JPB NEWS 24

Headlines

Author name: News Desk

आज का राशिफल 18 फरवरी 2025: वसुमति योग का शुभ प्रभाव, मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए सुख-समृद्धि का संकेत - Today horoscope 18 february 2025: Auspicious effect of vasumathi yoga, sign of happiness and prosperity for gemini, cancer and aquarius

आज का राशिफल 18 फरवरी 2025: वसुमति योग का शुभ प्रभाव, मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए सुख-समृद्धि का संकेत – Today horoscope 18 february 2025: Auspicious effect of vasumathi yoga, sign of happiness and prosperity for gemini, cancer and aquarius

आज 18 फरवरी, मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा, दिनभर चित्रा नक्षत्र और रात्रि में स्वाति नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस गोचर के प्रभाव से शुक्र और चंद्रमा छठे और आठवें भाव में रहेंगे, जिससे वसुमति योग का निर्माण होगा। यह दिन मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। मेष राशि – आज कार्यक्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा और वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ व सहयोग मिलेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार में कुछ उलझनें आ सकती हैं, इसलिए साझेदारों से तालमेल बनाए रखें। वृषभ राशि – आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत होगी। शाम को सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से लाभ मिलेगा। मिथुन राशि – आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज नया अवसर मिलने की संभावना है। कर्क राशि – सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। शेयर बाजार और निवेश में सतर्कता बरतें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और यात्रा के योग बन रहे हैं। सिंह राशि – स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। अनजान लोगों से लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से बचें और ईश्वर का ध्यान करें। कन्या राशि – आज आपके प्रयास सफल होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को खुद निभाने की कोशिश करें। छात्रों को शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिल सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। तुला राशि – दिन मिश्रित रहेगा। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की मदद करने में समय व्यतीत करेंगे, लेकिन अपने कार्यों पर भी ध्यान दें। शाम को यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृश्चिक राशि – कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, सहकर्मी परेशान कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। प्रॉपर्टी निवेश के लिए दिन अच्छा है। विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है। सुख-साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। धनु राशि – रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पिता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ से खुशी मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मकर राशि – भावुकता और दयालुता बढ़ेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों से खुशी मिलेगी। कुंभ राशि – अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति या वाहन खरीदने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। मीन राशि – आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में किसी पुराने परिचित की मदद से लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।   आज का राशिफल 18 फरवरी 2025: वसुमति योग का शुभ प्रभाव, मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए सुख-समृद्धि का संकेत – Today horoscope 18 february 2025: Auspicious effect of vasumathi yoga, sign of happiness and prosperity for gemini, cancer and aquarius

आज का राशिफल 18 फरवरी 2025: वसुमति योग का शुभ प्रभाव, मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए सुख-समृद्धि का संकेत – Today horoscope 18 february 2025: Auspicious effect of vasumathi yoga, sign of happiness and prosperity for gemini, cancer and aquarius Read More »

19 फरवरी को दिल्ली में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह संभव - BJP legislature party meeting to be held on february 19 in delhi, swearing-in ceremony possible on february 20

19 फरवरी को दिल्ली में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह संभव – BJP legislature party meeting to be held on february 19 in delhi, swearing-in ceremony possible on february 20

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को आयोजित होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहले 18 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। भाजपा ने इस ऐतिहासिक समारोह की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए के नेता, केंद्रीय मंत्री, कॉरपोरेट जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी और साधु-संत भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 12,000 से 16,000 लोग, विभिन्न देशों के राजनयिक और संत-ऋषि भी उपस्थित रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई दिग्गज नेता शामिल हैं। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा ठोका है, और अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम प्रवेश वर्मा का है, जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। सतीश उपाध्याय मुख्यमंत्री पद के एक और मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और दिल्ली युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस सूची में तीसरा नाम आशीष सूद का है, जो भाजपा के पंजाबी चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा, जितेंद्र महाजन को भी मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में गिना जा रहा है। दौड़ में पांचवां नाम विजेंद्र गुप्ता का है। वहीं, अगर पार्टी किसी महिला नेता को चुनती है, तो दिल्ली की पूर्व मेयर और पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता भी एक प्रबल संभावना हो सकती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, इस बार भाजपा ने 48 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सरकार बना ली, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों तक सिमट गई। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन जैसे आप के दिग्गज नेता हार गए।   19 फरवरी को दिल्ली में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह संभव – BJP legislature party meeting to be held on february 19 in delhi, swearing-in ceremony possible on february 20

