JPB NEWS 24

Headlines

January 2025

जालंधर में मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल, भाजपा पार्षद सत्या रानी आम आदमी पार्टी में शामिल - Political stir before mayor election in jalandhar, BJP councillor satya rani joins aam aadmi party

जालंधर में मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल, भाजपा पार्षद सत्या रानी आम आदमी पार्टी में शामिल – Political stir before mayor election in jalandhar, BJP councillor satya rani joins aam aadmi party

जालंधर में नगर निगम मेयर के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से मौजूदा भाजपा पार्षद सत्या रानी ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने का ऐलान किया। कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने सत्या रानी का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। सत्या रानी ने वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। नगर निगम चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही जालंधर में मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी खींचतान चल रही है। आम आदमी पार्टी ने इस दौरान अपनी स्थिति मजबूत करते हुए कई पार्षदों को अपने साथ मिलाया है। अब सत्या रानी के AAP में शामिल होने के बाद पार्टी के पास मेयर पद के लिए जरूरी बहुमत और मजबूत हो गया है। चुनावों के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जिससे भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। जालंधर में इस सियासी बदलाव के बाद नगर निगम मेयर की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है।   जालंधर में मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल, भाजपा पार्षद सत्या रानी आम आदमी पार्टी में शामिल – Political stir before mayor election in jalandhar, BJP councillor satya rani joins aam aadmi party

जालंधर में मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल, भाजपा पार्षद सत्या रानी आम आदमी पार्टी में शामिल – Political stir before mayor election in jalandhar, BJP councillor satya rani joins aam aadmi party Read More »

भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 की हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर उठे सवाल - Questions raised on rohit sharma, virat kohli and gautam gambhir after india's 1-3 loss in border-gavaskar trophy 2024-25

भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 की हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर उठे सवाल – Questions raised on rohit sharma, virat kohli and gautam gambhir after india’s 1-3 loss in border-gavaskar trophy 2024-25

2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ भारत की 1-3 की हार ने टीम इंडिया के प्रदर्शन और नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन ने आलोचनाओं को जन्म दिया है। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनके सहयोगी स्टाफ़ की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के अनुसार, इस हार के बावजूद गंभीर, कोहली और रोहित अपनी-अपनी भूमिकाओं में बने रहेंगे। सूत्रों ने पुष्टि की है कि जून में इंग्लैंड के खिलाफ़ पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ और चैंपियंस ट्रॉफी में ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। विराट कोहली ने सीरीज की शुरुआत पर्थ में शानदार शतक के साथ की थी, लेकिन इसके बाद उनका फॉर्म गिर गया। पूरी सीरीज में वे सिर्फ 190 रन बना सके और ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदों का पीछा करते हुए आठ बार आउट हुए। दूसरी ओर, रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेले। उन्होंने खेले गए तीन टेस्ट में केवल 31 रन बनाए और सिडनी टेस्ट के लिए आराम दिया गया। मैं किसी खिलाड़ी के भविष्य के बारे में नहीं बोल सकता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उनमें अभी भी देश का प्रतिनिधित्व करने की भूख और जुनून है। उम्मीद है, वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना जारी रखेंगे। गंभीर की कोचिंग में भारत ने टी20 फॉर्मेट में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष जारी है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ़ घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बाद भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जताई थीं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 0-3 की घरेलू हार और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार ने टीम को WTC से बाहर कर दिया। BCCI सूत्रों ने बताया कि हाल के प्रदर्शनों की समीक्षा बैठक होगी, लेकिन गौतम गंभीर को कोच पद से हटाए जाने की कोई योजना नहीं है। आप एक सीरीज में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए कोच को बर्खास्त नहीं कर सकते। गंभीर कोच बने रहेंगे, और फोकस चैंपियंस ट्रॉफी पर होगा, BCCI के अधिकारी ने कहा। भारत जनवरी के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ़ सफेद गेंद की सीरीज खेलेगा, जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे शामिल हैं। इसके बाद टीम दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना होगी। टीम की अगली बड़ी टेस्ट सीरीज जून 2025 में इंग्लैंड में होगी, जिसमें पांच मैच खेले जाएंगे।   भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 की हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर उठे सवाल – Questions raised on rohit sharma, virat kohli and gautam gambhir after india’s 1-3 loss in border-gavaskar trophy 2024-25

भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 की हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर उठे सवाल – Questions raised on rohit sharma, virat kohli and gautam gambhir after india’s 1-3 loss in border-gavaskar trophy 2024-25 Read More »

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पर चर्चा के लिए आज जेपीसी की पहली बैठक - JPC first meeting today to discuss 'One nation, one election' bill

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर चर्चा के लिए आज जेपीसी की पहली बैठक – JPC first meeting today to discuss ‘One nation, one election’ bill

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बुधवार को बैठक करेगी। यह विधायी पहल लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की योजना है, जो वर्तमान राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है। बैठक का उद्देश्य विधेयक की गहन समीक्षा करना और विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करना है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य पूरे भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना है, जिससे चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा सके। यह विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किया गया था और व्यापक जांच के लिए जेपीसी को सौंपा गया है। जेपीसी की पहली बैठक आज सुबह 11 बजे होगी, जिसमें कानून और न्याय मंत्रालय के अधिकारी प्रस्ताव पर अपनी प्रस्तुति देंगे। 31 सदस्यीय समिति का नेतृत्व भाजपा सांसद पीपी चौधरी कर रहे हैं, और इसमें लोकसभा और राज्यसभा के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। सदस्यों में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और मनीष तिवारी, एनसीपी की सुप्रिया सुले, टीएमसी के कल्याण बनर्जी और भाजपा के बांसुरी स्वराज और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस प्रस्ताव को अलोकतांत्रिक करार दिया है। उनका तर्क है कि यह व्यवस्था राष्ट्रीय दलों को क्षेत्रीय दलों के मुकाबले अनुचित लाभ पहुंचाएगी। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इसे जटिल और चुनौतीपूर्ण बताया, जिसे लागू करना आसान नहीं होगा। वामपंथी दलों ने भी इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत के संघीय ढांचे और राज्य विधानसभाओं की स्वायत्तता को कमजोर करेगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), CPI (मार्क्सवादी), CPI (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक संयुक्त बयान में इसे सत्ता केंद्रीकरण का प्रयास बताया। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस प्रस्ताव का बचाव करते हुए इसे व्यावहारिक और महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे चुनावों की बारंबारता कम होगी, जिससे जनता पर बोझ और चुनावी खर्च दोनों में कमी आएगी। जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि यदि आदर्श आचार संहिता कम बार लागू होती है, तो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने चुनावों के अलग-अलग समय पर होने के कारण बढ़ते खर्च और जनता की थकावट को भी रेखांकित किया।   ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर चर्चा के लिए आज जेपीसी की पहली बैठक – JPC first meeting today to discuss ‘One nation, one election’ bill

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर चर्चा के लिए आज जेपीसी की पहली बैठक – JPC first meeting today to discuss ‘One nation, one election’ bill Read More »

8 जनवरी का राशिफल: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे करना होगा खर्च पर नियंत्रण - Horoscope for january 8: Know how the day will be for your zodiac sign, who will benefit and who will have to control expenses

8 जनवरी का राशिफल: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे करना होगा खर्च पर नियंत्रण – Horoscope for january 8: Know how the day will be for your zodiac sign, who will benefit and who will have to control expenses

