JPB NEWS 24

Headlines

November 18, 2024

जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य उद्घाटन - Grand inauguration of shrimad bhagwat saptah gyan yagya by divya jyoti jagrati sansthan in jalandhar

जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य उद्घाटन – Grand inauguration of shrimad bhagwat saptah gyan yagya by divya jyoti jagrati sansthan in jalandhar

जतिन बब्बर – दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सप्ताहिक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन साईं दास स्कूल की ग्राउंड जालंधर में आरम्भ हुआ। आत्मिक जाग्रति से विश्व शांति के प्रसार हेतुjpb श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन संस्थान का एक विलक्षण प्रयास है। जिसमें प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर किया जाएगा।   इस कथा के दौरान गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कर महामनस्विनी साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने श्रीम‌द्भागवत कथा का माहात्म्य बताते हुए कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुँचता रहा है। ‘भागवत महापुराण’ उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है जो वेदों से बहकर चली आ रही है। इस लिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है।   मनुष्य जीवन में ईश्वर कृपा के द्वारा ही प्रभु भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है और प्रभु कथा प्रभु भक्ति के मार्ग प्रशस्त की मजबूत इकाई है। साध्वी जी ने श्री मद्भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए बताया कि श्री म‌द्भागवत अर्थात जो श्री से युक्त है, श्री अर्थात् चैतन्य, सौन्दर्य, ऐश्वर्य। ‘भगवतः प्रोक्तम् इति भागवत।’ भाव कि वो वाणी, वो कथा जो हमारे जड़वत जीवन में चैतन्यता का संचार करती है। जो हमारे जीवन को सुन्दर बनाती है वो श्री म‌द्भागवत कथा है जो सिर्फ मृत्यु लोक में ही संभव है। यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इसलिए परीक्षित ने स्वर्गामृत की बजाए कथामृत की ही माँग की। इस स्वर्गामृत का पान करने से पुण्यों का तो क्षय होता है पापों का नहीं। किन्तु कथामृत का पान करने से सम्पूर्ण पापों का नाश होता है। कथा के दौरान उन्होंने वृन्दावन का अर्थ बताते हुए कहा कि वृन्दावन इंसान का मन है। कभी-कभी इंसान के मन में भक्ति जागृत होती है। परन्तु वह जागृति स्थाई नहीं होती जिस कारण हम ईश्वर की भक्ति तो करते हैं पर वैराग्य नहीं, तड़प नहीं, भाव नहीं और ज्ञान नहीं। इसलिए वृन्दावन में जा कर भक्ति देवी तो तरुणी हो गई पर उस के पुत्र ज्ञान और वैराग्य वृद्धावस्था में अचेत और निर्बल पड़े हैं। उन में जीवंतता और चैतन्यता का संचार करने हेतु नारद जी ने भागवत कथा का ही अनुष्ठान किया। जिस को श्रवण कर वो पुनः जीवंत और सबल हो उठे क्योंकि व्यास जी कहते हैं कि भागवत कथा एक कल्पवृक्ष की भाँति है जो जिस भाव से कथा श्रवण करता है उसे मनोवांछित फल देती है और यह निर्णय हमारे हाथों में है कि हम संसार की माँग करते हैं या करतार की। ‘श्री मद् भागवतेनैव भक्ति मुक्ति करे स्थिते।।’ अर्थात् यदि भक्ति चाहिए तो भक्ति मिलेगी, मुक्ति चाहिए तो मुक्ति मिलेगी। लेकिन कथा को मात्रा श्रवण करने या पढ़ने से कल्याण नहीं होता। जब तक इन्हें अर्थात् इनसे प्राप्त होने वाली शिक्षा को हम अपने जीवन में चरितार्थ नहीं कर लेते। प्रभु की पावन आरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। कथा कार्यक्रम श्रवण करने हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित रहे। कथा का शुभारंभ यजमानों द्वारा पूजन द्वारा किया गया। ध्रुव मित्तल, शिव मित्तल (मित्तल उद्योग), राजन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल (अग्रवाल सैनिटेशन), वरिंदर मलिक, सोना मालिक (Bespok Design Co.), अरुण कुमार, दीपिका ने पूजन करवाया। अशोक मित्तल (राज्यसभा सदस्य), महिंद्र भगत (कैबिनेट मंत्री) पंजाब सरकार, मंथरी श्रीनिवासलु, गौतम कुकरेजा, जे. सी अरोड़ा, दिनेश शर्मा, विजय धीमान (गुरिंदरा ट्रेडिंग कंपनी), लक्की रहेजा, ब्रिगेडियर सुनील कुमार, सहित कई गणमान्यों ने आरती की रस्म निभाई। स्वामी विश्वानंद, स्वामी सदानंद, साध्वी पल्लवी भारती, साध्वी शशि भारती, साध्वी कंवल भारती ने सब का हार्दिक धन्यवाद किया।   जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य उद्घाटन – Grand inauguration of shrimad bhagwat saptah gyan yagya by divya jyoti jagrati sansthan in jalandhar

जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य उद्घाटन – Grand inauguration of shrimad bhagwat saptah gyan yagya by divya jyoti jagrati sansthan in jalandhar Read More »

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता का आरोप, आप सरकार खुद से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है - BJP leader vijender gupta alleges AAP government trying to divert attention from itself

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता का आरोप, आप सरकार खुद से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है – BJP leader vijender gupta alleges AAP government trying to divert attention from itself

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी खुद की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए निराधार आरोप लगा रही है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा, कभी ईमानदारी की राह पर चलने का दावा करने वाली आप पार्टी अब भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। पार्टी के नेता अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, और इस बीच, जब पार्टी के सदस्य इसे छोड़ रहे हैं, ऐसे निराधार आरोप लगाना केवल खुद से ध्यान हटाने का प्रयास है। गुप्ता की यह टिप्पणी आप सांसद संजय सिंह के बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आप नेता कैलाश गहलोत का इस्तीफा कराने के लिए गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया था। संजय सिंह ने कहा, कैलाश गहलोत का इस्तीफा भाजपा की साजिश का हिस्सा है। उन पर ईडी और आयकर विभाग के छापे मारे गए। भाजपा ने उन पर 112 करोड़ रुपये का झूठा आरोप लगाकर दबाव बनाया, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में भाजपा में शामिल होना पड़ा। सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, कैलाश गहलोत ने खुद यह स्पष्ट किया है कि आप सरकार ने दिल्ली के लोगों की जरूरतों को कभी प्राथमिकता नहीं दी। चाहे सड़क, सीवर या ट्रैफिक की समस्या हो, केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में दिल्ली के नागरिकों को केवल निराशा ही हाथ लगी है। आप नेता कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया, यह कहते हुए कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अपने इस्तीफे में गहलोत ने पार्टी के भीतर बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और आंतरिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी अब जनहित के मुद्दों को हल करने की बजाय राजनीतिक एजेंडे को प्राथमिकता दे रही है। गहलोत के इस्तीफे को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने स्वीकार कर लिया है। यह घटनाक्रम 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कैलाश गहलोत ने अपने पत्र में लिखा, आप ने जनता के कल्याण और सेवा के मूल सिद्धांतों को त्याग दिया है। इस बदलाव के कारण दिल्ली के नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने की पार्टी की क्षमता बाधित हुई है। गहलोत के इस्तीफे ने आप पार्टी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।   बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता का आरोप, आप सरकार खुद से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है – BJP leader vijender gupta alleges AAP government trying to divert attention from itself

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता का आरोप, आप सरकार खुद से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है – BJP leader vijender gupta alleges AAP government trying to divert attention from itself Read More »

एनपीपी ने बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस लिया, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना - NPP withdraws support from biren singh government, Congress targets central government

एनपीपी ने बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस लिया, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना – NPP withdraws support from biren singh government, Congress targets central government

