JPB NEWS 24

Headlines

Author name: News Desk

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया - Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया – Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले तीन मैचों में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें 27 करोड़ का फ्लॉप कहना शुरू कर दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को एक बार फिर पंत से गहन बातचीत करते देखा गया। बातचीत के दौरान गोयनका पंत पर उंगली उठाते नजर आए, हालांकि उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी थी। गोयनका की अपने कप्तानों से सख्त बातचीत करने की पहले से ही एक पहचान बनी हुई है। इससे पहले केएल राहुल को भी हार के बाद उनके गुस्से का सामना करना पड़ा था। इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद भी पंत को इसी तरह की क्लास लग चुकी थी। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी, लेकिन पंजाब के खिलाफ हार ने फिर टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया। मैच के बाद ऋषभ पंत ने माना कि उनकी टीम 20-25 रन कम बना पाई, जिससे हार का सामना करना पड़ा।हम 20-25 रन कम थे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। अभी भी अपने घरेलू मैदान की परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं। जब आप शुरुआती विकेट गंवा देते हैं, तो बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होता है। हालांकि, हर खिलाड़ी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहा है। हमें इस हार से सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा, पंत ने कहा। लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद, पंत बल्ले और कप्तानी दोनों से टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। ऐसे में फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर इतना बड़ा दांव लगाकर गलती की?   लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया – Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की खिंचाई की, पीबीकेएस से हार के बाद केएल राहुल वाला सीन दोहराया – Lucknow super giants owner sanjiv goenka slams rishabh pant, repeats KL rahul scene after loss to PBKS Read More »

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू - BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू – BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation

कर्नाटक में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी ने राज्य सरकार पर मूल्य वृद्धि को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और 13 अप्रैल तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। बेंगलुरु में, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक, विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवडी नारायणस्वामी, विधायक और कई पूर्व मंत्री भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर जनता को धोखा देने और गरीबों को महंगाई की मार झेलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह सरकार जनता से किए गए वादों को निभाने में पूरी तरह नाकाम रही है। महंगाई चरम पर है और पेट्रोल-डीजल, दूध, स्टांप ड्यूटी, और मेडिकल खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 7 अप्रैल को यह मार्च मैसूर और चामराजनगर जिलों को कवर करेगा। 8 अप्रैल को यह मंड्या और हासन पहुंचेगा, जबकि 9 अप्रैल को यह कोडागु और मंगलुरु जाएगा। मार्च का पहला चरण 10 अप्रैल को उडुपी और चिकमंगलुरु में समाप्त होगा। वहीं, दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होकर शिवमोग्गा और उत्तर कन्नड़ जिलों को कवर करेगा। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन राज्य के हर जिले में होगा, जिसमें प्रत्येक जिले में 2-3 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी ने इस आंदोलन को लेकर जनता से समर्थन मांगा है और कहा है कि राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।   बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू – BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कर्नाटक में बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू – BJP begins statewide protest in karnataka against rising inflation Read More »

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में - Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

आज, बुधवार, 2 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सम्मान में वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचनाकार माना जाता है और उनका स्वरूप अष्टभुजा धारी है। देवी ने अपने हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल का फूल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला धारण कर रखे हैं। वे सिंह पर सवार रहती हैं और उनका स्वरूप अलौकिक और दिव्य माना जाता है। आइए जानते हैं मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और उनकी पौराणिक कथा। मां कूष्मांडा की पूजा विधि – 1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। 2. पूजा स्थल और मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें। 3. मां कूष्मांडा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। 4. शुद्ध घी का दीपक जलाएं। 5. मां को कुमकुम और हल्दी का तिलक करें। 6. लाल रंग का वस्त्र या चादर अर्पित करें। 7. मालपुए, दही और हलवे का भोग लगाएं। 8. मां के मंत्रों का जाप करें और आरती करें। मां कूष्मांडा का मंत्र – ऊं कूष्माण्डायै नम: बीज मंत्र – कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम: ध्यान मंत्र – या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मां कूष्मांडा का भोग – मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा, भक्त दही और हलवा भी मां को अर्पित कर सकते हैं। चैत्र नवरात्रि चौथे दिन का शुभ रंग – चौथे दिन नारंगी और गहरा नीला रंग शुभ माना जाता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। मां कूष्मांडा की कथा – पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब ब्रह्मा, विष्णु और महेश सृष्टि की रचना करने में असमर्थ थे, तब पूरे ब्रह्मांड में अंधकार ही अंधकार था। कोई जीवन नहीं था और न ही कोई शक्ति कार्य कर रही थी। तब देवताओं ने मां दुर्गा का आह्वान किया। मां दुर्गा ने अपने कूष्मांडा स्वरूप में प्रकट होकर अपनी मंद मुस्कान मात्र से सृष्टि का निर्माण किया। कूष्मांडा शब्द का अर्थ है  कूष्म (तरंग) और आंडा (ब्रह्मांड का अंडा) अर्थात, वह देवी जिनकी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। इसीलिए मां कूष्मांडा को आदिशक्ति भी कहा जाता है।   चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda Read More »

चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल - Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope

चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope

आज 2 अप्रैल 2025 का राशिफल वृषभ, मिथुन और मकर राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। मंगल देर रात मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि चंद्रमा दिनभर वृषभ राशि में संचार करेंगे। इस दौरान गजकेसरी और वसुमति योग बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कमाई और करियर के लिहाज से बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी बड़ी योजना का लाभ मिलेगा और दीर्घकालिक इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बदलाव भरा रहेगा। कार्यशैली में सुधार आएगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन जोखिम लेने से बचें। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा, करियर में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत होगी। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आय बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में सतर्कता बरतें और अनावश्यक विवादों से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ में तालमेल रहेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और परिवार के बड़ों की सलाह लें। धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को गोपनीय रखें। मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी, आय में वृद्धि होगी। नई योजनाएं सफल होंगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, दीर्घकालिक निवेश लाभदायक होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में सामंजस्य रहेगा, लेकिन लेन-देन में सतर्कता बरतें। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें और पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाएं।   चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope

चंद्र-मंगल गोचर से आज वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Today, many zodiac signs including taurus, gemini will get auspicious benefits from moon-mars transit, know your today horoscope Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर - MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर – MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office

जालंधर, जतिन बब्बर –  आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने भगवान श्री वाल्मीकि चौक स्तिथ अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दार्को को पी. एन. एल नंबर पत्र बांटे जिस में विधवा पैंशन बुढ़ापा पेंशन हैंडीकैप पेंशन पेंशन के पत्र शामिल थे । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया सरकार की हर योजना लोगो तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है और मै उसे पूरा करता रहूंगा । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया पंजाब सरकार की और से पुरष को 65 साल और महिला को 58 साल की उम्र में पेंशन योजना का लाभ मिलता है जिस में सरकार की और से 1500 प्रति माह पेंशन के रूप में दिया जाता है । इसके साथ विधायक ने बताया अगर कोई भी पेंशन योजना का लाब लेना चताहा है मेरे दफ्तर में आकर अपने फार्म जमा करवा सकते है ।   विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर – MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने दफ्तर में 200 के करीब पेंशन दर्को को बांटे पी.एन.एल नंबर – MLA raman arora distributed PNL numbers to around 200 pensioners in his office Read More »

War against drugs: A team of 100 personnel of commissionerate police jalandhar conducted a special CASO campaign at railway stations

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ 100 ਜਵਾਨਾਂ ਵਾਲੀ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ

