गगन भेदी शिव भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई श्री भोलेबाबा मंदिर से पहली प्रभातफेरी – The first morning procession started from shri bholebaba temple with the chants of sky piercing shiva bhole
जालंधर, जतिन बब्बर : श्री भोले बाबा मंदिर, बस्ती नौ में महाशिवरात्रि पर्व को समर्पित प्रभातफेरिया 25 फरवरी से 6 मार्च तक निकाली जाएगीं । इसी क्रम में आज पहली प्रभातफेरी निकली गई। भोले बाबा के गगनभेदी जयघोषों के साथ निकाली गई इस प्रभातफेरी में परमपिता परमात्मा के धरती पर अवतरित होने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को परम पिता परमात्मा की भक्ति करने को लेकर जागरूक किया। प्रभात फेरी में शामिल सभी शिवभक्तों ने भगवान शिव की जय जयकार कर आगे बढ़ते हुए जन जन को संदेश दिया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर अंधकार एवं अज्ञान नींद से जाग, अपने जीवन में खुशी एवं शांति के प्रकाश को निमंत्रण दें। विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। जेपी नगर वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया वहीं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उपरांत मंदिर में आरती पूजा के साथ आज की प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। आज की प्रभातफेरी में चाचा राज कुमार,अमरदीप कुंद्रा, पंडित प्रमोद तिवाड़ी,कंवल किशोर घई, गिरधारी लाल अत्री, सत नारायण जौडा, मनमोहन ठकुराल,नीतिन वर्मा, मनीष जौडा, अरविंद शर्मा, शैंकी अरोड़ा, अश्वनी भाटिया,गौरव जोड़ा, राहुल कुंद्रा, सौरव गुप्ता,सौरव जौडा, सन्नी भगत, अभिनंदन कुंद्रा, सन्नी लूथरा, अभी शर्मा, सन्नी लुथरा, केवल कृष्ण एवं बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। गगन भेदी शिव भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई श्री भोलेबाबा मंदिर से पहली प्रभातफेरी – The first morning procession started from shri bholebaba temple with the chants of sky piercing shiva bhole