19 फरवरी को दिल्ली में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह संभव – BJP legislature party meeting to be held on february 19 in delhi, swearing-in ceremony possible on february 20 Read More »

Adopt the ideas of kanshi ram ji, Bhim army sagar bains inspiring appeal to the society

ਕਾਂਸ਼ੀਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪਣਾਓ, ਭੀਮ ਆਰਮੀ ਦੇ ਸਾਗਰ ਬੈਂਸ ਦੀ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਰਨਾਦਾਇਕ ਅਪੀਲ

ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ – ਮਿਤੀ 17 ਫਰਵਰੀ 2025 ਨੂੰ ਭੀਮ ਆਰਮੀ ਦੇ ਸਾਥੀ ਸਾਗਰ ਬੈਂਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮਹਾਨ ਵਿਅਕਤਿਤਵ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਲਿਤ, ਪਿਛੜੇ ਅਤੇ ਸ਼ੋਸ਼ਿਤ ਵਰਗਾਂ ਨੂੰ ਹੱਕ ਅਤੇ ਆਤਮ-ਗੌਰਵ ਦਿਲਾਉਣ ਲਈ ਆਪਣੀ ਪੂਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਸਾਗਰ ਬੈਂਸ ਜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਯਵਰ ਕਾਂਸ਼ੀ ਰਾਮ ਜੀ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਨੇਤਾ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸਮਾਜਿਕ ਇਨਕਲਾਬੀ ਵੀ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਨਮ 15 ਮਾਰਚ 1934 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰੋਪੜ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਮਝਿਆ ਕਿ ਜਦ ਤਕ ਦਲਿਤ, ਆਦਿਵਾਸੀ ਅਤੇ ਪਿਛੜੇ ਜਾਤੀਵਾਦੀ ਵਵਸਥਾ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ, ਤਦ ਤਕ ਸਮਾਜਿਕ ਨਿਆਂ ਸੰਭਵ ਨਹੀਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬਾਮਸੇਫ, ਡੀ.ਐਸ.-4 ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ (ਬਸਪਾ) ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਕਰਕੇ ਵੰਚਿਤ ਵਰਗ ਨੂੰ ਸਿਆਸੀ ਤਾਕਤ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨਾਰਾ “ਜਿਸ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵੱਧ, ਉਸਦੀ ਹਿਸੇਦਾਰੀ ਵੱਧ” ਇੱਕ ਇਨਕਲਾਬੀ ਸੋਚ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੰਬੇਡਕਰੀ ਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਅਤੇ ਦਲਿਤਾਂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। 9 ਅਕਤੂਬਰ 2006 ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਰ ਅੱਜ ਵੀ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਨੂੰ ਸਚ ਕਰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਬਰਾਬਰੀ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣੀ ਹੈ। ਸਾਗਰ ਬੈਂਸ ਜੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ, ਭਾਰਤ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਅੰਬੇਡਕਰ ਅਤੇ ਬਹੁਜਨ ਨਾਇਕ ਕਾਂਸ਼ੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੀ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਭੀਮ ਆਰਮੀ ਨਾਲ ਜੁੜੋ ਅਤੇ ਮਿਲਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰੀਏ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਭਾਰਤ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਬਣਾਈਏ। ਜੈ ਭੀਮ, ਜੈ ਭਾਰਤ, ਜੈ ਪੰਜਾਬ, ਜੈ ਸੰਵਿਧਾਨ। ਭੀਮ ਆਰਮੀ ਜ਼ਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ, ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਲਈ ਵੱਟਸ ਐਪ ਰਾਂਹੀ ਸੰਪਰਕ ਕਰੋ 9988990885

