JPB NEWS 24

Headlines

Author name: News Desk

आज का राशिफल 22 फरवरी 2025: कन्या, तुला और मकर राशि के लिए शुभ योग, धन लाभ के प्रबल संकेत, जानें अपना दैनिक भविष्यफल - Today horoscope 22 february 2025: Auspicious yoga for virgo, libra and capricorn, strong signs of monetary gain, know your daily horoscope

आज का राशिफल 22 फरवरी 2025: कन्या, तुला और मकर राशि के लिए शुभ योग, धन लाभ के प्रबल संकेत, जानें अपना दैनिक भविष्यफल – Today horoscope 22 february 2025: Auspicious yoga for virgo, libra and capricorn, strong signs of monetary gain, know your daily horoscope

22 फरवरी 2025 का दिन कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे, जिससे मंगल के साथ चंद्रमा का दृष्टि योग बनेगा। इसके परिणामस्वरूप, गजकेसरी योग के बाद धन योग का भी निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और संघर्ष दोनों लेकर आएगा। जरूरी निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी डील में बाधा आ सकती है, सतर्क रहें। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च कर सकते हैं और परिवार में किसी शुभ आयोजन पर चर्चा हो सकती है। वृषभ राशि – आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उथल-पुथल भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में अपने कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस में आपके विचारों की सराहना होगी। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अटका हुआ काम पूरा होने के योग हैं। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता की नई राह खुलेगी। रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सही समय है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को आज कई अवसर मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अगर किसी विवाह संबंध में रुकावट आ रही थी तो आज समाधान संभव है। आज का दिन आनंददायक रहेगा। धनु राशि – धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश कर रहे हैं, तो परिवार के बड़ों से सलाह अवश्य लें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी और व्यापार में प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा और साथी से उपहार मिल सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे और तीर्थ यात्रा का अवसर मिल सकता है। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और लाभ प्राप्त होगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।   आज का राशिफल 22 फरवरी 2025: कन्या, तुला और मकर राशि के लिए शुभ योग, धन लाभ के प्रबल संकेत, जानें अपना दैनिक भविष्यफल – Today horoscope 22 february 2025: Auspicious yoga for virgo, libra and capricorn, strong signs of monetary gain, know your daily horoscope

आज का राशिफल 22 फरवरी 2025: कन्या, तुला और मकर राशि के लिए शुभ योग, धन लाभ के प्रबल संकेत, जानें अपना दैनिक भविष्यफल – Today horoscope 22 february 2025: Auspicious yoga for virgo, libra and capricorn, strong signs of monetary gain, know your daily horoscope Read More »

यूएफबीयू ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर 24 और 25 मार्च को हड़ताल का किया आह्वान - UFBU called for a strike on 24 and 25 march by protesting over their demands

यूएफबीयू ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर 24 और 25 मार्च को हड़ताल का किया आह्वान – UFBU called for a strike on 24 and 25 march by protesting over their demands

जालंधर, 21 फ़रवरी 2025, जतिन बब्बर – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेंन ब्रांच के बाहर आज दोपहर 2:15 पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन नौ बैंक कर्मचारी संघों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले आयोजित किया गया। यूएफबीयू का कहना है कि सभी सदस्य इस बात से अवगत हैं कि एक तरफ हमारी महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, वहीं दूसरी तरफ नए हमले सामने आ रहे हैं। इसलिए, उचित चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, 24 और 25 मार्च, 2025 को दो दिवसीय निरंतर हड़ताल के साथ एक आंदोलन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है जिसमें सभी स्तरों पर नई भर्ती और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शामिल है। उन्होंने कहा कि ग्रेच्युटी एक्ट में संशोधन कर इसकी सीमा बढ़ाकर सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना के अनुरूप 25 लाख रुपये की जानी चाहिए। साथ ही यूएफबीयू बैंकों में स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग और बैंकिंग उद्योग में अनुचित श्रम प्रथाओं का विरोध करती है। इस प्रदर्शन में जालंधर की विभिन्न बैंकों एवंम शाखाओं से कामरेड सहित अतुल लारोइया ,राजेश वर्मा, इंद्रजीत सिंह, रमेश भगत, दीपक शर्मा, अनुराग भगत,अतुल सोढ़ी , नरेन्द्र खन्ना, रवनीत सोहपाल, विमन जोशी जगजीत सिंह एवंम आर एस भट्टी जी शामिल थे।   यूएफबीयू ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर 24 और 25 मार्च को हड़ताल का किया आह्वान – UFBU called for a strike on 24 and 25 march by protesting over their demands

