JPB NEWS 24

Headlines

April 12, 2025

विधायक रमन अरोड़ा ने राज्य सभा सदस्य स.हरभज सिंह के सहयोग से शुरू की मोबाइल एम्बुलेंस सेवा - MLA Raman arora started mobile ambulance service with the help of rajya sabha member S. harbhaj singh

विधायक रमन अरोड़ा ने राज्य सभा सदस्य स.हरभज सिंह के सहयोग से शुरू की मोबाइल एम्बुलेंस सेवा – MLA Raman arora started mobile ambulance service with the help of rajya sabha member S. harbhaj singh

जतिन बब्बर – आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा का ड्रीम प्रोजेक्ट घर घर मुफ्त इलाज पहुंचाना राज सभा सदस्य स. हरभजन सिंह के सहयोग से पूरा हुआ आज विधायक रमन अरोड़ा ओर राज्य सभा सदस्य स. हरभजन सिंह के सहयोग से सिविल अस्पताल को 2 नई हाईटेक एम्बुलेंस दी गई जिस का संचालन श्री कष्ट निवारण बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट करेगा ओर पूरे हलका केंद्रीय में घर घर मुफ्त इलाज मुहैया करवाएगी। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज पूरा हुआ है इस के साथ विधायक ने बताया ये मोबाइल एम्बुलेंस हलका केंद्रीय के हर वार्ड में पहुंचेगी ओर सभी को फ्री स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगी एम्बुलेंस में एक माहिर डॉक्टर की टीम तैनात की जायगी जो लोगो का फ्री में चेक अप करेगी ओर फ्री में दवाइयां देंगी । एम्बुलेंस को पूरा हाईटेक तरीके से बनाया गया है जिस के लागत करीब 37 लाख के आस पास अयी है जिस का पूरा सहयोग राज्य सभा सदस्य स.हरभजन सिंह की और से किया गया है ओर उन्हों की ओर से आगे भी पूरा सहयोग देने का वादा किया है । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया आम आदमी पार्टी ने एक ही नारा दिया है घर घर मुफ्त स्वस्थ सुविधा देना जिस में तहत आज से मोबाइल एम्बुलेंस सुविधा शुरू की गई है जो घर घर जा कर मुफ्त स्वस्थ सेवा प्रधान करेगी । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया मोबाइल एम्बुलेंस का पूरा संचालन श्री कष्ट निवारण बाला चेरिटेबल ट्रस्ट करेगी ओर जिस का पूरा फीडबैक स.हरभजन सिंह ओर मेरे ओर से लिया जायगा इसके साथ विधायक रमन अरोड़ा ने अपना पुरा सहयोग देने के लिए राज्य सभा सदस्य स. हरभजन सिंह का धन्यवाद किया । इस मौके पर श्री कष्ट निवारण बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट के मेंबर्स राकेश जसूजा , अमित गुंबबर ,शैली खन्ना , अमित चढ़ा ,नरबीर सिंह , संदीप जग्गा , सोनू खन्ना , राजीव मुंजाल , राजू चावला , राज अरोड़ा ,रमेश अरोड़ा ,नरेश शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लो, रवींद्र बंसल , परवीन पलवान ,गंगा देवी ,जसविंदर सिंह बिल्ला ,जतिन गुलाटी, लागंदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, मुनीश शर्म, हरजीत मिहनस, राजीव गिल,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।   विधायक रमन अरोड़ा ने राज्य सभा सदस्य स.हरभज सिंह के सहयोग से शुरू की मोबाइल एम्बुलेंस सेवा – MLA Raman arora started mobile ambulance service with the help of rajya sabha member S. harbhaj singh

विधायक रमन अरोड़ा ने राज्य सभा सदस्य स.हरभज सिंह के सहयोग से शुरू की मोबाइल एम्बुलेंस सेवा – MLA Raman arora started mobile ambulance service with the help of rajya sabha member S. harbhaj singh Read More »

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली अब तक की सबसे बड़ी हार, मनीष तिवारी ने उठाए एमएस धोनी की रणनीति पर सवाल - Chennai super kings suffered the biggest defeat ever against kolkata knight riders, Manish tiwari raised questions on MS dhoni strategy

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली अब तक की सबसे बड़ी हार, मनीष तिवारी ने उठाए एमएस धोनी की रणनीति पर सवाल – Chennai super kings suffered the biggest defeat ever against kolkata knight riders, Manish tiwari raised questions on MS dhoni strategy

