JPB NEWS 24

Headlines

November 3, 2024

Big success in khingra gate firing case, Commissionerate police arrested the main accused within a few hours

ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

ਜਲੰਧਰ, 3 ਨਵੰਬਰ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਲਈ ਇੱਕ ਨਵਾਂ ਮਾਪਦੰਡ ਸਥਾਪਤ ਕਰਦਿਆਂ ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਜੁਰਮ ਦੇ 12 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਝਗੜੇ ਕਾਰਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਰਾਤ 8:15 ਵਜੇ ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਰਿਸ਼ਭ ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਦੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦਕਿ ਈਸ਼ੂ ਕੁਮਾਰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ 3 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 122 ਮਿਤੀ 03.11.2024 ਅਧੀਨ 103(1),109,190,191(3), 25/27-54-59 ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਹਿਲ ਕਪੂਰ ਉਰਫ ਮੰਨੂ ਕਪੂਰ ਢਿੱਲੂ ਪੁੱਤਰ ਰਾਕੇਸ਼ ਕਪੂਰ ਈ.ਡੀ.-74 ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ, ਸਾਜਨ ਸਹੋਤਾ ਵਾਸੀ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਜਲੰਧਰ, ਮਾਨਵ ਵਾਸੀ ਭਾਈ ਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ, ਨੰਨੂ ਕਪੂਰ ਪੁੱਤਰ ਰਾਕੇਸ਼ ਕਪੂਰ ਵਾਸੀ ਐੱਮ. ED-74 ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ, ਡਾਕਟਰ ਕੋਹਲੀ ਵਾਸੀ ਖਿੰਗੜਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ, ਚਕਸ਼ਤ ਰੰਧਾਵਾ ਵਾਸੀ ਜਲੰਧਰ, ਗੱਗੀ ਵਾਸੀ ਜਲੰਧਰ, ਕਾਕਾ ਚਾਚਾ ਵਾਸੀ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਸਾਹਿਲ ਕਪੂਰ ਉਰਫ ਮੰਨੂ ਕਪੂਰ ਢਿੱਲੂ ਨੂੰ ਇਕ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਦੋ ਖਾਲੀ ਖੋਲ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਪੰਜ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚਾਰ ਅਧੀਨ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਕੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਵੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।   Big success in khingra gate firing case, Commissionerate police arrested the main accused within a few hours

ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ Read More »

वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड, कुंबले को पीछे छोड़कर रचा इतिहास - Ashwin new record against new zealand at wankhede, creates history by leaving kumble behind

वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड, कुंबले को पीछे छोड़कर रचा इतिहास – Ashwin new record against new zealand at wankhede, creates history by leaving kumble behind

भारत के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से एक और मील का पत्थर हासिल किया। अश्विन ने 63 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अश्विन ने वानखेड़े में छह मैचों में 19.75 की औसत से 41 विकेट लिए हैं, जबकि कुंबले ने सात मैचों में 38 विकेट लिए थे। दूसरे दिन अश्विन के प्रदर्शन ने टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की। पहली पारी में कोई विकेट न लेने के बाद, दूसरी पारी में अश्विन ने न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को तोड़ते हुए जबरदस्त वापसी की। उनका पहला विकेट रचिन रवींद्र का था, जिन्हें उन्होंने चतुराई से स्टंप आउट किया। इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को एक विशेष कैरम बॉल पर बोल्ड किया, जिससे उनकी रणनीतिक कुशलता प्रदर्शित हुई। फिलिप्स ने पहले दो छक्के लगाए थे, लेकिन अश्विन ने अपनी गेंद की दिशा और उड़ान में बदलाव कर फिलिप्स को जाल में फंसा लिया। लेग स्टंप पर पिच की गई कैरम बॉल ने ऑफ-स्टंप पर तेजी से मुड़कर फिलिप्स के स्टंप को उड़ा दिया। अश्विन का तीसरा विकेट विल यंग के रूप में आया, जो उनकी छिपी हुई कैरम बॉल को समझ नहीं सके और ड्राइव मारने के प्रयास में गेंद को सीधे अश्विन के हाथों में कैच करवा बैठे। अश्विन और रवींद्र जडेजा (चार विकेट) के संयुक्त प्रयासों के चलते न्यूजीलैंड की टीम 171/9 के स्कोर पर संघर्ष करती रही और सिर्फ 143 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर सकी।   वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड, कुंबले को पीछे छोड़कर रचा इतिहास – Ashwin new record against new zealand at wankhede, creates history by leaving kumble behind

वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड, कुंबले को पीछे छोड़कर रचा इतिहास – Ashwin new record against new zealand at wankhede, creates history by leaving kumble behind Read More »

तापसी पन्नू ने बड़े बजट की फिल्मों में कम फीस मिलने का किया खुलासा - Taapsee pannu reveals about getting less fees in big budget films