ਜਲੰਧਰ, 1 ਅਪ੍ਰੈਲ 2025, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’- ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਕੈਂਟ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਨਿਸ਼ਾਨਾਬੱਧ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ (CASO) ਚਲਾਇਆ। ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸ਼੍ਰੀ ਤੇਜਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਏਡੀਸੀਪੀ-I, ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਏਡੀਸੀਪੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ/ਏਡੀਸੀਪੀ-II ਦੁਆਰਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨਿਗਰਾਨੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਪਹਿਲ ਏਸੀਪੀ ਉੱਤਰੀ ਅਤੇ ਏਸੀਪੀ ਕੈਂਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਆਪਰੇਸ਼ਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਕਾਰਵਾਈਆਂ: ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ: ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਕੋਰੀਅਰਾਂ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਸੀ ਜੋ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਆਵਾਜਾਈ ਬਿੰਦੂਆਂ ਵਜੋਂ ਵਰਤਦੇ ਹਨ। ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ: ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਯਾਤਰੀਆਂ, ਸਾਮਾਨ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹਾਤੇ ਦੀ ਵਿਸਤ੍ਰਿਤ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਤਸਕਰੀ ਸਮੱਗਰੀ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਛਾਣ ਸਬੂਤ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੁਆਰਾ। ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਅਤੇ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ: ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੇ ਉੱਚ-ਜੋਖਮ ਵਾਲੇ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸੰਭਾਵੀ ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿਛਲੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉੱਨਤ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਅਤੇ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ। ਹੋਰ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ: ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ (RPF) ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨਾਲ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਤਾਲਮੇਲ ਸ਼ਾਮਲ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਉਪਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਬਹੁ-ਪੱਧਰੀ ਪਹੁੰਚ ਬਣਾਈ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਹ CASO ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਦਾ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਹਿੱਸਾ ਹੈ, ਜਿਸਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਪਰਾਧਾਂ ਨਾਲ ਲੜਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਵਰਗੇ ਆਵਾਜਾਈ ਕੇਂਦਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ, ਪੁਲਿਸ ਡਰਗ ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਅਤੇ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕਾਂ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਰੱਖਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵਿਆਪਕ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ, ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਜਲੰਧਰ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰਦਾ ਹੈ।

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ 100 ਜਵਾਨਾਂ ਵਾਲੀ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ Read More »

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को मिला नया सितारा, KKR के खिलाफ अश्विनी कुमार ने मचाया धमाल - Mumbai indians got a new star in IPL 2025, Ashwini kumar made a splash against KKR

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को मिला नया सितारा, KKR के खिलाफ अश्विनी कुमार ने मचाया धमाल – Mumbai indians got a new star in IPL 2025, Ashwini kumar made a splash against KKR

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में एक और तेज गेंदबाज को मैदान में उतारा, जिसने डेब्यू मैच में ही तहलका मचा दिया। युवा पेसर अश्विनी कुमार ने अपने पहले ही मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। मोहाली के झंझरी से आने वाले तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने केकेआर के खिलाफ 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 116 रन पर समेट दिया और एक शानदार जीत दर्ज की। अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। लेकिन इससे पहले, इस युवा खिलाड़ी को अपनी मेहनत और संघर्ष से गुजरना पड़ा। उनके पिता हरकेश कुमार ने बताया, अश्विनी ने अपने खेल को निखारने के लिए दिन-रात मेहनत की। बारिश हो या चिलचिलाती धूप, वह कभी भी मोहाली में PCA स्टेडियम या मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में ट्रेनिंग करने से नहीं कतराते थे। कभी-कभी, वह साइकिल से अकादमी जाते, लिफ्ट लेते या 30 रुपये देकर शेयर्ड ऑटो पकड़ते। उन्होंने आगे कहा, आज जब मैं देखता हूं कि उसने मुंबई इंडियंस के लिए 30 लाख में साइन किया और अब इतनी शानदार गेंदबाजी की, तो मुझे याद आता है कि वह रात 10 बजे ट्रेनिंग से लौटता था और सुबह 5 बजे फिर से मैदान पर होता था। अश्विनी कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स , कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए ट्रायल दिए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, उन्होंने हमेशा जसप्रीत बुमराह और मिशेल स्टार्क को अपना आदर्श माना। उनके बड़े भाई शिव राणा ने बताया, उसके दोस्त पैसे इकट्ठा कर उसे क्रिकेट बॉल दिलाते थे। जब मुंबई इंडियंस ने उसे 30 लाख रुपये में खरीदा, तो उसने सबसे पहले अपने गांव की अकादमियों में क्रिकेट किट और बॉल दान की। उसका सपना था कि बच्चे उसके नाम की जर्सी पहनें, और आज उसने यह साबित कर दिया कि वे जरूर पहनेंगे। केकेआर की बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त करने के बाद, अश्विनी मुंबई इंडियंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। उनकी मां को विश्वास था कि वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनका बेटा बेसन का चीला और आलू पराठा खाने की इच्छा रखेगा। उन्होंने कहा, उसे बेसन का चीला और आलू पराठा बहुत पसंद है। आज मुंबई में उसे यही चाहिए होगा। मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में एक नया तेज गेंदबाज मिला है, जो आगे चलकर IPL 2025 का बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। क्या अश्विनी कुमार इस सीजन में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रख पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।   IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को मिला नया सितारा, KKR के खिलाफ अश्विनी कुमार ने मचाया धमाल – Mumbai indians got a new star in IPL 2025, Ashwini kumar made a splash against KKR