आईपीएल 2025 में शुक्रवार का दिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा, जब टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों अपने इतिहास की सबसे बड़ी हार (शेष गेंदों के लिहाज से) का सामना करना पड़ा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 103/9 रन बनाए, जिसे केकेआर ने सिर्फ 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। आईपीएल 2025 में छह मैचों में पांचवीं हार झेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब सीएसके ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगातार तीन मैच गंवाए हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर और एमएस धोनी के पूर्व साथी मनोज तिवारी ने इस शर्मनाक हार के बाद धोनी की कप्तानी और रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा अब से सीएसके की गाड़ी नीचे की ओर जा रही है। खिलाड़ियों का शॉट सिलेक्शन, गेंदबाजों का उपयोग बहुत कुछ गड़बड़ नजर आ रहा है। नूर अहमद पर्पल कैप होल्डर हैं, लेकिन उन्हें आठवें ओवर में लाया गया। पहली ही गेंद पर विकेट मिला, तो फिर उन्हें पहले क्यों नहीं लाया गया? तिवारी ने अश्विन की गेंदबाजी रणनीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि धोनी जैसे अनुभवी कप्तान से इस तरह की चूक की उम्मीद नहीं थी। इस मुकाबले के हीरो रहे सुनील नरेन, जिन्होंने पहले गेंद से 3 विकेट (3/13) झटके और फिर बल्लेबाजी में 19 गेंदों पर 44 रन ठोककर सीएसके की हार की पटकथा लिख दी। नरेन ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। डी कॉक ने 23 रन बनाए और नरेन को नूर अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया, लेकिन तब तक मैच सीएसके की पकड़ से बाहर जा चुका था। अजिंक्य रहाणे (20) और रिंकू सिंह (15) ने बाकी का काम पूरा कर टीम को 107/2 तक पहुंचाया। इस बड़ी जीत के साथ केकेआर ने छह में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही नेट रन रेट में भी महत्वपूर्ण बढ़त मिली है, जो प्लेऑफ की दौड़ में बेहद अहम साबित हो सकती है।   चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली अब तक की सबसे बड़ी हार, मनीष तिवारी ने उठाए एमएस धोनी की रणनीति पर सवाल – Chennai super kings suffered the biggest defeat ever against kolkata knight riders, Manish tiwari raised questions on MS dhoni strategy

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली अब तक की सबसे बड़ी हार, मनीष तिवारी ने उठाए एमएस धोनी की रणनीति पर सवाल – Chennai super kings suffered the biggest defeat ever against kolkata knight riders, Manish tiwari raised questions on MS dhoni strategy Read More »

सुकांत मजूमदार ने कहा, ममता बनर्जी हिंदुओं को डराकर बांग्लादेश बनाना चाहती हैं - Sukanta majumdar said, Mamata banerjee wants to create bangladesh by scaring hindus

सुकांत मजूमदार ने कहा, ममता बनर्जी हिंदुओं को डराकर बांग्लादेश बनाना चाहती हैं – Sukanta majumdar said, Mamata banerjee wants to create bangladesh by scaring hindus

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी सांसद और पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हिंदुओं को धमकाकर यहां बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस ममता बनर्जी के निर्देश पर काम कर रही है और हिंसा के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मजूमदार ने कहा, पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। हम लगातार दिल्ली से संपर्क में हैं और केंद्रीय गृह मंत्री को स्थिति से अवगत कराया गया है। बीजेपी नेता ने कहा कि जिले के जंगीपुर, सुती और समसेरगंज इलाकों में हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और घरों में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि हालात बेहद गंभीर हैं और यदि स्थिति काबू में नहीं आई तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना होगा। ममता बनर्जी हिंदुओं को डरा रही हैं, लेकिन हिंदू हमेशा लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे सुकांत मजूमदार विवाद की जड़ में है वक्फ (संशोधन) अधिनियम, जिसके विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ हिंसक हो गई थी। इस दौरान कई इलाकों में आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं। हालांकि, पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया जंगीपुर के सुती और समसेरगंज इलाकों में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। जंगीपुर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।   सुकांत मजूमदार ने कहा, ममता बनर्जी हिंदुओं को डराकर बांग्लादेश बनाना चाहती हैं – Sukanta majumdar said, Mamata banerjee wants to create bangladesh by scaring hindus

सुकांत मजूमदार ने कहा, ममता बनर्जी हिंदुओं को डराकर बांग्लादेश बनाना चाहती हैं – Sukanta majumdar said, Mamata banerjee wants to create bangladesh by scaring hindus Read More »

Commissionerate police arrested four people in kidnapping case, cash and vehicle seized

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਖੋਹ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਚਾਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਵਾਹਨ ਬਰਾਮਦ