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा का संचार मेष राशि में होने से चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ राशि परिवर्तन योग बन रहा है। साथ ही, धनु राशि में बुधादित्य योग भी सक्रिय है। इस दुर्लभ योग के प्रभाव से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि – मेष राशि के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ है। कार्यक्षेत्र में आज भाग्य आपका साथ देगा। अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। शाम को दोस्तों के साथ यात्रा या पार्टी का आनंद ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कारोबार में लाभ होगा। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज खर्चीला दिन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। पारिवारिक और आर्थिक कारणों से धन खर्च होगा। हालांकि, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और लोन प्रयासों में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि – आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा, लेकिन खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। सामाजिक और पेशेवर संपर्क बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी और खेल से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। आलोचनाओं को नजरअंदाज करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। सिंह राशि – सिंह राशि वालों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन मेहनत करनी होगी। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। बच्चों के विवाह संबंधित मामलों में प्रगति होगी। कन्या राशि – कन्या राशि के लिए बुधादित्य योग लाभकारी रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कारोबार में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। तुला राशि – तुला राशि के लिए आज का दिन कारोबार में लाभकारी रहेगा। भाग्य और मेहनत का पूरा साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापारियों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें। धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और खुशी मिलेगी। कारोबार में लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक है। संपत्ति के सौदों में लाभ होगा। अकाउंटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का आनंद मिलेगा। यात्रा में थोड़ी परेशानी हो सकती है। मीन राशि – मीन राशि वालों को आज अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ मिलेगा। संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।   8 जनवरी का राशिफल: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे करना होगा खर्च पर नियंत्रण – Horoscope for january 8: Know how the day will be for your zodiac sign, who will benefit and who will have to control expenses

8 जनवरी का राशिफल: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे करना होगा खर्च पर नियंत्रण – Horoscope for january 8: Know how the day will be for your zodiac sign, who will benefit and who will have to control expenses Read More »

हमें अपने जीवन में नेक कमाई से जसवंत निकाल कर अच्छे कार्य में लगाना चाहिए : जतिन गुलाटी - We should take out jaswant from our honest earnings and use it in good work: Jatin gulati

हमें अपने जीवन में नेक कमाई से जसवंत निकाल कर अच्छे कार्य में लगाना चाहिए : जतिन गुलाटी – We should take out jaswant from our honest earnings and use it in good work: Jatin gulati

जालंधर, जतिन बब्बर –  कोतवाली बाज़ार के केवल कृष्ण एंड संस दुकानदार की और से केसर दूध का लंगर लगाया गया। जिसमें विशेष तौर पर वार्ड 70 के नवयुक्त पार्षद जतिन गुलाटी ने विशेष तौर पर शिरकत की। कोतवाली बाज़ार के केवल कृष्ण एंड संस दुकानदार द्वारा पार्षद जतिन गुलाटी को मां की चुनरी देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पार्षद जतिन गुलाटी ने कहा कि हमें अपने जीवन में नेक कमाई से जसवंत निकाल कर अच्छे कार्य में लगाना चाहिए। जिससे ईश्वर पसंद होते हैं। और कहा कि हमें अपने जीवन में कुछ ऐसे कार्य करने चाहिए जिसका गवाह केवल ईश्वर हो। इस मौके पर अजय कोहली, रवि, सूरज, दीपक बैंस, पवन डब, हितेश चड्ढा इत्यादि दुकानदार मौजूद रहे।   हमें अपने जीवन में नेक कमाई से जसवंत निकाल कर अच्छे कार्य में लगाना चाहिए : जतिन गुलाटी – We should take out jaswant from our honest earnings and use it in good work: Jatin gulati

हमें अपने जीवन में नेक कमाई से जसवंत निकाल कर अच्छे कार्य में लगाना चाहिए : जतिन गुलाटी – We should take out jaswant from our honest earnings and use it in good work: Jatin gulati Read More »

नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया - Two suspected cases of HMPV identified in nagpur, Health minister assures people

नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया – Two suspected cases of HMPV identified in nagpur, Health minister assures people