तापसी पन्नू ने बड़े बजट की फिल्मों में कम फीस मिलने का किया खुलासा – Taapsee pannu reveals about getting less fees in big budget films

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख खान की डंकी और वरुण धवन की जुड़वा 2 जैसी बड़ी फिल्मों के लिए उन्हें बहुत ज्यादा पैसे नहीं मिले। तापसी ने बताया कि अक्सर बड़े बजट की फिल्मों में हीरो का हीरोइन के चुनाव में बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा, लोग मानते हैं कि मैं जुड़वा या डंकी जैसी फिल्मों में पैसे के लिए काम करती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में मुझे ज्यादा पैसे उन फिल्मों के लिए मिलते हैं, जिनमें मैं मुख्य भूमिका में होती हूं, जैसे हसीन दिलरुबा। जबकि इन बड़ी फिल्मों में मुझे कम पैसे दिए जाते हैं, क्योंकि निर्माताओं को लगता है कि वे मुझे उस फिल्म में लेकर मुझ पर एहसान कर रहे हैं। तापसी ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि अधिकांश बड़ी फिल्मों में हीरो हीरोइन के बारे में फैसले लेता है, खासकर जब तक निर्देशक का प्रभाव बहुत मजबूत न हो। उन्होंने कहा, अब दर्शक भी जानते हैं कि 75 प्रतिशत फिल्मों में हीरो ही तय करता है कि उसकी हीरोइन कौन होगी। कुछ हीरो सुरक्षित विकल्प चुनते हैं, जबकि अन्य किसी ऐसे व्यक्ति को चुनते हैं जो उन पर हावी न हो। तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में पिंक, थप्पड़, रश्मि रॉकेट और शाबाश मिठू जैसी फिल्मों में अपनी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं और प्रभावशाली अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने द गाजी अटैक, मुल्क, मनमर्जियां, बदला और मिशन मंगल जैसी फिल्मों के जरिए भी दर्शकों का दिल जीता। डेविड धवन की जुड़वा 2 में तापसी वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आईं, जबकि राजकुमार हिरानी की डंकी में उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की।   तापसी पन्नू ने बड़े बजट की फिल्मों में कम फीस मिलने का किया खुलासा – Taapsee pannu reveals about getting less fees in big budget films

तापसी पन्नू ने बड़े बजट की फिल्मों में कम फीस मिलने का किया खुलासा – Taapsee pannu reveals about getting less fees in big budget films Read More »

गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक हैनरी ने इलाका वासियों को दी शुभकामनाएं - On the occasion of govardhan puja, MLA henry greeted the people of the area

गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक हैनरी ने इलाका वासियों को दी शुभकामनाएं – On the occasion of govardhan puja, MLA henry greeted the people of the area

जालंधर, जतिन बब्बर –  गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बाबा विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला, विश्कर्मा कॉलोनी, अमन नगर में वार्षिक विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हल्का उत्तरी के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की और गोपूजन करते हुए सभी संगत को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। विधायक हैनरी ने अपने विचार साझा करते हुए गोवर्धन पूजा और भगवान विश्वकर्मा की पूजा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को हिंदू धर्म में वास्तुकला के देवता माना जाता है, और प्राचीन युग में उपयोग किए गए कई शक्तिशाली हथियारों का निर्माण भी उन्हीं ने किया था, जिसमें भगवान इंद्र का वज्र भी शामिल है। वास्तुकला और निर्माण से जुड़े लोग सदियों से भगवान विश्वकर्मा को अपना गुरु मानते हुए उनकी पूजा करते आ रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के सदस्यों ने विधायक हैनरी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान हुक्म सिंह, लखबीर सिंह, रविंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, नीलम सिंह, जतिंदर सिंह, जगदेव सिंह, वरिंदर सिंह, ओंकार सिंह, दलजीत सिंह, शाम लाल, बंटी अरोड़ा, बबलू खन्ना, मणि सेबी, और गुलशन पहलवान सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।   गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक हैनरी ने इलाका वासियों को दी शुभकामनाएं – On the occasion of govardhan puja, MLA henry greeted the people of the area

गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक हैनरी ने इलाका वासियों को दी शुभकामनाएं – On the occasion of govardhan puja, MLA henry greeted the people of the area Read More »

पंजाब में बढ़ती सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव - Change in school timings due to increasing cold in punjab

पंजाब में बढ़ती सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव – Change in school timings due to increasing cold in punjab

चंडीगढ़ ( जतिन बब्बर ) – पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदलने का निर्णय बढ़ती सर्दी को देखते हुए लिया है। सोमवार से स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। यह आदेश पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। बता दें कि मौसम के बदलाव के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था।   पंजाब में बढ़ती सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव – Change in school timings due to increasing cold in punjab

पंजाब में बढ़ती सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव – Change in school timings due to increasing cold in punjab Read More »