ਜਲੰਧਰ, 12 ਅਪ੍ਰੈਲ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ: ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਇੱਕ ਸੜਕੀ ਅਪਰਾਧ ਦੇ ਤੁਰੰਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਜਵਾਬ ਵਿੱਚ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਇਸ ਹਫ਼ਤੇ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਇੱਕ ਖੋਹਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀਆਂ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਦੀ ਇੱਕ ਟੀਮ ਨੇ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਗਏ ਦੋ ਵਾਹਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ। ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਘਟਨਾ 30 ਮਾਰਚ, 2025 ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਵਾਪਰੀ ਸੀ। ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਕਾਲੀਆ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਸ਼ੰਕਰ ਭਗਤ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 44 ਅਧਿਨ ਧਾਰਾ 303(2) ਅਤੇ 3(5) ਭਾਰਤੀ ਨਿਆਏ ਸੰਹਿਤਾ (ਬੀਐਨਐਸ) ਦੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਸ਼ੰਕਰ ਭਗਤ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਪੁੱਤਰ ਗੌਤਮ ਕੁਮਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਨੇੜੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਰੋਕਿਆ – ਤਿੰਨ ਚਿੱਟੇ ਐਕਟਿਵਾ ਸਕੂਟਰ ‘ਤੇ ਅਤੇ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ। ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਨੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ, ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਤੋਂ 3,000 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪੁੱਤਰ ਤੋਂ ਇੱਕ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਲਿਆ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਭੱਜ ਗਏ। ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ 10 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਪੰਜ ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਚਾਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਾਹੁਲ, ਪੁੱਤਰ ਪਰਵੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਨਿਵਾਸੀ ਗੁਲਾਬ ਦੇਵੀ ਰੋਡ, ਜਲੰਧਰ, ਚੇਤਨ ਪੁੱਤਰ ਵਿਕਾਸ ਕੁਮਾਰ, ਨਿਵਾਸੀ ਵਾਲਮੀਕੀ ਮੁਹੱਲਾ, ਗੜ੍ਹਾ, ਜਲੰਧਰ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ, ਨਿਵਾਸੀ ਨਿਊ ਰਤਨ ਨਗਰ, ਜਲੰਧਰ, ਅਤੇ ਵੰਸ਼ ਭਾਰਦਵਾਜ ਪੁੱਤਰ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨਿਵਾਸੀ ਨਿਊ ਰਤਨ ਨਗਰ, ਜਲੰਧਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੰਜਵੇਂ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਜਾਰੀ ਹਨ, ਜੋ ਅਜੇ ਵੀ ਫਰਾਰ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2,200 ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਇੱਕ ਕਾਲਾ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ (PB08-FH-4584), ਅਤੇ ਇੱਕ ਚਿੱਟਾ ਐਕਟਿਵਾ ਸਕੂਟਰ (PB08-DX-3554) ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਦੋਵੇਂ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਜਾਇਜ਼ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਦੇ। ਜਨਤਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ੋਰ ਦੇ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣਾ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਤਰਜੀਹ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਅਪਰਾਧਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ।

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਖੋਹ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਚਾਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਵਾਹਨ ਬਰਾਮਦ Read More »

आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025: मेष, कर्क और कुंभ राशि को मालव्य राजयोग से होगा बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल - Today horoscope 12 april 2025: Aries, cancer and aquarius will get great benefit from malavya rajyog, know the predictions of all zodiac signs

आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025: मेष, कर्क और कुंभ राशि को मालव्य राजयोग से होगा बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल – Today horoscope 12 april 2025: Aries, cancer and aquarius will get great benefit from malavya rajyog, know the predictions of all zodiac signs

12 अप्रैल 2025 को मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, चंद्रमा का संचार कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में हो रहा है और उस पर शनि की दृष्टि के साथ-साथ बुध के नीच राशि में होने के कारण मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि – आज आपका दिन मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा से बचें। व्यवसाय में नए अनुबंध बन सकते हैं। लव लाइफ में रोमांटिक समय, दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष से सुखद समाचार। वृषभ राशि – आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में वाणी से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। कमाई अच्छी रहेगी और शाम का समय मनोरंजक रहेगा। मिथुन राशि – मिश्रित फलदायक दिन। सेहत के मामले में सतर्कता जरूरी है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। काम में सफलता मिलेगी। विवाहितों को जीवनसाथी से कोई सकारात्मक बात पता चलेगी। कर्क राशि – धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। नौकरी में पद-प्रभाव बढ़ेगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सिंह राशि – खर्चीला दिन रह सकता है, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में टकराव संभव है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कन्या राशि – व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। किसी वरिष्ठ से प्रेरणादायक बातचीत संभव है। सेहत और शिक्षा दोनों बेहतर रहेंगे। तुला राशि – कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। परिवार और रिश्तों में संतुलन जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि – परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। यात्रा से बचें। लव लाइफ में रोमांस का दौर रहेगा। धनु राशि – गले में तकलीफ या सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है। पारिवारिक सहयोग और जीवनसाथी के साथ आनंद का समय मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी हो सकती है। मकर राशि – रियल एस्टेट में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। काम और आनंद दोनों का संतुलन बना रहेगा। कुंभ राशि – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए इनकम सोर्स सामने आएंगे। परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन का योग है। किसी जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। मीन राशि – नए कार्य का अवसर मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।   आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025: मेष, कर्क और कुंभ राशि को मालव्य राजयोग से होगा बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल – Today horoscope 12 april 2025: Aries, cancer and aquarius will get great benefit from malavya rajyog, know the predictions of all zodiac signs

आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025: मेष, कर्क और कुंभ राशि को मालव्य राजयोग से होगा बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल – Today horoscope 12 april 2025: Aries, cancer and aquarius will get great benefit from malavya rajyog, know the predictions of all zodiac signs Read More »