यूएफबीयू ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर 24 और 25 मार्च को हड़ताल का किया आह्वान – UFBU called for a strike on 24 and 25 march by protesting over their demands Read More »

The commissionerate police has arrested a person involved in the illicit liquor trade.

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ

ਜਲੰਧਰ, 21 ਫਰਵਰੀ, ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਅਪਰਾਧੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ 15 ਪੇਟੀਆਂ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਗੌਰਵ ਭਾਟੀਆ ਪੁੱਤਰ ਘਨਸ਼ਿਆਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੁਹੱਲਾ ਨੰ. 126, ਦਾਦਾ ਕਾਲੋਨੀ, ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਧੰਦਾ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੇਹਾਰੀ ਕਲੋਨੀ ਗਰਾਊਂਡ ਨੇੜੇ ਉਸ ਦੀ ਕਾਰ ਇੱਕ ਟਾਟਾ ਇੰਡੀਕਾ ਜਿਸ ਦਾ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ.08 ਬੀ.ਡਬਲਿਊ 2340 ਸੀ, ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ 15 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲੇਬਲ ‘ਫਸਟ ਚੁਆਇਸ’ ਸੀ। ਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਆਬਕਾਰੀ ਐਕਟ ਦੀ ਧਾਰਾ 61-1-14 ਤਹਿਤ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 36 ਮਿਤੀ 18.02.2025 ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ Read More »

कांग्रेस ने छह राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए - Congress appointed mahila congress presidents in six states

कांग्रेस ने छह राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए – Congress appointed mahila congress presidents in six states

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को छह राज्यों में महिला कांग्रेस इकाइयों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। राजस्थान के लिए सारिका सिंह, गुजरात के लिए गीता पटेल, गोवा के लिए प्रतीक्षा एन खलप, मिजोरम के लिए जोडिनलियानी, पुडुचेरी के लिए ए रहमाथुन्निसा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लिए जुबैदा बेगम को नियुक्त किया गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपने महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी जल्द ही “संविधान बचाओ यात्रा” शुरू करेगी, जो हर राज्य, जिले और ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी। जयराम रमेश ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने गुजरात में होने वाले अगले एआईसीसी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह सत्र अप्रैल के पहले पखवाड़े में आयोजित होगा। उन्होंने कहा, हमने महासचिवों और प्रभारियों के साथ 7 घंटे की बैठक की, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई। 2025 को संगठनात्मक सुधारों का वर्ष घोषित किया गया है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए, जिसमें कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में विफल रही।   कांग्रेस ने छह राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए – Congress appointed mahila congress presidents in six states

कांग्रेस ने छह राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए – Congress appointed mahila congress presidents in six states Read More »

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बीच विराट-रोहित की फॉर्म पर उठे सवाल, कुंबले ने गंभीर को दिया बड़ा संदेश - Questions raised on virat-rohit's form amid india victory in champions trophy 2025, Kumble gave a big message to gambhir

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बीच विराट-रोहित की फॉर्म पर उठे सवाल, कुंबले ने गंभीर को दिया बड़ा संदेश – Questions raised on virat-rohit’s form amid india victory in champions trophy 2025, Kumble gave a big message to gambhir