मणिपुर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कीभाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की। यह फैसला राज्य में जारी तनाव और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के चलते लिया गया। एनपीपी के इस कदम के बाद कांग्रेस ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला, मणिपुर में हालात सुधारने में उनकी असफलता पर सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर में अनुपस्थिति को लेकर तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर के पीड़ित लोगों के पास जाने के बजाय विदेश दौरों और अन्य राज्यों में घूमने में व्यस्त हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जब राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा किया और वहां से अपनी पदयात्रा शुरू की, तो प्रधानमंत्री ने राज्य की सुध नहीं ली। कांग्रेस सांसद कुंवर दानिश अली ने भाजपा की राजनीतिक स्थिरता पर सवाल उठाते हुए कहा, जैसे सूरज पूर्व में उगता है, वैसे ही पूर्वोत्तर से भाजपा के खिलाफ समर्थन वापस लेने का चलन शुरू हो गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में बीरेन सिंह सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, मणिपुर सरकार संकट को हल करने और शांति बहाल करने में पूरी तरह विफल रही है। एनपीपी ने अपने बयान में कहा कि राज्य में स्थिति और बिगड़ रही है, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए हैं, और आम जनता को भारी पीड़ा झेलनी पड़ी है। एनपीपी के विधायक और राष्ट्रीय सचिव शेख नूरुल हसन ने कहा, पिछले 18 महीनों से जारी हिंसा और संघर्ष ने आम जनता का भरोसा पूरी तरह खत्म कर दिया है। एनपीपी अब राज्य में जनता के हित में काम करेगी और भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करेगी। एनपीपी के समर्थन वापस लेने से भाजपा सरकार पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटों में भाजपा के पास 37 विधायक हैं, जो बहुमत से कहीं अधिक हैं। एनपीपी के पास 7 विधायक हैं, जो अब सरकार का हिस्सा नहीं हैं। मणिपुर में हिंसा की शुरुआत पिछले साल 3 मई 2023 को हुई थी। यह तब भड़की जब ऑल ट्राइबल्स स्टूडेंट्स यूनियन (ATSU) ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में शामिल करने के विरोध में एक रैली आयोजित की। इस रैली के दौरान झड़पें शुरू हो गईं, जिसके बाद से राज्य में लगातार तनाव बना हुआ है। एनपीपी के इस कदम ने मणिपुर के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। हालांकि भाजपा सरकार फिलहाल स्थिर है, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और राजनीतिक अस्थिरता के चलते केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मणिपुर की स्थिति को लेकर विपक्ष और जनता के सवाल भाजपा सरकार के लिए चुनौती बने हुए हैं।   एनपीपी ने बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस लिया, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना – NPP withdraws support from biren singh government, Congress targets central government

एनपीपी ने बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस लिया, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना – NPP withdraws support from biren singh government, Congress targets central government Read More »

18 नवंबर 2024 का राशिफल: सिंह, कन्या और वृश्चिक के लिए लाभकारी है दुरुधरा योग - Horoscope of november 18, 2024: Durudhara yog is beneficial for leo, virgo and scorpio

18 नवंबर 2024 का राशिफल: सिंह, कन्या और वृश्चिक के लिए लाभकारी है दुरुधरा योग – Horoscope of november 18, 2024: Durudhara yog is beneficial for leo, virgo and scorpio

आज चंद्रमा मिथुन राशि में बुध के प्रभाव में संचार कर रहा है, जिससे द्वादश भाव में गुरु और दूसरे भाव में मंगल ग्रह के साथ दुरुधरा योग बन रहा है। साथ ही, सर्वार्थ सिद्धि योग और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव भी पूरे दिन रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस विशेष स्थिति का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। मेष – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। रोजगार की दिशा में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। निवेश का सही समय है, जो भविष्य में लाभ देगा। परिवार में विवाह से संबंधित चर्चाएं हो सकती हैं। व्यापार में आज कोई डील फायदे का सौदा साबित होगी। शाम को मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वृषभ – आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोग बहीखातों पर ध्यान दें। सरकारी कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। मिथुन – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में किए गए बदलाव लाभकारी होंगे। माता-पिता से संतान के भविष्य पर चर्चा होगी। कर्क – कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। परिवार में चल रही समस्या हल होगी। किसी सदस्य की सेहत में सुधार आएगा। शाम के समय तनाव कम होगा। सिंह – सिंह राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। परिवार में शुभ कार्यक्रम की चर्चा होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ शाम का समय आनंदपूर्ण रहेगा। कन्या – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने का अच्छा समय है। धन के नए स्रोत खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तुला – तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बच्चों की उन्नति से खुशी मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति बन सकती है। धार्मिक स्थलों की यात्रा से मन को शांति मिलेगी। वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोग आज शुभ कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेगा। कर्ज लेने से बचें। नौकरीपेशा लोग नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। शाम के समय पिता की सेहत पर ध्यान दें। धनु – धनु राशि वालों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा। पारिवारिक विवाद से बचें। दैनिक जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा। मकर – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी और व्यापार में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। कुंभ – कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मीन – मीन राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सलाह जरूर लें।   18 नवंबर 2024 का राशिफल: सिंह, कन्या और वृश्चिक के लिए लाभकारी है दुरुधरा योग – Horoscope of november 18, 2024: Durudhara yog is beneficial for leo, virgo and scorpio

18 नवंबर 2024 का राशिफल: सिंह, कन्या और वृश्चिक के लिए लाभकारी है दुरुधरा योग – Horoscope of november 18, 2024: Durudhara yog is beneficial for leo, virgo and scorpio Read More »