JPB NEWS 24

Headlines
जानिए मकर संक्रांति क्यों है इतनी खास, इस त्योहार से जुड़ी 4 रोचक बातें - Know why makar sankranti is so special, 4 interesting things related to this festival

जानिए मकर संक्रांति क्यों है इतनी खास, इस त्योहार से जुड़ी 4 रोचक बातें – Know why makar sankranti is so special, 4 interesting things related to this festival

मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। यह पर्व सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है। वैसे तो साल में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन मकर संक्रांति का खास महत्व होता है। इसी दिन से ग्रहों के देवता सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसके अलावा इस महत्वपूर्ण पर्व से जुड़ी 4 रोचक बाते हैं, जिसके बारे में आपको आगे आर्टिकल में बताने वाले हैं।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी। क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2024 को अर्धरात्रि में 2 बजकर 42 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में उदयातिथि 15 को पड़ रही है इसलिए संक्रांति इस बार 15 तारीख को मनाई जाएगी। वहीं, इस दिन से खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इस दिन से सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि।

# मकर संक्रांति की कहानी:

ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही गंगा जी भगीरथ से निकलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। वहीं, इस दिन यशोदा ने कृष्ण को प्राप्त करने के लिए उपवास किया था। इसलिए इस दिन लोग गंगासागर में स्नान और दान पुण्य भी करते हैं।

# मकर संक्रांति के दिन किसकी पूजा होती है: 

आपको बता दें कि इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता ।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए मकर संक्रांति क्यों है इतनी खास, इस त्योहार से जुड़ी 4 रोचक बातें –

Know why makar sankranti is so special, 4 interesting things related to this festival