ਕਾਂਸ਼ੀਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪਣਾਓ, ਭੀਮ ਆਰਮੀ ਦੇ ਸਾਗਰ ਬੈਂਸ ਦੀ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਰਨਾਦਾਇਕ ਅਪੀਲ Read More »

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप के झटके, कांपी धरती, हिले बेड और दीवारें - Strong earthquake jolts delhi-NCR early in the morning, earth trembled, beds and walls shook

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप के झटके, कांपी धरती, हिले बेड और दीवारें – Strong earthquake jolts delhi-NCR early in the morning, earth trembled, beds and walls shook

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप इतना तीव्र था कि बेड से लेकर खिड़कियां तक हिलने लगीं। कई वर्षों बाद दिल्ली-एनसीआर में इतनी तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया। आज सुबह करीब 5:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी, जिससे गहरी नींद में सोए लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई सेकंड तक घरों में कंपन महसूस किया गया, जिससे लोगों में घबराहट बढ़ गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसका एपिसेंटर (केंद्र) दिल्ली-एनसीआर ही था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर मापी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का इलाका भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है, इसलिए यहां झटके महसूस किए जा सकते हैं। फिलहाल, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि, लोग भयभीत हो गए और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने लगे। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि झटके दोबारा महसूस हों, तो लोग खुले स्थानों में जाने की कोशिश करें और अनावश्यक रूप से घबराएं नहीं।   दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप के झटके, कांपी धरती, हिले बेड और दीवारें – Strong earthquake jolts delhi-NCR early in the morning, earth trembled, beds and walls shook

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप के झटके, कांपी धरती, हिले बेड और दीवारें – Strong earthquake jolts delhi-NCR early in the morning, earth trembled, beds and walls shook Read More »

पंजाबी एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की नई टीम गठित, पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा रहे विशेष उपस्थित - New team of punjabi amateur body building association formed, padma shri prem chand dhingra was specially present

पंजाबी एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की नई टीम गठित, पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा रहे विशेष उपस्थित – New team of punjabi amateur body building association formed, padma shri prem chand dhingra was specially present

जतिन बब्बर – आज दिनांक 16-2-2025 को पंजाबी एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन (रजि.) की बैठक ऑरा जिम लुधियाना में आयोजित की गई। इस मिंटिग में एसोसिएशन के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए। आज की इस बैठक में पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा जी भी शामिल हुए। आज की बैठक एसोसिएशन के चार साल पूरे होने पर नई टीम की नियुक्ति के लिए बुलाई गई थी. इस बैठक में फेडरेशन पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में चंडीगढ़ से सूरजभान जी शमिल हुए। सूरज भान जी द्वारा पुरानी टीम को भंग कर नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सिंह, महासचिव मोनु सभरवाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा, कैशियर मदन महाजन को नियुक्त किया गया। इनके अलावा चेयरमैन डी. एस .पी गुरबिंदर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश बगर्जी, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह सोढ़ी, डॉ. जमील बाली, राजन पाल, रघुराज, गुरिंदर बंसल, डार्टर रंजीत पाल पाबला,संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह, परवीन कुमार आयोजक सचिव एम.डी.रमजान, किरणप्रीत सिंह, के.एस भामरा, लखबीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य गुरमीत कौर, प्रभजोत कौर, और अशोक राणा को नियुक्त किया गया। इसके अलावा संबद्ध सदस्य लोकेस दत्त,अमित वशिष्ठ, संदीप शर्मा, दलजीत सिंह, मोनिका, सुनील कुमार और शशि जी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा महिला समिति की प्रधान प्रभजोत कौर, महिला समिति की अध्यक्षा गुरमीत कौर, उपाध्यक्ष जूही वर्मा और सचिव सुख गिल को नियुक्त किया गया। इसके अलावा महिला समिति में उपाध्यक्ष अंजना राजल, मोनिका जी को नियुक्त किया गया। पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा ने आये हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।   पंजाबी एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की नई टीम गठित, पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा रहे विशेष उपस्थित – New team of punjabi amateur body building association formed, padma shri prem chand dhingra was specially present

पंजाबी एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की नई टीम गठित, पदम श्री प्रेम चंद डिंगरा रहे विशेष उपस्थित – New team of punjabi amateur body building association formed, padma shri prem chand dhingra was specially present Read More »

आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: मेष, कर्क और मकर राशि के लिए शुभ योग, बन रहा है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल - Today horoscope 17 february 2025: Auspicious yoga for aries, cancer and capricorn, a chance of profit is being formed, know your future

आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: मेष, कर्क और मकर राशि के लिए शुभ योग, बन रहा है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल – Today horoscope 17 february 2025: Auspicious yoga for aries, cancer and capricorn, a chance of profit is being formed, know your future

17 फरवरी का दिन मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि में संचार करेगा और चित्रा नक्षत्र में शुक्र और मंगल के साथ विशेष योग बनाएगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल। मेष राशि – आज आपके सितारे अनुकूल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और बिजनेस में भी लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वृषभ राशि – आपके सभी प्रयास सफल होंगे, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा, लेकिन वाणी में संयम बनाए रखें, अन्यथा अपनों से मतभेद हो सकते हैं। मिथुन राशि – आज आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा। किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो सावधान रहें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अधिक प्रयास करना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, और बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। कर्क राशि – नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम समय है। भाग्य पूरा सहयोग देगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। सिंह राशि – आज अपने कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी पर अति विश्वास करके धन संबंधी लेन-देन न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। आंखों की समस्या से जूझ रहे जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। कन्या राशि – नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे टीम वर्क से पूरा करना होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव है, तो आज सुलह हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। तुला राशि – परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। संतान से कोई सुखद समाचार मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संपत्ति विवाद में जीत मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक राशि – आज मन में उलझन रह सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। कुछ अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन विचलित रहेगा। दिन के दूसरे भाग में समस्याओं का हल मिलेगा। घर के बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। धनु राशि – व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आज लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा। पिता और वरिष्ठों से समर्थन प्राप्त होगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। मकर राशि – कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर सजग रहें। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। कुंभ राशि – स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खान-पान पर ध्यान दें। कोई रिश्तेदार परेशानी का कारण बन सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। मीन राशि – लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। संतान के विवाह को लेकर कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। मित्रों से मदद प्राप्त होगी।   आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: मेष, कर्क और मकर राशि के लिए शुभ योग, बन रहा है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल – Today horoscope 17 february 2025: Auspicious yoga for aries, cancer and capricorn, a chance of profit is being formed, know your future

आज का राशिफल 17 फरवरी 2025: मेष, कर्क और मकर राशि के लिए शुभ योग, बन रहा है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल – Today horoscope 17 february 2025: Auspicious yoga for aries, cancer and capricorn, a chance of profit is being formed, know your future Read More »

एनडीएलएस भगदड़ रेलवे की विफलताओं और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है - कांग्रेस - NDLS stampede exposes railway failures and government insensitivity - Congress

एनडीएलएस भगदड़ रेलवे की विफलताओं और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है – कांग्रेस – NDLS stampede exposes railway failures and government insensitivity – Congress

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रातभर मची भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि मोदी सरकार मौतों की सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस हादसे को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया और कहा कि सरकार को तुरंत मृतकों और घायलों का सही आंकड़ा घोषित करना चाहिए। उन्होंने लापता लोगों की पहचान सुनिश्चित करने और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यह घटना रेलवे की विफलता और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए थी। एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने इस हादसे को चौंकाने वाला और बेहद दुखद बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की आपदा दिखाती है कि सरकार पूरी तरह अक्षम है और सिर्फ जनसंपर्क में माहिर है, वास्तविक प्रबंधन में नहीं। उन्होंने यह भी पूछा, जब सरकार को पहले से पता था कि महाकुंभ के कारण भारी भीड़ होगी, तो रेलवे ने विशेष ट्रेनें क्यों नहीं चलाईं? भीड़ नियंत्रण के उपाय क्यों नहीं किए गए? कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार हादसे के असली कारणों को उजागर करे और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि आखिर कब तक कुप्रबंधन और लापरवाही की वजह से मासूम लोगों की जान जाती रहेगी?   एनडीएलएस भगदड़ रेलवे की विफलताओं और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है – कांग्रेस – NDLS stampede exposes railway failures and government insensitivity – Congress