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। गुरुवार को खेले गए पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को मात दी, लेकिन टीम के अनुभवी खिलाड़ियों की फॉर्म फिर से सवालों के घेरे में आ गई। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली अपनी लय में नजर नहीं आए। रोहित ने 36 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि कोहली 38 गेंदों में सिर्फ 22 रन ही बना सके। पूर्व कोच अनिल कुंबले ने इस मौके पर मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर को टीम में बदलाव और युवा खिलाड़ियों को मौका देने को लेकर अहम संदेश दिया। कुंबले ने कहा, एक कोच के रूप में यह एक बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इस दौरान अनुभवी खिलाड़ियों से नई पीढ़ी की ओर बदलाव को लेकर कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। ये निर्णय लेना कोच की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा, चैंपियंस ट्रॉफी इस बात का फैसला कर सकती है कि भारत किस दिशा में जाएगा और किन सीनियर खिलाड़ियों को आगे मौका मिलेगा। चाहे टीम जीते या हारे, लेकिन ये कठिन फैसले जल्द से जल्द लेने होंगे। खासकर 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, भारत को अभी से योजना बनानी होगी। अनिल कुंबले का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय टीम के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकती है। उनका कहना है कि विश्व कप की तैयारी के लिए टीम को लगातार 20-25 मैच एक साथ खेलने वाले खिलाड़ियों का एक मजबूत ग्रुप बनाना होगा। उन्होंने कहा, आदर्श रूप से, इस टूर्नामेंट के अंत तक, टीम प्रबंधन को 2027 विश्व कप की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्या मौजूदा सीनियर खिलाड़ी उस विश्व कप तक खेल पाएंगे? या फिर युवाओं को मौका देकर टीम को आगे ले जाना चाहिए? ये सवाल गंभीर को जल्द से जल्द हल करने होंगे। कुंबले ने यह भी कहा कि गौतम गंभीर के पास नई और युवा टीम को तैयार करने का शानदार मौका है। उन्होंने टी20 प्रारूप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। अगला विश्व कप अभी दो साल दूर है, और खिलाड़ियों के नए ग्रुप को बल्लेबाजी क्रम, रणनीति और मैच की परिस्थितियों को समझने के लिए अधिक मैच खेलने की जरूरत होगी। भारत को इस पर अभी से काम शुरू करना होगा।   चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बीच विराट-रोहित की फॉर्म पर उठे सवाल, कुंबले ने गंभीर को दिया बड़ा संदेश – Questions raised on virat-rohit’s form amid india victory in champions trophy 2025, Kumble gave a big message to gambhir

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बीच विराट-रोहित की फॉर्म पर उठे सवाल, कुंबले ने गंभीर को दिया बड़ा संदेश – Questions raised on virat-rohit’s form amid india victory in champions trophy 2025, Kumble gave a big message to gambhir Read More »

आतिशी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, रेखा गुप्ता ने दिया जवाब - Atishi targeted the BJP government, Rekha gupta replied

आतिशी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, रेखा गुप्ता ने दिया जवाब – Atishi targeted the BJP government, Rekha gupta replied

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता देने की योजना को मंजूरी न देकर बीजेपी ने वादाखिलाफी की है। आतिशी ने अपने बयान में कहा, बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि वे पहली कैबिनेट बैठक में ही ₹2500 की सहायता योजना को मंजूरी देंगे। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने शपथ ली, उन्होंने अपने पहले ही फैसले में जनता को धोखा दे दिया। पहली बैठक में इस योजना को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले ही दिन बीजेपी ने जनता को धोखा देने का मन बना लिया है। नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आतिशी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, यह हमारी सरकार है, एजेंडा हमारा होगा। हमें काम करने दीजिए। जो करना था, वह आप सरकार ने कर दिया है। अब हमारी प्राथमिकताएं तय होंगी। रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और दो बड़े फैसलों की घोषणा की, आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा, जिसमें ₹5 लाख का अतिरिक्त टॉप-अप जोड़ा जाएगा। विधानसभा की पहली बैठक में 14 लंबित CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब तक सार्वजनिक नहीं किया था। रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत हर नागरिक को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा और दिल्ली सरकार इस योजना में अतिरिक्त ₹5 लाख का टॉप-अप प्रदान करेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेगी, जिससे इस योजना को जल्द से जल्द लागू किया जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिपरिषद के विभिन्न विभागों की भी घोषणा की। उनके पास सामान्य प्रशासन, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार और योजना विभाग होंगे।   आतिशी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, रेखा गुप्ता ने दिया जवाब – Atishi targeted the BJP government, Rekha gupta replied