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को मिला नया सितारा, KKR के खिलाफ अश्विनी कुमार ने मचाया धमाल – Mumbai indians got a new star in IPL 2025, Ashwini kumar made a splash against KKR Read More »

उत्तराखंड सरकार ने बदले 11 जगहों के नाम, अखिलेश यादव ने कसा तंज- उत्तराखंड का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश 2 कर दो - Uttarakhand government changed the names of 11 places, Akhilesh yadav took a jibe- Change the name of uttarakhand to uttar pradesh 2

उत्तराखंड सरकार ने बदले 11 जगहों के नाम, अखिलेश यादव ने कसा तंज- उत्तराखंड का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश 2 कर दो – Uttarakhand government changed the names of 11 places, Akhilesh yadav took a jibe- Change the name of uttarakhand to uttar pradesh 2

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में कुल 11 स्थानों के नाम बदले जाएंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि इन स्थानों के नए नाम हिंदू देवी-देवताओं, पौराणिक हस्तियों और भारतीय संस्कृति के महान नेताओं के सम्मान में रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह नाम परिवर्तन जनभावना और भारतीय विरासत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सीएम धामी की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में निम्नलिखित स्थानों के नाम बदले जाएंगे। हरिद्वार जिले में बदले गए नाम: – औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर – गजीवाली → आर्य नगर – चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर – मोहम्मदपुर जाट → मोहनपुर जाट – खानपुर कुरसली → अंबेडकर नगर – इंद्रीशपुर → नंदपुर – खानपुर → श्रीकृष्णपुर – अकबरपुर फजलपुर → विजयनगर देहरादून जिले में बदले गए नाम: – मियांवाला → रामजी वाला – पीरवाला → केसरी नगर – चांदपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर – अब्दुल्ला नगर → दक्ष नगर नैनीताल जिले में बदले गए नाम: – नवाबी रोड → अटल मार्ग – पनचक्की से आईटीआई तक की सड़क → गुरु गोलवलकर मार्ग उधम सिंह नगर में बदला गया नाम: – सुल्तानपुर पट्टी नगर पालिका परिषद → कौशल्या पुरी उत्तराखंड में 11 स्थानों के नाम बदलने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। जब उनसे इस फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। यह पहली बार नहीं है जब किसी भाजपा शासित राज्य में स्थानों के नाम बदले गए हैं। इससे पहले 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया था। ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, इस क्षेत्र को पहले 308 साल पहले जगदीशपुर के नाम से जाना जाता था।   उत्तराखंड सरकार ने बदले 11 जगहों के नाम, अखिलेश यादव ने कसा तंज- उत्तराखंड का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश 2 कर दो – Uttarakhand government changed the names of 11 places, Akhilesh yadav took a jibe- Change the name of uttarakhand to uttar pradesh 2

उत्तराखंड सरकार ने बदले 11 जगहों के नाम, अखिलेश यादव ने कसा तंज- उत्तराखंड का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश 2 कर दो – Uttarakhand government changed the names of 11 places, Akhilesh yadav took a jibe- Change the name of uttarakhand to uttar pradesh 2 Read More »

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 3: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और कथा, जानें आज का महत्व - Chaitra navratri 2025 day 3: Worship method of maa chandraghanta, mantra, offering, auspicious color and story, know today importance

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 3: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और कथा, जानें आज का महत्व – Chaitra navratri 2025 day 3: Worship method of maa chandraghanta, mantra, offering, auspicious color and story, know today importance