एनडीएलएस भगदड़ रेलवे की विफलताओं और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है – कांग्रेस – NDLS stampede exposes railway failures and government insensitivity – Congress Read More »

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच चयन को लेकर तीखी बहस - Gautam gambhir and ajit agarkar had a heated debate over selection

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच चयन को लेकर तीखी बहस – Gautam gambhir and ajit agarkar had a heated debate over selection

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से लबरेज है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म में लौटने के संकेत भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत की खबर हैं। लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम में कुछ अंदरूनी मतभेद भी उभरकर सामने आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के चयन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। यह मुद्दा टीम के अंदर भी बहस का कारण बन चुका है। जब भारत की प्रारंभिक चैंपियंस ट्रॉफी टीम का ऐलान हुआ था, तो अजीत अगरकर ने ऋषभ पंत को भारत का नंबर 1 विकेटकीपर घोषित किया था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। दूसरी ओर, सीरीज के बाद गौतम गंभीर ने केएल राहुल को भारत का नंबर 1 विकेटकीपर बताया, जिससे चयन समिति और टीम प्रबंधन के विचारों में बड़ा अंतर साफ दिख रहा है। गंभीर ने कहा अगर पंत टीम का हिस्सा हैं, तो उन्हें मौका मिलेगा। लेकिन फिलहाल, केएल राहुल हमारे नंबर 1 विकेटकीपर हैं और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। श्रृंखला की शुरुआत में, टीम प्रबंधन ने यशस्वी जायसवाल को शामिल करने के लिए श्रेयस अय्यर को बाहर बैठाने का फैसला किया था। लेकिन विराट कोहली की चोट के कारण अय्यर को खेलने का मौका मिला, और उन्होंने अर्धशतक लगाकर शानदार वापसी की। इसके बाद, वह टीम के लिए नियमित बने रहे। पूर्व चयनकर्ता देवांग गांधी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, श्रृंखला की शुरुआत में अय्यर को बेंच पर बैठाने का कोई मतलब नहीं था। वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे। चयनकर्ताओं और गंभीर को मध्यक्रम में स्थिरता लाने की जरूरत है। भारत के मध्यक्रम की अनिश्चितता को लेकर कई विशेषज्ञ चिंतित हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में, प्रबंधन ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की बजाय अक्षर पटेल को ऊपरी क्रम में भेजकर चौंका दिया। गांधी ने कहा, अगर अक्षर पटेल को नंबर 5 बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है, तो उसे निरंतर मौके दिए जाने चाहिए। लेकिन टीम को यह तय करना होगा कि क्या वह 2027 वर्ल्ड कप तक इस भूमिका के लिए सही विकल्प हैं? इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद, भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफलता हासिल करने के लिए मध्यक्रम की अस्थिरता से निपटना होगा।   गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच चयन को लेकर तीखी बहस – Gautam gambhir and ajit agarkar had a heated debate over selection

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच चयन को लेकर तीखी बहस – Gautam gambhir and ajit agarkar had a heated debate over selection Read More »

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बढ़ीं: विपक्षी अधिकारी - Anti-national activities increased in some areas of west bengal: Opposition adhikari

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बढ़ीं: विपक्षी अधिकारी – Anti-national activities increased in some areas of west bengal: Opposition adhikari