आतिशी ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, रेखा गुप्ता ने दिया जवाब – Atishi targeted the BJP government, Rekha gupta replied Read More »

आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025 सिंह, तुला और मकर राशि के लिए बेहद शुभ दिन, गजकेसरी और मालव्य योग से मिलेगा लाभ - Today horoscope: 21 february 2025 is a very auspicious day for leo, libra and capricorn, gajakesari and malavya yoga will benefit

आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025 सिंह, तुला और मकर राशि के लिए बेहद शुभ दिन, गजकेसरी और मालव्य योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope: 21 february 2025 is a very auspicious day for leo, libra and capricorn, gajakesari and malavya yoga will benefit

21 फरवरी 2025 का दिन सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार मंगल की राशि वृश्चिक में होने से गुरु और चंद्रमा के बीच गजकेसरी योग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा से पंचम भाव में स्थित शुक्र मालव्य राजयोग बना रहे हैं, जिससे सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल। मेष राशि – आज आपके मेहनत और भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। यदि आप बिजनेस विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि – आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और आप धर्म-कर्म में व्यस्त रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन किसी मनचाही खबर से खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कर्क राशि – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। सिंह राशि – आज का दिन धन लाभ और सफलता से भरा रहेगा। परिवार और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें और आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। कन्या राशि – आपकी मेहनत का प्रतिफल भले ही देर से मिले, लेकिन धैर्य रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। तुला राशि – परोपकारी कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। छात्र शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन निवेश लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि – भावनात्मक अस्थिरता महसूस कर सकते हैं, लेकिन चिंता निर्मूल साबित होगी। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धनु राशि – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें। मकर राशि – बिजनेस में सफलता मिलेगी। साझेदारी में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कुंभ राशि – रिश्तेदारों पर अधिक भरोसा करने से बचें। नए आय स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मीन राशि – आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।   आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025 सिंह, तुला और मकर राशि के लिए बेहद शुभ दिन, गजकेसरी और मालव्य योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope: 21 february 2025 is a very auspicious day for leo, libra and capricorn, gajakesari and malavya yoga will benefit

आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025 सिंह, तुला और मकर राशि के लिए बेहद शुभ दिन, गजकेसरी और मालव्य योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope: 21 february 2025 is a very auspicious day for leo, libra and capricorn, gajakesari and malavya yoga will benefit Read More »

दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार - Manjinder singh sirsa will take oath as minister in delhi government, expressed gratitude to the party leadership

दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – Manjinder singh sirsa will take oath as minister in delhi government, expressed gratitude to the party leadership

दिल्ली सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और वीरेंद्र सचदेवा का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुझे दिल्ली के विकास के लिए बनाई गई टीम में शामिल किया और मंत्री के रूप में सेवा करने का यह अवसर दिया। यह हम सभी के लिए एक सुनहरा मौका है कि हम मिलकर दिल्ली को एक बार फिर सुंदर और सुव्यवस्थित बनाएं। दिल्ली की नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:15 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य मंत्री शपथ लेंगे। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरूंगी। मेरी प्राथमिकता दिल्लीवासियों के लिए किए गए सभी वादों को पूरा करना है। शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए कई प्रभावी अभियान चलाए हैं। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों तक सीमित रह गई। कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विपक्षी दलों ने नई सरकार के गठन में देरी को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। हालांकि, भाजपा ने इसे संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया और कहा कि नई सरकार दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।   दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – Manjinder singh sirsa will take oath as minister in delhi government, expressed gratitude to the party leadership

दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – Manjinder singh sirsa will take oath as minister in delhi government, expressed gratitude to the party leadership Read More »

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले से होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, रोहित-गंभीर पर टिकी रहेंगी नजरें - Champions trophy 2025: India vs bangladesh match will be the litmus test for team india, eyes will be on rohit-gambhir

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले से होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, रोहित-गंभीर पर टिकी रहेंगी नजरें – Champions trophy 2025: India vs bangladesh match will be the litmus test for team india, eyes will be on rohit-gambhir

भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गुरुवार को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मुकाबले के लिए उतरेगी। टी20 विश्व कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद, यह टूर्नामेंट कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा। लगातार हार से आलोचनाओं के घेरे में रोहित और गंभीर टी20 विश्व कप के बाद भारत का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई, न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार झेली, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से शिकस्त खाई इन निराशाजनक नतीजों के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत के लिए गौरव वापस हासिल करने का मौका है। गुरुवार को होने वाले मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर सबकी निगाहें रहेंगी। कोच गौतम गंभीर को अभ्यास सत्र के दौरान रवींद्र जडेजा से लंबी चर्चा करते देखा गया, जिसके बाद उन्होंने जडेजा को गले लगाया। इससे अटकलें तेज हो गईं कि क्या जडेजा प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे? पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जडेजा को बाहर करना मुश्किल होगा, लेकिन तीन तेज गेंदबाजों को खिलाने की रणनीति बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को स्पिन अटैक में जगह मिल सकती है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव मैच के लिए फिट हैं। हम चाहते थे कि शमी अपनी गेंदबाजी की फिटनेस में लौट आए। उन्होंने कुछ मैच खेले हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। कुलदीप भी हर्निया सर्जरी के बाद आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। अगर वे दोनों अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह हमारे लिए शानदार होगा, रोहित ने कहा। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी और कुलदीप की वापसी टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगी। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान से 180 रनों से हार का सामना किया था। इस बार टीम इंडिया गौरव वापस पाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।   चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले से होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, रोहित-गंभीर पर टिकी रहेंगी नजरें – Champions trophy 2025: India vs bangladesh match will be the litmus test for team india, eyes will be on rohit-gambhir

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले से होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, रोहित-गंभीर पर टिकी रहेंगी नजरें – Champions trophy 2025: India vs bangladesh match will be the litmus test for team india, eyes will be on rohit-gambhir Read More »

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कहा- यह चमत्कार है और महिलाओं के लिए नया अध्याय है - Rekha gupta became the new chief minister of delhi, said- This is a miracle and a new chapter for women

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कहा- यह चमत्कार है और महिलाओं के लिए नया अध्याय है – Rekha gupta became the new chief minister of delhi, said- This is a miracle and a new chapter for women

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर गुप्ता ने इसे एक चमत्कार करार देते हुए राजनीति में महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया। मीडिया से बात करते हुए, रेखा गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी। उन्होंने भ्रष्ट व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लेते हुए कहा, जो कोई भी भ्रष्ट रहा है, उसे हर एक रुपये का हिसाब देना होगा। हम जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है, जिसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। यह मेरे लिए बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। मैं पीएम मोदी और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की आभारी हूं। मेरी प्राथमिकता पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और हमारी पूरी टीम मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करेगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी से भी महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह आतिशी की जगह यह पदभार संभालेंगी। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में हाशिए पर पड़े समुदायों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई अभियान चलाए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए थे, जिसके बाद कई दिनों तक चली अटकलों के बाद भाजपा ने रेखा गुप्ता को अगली मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया।   रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कहा- यह चमत्कार है और महिलाओं के लिए नया अध्याय है – Rekha gupta became the new chief minister of delhi, said- This is a miracle and a new chapter for women

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कहा- यह चमत्कार है और महिलाओं के लिए नया अध्याय है – Rekha gupta became the new chief minister of delhi, said- This is a miracle and a new chapter for women Read More »