1 अप्रैल 2025, मंगलवार आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जिसमें देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप दिव्य और सौम्य है। उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, जिस कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां के दस हाथ हैं, जिनमें विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सुशोभित हैं और उनका वाहन सिंह है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जीवन में शांति, समृद्धि, और मानसिक संतुलन प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और उनकी पौराणिक कथा। मां चंद्रघंटा की पूजा विधि – 1. स्नान और शुद्धि: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। 2. पूजा स्थल की सफाई: पूजा स्थल को साफ करें और मां की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। 3. गंगाजल से स्नान: मां चंद्रघंटा की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं। 4. पूजन सामग्री अर्पण: – मां को धूप, दीप, पुष्प, रोली और चंदन अर्पित करें। – मां के चरणों में पुष्प, अक्षत और माला चढ़ाएं। 5. भोग समर्पण: मां को दूध और दूध से बनी मिठाइयों का भोग अर्पित करें। 6. मंत्र जाप और आरती: – मां के मंत्रों का जाप करें। – पूजा के बाद मां की आरती करें और प्रसाद वितरण करें। मां चंद्रघंटा का मंत्र – पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥ ध्यान मंत्र – वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्। सिंहारूढ़ा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥ मणिपुर स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्। खंग, गदा, त्रिशूल, चापशर, पदम कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥ पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्। मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम॥ प्रफुल्ल वंदना बिबाधारा कांत कपोलां तुगं कुचाम्। कमनीयां लावण्यां क्षीणकटि नितम्बनीम्॥ मां चंद्रघंटा का भोग – चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां को दूध का भोग अर्पित करने से भक्तों को स्वास्थ्य लाभ और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। मां चंद्रघंटा का शुभ रंग – नवरात्रि के तीसरे दिन का शुभ रंग लाल होता है। लाल रंग शक्ति, साहस और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा – पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार महिषासुर नामक राक्षस ने स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। उसने देवराज इंद्र को पराजित कर स्वर्गलोक पर अपना राज जमा लिया। देवताओं ने त्राहिमाम करते हुए त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) से सहायता की प्रार्थना की। त्रिदेवों को देवताओं की दुर्दशा देखकर क्रोध आ गया। उनके क्रोध से उत्पन्न ऊर्जा से मां चंद्रघंटा का अवतार हुआ। देवी ने सभी देवताओं से उनके अस्त्र-शस्त्र प्राप्त किए: – भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल दिया। – भगवान विष्णु ने अपना चक्र प्रदान किया। – इंद्रदेव ने अपना घंटा मां को दिया। मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का संहार कर स्वर्गलोक को उसके आतंक से मुक्त किया और देवताओं को उनका स्थान वापस दिलाया। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होते हैं: – जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। – रोग-शोक और संकटों से मुक्ति मिलती है। – भक्तों को मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। – जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। – नवरात्रि में मां की आराधना से दुखों का नाश और इच्छाओं की पूर्ति होती है।   चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 3: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और कथा, जानें आज का महत्व – Chaitra navratri 2025 day 3: Worship method of maa chandraghanta, mantra, offering, auspicious color and story, know today importance

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 3: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और कथा, जानें आज का महत्व – Chaitra navratri 2025 day 3: Worship method of maa chandraghanta, mantra, offering, auspicious color and story, know today importance Read More »

आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन राशि वालों को होगी अच्छी आय, जाने आज का राशिफल - Today horoscope 1 april 2025: Taurus, aquarius and pisces people will have good income due to sunfa and shubh yoga on the third day of navratri, know today horoscope

आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन राशि वालों को होगी अच्छी आय, जाने आज का राशिफल – Today horoscope 1 april 2025: Taurus, aquarius and pisces people will have good income due to sunfa and shubh yoga on the third day of navratri, know today horoscope

1 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार आज चंद्रमा दिन के पहले भाग में मेष राशि में रहते हुए सुनफा योग बनाएंगे, जबकि दूसरे भाग में वृषभ राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ युति करेंगे, जिससे शुभ योग का निर्माण होगा। ऐसे में वृषभ, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन। मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मकान या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में फायदा मिलेगा। योजनाओं में प्रगति होगी और धन लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। झगड़े और विवाद से बचें। सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होने से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। व्यापार में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। किसी मित्र के घर जाने का प्लान बन सकता है। तुला राशि – तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मित्रों से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में खुशियां रहेंगी। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। कारोबार में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विरोधियों पर जीत मिलेगी। धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार में मतभेद हो सकता है, संयम बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है। मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी में लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की किस्मत चमकेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी।   आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन राशि वालों को होगी अच्छी आय, जाने आज का राशिफल – Today horoscope 1 april 2025: Taurus, aquarius and pisces people will have good income due to sunfa and shubh yoga on the third day of navratri, know today horoscope

आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन राशि वालों को होगी अच्छी आय, जाने आज का राशिफल – Today horoscope 1 april 2025: Taurus, aquarius and pisces people will have good income due to sunfa and shubh yoga on the third day of navratri, know today horoscope Read More »