JPB NEWS 24

Headlines

March 27, 2025

अब पंजाब के हर परिवार को मिलेगा राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ – विधायक रमन अरोड़ा - Now every family of punjab will get the benefit of state health insurance scheme – MLA Raman arora

अब पंजाब के हर परिवार को मिलेगा राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ – विधायक रमन अरोड़ा – Now every family of punjab will get the benefit of state health insurance scheme – MLA Raman arora

जतिन बब्बर – पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने पंजाब के हर वर्ग को फ्री स्वास्थ्य सेवाएं देने के अपने सपने को साकार करने के लिए पंजाब के इतिहास में पहली बार राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है ताकि इस योजना को सभी पंजाब के 65 लाख परिवारों तक पहुंचा जा सके जिसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो गरीब अमीर ग्रामीण शहरी हर व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत आए उक्त लोकव्यापी योजना लाने पर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अब पंजाब में हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में फ्री लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा पंजाब के हर परिवार का बीमा कवर 10 लख रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा और सबसे बड़ी बात यह है कि यह योजना पंजाब के हर वर्ग के लिए होगी विधायक रमन अरोड़ा कि पंजाब सरकार द्वारा इस सेहत बीमा को हर वर्ग हर व्यक्ति पंजाब के हर घर के लिए उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है इस बीमा योजना में हर व्यक्ति को प्रतिवर्ष 10 लाख तक के स्वास्थ्य इलाज पंजाब के सभी अस्पतालों में कैशलेस उपलब्ध होंगे विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने जिस दिन से पंजाब की जिम्मेदारी संभाली है उसे दिन से ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए पंजाब में बेहतर सेहत सुविधाएं बनाई और अब जिस बीमा योजना को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस बीमा योजना से पंजाब का हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के इस योजना का लाभ उठा सकेगा विधायक रमन अरोड़ा कहा जब भी किसी परिवार में किसी भी व्यक्ति को अपने इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता है उसे मौके पर परिवार में उपस्थित बाकी सभी सदस्यों पर सबसे ज्यादा बोझ इलाज पर खर्च होने वाले पैसों का होता है और जब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस प्रकार की बीमा योजना को पंजाब के लोगों को समर्पित किया जाएगा तो लोग अच्छा इलाज फ्री में करवा सकेंगे विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के हर वर्ग के स्वस्थ जीवन और खुशहाल जीवन के लिए दिन-रात कार्य कर रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस बीमा योजना को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया जा रहा है इस बीमा योजना का लाभ पंजाब के हर घर तक पहुंचेगी विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और पंजाब के हर वर्ग की खुशहाली और तरक्की के लिए लगातार कार्य कर रही है और जिस प्रकार से पिछले 3 साल में लोकहित के कार्य हुए हैं उसे देखते हुए पंजाब के लोगों का एक विश्वास आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मन में हुआ है कि यही सरकार पंजाब के हर वर्ग को खुशहाली दे सकती है।   अब पंजाब के हर परिवार को मिलेगा राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ – विधायक रमन अरोड़ा – Now every family of punjab will get the benefit of state health insurance scheme – MLA Raman arora

अब पंजाब के हर परिवार को मिलेगा राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ – विधायक रमन अरोड़ा – Now every family of punjab will get the benefit of state health insurance scheme – MLA Raman arora Read More »

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं का भरोसा बरकरार - Rohit sharma will captain team india in the england test series, selectors confidence remains intact despite poor form

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं का भरोसा बरकरार – Rohit sharma will captain team india in the england test series, selectors confidence remains intact despite poor form

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भले ही रोहित का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो और भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, फिर भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के बाद चयनकर्ता उनकी कप्तानी बरकरार रखेंगे। रोहित शर्मा का हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, सिडनी टेस्ट में उन्होंने खुद को टीम से बाहर रखने का फैसला किया था। इसके बावजूद चयनकर्ताओं का रोहित पर भरोसा बना हुआ है और उन्हें इंग्लैंड सीरीज में टीम की कमान सौंपे जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई की चयन समिति आईपीएल 2025 के अंतिम सप्ताह में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम का संकेत देगी। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया, टीम की घोषणा के लिए पर्याप्त समय है। ज्यादातर नॉकआउट मैचों से पहले या उनके तुरंत बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कौन से खिलाड़ी उपलब्ध हैं। भारत के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे से पहले ‘ए’ टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मई-जून में दो चार दिवसीय मैचों में इंग्लिश लायंस का सामना करेंगे। ईसीबी (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) के बयान के अनुसार पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस स्पिटफायर ग्राउंड में खेला जाएगा। दूसरा चार दिवसीय मुकाबला 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में होगा। भारत 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलेगा। यह दौरा 45 दिनों का होगा, जिसमें भारत 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का प्रयास करेगा। फिलहाल, सभी प्रमुख भारतीय क्रिकेटर आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। आईपीएल नॉकआउट मुकाबले 20, 21 और 23 मई को खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई 2025 को होगा। इसके बाद ही इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए अंतिम टीम की घोषणा होगी।   इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं का भरोसा बरकरार – Rohit sharma will captain team india in the england test series, selectors confidence remains intact despite poor form

