JPB NEWS 24

Headlines

January 18, 2025

श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला के कृष्ण हाल में 19 जनवरी को लगेगा विशाल फ्री मेडिकल कैंप - A huge free medical camp will be organized on january 19 in the krishna hall of shri panchvati mandir gaushala dharamshala

श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला के कृष्ण हाल में 19 जनवरी को लगेगा विशाल फ्री मेडिकल कैंप – A huge free medical camp will be organized on january 19 in the krishna hall of shri panchvati mandir gaushala dharamshala

जालंधर, जतिन बब्बर : समाज सेवा में अग्रणी संस्था श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी (रजि.) बस्ती गुजां, जालंधर जो कि गौ माता की सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी लगी रहती है उसके द्वारा भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के सहयोग से एक बहुत बड़ा मेडिकल फ्री चेकअप कैंप स्वर्गीय मनराज सिंह जी के परिवार के सौजन्य से 19 जनवरी 2025 रविवार को गौशाला के कृष्ण हॉल में लगाया जा रहा है। इस कैंप के बारे जानकारी देते हुए गोशाला कमेटी के प्रधान लक्की मल्होत्रा ने बताया कि इस कैंप में हर तरह की बीमारियों के रोगियों का परिक्षण पिम्स अस्पताल के माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आंखों का फ्री चेकअप किया जाएगा और उपयुक्त रोगियों का मोतियाबिंद का आप्रेशन पिम्स अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा और दवाईयां भी फ्री में दी जाएगी। लक्की मल्होत्रा ने बताया कि इसका सारा प्रबंध गौशाला कमेटी के साथ-साथ इलाका पार्षद तरविंदर सोई तथा पूर्व पार्षद श्रीमती सुनंदा मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा।   उन्होंने इलाका निवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस कैंप का अधिक से अधिक जरुरतमंद लोग लाभ उठाएं। कैंप 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक चलेगा। इस कैंप में शूगर,बीपी,सांस रोग से पीड़ित रोगियों का चैकअप, जोड़ों के दर्द और जनरल बिमारियों का चैकअप करने के साथ साथ दवाईयां और ऐनकें फ्री दी जाएगी। लक्की मल्होत्रा ने बताया कि इस कैंप का शुभारंभ पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया जाएगा। वहीं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जालंधर के सिविल सर्जन गुरमीत लाल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के बारे में अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 94171 -77099 9417 4-27299 98726 -06061   श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला के कृष्ण हाल में 19 जनवरी को लगेगा विशाल फ्री मेडिकल कैंप – A huge free medical camp will be organized on january 19 in the krishna hall of shri panchvati mandir gaushala dharamshala

श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला के कृष्ण हाल में 19 जनवरी को लगेगा विशाल फ्री मेडिकल कैंप – A huge free medical camp will be organized on january 19 in the krishna hall of shri panchvati mandir gaushala dharamshala Read More »

How can cyber crime terrorism be reduced?

ਸਾਈਬਰ ਕਰਾਈਮ ਦੇ ਅੱਤਵਾਦ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਘਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ?

ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਆਈ.ਟੀ. ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿੱਦਿਅਕ ਖੇਤਰ ਵਿਚ 1997 ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਇਹ ਸੰਸਥਾ ਕੰਪਿਊਟਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਿੰਗ, ਹਾਰਡਵੇਅਰ, ਨੈਟਵਰਕਿੰਗ, ਸਟੱਡੀ ਅਬਰੋਡ ਅਤੇ ਯੂ.ਜੀ.ਸੀ. ਮਾਨਿਅਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਡਿਗਰੀ ਅਤੇ ਡਿਪਲੋਮਾ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਅਧਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਸੰਸਥਾ “ਆਈਟੀ ਅਤੇ ਮੈਨਜਮੈਂਟ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਚੋਂ ਦੋ ਵਾਰ ਅਵਲ ਆ ਚੁਕੀ ਹੈ । 2001 ਵਿੱਚ ਦੂਰ ਦਰਾਜ ਸਿੱਖਿਆ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਪਹਿਲੀ ਸੰਸਥਾ ਬਣੀ। ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ G20 ਸਮੀਟ 2023 ਦੌਰਾਨ ਲਾਲੀ ਇਨਫੈਸਿਸ ਦੇ 3 ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਸਾਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਦੂਜੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਰਹੇ, ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਆਈ ਟੀ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਹਮੇਸ਼ਾ ਅੱਗੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲਾਲੀ ਇਨਫੈਸਿਸ ਇੱਕ NGO ਫਿਕਰ ਏ ਹੋਂਦ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੈ, ਜੋ ਸਮਾਜ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣੇ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਨੂੰ ਘਟਾਉਣਾ, ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦੇਣੀ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫਾਈ ਕਰਨੀ। 18 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਵਿੱਚ ਇਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲੀ ਅਤੇ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦਾ ਮਕਸਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਈਬਰ ਕ੍ਰਾਈਮ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਟੈਰਰ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਰਾਜਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਰਿਧੀ ਭਾਰਦਵਾਜ, ਤਰੁਣ ਕੁਮਾਰ, ਸੁਭੀ ਅਤੇ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਕੁਝ ਉਦਾਹਰਣ ਦਿੱਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਖ਼ਾਸ ਜ਼ੋਰ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਮਾਸਕਡ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਤੁਹਾਡੀ ਪਹਿਚਾਣ ਪਬਲਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਤੁਸੀਂ ਸਾਈਬਰ ਅੱਤਵਾਦ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰਹੋਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 93% ਲੋਕ ਜਨਸੰਖਿਆ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 85% ਆਰਥਿਕ ਸਾਈਬਰ ਸਕੈਮ ਹੋਏ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਮਹੀਨਿਆਂ ਵਿਚ 7,40,000 ਸਾਈਬਰ ਕ੍ਰਾਈਮ ਦੇ ਕੇਸ ਰਜਿਸਟਰ ਹੋਏ । ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਪਹਿਚਾਣ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਚਿੰਤਾ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਸਾਈਬਰ ਕ੍ਰਾਈਮ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਸਾਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿਚ ਦਸਵੇਂ ਸਥਾਨ ਤੇ ਅਉਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ, ਆਪਣੇ ਡਾਟਾ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖਣਾ ਅੱਜ ਦੇ ਯੁੱਗ ਦੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਲੋੜ ਹੈ। ਮਾਸਕਡ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਵਰਤਣ ਨਾਲ ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨੂੰ ਅਣਚਾਹੇ ਖਤਰੇ ਤੋਂ ਬਚਾ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲੀ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਈਬਰ ਟੈਰਰ ਜਿਹੜਾ ਆਰਥਿਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਸਤਾਉਂਦਾ ਹੈ, ਉਹ ਅੱਜ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਹੈ। ਕਈ ਲੋਕ ਇਸ ਕਰਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਵੀ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਆਪਣੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਨੂੰ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਵੀ ਸਾਂਝਾ ਨਾ ਕਰੋ ਅਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਾਸਕਡ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰੋ ਤਾਂ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਲ ਕਦੇ ਵੀ ਆਰਥਿਕ ਜਾਂ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਜੁਲਮ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਆਈ ਟੀ ਨੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਆਸਾਨ ਬਣਾਇਆ ਹੈ ਓਨੇ ਹੀ ਇਸਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹਨ। ਹੇਠ ਲਿਖੇ ਤੱਥਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰ ਕੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ- ਗੂਗਲ ਆਥੈਟੀਕੇਟਰ ਐਪ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ, ਟੂ-ਫੈਕਟਰ ਆਖੌਟੀਕੇਸ਼ਨ ਨੂੰ ਚਾਲੂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਅਤੇ ਬ੍ਰਾਉਜ਼ਰ ਸੈਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ‘ਐਨਹਾਂਸਡ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬ੍ਰਾਊਜ਼ਿੰਗ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ । ਇਹ ਤਰੀਕੇ ਤੁਹਾਡੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਹਦ ਤੱਕ ਵਧਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਅਣਪਛਾਤੀਆਂ ਵੈਬਸਾਈਟਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਵੀ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਚੋ, ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਵਾਇਰਸ ਤੁਹਾਡੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। । ਕੁਕੀਜ਼ 8 ਦੀ ਸਵਿਕ੍ਰਿਤੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ। # ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਓ ਕਿ ਤੁਹਾਨੂੰ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਪਾਸਵਰਡ ਨੂੰ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਬਦਲੋ, ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਪਸ, ਛੋਟੇ ਅੱਖਰ, ਨੰਬਰਾਂ, ਅਤੇ ਸਿੰਬਲ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰੋ। ਆਪਣੇ ਕੈਮਰਾ ਅਤੇ ਮਾਇਕ੍ਰੋਫੋਨ ਨੂੰ ਬੇਵਜਹ ਪਹੁੰਚ ਨਾ ਦਿਓ, ਅਤੇ ਅਣਜਾਣ ਨੰਬਰਾਂ ਨਾਲ OTP ਜਾਂ ਬੈਂਕ ਦੀਆਂ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਨਾ ਕਰੋ।