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में बढ़ती राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला है। अधिकारी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, बंगाल के कुछ इलाकों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि असम और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल के महीनों में कई बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं और चरमपंथियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के 50-55 विधानसभा क्षेत्र और 30-35 पुलिस थानों में जनसांख्यिकी बदल गई है, जिसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा, ममता बनर्जी, पुलिस मंत्री (गृह मंत्री) के तौर पूरी तरह विफल रही हैं। भाजपा के शीर्ष नेता, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, लंबे समय से ममता बनर्जी पर अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को बंगाल में बसने की अनुमति देने का आरोप लगाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान, पीएम मोदी ने उत्तर दिनाजपुर की एक रैली में कहा था कि टीएमसी सीएए के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रही है और बंगाल में अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा, टीएमसी ने बंगाल की जनसांख्यिकी बदलने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसने की अनुमति दी है। यह उनके वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है, जिससे राज्य के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) पर बांग्लादेश से आतंकवादियों और घुसपैठियों को राज्य में प्रवेश कराने का आरोप लगाया। जनवरी 2025 में, कोलकाता के नबन्ना सभागार में प्रशासनिक समीक्षा बैठक में ममता बनर्जी ने कहा, अगर बीएसएफ ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखती है, तो टीएमसी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीएमसी का अवैध घुसपैठ से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी किसी भी सीमा पार करने वाले व्यक्ति के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं है। राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां भाजपा अवैध प्रवासियों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा रही है, वहीं टीएमसी बीएसएफ पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ रही है।   पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बढ़ीं: विपक्षी अधिकारी – Anti-national activities increased in some areas of west bengal: Opposition adhikari

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बढ़ीं: विपक्षी अधिकारी – Anti-national activities increased in some areas of west bengal: Opposition adhikari Read More »

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लद्धेवाली के प्रांगण में स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम में करवाया गया सुखमणि साहिब का पाठ - Sukhmani sahib was recited in the annual program of the school in the premises of government senior secondary smart school ladhewali

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लद्धेवाली के प्रांगण में स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम में करवाया गया सुखमणि साहिब का पाठ – Sukhmani sahib was recited in the annual program of the school in the premises of government senior secondary smart school ladhewali

जतिन बब्बर – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लद्धेवाली के अंदर गुरु साहिब की पावन छू प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रांगण में श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यापकों और छात्रों ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। आज स्थानीय शहीद लेफ्टीनेंट गुरविंदर सिंह सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल लद्‌धेवाली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरू में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। इसके उपरान्त स्कूल के छात्रों द्वारा शब्द गायन किया गया । स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गुरु शब्द का गायन करके सारे स्कूल परिसर को वाहेगुरु के सिमरन में रंग दिया। इस दौरान प्रिंसिपल तेजिंदर सिंह ने सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और गुरु साहिब से बच्चों के शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अरदास की। अरदास के बाद प्रिंसिपल स. तजिंदर सिंह व स्कूल स्टाफ तथा क्षेत्र के गणमान्य सदस्यों द्वारा छात्रों को शिक्षा, खेल बॉक्सिंग,फुटबाल, जुडो, कराटे, कुश्ती, टेबल टेनिस विजयेता रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में इस स्कूल का मॉडल पहले स्थान पर तथा राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर आया और आगे राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का मॉडल प्रतियोगिता में शामिल होगा। NMMS परीक्षा में स्कूल के पाँच छात्र छात्रवृद्धि लेने में सफल हुए। स्कूल का परिणाम रात प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल स. तजिंदर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए छात्रों को इनाम प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कार्यक्रम में शामिल गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद किया । इस अवसर पर इलाके के कौसलर अमरदीप कीन्नू, तरलोक सिंह सरां (सीनियर नेता) स. मन्ना सिंह, सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारी स. इन्द्रराज सिंह बैंस, स.बलदेव सिंहे. स. परमिंदर सिंह, श्रीमति वंदना सहगल एस. एम .सी प्रधान श्रीमति सतनाम कौर विशेष रूप से शामिल हुए। सभी गणमान्य व्यक्तियो को प्रिंसिपल स. तजिंदर सिंह तथा स्कूल स्टाफ की तरफ से सुंदर गमलों में लगे पौधे भेंट किये गये। गणमान्य व्यक्तियों ने स्कूल को इलाके का सफल तथा प्रसिद्ध स्कूल बताया तथा स्कूल भी प्रशंसा की। अन्त में गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया। सारा कार्यक्रम यादगारी रहा तथा सभी ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की ।   गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लद्धेवाली के प्रांगण में स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम में करवाया गया सुखमणि साहिब का पाठ – Sukhmani sahib was recited in the annual program of the school in the premises of government senior secondary smart school ladhewali

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लद्धेवाली के प्रांगण में स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम में करवाया गया सुखमणि साहिब का पाठ – Sukhmani sahib was recited in the annual program of the school in the premises of government senior secondary smart school ladhewali Read More »