नागपुर में मानव मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मरीजों की उम्र क्रमशः 7 और 13 साल है। स्वास्थ्य उपनिदेशक शशिकांत शंभरकर ने जानकारी दी कि इन मरीजों की रिपोर्ट जांच के लिए एम्स नागपुर भेजी गई है। शशिकांत शंभरकर ने बताया, नागपुर में एचएमपीवी के दो मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक 7 साल का और दूसरा 13 साल का है। दोनों मरीजों का इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल, दोनों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत में एचएमपीवी के कुल तीन अन्य मामलों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इनमें से दो मामले कर्नाटक के बेंगलुरु में और एक गुजरात के अहमदाबाद में दर्ज किया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) इन मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एचएमपीवी से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि यह कोई नया वायरस नहीं है और इसकी पहचान पहली बार 2001 में हुई थी। उन्होंने कहा, एचएमपीवी श्वसन संबंधी संक्रमण फैलाता है और हवा के जरिए फैल सकता है। यह मुख्यतः सर्दियों और शुरुआती वसंत में ज्यादा सक्रिय रहता है। जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने कहा, आईसीएमआर और एनसीडीसी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। किसी भी संभावित स्वास्थ्य चुनौती का तुरंत जवाब देने के लिए देश पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) स्थिति का अध्ययन कर रहा है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट साझा करेगा। 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में एक संयुक्त निगरानी समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया गया। एचएमपीवी एक वायरस है, जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यह मुख्य रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को प्रभावित करता है। हालांकि, भारत में इस वायरस के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं देखी गई है। जेपी नड्डा ने कहा, देश की स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह सतर्क है और किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।   नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया – Two suspected cases of HMPV identified in nagpur, Health minister assures people

नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया – Two suspected cases of HMPV identified in nagpur, Health minister assures people Read More »

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विवादास्पद आउट पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने तोड़ी चुप्पी - Pakistan captain shan masood breaks silence on controversial dismissal against south africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विवादास्पद आउट पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने तोड़ी चुप्पी – Pakistan captain shan masood breaks silence on controversial dismissal against south africa

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में अपने विवादास्पद आउट होने को लेकर हॉकआई तकनीक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद का मानना है कि बॉल-ट्रैकिंग ने सही तस्वीर पेश नहीं की, जिससे उनके आउट होने का निर्णय पलटा गया। दूसरी पारी में 145 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे मसूद को डेब्यूटेंट क्वेना मफाका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। मैदानी अंपायर नितिन मेनन ने शुरुआती अपील को खारिज कर दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने डीआरएस का उपयोग किया। हॉकआई बॉल-ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद स्टंप्स से टकरा रही थी, जिसके बाद ऑन-फील्ड निर्णय को पलटा गया। सीरीज में वाइटवॉश के बाद मसूद ने इस निर्णय पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, यह आसान है। यह एक आउटस्विंगर थी। अगर आप उस गेंद को देखें जिससे मैं बीट हुआ था, तो वह काफी दूर तक उछली थी। मैं बाहरी किनारे पर बीट हुआ था, लेकिन इसे इनस्विंगर के रूप में दिखाया गया। ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे हैरान था। मसूद ने अपनी छह घंटे लंबी पारी में संयम और धैर्य का प्रदर्शन किया। जिस गेंद ने उनकी शानदार पारी का अंत किया, वह ऑफ स्टंप के बाहर गिरकर बैक पैड से टकराई। उन्होंने कहा, नंगी आंखों से आप देख सकते हैं कि गेंद लाइन के बाहर गई थी। मुझे लगा कि यह एक अलग तस्वीर है। मुझे वहां नहीं लगी जहां हॉकआई बता रही थी। मुझे पैर के बाहर चोट लगी थी, लेकिन हॉकआई ने इसे अंदर की ओर दिखाया। जब मैदानी अंपायर का निर्णय पलटा गया, तो मसूद अपने गुस्से को छिपा नहीं सके। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। सीमा रेखा पार करते हुए उन्होंने गेंद की दिशा का इशारा करते हुए हाथ से प्रतिक्रिया दी। मसूद ने कहा कि यह देखना प्रशासकों का काम है कि तकनीक कितनी विश्वसनीय है। उन्होंने कहा, यह प्रशासकों पर निर्भर करता है कि यह सही निर्णय था या नहीं, लेकिन मुझे निश्चित रूप से लगा कि तकनीक गेंद की दिशा को सही तरह से नहीं दिखा पाई।   दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विवादास्पद आउट पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने तोड़ी चुप्पी – Pakistan captain shan masood breaks silence on controversial dismissal against south africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विवादास्पद आउट पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने तोड़ी चुप्पी – Pakistan captain shan masood breaks silence on controversial dismissal against south africa Read More »

भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, आप ने फर्जी दस्तावेजों पर आधारित बताया - BJP attacks kejriwal, AAP says it is based on fake documents

भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, आप ने फर्जी दस्तावेजों पर आधारित बताया – BJP attacks kejriwal, AAP says it is based on fake documents

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास से जुड़े 139 सवाल उठाए गए हैं। सचदेवा ने इसे केजरीवाल के काले कारनामों का खुलासा बताया। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इस आरोप को भाजपा की भटकाने की क्लासिक रणनीति करार दिया और कहा कि भगवा पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले नैरेटिव की लड़ाई हार चुकी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि CAG की 2022 की रिपोर्ट में केजरीवाल के बंगले के पुनर्निर्माण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च होने का जिक्र है। उन्होंने दावा किया कि वास्तविक लागत 75-80 करोड़ रुपये तक हो सकती है। उन्होंने कहा, यह रिपोर्ट 2022 तक के खर्चों को कवर करती है, जबकि 2023 और 2024 के खर्चों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि बंगले का पुनर्निर्माण बिना दिल्ली शहरी कला आयोग और दिल्ली नगर निगम की अनुमति के किया गया। उन्होंने सवाल किया, क्या एक मुख्यमंत्री को अनधिकृत निर्माण कर दिल्ली में ऐसा संदेश देना चाहिए? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की अनदेखी कर शीश महल बनवाया। संजय सिंह ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि CAG की रिपोर्ट अभी तक सीलबंद लिफाफे में है और विधानसभा में पेश नहीं की गई। उन्होंने भाजपा पर जाली दस्तावेज और फर्जी कहानियां फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं का भ्रष्टाचार पर भाषण देना वैसा ही है जैसे ओसामा बिन लादेन का शांति का उपदेश देना। सिंह ने दावा किया कि CAG की रिपोर्ट ने भाजपा शासित राज्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी बंगले के पुनर्निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं कीं। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सरकारी एजेंसी के रूप में काम करने के बजाय केजरीवाल को खुश करने के लिए निजी संगठन की तरह काम किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केजरीवाल पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को नैरेटिव की लड़ाई के रूप में पेश किया है। वहीं, AAP का कहना है कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है, इसलिए वे फर्जी आरोपों के जरिए जनता का ध्यान भटका रहे हैं।   भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, आप ने फर्जी दस्तावेजों पर आधारित बताया – BJP attacks kejriwal, AAP says it is based on fake documents

भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, आप ने फर्जी दस्तावेजों पर आधारित बताया – BJP attacks kejriwal, AAP says it is based on fake documents Read More »

7 जनवरी 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और मकर राशि को चंद्र-मंगल परिवर्तन योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Horoscope of 7 january 2025: Aries, taurus and capricorn benefit from moon-mars transformation yoga, know the horoscope of all zodiac signs

7 जनवरी 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और मकर राशि को चंद्र-मंगल परिवर्तन योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 7 january 2025: Aries, taurus and capricorn benefit from moon-mars transformation yoga, know the horoscope of all zodiac signs