ਸਾਈਬਰ ਕਰਾਈਮ ਦੇ ਅੱਤਵਾਦ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਘਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ? Read More »

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' अगले महीने बिना किसी कट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी, भारत के लिए तारीख अभी तय नहीं - Diljit dosanjh film 'punjab 95' will release internationally next month without any cuts, date for india not decided yet

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ अगले महीने बिना किसी कट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी, भारत के लिए तारीख अभी तय नहीं – Diljit dosanjh film ‘punjab 95’ will release internationally next month without any cuts, date for india not decided yet

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने घोषणा की है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पंजाब 95  7 फरवरी को वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी। यह फिल्म बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी। हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला के बैनर RSVP मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म फिलहाल भारत में रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज में देरी का मुख्य कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CFBC) के साथ विवाद रहा है। हालांकि, अब फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ जसवंत सिंह खालरा की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म पंजाब के अशांत उग्रवाद काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है और जसवंत सिंह खालरा की न्याय की लड़ाई को दर्शाती है। शुक्रवार शाम दिलजीत दोसांझ ने फिल्म का ट्रेलर साझा किया। इसमें जसवंत सिंह खालरा की मानवाधिकार उल्लंघन और पंजाब में सिखों के लापता होने की जांच की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म उन हजारों अज्ञात शवों के सामूहिक दाह संस्कार की जांच पर केंद्रित है, जो 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हुए थे। 2023 में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में होना था, लेकिन इसे लाइन-अप से हटा दिया गया। हालांकि, इसके पीछे आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। 1995 में जसवंत सिंह खालरा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। बाद में 2005 में, उनकी कथित अपहरण और हत्या के लिए चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। 2007 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने दोषियों की सात साल की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया।   दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ अगले महीने बिना किसी कट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी, भारत के लिए तारीख अभी तय नहीं – Diljit dosanjh film ‘punjab 95’ will release internationally next month without any cuts, date for india not decided yet

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ अगले महीने बिना किसी कट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी, भारत के लिए तारीख अभी तय नहीं – Diljit dosanjh film ‘punjab 95’ will release internationally next month without any cuts, date for india not decided yet Read More »

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन आज, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर होगा बड़ा फैसला - Team india will be selected for champions trophy 2025 today, a big decision will be taken on jasprit bumrah fitness

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन आज, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर होगा बड़ा फैसला – Team india will be selected for champions trophy 2025 today, a big decision will be taken on jasprit bumrah fitness

टीम इंडिया आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा करने जा रही है। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। शुक्रवार शाम को चयनकर्ताओं ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर से परामर्श लिया, हालांकि गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित नहीं होंगे। भारत की चयन प्रक्रिया में सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर है। बुमराह का टीम में होना चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर उनकी फिटनेस सही पाई जाती है, तो वह भारत के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बन सकते हैं। विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। चयनकर्ता टीम संयोजन के आधार पर इनमें से किसी एक को चुनने का कठिन निर्णय लेंगे। चयन प्रक्रिया में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में हैं। यशस्वी जायसवाल, नितीश रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती ने अपनी हालिया परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। दूसरी ओर, शानदार फॉर्म में होने के बावजूद करुण नायर के टीम में जगह बनाने की संभावना कम है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय क्रिकेट के आगामी कार्यक्रमों के लिए बेहद अहम है। चयनकर्ताओं के फैसले यह बताएंगे कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे सीरीज में किस रणनीति के साथ उतरने वाली है।   चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन आज, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर होगा बड़ा फैसला – Team india will be selected for champions trophy 2025 today, a big decision will be taken on jasprit bumrah fitness

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन आज, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर होगा बड़ा फैसला – Team india will be selected for champions trophy 2025 today, a big decision will be taken on jasprit bumrah fitness Read More »

जालंधर में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार - Robbers who looted petrol pump manager in jalandhar arrested

जालंधर में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार – Robbers who looted petrol pump manager in jalandhar arrested

