JPB NEWS 24

Headlines

भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाया

जालंधर : भगवान विष्णू के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से ब्राह्मण सभा मॉडल हाउस जालंधर द्वारा मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम हवन यज्ञ मुख्य यजमान मुकेश शर्मा लाटी और मोनिका शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने पंडित जी ने विधिवत करवाया पूर्ण आहुति तथा आरती उपरांत आए हुए प्रवक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवनी बारे सब को अवगत करवाया। मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर सोमनाथ शर्मा ने भगवान परशुराम जी की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु जी के छठे अवतार थे, भगवान परशुराम जी का जन्म धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म पाप को समाप्त करने के लिए हुआ था। इस अवसर पर केवी श्रीधर ने भगवान परशुराम जी के बारे में बताया कि इंद्रदेव ने ऋषि जमदग्नि और रेणुका को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था ऋषि जी ने अपने पुत्र का नाम राम रखा था राम ने शास्त्र का ज्ञान भगवान शिव से प्राप्त किया और शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें फंसा यानी परसों प्रदान किया इसके पश्चात व परशुराम कहलाए उन्हें चिरंजीवी रहने का वरदान मिला हुआ है और वह रामायण और महाभारत दोनों काल में उपस्थित थे और आज भी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद है। मंच का संचालन हेमंत शर्मा ने बाखूबी निभाया। महासचिव हरेंद्र शर्मा ने आज के दिन की सभी को बधाई देते हुए सम्मेलन में आने के लिए धन्यवाद किया। आए हुए सभी अतिथियों को सभा के सदस्यों की तरफ से सिरोपे डाल कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रभात चंद्र शर्मा, विधायक राजकुमार चब्बेवाल, राजीव ओमकार टिक्का,सुरिंदर शर्मा, विनय शर्मा, विक्रांत शर्मा, वरुण शर्मा, सतपाल शर्मा, रमेश अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, वरुण शर्मा, राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजन दत्ता, केवल चावला, बलराम शर्मा, जगमोहन शर्मा , अशोक भारद्वाज, ललित शर्मा, नवीन संगर, विकास शर्मा, रजनीश कुमार, कुलविंदर हीरा, अजय शर्मा, दया लाल, हर्ष भट्ट, एवं बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी। कार्यक्रम के पश्चात प्रशाद की व्यवस्था भी सभा की तरफ से की गई थी।