JPB NEWS 24

Headlines

December 23, 2024

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड 47 से पार्षद मनमीत कौर को आप में शामिल करवाया - Cabinet minister mohinder bhagat got councillor manmeet kaur from ward 47 inducted into AAP

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड 47 से पार्षद मनमीत कौर को आप में शामिल करवाया – Cabinet minister mohinder bhagat got councillor manmeet kaur from ward 47 inducted into AAP

जतिन बब्बर – जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बनाने को लेकर आप लीडरशिप ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। जालंधर नगर निगम चुनावों में वार्ड नं 47 से चुनाव जीती कांग्रेसी उम्मीदवार मनमीत कौर को आज केबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह तथा केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के प्रयासों से आज आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया। मनमीत कौर के आप में शामिल होने से जालंधर नगर निगम में आप का मेयर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मोहिंदर भगत ने कहा कि अब जल्द ही आम आदमी पार्टी का मेयर बना लिया जाएगा तथा हाउस बनाकर शहर के विकास में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर आप के पार्षद विनीत धीर तथा पार्षद कविता सेठ, सौरभ सेठ,बलबीर बीरा मौजूद थे।   कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड 47 से पार्षद मनमीत कौर को आप में शामिल करवाया – Cabinet minister mohinder bhagat got councillor manmeet kaur from ward 47 inducted into AAP

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड 47 से पार्षद मनमीत कौर को आप में शामिल करवाया – Cabinet minister mohinder bhagat got councillor manmeet kaur from ward 47 inducted into AAP Read More »

GATE 2025 परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें सभी डिटेल्स - GATE 2025 exam time table released, know all the details

GATE 2025 परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें सभी डिटेल्स – GATE 2025 exam time table released, know all the details

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। GATE 2025 में कुल 30 विषयों के पेपर होंगे। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल – पहला सत्र (सुबह): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक – दूसरा सत्र (दोपहर): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक – रिपोर्टिंग टाइम: पहले सत्र के लिए सुबह 8 बजे और दूसरे सत्र के लिए दोपहर 1 बजे 1 फरवरी, 2025 – सुबह 9:30 – दोपहर 12:30 (FN): CS1, AG, MA – दोपहर 2:30 – शाम 5:30 (AN): CS2, NM, MT, TF, IN 2 फरवरी, 2025 – सुबह 9:30 – दोपहर 12:30 (FN): ME, PE, AR – दोपहर 2:30 – शाम 5:30 (AN): EE 15 फरवरी, 2025 – सुबह 9:30 – दोपहर 12:30 (FN): CY, AE, DA, ES, PI – दोपहर 2:30 – शाम 5:30 (AN): EC, GE, XH, BM, EY 16 फरवरी, 2025 – सुबह 9:30 – दोपहर 12:30 (FN): CE1, GG, CH, PH, BT – दोपहर 2:30 – शाम 5:30 (AN): CE2, ST, XE, XL, MN GATE 2025 के लिए प्रवेश पत्र जनवरी 2025 में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक मॉक टेस्ट का उपयोग करके अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा। महत्वपूर्ण जानकारी – परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को समय पर रिपोर्ट करना होगा। – उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।   GATE 2025 परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें सभी डिटेल्स – GATE 2025 exam time table released, know all the details

GATE 2025 परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें सभी डिटेल्स – GATE 2025 exam time table released, know all the details Read More »

संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में ध्रुव जुरेल को सौंपी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी - Sanju samson handed over the responsibility of wicketkeeping to dhruv jurel in IPL 2025

संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में ध्रुव जुरेल को सौंपी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी – Sanju samson handed over the responsibility of wicketkeeping to dhruv jurel in IPL 2025

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी छोड़ने पर विचार किया है। सैमसन, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, ने युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को दस्ताने सौंपने की संभावना पर खुलकर बात की है। सैमसन ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा, ध्रुव जुरेल ने हाल ही में भारत के लिए टेस्ट विकेटकीपर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मैं चाहता हूं कि वह आईपीएल में भी अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स दिखाएं। हालांकि, यह निर्णय टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। सैमसन ने आगे कहा कि वह और जुरेल संभवतः विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी फील्डर के रूप में कप्तानी नहीं की है, लेकिन अगर यह टीम के लिए बेहतर होगा, तो मैं तैयार हूं। ध्रुव जुरेल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था और अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया। हालांकि, ऋषभ पंत की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग XI से बाहर होना पड़ा। आईपीएल में जुरेल के पास अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका होगा। सैमसन ने कहा कि टीम की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि वह विकेटकीपिंग छोड़ते हैं, तो उनके पास फील्डिंग और कप्तानी दोनों में खुद को चुनौती देने का मौका होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन का यह निर्णय राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन को कैसे प्रभावित करता है। ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देना टीम के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।   संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में ध्रुव जुरेल को सौंपी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी – Sanju samson handed over the responsibility of wicketkeeping to dhruv jurel in IPL 2025

संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में ध्रुव जुरेल को सौंपी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी – Sanju samson handed over the responsibility of wicketkeeping to dhruv jurel in IPL 2025 Read More »

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला, खड़गे की टिप्पणी को निराधार बताया - Haryana chief minister attacks congress, calls kharge comments baseless

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला, खड़गे की टिप्पणी को निराधार बताया – Haryana chief minister attacks congress, calls kharge comments baseless

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कांग्रेस और उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। सैनी ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस के पास अब ट्वीट करने के अलावा कुछ नहीं बचा है। वे विकास का विरोध करना अपनी आदत बना चुके हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार द्वारा चुनाव संचालन नियमों में किए गए हालिया संशोधनों की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की संस्थागत ईमानदारी पर सीधा हमला है। खड़गे ने कहा, चुनाव नियमों में मोदी सरकार का दुस्साहसिक संशोधन ईसीआई की स्वतंत्रता को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है। खड़गे ने अपने बयान में यह भी कहा कि सरकार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के चयन पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर लोकतंत्र पर हमला किया है। उन्होंने ईवीएम पारदर्शिता और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने जैसे मुद्दों पर चुनाव आयोग की निष्क्रियता की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री सैनी ने खड़गे के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस केवल हर चीज का विरोध करना जानती है। अब उन्हें समझ आ गया है कि 2029 में भी वे सत्ता में नहीं लौट पाएंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 93(2) में संशोधन किया है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज सहित कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की सार्वजनिक जांच को प्रतिबंधित किया गया है। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह संशोधन मतदाता गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। अधिकारी ने कहा, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों, जैसे जम्मूकश्मीर और नक्सल प्रभावित इलाकों से सीसीटीवी फुटेज साझा करने से मतदाता सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव गहराता जा रहा है। कांग्रेस इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बता रही है, जबकि भाजपा इसे चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने वाला कदम मान रही है।   हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला, खड़गे की टिप्पणी को निराधार बताया – Haryana chief minister attacks congress, calls kharge comments baseless

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला, खड़गे की टिप्पणी को निराधार बताया – Haryana chief minister attacks congress, calls kharge comments baseless Read More »

23 दिसंबर 2024 का राशिफल: नवम पंचम योग से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ, जानें आज का दिन कैसा रहेगा - Horoscope of 23 december 2024: Gemini, libra and scorpio people will benefit from navam pancham yoga, know how will be the day today

23 दिसंबर 2024 का राशिफल: नवम पंचम योग से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ, जानें आज का दिन कैसा रहेगा – Horoscope of 23 december 2024: Gemini, libra and scorpio people will benefit from navam pancham yoga, know how will be the day today

आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बन रहा है। इस अद्भुत संयोग के साथ सौभाग्य योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ग्रहनक्षत्र के इस बदलाव से कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए, जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है। मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे शत्रु ईर्ष्या कर सकते हैं। पारिवारिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए धन खर्च होगा। संतान का विवाह प्रस्ताव जोर पकड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि – घर या बाहर किसी के साथ बहस से बचें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज सतर्क रहें, वरना वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि – सोमवार का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। मकान या वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों के करियर में प्रगति होगी। कर्क राशि – आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। मातापिता के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। बिजनेस में उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। सिंह राशि – धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में किसी डील पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ाने की जरूरत है। कन्या राशि –  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। विदेशी नौकरी के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। तुला राशि – घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, नया बिजनेस शुरू करने से बचें। घर के पुराने कार्य आज पूरे होंगे। वृश्चिक राशि – ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनु राशि – पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विदेश से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मकर राशि – भाईबहनों के विवाह में बाधा दूर होगी। आज किसी को धन उधार देने से बचें। रोजगार के प्रयास में देरी हो सकती है। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुंभ राशि – कारोबार में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कर्ज लेने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान दें। मीन राशि – आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बचत योजनाओं में निवेश करें। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू कामकाज निपटाने का प्रयास करें।   23 दिसंबर 2024 का राशिफल: नवम पंचम योग से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ, जानें आज का दिन कैसा रहेगा – Horoscope of 23 december 2024: Gemini, libra and scorpio people will benefit from navam pancham yoga, know how will be the day today

23 दिसंबर 2024 का राशिफल: नवम पंचम योग से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ, जानें आज का दिन कैसा रहेगा – Horoscope of 23 december 2024: Gemini, libra and scorpio people will benefit from navam pancham yoga, know how will be the day today Read More »