जालंधर के दाना मंडी क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर से 4.5 लाख रुपये की लूट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी को होशियारपुर और बाकी दो को शिमला से पकड़ा गया है। फिलहाल, आरोपियों को जालंधर लाया जा रहा है, और गहराई से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लुटेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर हथियार खरीदते थे। इनकी आपराधिक गतिविधियां हाल ही में शुरू हुई थीं। पुलिस ने इस लूटकांड को आदमपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई एक अन्य लूट की घटना से जोड़कर देखा है, क्योंकि उस वारदात में भी तीन लुटेरे शामिल थे। इस घटना से यह सवाल उठता है कि लुटेरे लगातार पेट्रोल पंपों को ही निशाना क्यों बना रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी कब और कितनी नकदी लेकर निकलते हैं, इसकी जानकारी लुटेरों तक कैसे पहुंच रही है। पुलिस को शक है कि इन घटनाओं के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा हो सकता है। घटना वीरवार दोपहर 2:25 बजे की है, जब जालंधर के पटेल चौक निवासी सागर ओहरी (36) एसबीआई बैंक, नई दाना मंडी में 4.5 लाख रुपये जमा करवाने जा रहे थे। सागर कथपाल सर्विस स्टेशन नामक पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं। जैसे ही सागर अपनी मोटरसाइकिल पर बैंक के पास पहुंचे, तीन अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने जमीन पर दो गोलियां चला दीं। इसी दौरान उनके दो कारतूस भी जमीन पर गिर गए। लुटेरे नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरी जानकारी साझा करेगी। शुरुआती सबूतों और गिरफ्तारियों से पता चलता है कि यह मामला केवल लूट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है। पुलिस अन्य घटनाओं, खासकर पेट्रोल पंप लूट की वारदातों से इस मामले को जोड़कर देख रही है। यह जांच की जा रही है कि लुटेरों को पेट्रोल पंप से नकदी जमा करवाने की जानकारी कौन दे रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई ने स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ाया है। मामले की जांच जारी है, और जल्द ही इस संगठित अपराध से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।   जालंधर में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार – Robbers who looted petrol pump manager in jalandhar arrested

जालंधर में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार – Robbers who looted petrol pump manager in jalandhar arrested Read More »

आज का राशिफल 18 जनवरी 2025: मेष, कन्या और धनु राशि के लिए भाग्यशाली दिन, ग्रहों के गोचर और वेशी योग से मिलेगा लाभ, जानें अपना राशिफल - Today horoscope 18 january 2025: Lucky day for aries, virgo and sagittarius, will get benefits from the transit of planets and veshi yoga, know your horoscope

आज का राशिफल 18 जनवरी 2025: मेष, कन्या और धनु राशि के लिए भाग्यशाली दिन, ग्रहों के गोचर और वेशी योग से मिलेगा लाभ, जानें अपना राशिफल – Today horoscope 18 january 2025: Lucky day for aries, virgo and sagittarius, will get benefits from the transit of planets and veshi yoga, know your horoscope

आज ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से कई राशियों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। चंद्रमा का सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर और वेशी योग का प्रभाव मेष, कन्या और धनु राशि सहित अन्य राशियों पर भी सकारात्मक रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष राशि – आज का दिन मेष राशि वालों के लिए प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा, और पारिवारिक समय आनंदमय रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। वृषभ राशि – शनिदेव की कृपा से आज वृषभ राशि के जातकों के लिए खास दिन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने और शॉपिंग का योग है। नवविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को सीनियर्स से सहयोग मिलेगा और वे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मिथुन राशि – आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना होगा। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश का विचार आएगा। कारोबार में लाभ होगा, लेकिन निर्णय लेने में देरी से नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें और शाम का समय मनोरंजन में बिताएं। कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार या व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का अनुभव होगा। परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं। कहीं से अचानक लाभ या उपहार मिलने का भी योग है। सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए आज व्यवसाय में लाभ का दिन है। हालांकि, उधार लेने से बचें। संतान से संबंधित चिंताएं रह सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आज चतुराई से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में सफलता मिलेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी, लेकिन माता से संवाद में सावधानी बरतें। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहें। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रख पाएंगे। बजट का ध्यान रखते हुए खरीदारी करें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का योग है। साहसिक फैसले फायदेमंद होंगे। धनु राशि – धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए आय स्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार से उपहार और संतान की उन्नति की खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद लें। शाम को शॉपिंग या आउटिंग का प्लान बन सकता है। मकर राशि – मकर राशि वालों को सूर्य देव की कृपा का लाभ मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख-शांति का आनंद मिलेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। हालांकि, परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। नया काम या कारोबार शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विरोधी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद मिलेगा। मीन राशि – मीन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य का योग है। शाम का समय आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।   आज का राशिफल 18 जनवरी 2025: मेष, कन्या और धनु राशि के लिए भाग्यशाली दिन, ग्रहों के गोचर और वेशी योग से मिलेगा लाभ, जानें अपना राशिफल – Today horoscope 18 january 2025: Lucky day for aries, virgo and sagittarius, will get benefits from the transit of planets and veshi yoga, know your horoscope

आज का राशिफल 18 जनवरी 2025: मेष, कन्या और धनु राशि के लिए भाग्यशाली दिन, ग्रहों के गोचर और वेशी योग से मिलेगा लाभ, जानें अपना राशिफल – Today horoscope 18 january 2025: Lucky day for aries, virgo and sagittarius, will get benefits from the transit of planets and veshi yoga, know your horoscope Read More »