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं का भरोसा बरकरार – Rohit sharma will captain team india in the england test series, selectors confidence remains intact despite poor form Read More »

Sampark meetings were organised at lyallpur khalsa college and CT world school jalandhar to create awareness amongst the youth to empower them for change

ਬਦਲਾਅ ਨੂੰ ਸਸ਼ਕਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸੰਪਰਕ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਸੀ ਟੀ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆ

ਜਲੰਧਰ, 27 ਮਾਰਚ, 2025, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਵੱਲ ਇੱਕ ਹੋਰ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦੇ ਹੋਏ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਪਹਿਲਕਦਮੀ, ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਫਾਰ ਵੂਮੈਨ ਅਤੇ ਸੀ ਟੀ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਸੰਪਰਕ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ। ਇਹ ਸੈਸ਼ਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ‘ਤੇ ਇਸਦੇ ਹਾਨੀਕਾਰਕ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਕੇਂਦ੍ਰਿਤ ਸਨ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਨੌਜਵਾਨ ਮਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਸਮਾਜ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀ ਦੇ ਸਰਗਰਮ ਏਜੰਟ ਬਣਨ ਲਈ ਸਿੱਖਿਅਤ ਅਤੇ ਸਸ਼ਕਤ ਬਣਾਉਣਾ ਸੀ। ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਫਾਰ ਵੂਮੈਨ ਵਿਖੇ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕੀਤੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਦੇ ਖ਼ਤਰਿਆਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਇੰਟਰਐਕਟਿਵ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ। ਗੱਲਬਾਤ ਮਾਨਸਿਕ ਅਤੇ ਸਰੀਰਕ ਸਿਹਤ ਦੋਵਾਂ ‘ਤੇ ਇਸਦੇ ਵਿਨਾਸ਼ਕਾਰੀ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ‘ਤੇ ਕੇਂਦ੍ਰਿਤ ਸੀ। ਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਤੀਜਿਆਂ, ਮੁੜ ਵਸੇਬੇ ਦੇ ਸਰੋਤਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮੁੱਦਿਆਂ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਰਣਨੀਤੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ। “ਨਸ਼ੇ ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਕਈ ਘਿਨਾਉਣੇ ਅਪਰਾਧਾਂ ਦੀ ਜੜ੍ਹ ਬਣ ਗਏ ਹਨ,” ਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਜ਼ੋਰ ਦੇ ਕੇ ਕਿਹਾ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿਆਪੀ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਪੁਲਿਸ ਹੈਲਪਲਾਈਨ 112 ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਹੈਲਪਲਾਈਨ 97791-00200 ਨੂੰ ਕਰਨ ਲਈ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਗੁਪਤ ਰਹੇਗੀ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਕੀਤੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ। ਇੱਕ ਹੋਰ ਸੰਪਰਕ ਮੀਟਿੰਗ ਸੀ ਟੀ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ, ਮਕਸੂਦਾਂ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸੀ ਟੀ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਏ.ਸੀ.ਪੀ ਨੌਰਥ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਮਨੋਵਿਗਿਆਨਕ ਮਾਹਿਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਤਰੇ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਕੇਂਦ੍ਰਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀ ਲਈ ਇੱਕ ਉਤਪ੍ਰੇਰਕ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਸਕਣ। ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਏਸੀਪੀ ਨੌਰਥ ਨੇ ਕਿਹਾ, “ਹਰ ਛੋਟਾ ਕਦਮ ਇਸ ਲੜਾਈ ਵਿੱਚ ਮਾਇਨੇ ਰੱਖਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਬਦਲਾਅ ਬਣੋ ਜੋ ਉਹ ਦੇਖਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ”। ਇਹ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਇੱਕ ਸਮੂਹਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਹੈਲਪਲਾਈਨ 112 ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਹੈਲਪਲਾਈਨ 97791-00200 ਰਾਹੀਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗਤੀਵਿਧੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਕਰਨ ਲਈ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਅਜਿਹੇ ਆਊਟਰੀਚ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਰਾਹੀਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਭਲਾਈ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕੀਤੀ।

ਬਦਲਾਅ ਨੂੰ ਸਸ਼ਕਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸੰਪਰਕ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਸੀ ਟੀ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆ Read More »

30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ - Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana

30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ – Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 30 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। यह पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री) की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान व्रती फलाहार ग्रहण करते हैं, जबकि जो उपवास नहीं रखते हैं, वे सात्विक भोजन का पालन करते हैं। नवरात्रि के दौरान रामायण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में रामायण पाठ करने का सही नियम और इसका महत्व। रामायण पाठ करने का सही नियम 1. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें: नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 2. व्रत का संकल्प लें: भगवान राम और मां दुर्गा का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। 3. रामायण की पूजा करें: रामायण पाठ शुरू करने से पहले उसकी पुस्तक का तिलक करें और अक्षत (चावल) अर्पित करें। 4. सही क्रम में पाठ करें: नवरात्रि के दौरान रामायण को नौ दिनों में पूरा करने का विशेष महत्व है। इसके लिए प्रतिदिन निश्चित पंक्तियों का पाठ करें: – पहला दिन: 1 से 116 तक पढ़ें – दूसरा दिन: 116 से 218 तक पढ़ें – तीसरा दिन: 218 से 322 तक पढ़ें – चौथा दिन: 322 से 424 तक पढ़ें – पांचवां दिन: 424 से 524 तक पढ़ें – छठा दिन: 524 से 644 तक पढ़ें – सातवां दिन: 644 से 766 तक पढ़ें – आठवां दिन: 766 से 902 तक पढ़ें – नौवां दिन: 902 से 1031 तक पाठ करें 5. आरती के साथ समापन करें: नवरात्रि के अंतिम दिन रामायण पाठ का समापन मां दुर्गा की आरती और भगवान राम की पूजा के साथ करें। रामायण पाठ के लाभ  – घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। – शत्रुओं का नाश होता है और बाधाएं दूर होती हैं। – भगवान राम का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। – नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। – पारिवारिक कलह और तनाव में कमी आती है। नवरात्रि में रामायण पाठ का धार्मिक महत्व चैत्र नवरात्रि में रामायण का पाठ करने से धार्मिक और आध्यात्मिक फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।   30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ – Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana

30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ – Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana Read More »

आप ने यूपी में शराब की दुकानों पर मुफ्त शराब देने के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की - AAP announces protest in UP against liquor shops offering free alcohol

आप ने यूपी में शराब की दुकानों पर मुफ्त शराब देने के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की – AAP announces protest in UP against liquor shops offering free alcohol

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों द्वारा मुफ्त शराब देने की खबरों के खिलाफ 29 मार्च को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को आबकारी नीति को लेकर केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ा, जबकि यूपी में शराब की दुकानों द्वारा दिए जा रहे ऐसे ऑफर्स पर राज्य सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा, दिल्ली में हमारी सरकार ने ऐसी प्रथाओं को बंद कर दिया, फिर भी हम पर ईडी और सीबीआई की जांच बिठा दी गई। लेकिन यूपी में भाजपा मुफ्त शराब बांट रही है और कोई सवाल नहीं उठा रहा। खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शराब की दुकानों पर भारी छूट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने वाली है। दुकानदार पुराने स्टॉक को खाली करने के लिए भारी डिस्काउंट और मुफ्त ऑफर्स दे रहे हैं। उनका दावा है कि अगर 1 अप्रैल से पहले स्टॉक नहीं बेचा गया तो उन्हें बड़ा नुकसान होगा। आप नेता ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार किसानों की समस्याओं, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए शराब की दुकानों द्वारा ऐसे ऑफर्स को बढ़ावा दे रही है। फिलहाल, यूपी सरकार ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।   आप ने यूपी में शराब की दुकानों पर मुफ्त शराब देने के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की – AAP announces protest in UP against liquor shops offering free alcohol

आप ने यूपी में शराब की दुकानों पर मुफ्त शराब देने के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की – AAP announces protest in UP against liquor shops offering free alcohol Read More »

गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल - Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today

गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today

आज 27 मार्च 2025, गुरुवार को चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में गोचर करते हुए कुंभ राशि में संचार कर रहे हैं। इस गोचर से गुरु और चंद्रमा के बीच गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। हालांकि, शनि और चंद्रमा की युति के कारण विष योग भी बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिवारजन से शुभ समाचार मिल सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और कानूनी मसलों में लापरवाही न करें। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। शासन-सत्ता और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी चतुराई और कूटनीतिक चाल से शत्रुओं को परास्त करेंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के लंबित कार्य पूरे होंगे। हालांकि, मन विचलित रह सकता है, जिससे कामकाज पर असर पड़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिजनों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातकों को लाभ होगा। दीर्घकालीन निवेश करना फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और उनकी ओर से लाभ भी मिल सकता है। किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को विदेश से लाभ हो सकता है। हालांकि, बच्चों और माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कामकाज में नई योजनाओं और तकनीक का लाभ मिलेगा। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेगा। कार्यकुशलता और समझदारी से सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक चिंता रह सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। खानपान में सावधानी बरतें। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। जोखिम वाले कामों से बचें।   गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today

गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today Read More »