदास धाम अस्थान पर, पिंड लालेवाली के श्री गुरु रविदास मन्दिर पर, नंगल शामा के श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब पर, दशमेश नगर के श्री गुरुद्वारा साहिब पर, पिंड ढिल्मा के श्री गुरुद्वारा साहिब पर, कोट राम दास पर निकाली शोभा यात्रा पर गुरु महाराज के स्थानों पर शिरकत की। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर व इलाका इंचार्ज विक्की तुलसी, हनी भाटिया, गौरव अरोड़ा, हर्ष अरोड़ा, अमरदीप संदल (कीनू), बलबीर सिंह (बिट्टू), शमशेर सिंह (खैहरा), प्रवीन पलहवान, सतनाम भी मौजूद रहे। विधायक रमन अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को पावन पर्व श्री गुरु रविदास महाराज जी के 647वें प्रकट उत्सव पर बधाई देते हुए कहा कि संत श्री गुरू रविदास महाराज जी ने लोगों को संदेश दिया कि ईश्वर ने इंसान को बनाया है ना कि इंसान ने ईश्वर को बनाया। इस धरती की मौजूद हर एक चीज ईश्वर की देन है, जिस पर सभी का एक समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि संत श्री गुरु रविदास महाराज जी ने इन्हीं संदेशों के जरिए वैश्विक भाईचारा औ सहिष्णुता का ज्ञान लोगों को दिया। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि हमें श्री गुरु रविदास महाराज जी की बातों और शिक्षाओं का अनुसरण करते अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। विधायक रमन अरोड़ा कहा कि अगर हम मन से आराधना करेंगे तो प्रभु को प्राप्त कर सकते हैं। हमारे देश में अनेकों धर्म हैं, हमें पूरी तरह से नतमस्तक होकर दिल से प्रभु का सिमरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के संदेशों को मानकर करोड़ों लोगों ने अपने जीवन को सार्थक किया है।   श्री गुरु रविदास महाराज जी की बातों और शिक्षाओं का अनुसरण करते अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए : सांसद सुशील रिंकू – One should make one’s life successful by following the words and teachings of shri guru ravidas maharaj ji: MP sushil rinku

श्री गुरु रविदास महाराज जी की बातों और शिक्षाओं का अनुसरण करते अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए : सांसद सुशील रिंकू – One should make one’s life successful by following the words and teachings of shri guru ravidas maharaj ji: MP sushil rinku Read More »