
चंद्रमा का गोचर आज कन्या राशि से तुला राशि में हो रहा है। इस शुभ योग के चलते मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि –
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक प्रबंधन में सफलता मिलेगी। दिन का दूसरा भाग रोमांटिक रहेगा, प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में लाभदायक दिन रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में नए अवसर मिलेंगे। शाम को मित्रों या मेहमानों के आने की संभावना है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि वालों को आज करियर में उन्नति मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा से लाभ होगा। जोखिम वाले कार्यों से बचें। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, लेकिन सतर्क रहें। वाहन पर धन खर्च हो सकता है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ का संकेत दे रहा है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। निर्णय भावनाओं में बहकर न लें।
सिंह राशि –
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समाज में मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। कारोबार में दिया हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके प्रयासों से कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है।
तुला राशि –
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर लाभकारी रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। शाम को थकान महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कामकाज में बदलाव का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। लव लाइफ में वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ शाम का समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों को पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। बिजनेस में सतर्क रहें, विरोधी साजिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
मकर राशि –
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला है। विदेश में शिक्षा के इच्छुक छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को भी शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। कारोबार में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें।
मीन राशि –
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ का है, लेकिन कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचें। शाम तक अप्रत्याशित आर्थिक लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
27 नवंबर 2024 राशिफल: चंद्रमा का गोचर लाएगा शुभ योग, मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए खास दिन, जानें आज का राशिफल –
27 november 2024 horoscope: Transit of moon will bring auspicious yoga, special day for aries, gemini and virgo, know today horoscope