आज 7 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा का गोचर रेवती नक्षत्र के बाद अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे पंचक समाप्त हो जाएगा। चंद्रमा और मंगल के बीच राशि परिवर्तन के कारण शुभ योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच बनने वाला शुभ संयोग भी खास रहेगा। इन ज्योतिषीय स्थितियों के आधार पर जानिए आज का राशिफल और किन राशियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। सुबह कुछ परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को आज अपने प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों पर नजर बनाए रखेंगे, इसलिए लापरवाही से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें। लव लाइफ में शाम का समय आनंदमय रहेगा। वृषभ राशि – आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी अप्रत्याशित लाभ का योग बन रहा है। पुण्य कार्यों में धन खर्च करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे राहत महसूस करेंगे। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज किसी बात का भय सता सकता है। अपने मन की बात किसी करीबी से साझा करें। खर्च पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। सकारात्मक सोच से डर पर विजय पा सकते हैं। कर्क राशि – आज सुबह स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। जमीन से जुड़े मामलों में कोई निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। सिंह राशि – आज का दिन लाभदायक रहेगा। अपने कार्यों में उत्साह और आत्मविश्वास बनाए रखें। हालांकि परिवार को समय न दे पाने के कारण शिकायत मिल सकती है। जो लोग अकाउंट से संबंधित कार्य करते हैं, उन्हें अधिक काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। माता-पिता की सलाह से कार्य करें, इससे लाभ होगा। तुला राशि – आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मनोयोग से काम करें। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में बड़े फैसले लेने से बचें। वृश्चिक राशि – आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी का सहयोग प्राप्त होगा। आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है, खानपान पर ध्यान दें। धनु राशि – सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। किसी अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आर्थिक मामलों में बेहतर प्रबंधन कर पाएंगे। दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मकर राशि – आज का दिन अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज बड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। कुंभ राशि – आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। दैनिक जरूरतों के लिए खर्च करना पड़ सकता है। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के सहयोग से कोई अटका हुआ काम बन सकता है। सेहत पर ध्यान दें और लेन-देन में सतर्क रहें।   7 जनवरी 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और मकर राशि को चंद्र-मंगल परिवर्तन योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 7 january 2025: Aries, taurus and capricorn benefit from moon-mars transformation yoga, know the horoscope of all zodiac signs

7 जनवरी 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और मकर राशि को चंद्र-मंगल परिवर्तन योग का लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 7 january 2025: Aries, taurus and capricorn benefit from moon-mars transformation yoga, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन जो जीवन को नई दिशा देंगे - Know the precious words of guru gobind singh ji which will give new direction to life

जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन जो जीवन को नई दिशा देंगे – Know the precious words of guru gobind singh ji which will give new direction to life

सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी, ने सिख धर्म को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान की। उन्होंने सच्चाई, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए अपने अनुयायियों को प्रेरित किया। गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना की और त्याग, बलिदान व निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल यह शुभ तिथि 5 जनवरी 2025 की रात 8:15 बजे से शुरू होकर 6 जनवरी 2025 को सुबह 6:23 बजे तक रहेगी। इसलिए, इस बार 6 जनवरी, सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर और गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचनों को साझा करके उनके आदर्शों को आगे बढ़ा सकते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन – – ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें। – इंसान से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है। – अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे। – मैं उन लोगों को पसंद करता हूं जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। – भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं। – सत्कर्म के द्वारा सच्चे गुरु की प्राप्ति होती है, और उनकी दया से प्रिय भगवान मिलते हैं। – हमेशा अपने दुश्मन से लड़ने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें। – सबसे महान सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है जब कोई अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देता है। – अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है। गुरु गोबिंद सिंह जयंती कैसे मनाएं? – गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और अरदास करें। – जरूरतमंदों की सेवा और लंगर का आयोजन करें। – गुरु जी के बताए आदर्शों को अपनाएं और उन्हें दूसरों के साथ साझा करें। – परिवार और मित्रों को गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन सुनाएं।   जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन जो जीवन को नई दिशा देंगे – Know the precious words of guru gobind singh ji which will give new direction to life

जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन जो जीवन को नई दिशा देंगे – Know the precious words of guru gobind singh ji which will give new direction to life Read More »