JPB NEWS 24

Headlines
28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल - 28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today

28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल – 28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today

आज का राशिफल ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा, जबकि कुछ को अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। चंद्रमा के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश के साथ ही मीन राशि में ग्रहों की विशेष पंचायत सजेगी, जिससे कई राशियों को आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी कामों में भी आज सफलता मिलेगी, जिससे दिन लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए पुरानी बातें न दोहराएं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और शाम तक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर में किसी मेहमान का आगमन भी हो सकता है।

मिथुन राशि –

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशि –

कर्क राशि के जातकों को आज सामाजिक और पेशेवर जीवन में सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिससे आपका नेटवर्क बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि –

सिंह राशि के जातकों को आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शाम को घर में कोई मनोरंजक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

कन्या राशि –

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आर्थिक लाभ के साथ सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। व्यापार में लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि –

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

धनु राशि –

धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। लोन के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि –

मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज ऊंचा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे तो सफलता मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव समाप्त हो सकता है। बिजनेस में लाभ होगा और सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति या शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि –

मीन राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा में परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें।

 

28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल –

28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today