JPB NEWS 24

Headlines

Author name: jpbnews24

जरेवाल दंपति ने देवी राज रानी जी से नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

जरेवाल दंपति ने देवी राज रानी जी से नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद जालंधर : वार्ड नं 49 से कांग्रेस पार्टी की टिकट की दावेदार नेहा जरेवाल ने अपने पति तथा फ्रेंडस कमेटी अड्डा बस्ती गुजां के सदस्यों के साथ आज देवा राजरानी मंदिर में नतमस्तक होकर देवी राजरानी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैलाश बब्बर ने उन्हें माता की चुनरी देकर सम्मानित किया।

जरेवाल दंपति ने देवी राज रानी जी से नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद Read More »

चुनाव से पहले भाटिया दंपति ने देवी राज रानी जी से लिया जीत का आशीर्वाद

चुनाव से पहले भाटिया दंपति ने देवी राज रानी से लिया जीत का आशीर्वाद जालंधर : वार्ड नं 49 से आम आदमी पार्टी की प्रमुख दावेदार श्रीमती जसपाल कौर भाटिया एवं उनके पति पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने आज देवा राजरानी मंदिर में नतमस्तक होकर देवी राजरानी जी से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैलाश बब्बर एवं अन्य उपस्थित थे।

चुनाव से पहले भाटिया दंपति ने देवी राज रानी जी से लिया जीत का आशीर्वाद Read More »

वार्ड 48 से समाज सेवक शिवनाथ शिब्बू ने ठोकी आप टिकट की दावेदारी

वार्ड 48 से समाज सेवक शिवनाथ शिब्बू ने ठोकी आप टिकट की दावेदारी वार्ड नंबर 48 से मंगलवार को समाज सेवक शिवनाथ शिब्बू ने आम आदमी पार्टी की टिकट से दावेदारी ठोकी है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को उन्होंने अपना दावेदारी फार्म सौंपा है वही दूसरी और कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले नेताओं को ही पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो और इस बार पार्टी का ही मेयर बनाया जा सके। शिवनाथ शिब्बू को समर्थन देने का इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी ऐलान किया है।

वार्ड 48 से समाज सेवक शिवनाथ शिब्बू ने ठोकी आप टिकट की दावेदारी Read More »

रुस्तमे वेलफेयर सोसायटी का 9वां वार्षिक कुश्ती दंगल आयोजित

रुस्तमे वेलफेयर सोसायटी का 9वां वार्षिक कुश्ती दंगल आयोजित मुख्य अतिथि के रुप में मोहिंदर भगत ने बांटे विजेता खिलाड़ियों को इनाम जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24) : रुस्तमे हिंद दारा सिंह को समर्पित रुस्तमे वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की तरफ से भाईचारे को समर्पित 9वां वार्षिक कुश्ती दंगल दुशहरा ग्राउंड,कठहिरा मोहल्ला, नजदीक चौहान स्विमिंग पूल, बस्ती बावा खेल, कपूरथला रोड़ पर 24 नवंबर 2024 रविवार को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने उपस्थिति होकर विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलें आज के समय में नौजवानों को नशे की दलदल से निकालने का सर्वोत्तम उपाय है । इसी लिए पंजाब सरकार भी आप सबके सहयोग से खेड़ा वतन पंजाब दियां का आयोजन हर वर्ष पंजाब के लगभग सभी शहरों में कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी का एक ही उद्देश्य है कि पंजाब प्रदेश को भारत का सर्वोत्तम प्रांत बनाना है रंगला पंजाब बनाना है। उनके इस अभियान में खेलें सबसे महत्वपूर्ण योगदान दे रही है । पंजाब के अनगिनत नौजवान नशों को त्याग कर खेलों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं जिससे वह अपना अपने परिवार तथा पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर सोसायटी की तरफ से श्री मोहिंदर भगत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनका यहां आने पर धन्यवाद किया गया।

रुस्तमे वेलफेयर सोसायटी का 9वां वार्षिक कुश्ती दंगल आयोजित Read More »

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा कंस वध के साथ हुई संपन्न

कंस वध के साथ भागवत हुई संपन्न दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 17 नवंबर से 23 नवंबर तक चल रही, साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के सप्तम् दिवस की सभा में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने बहुत ही सुसज्जित ढंग से भगवान श्रीकृष्ण जी के अलौकिक एवं महान व्यक्तित्व के पहलुओं से अवगत करवाया। रूक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से सीख मिलती है कि प्रभु उस आत्मा का वरण करते हैं जिसमें उन्हें प्राप्त करने की सच्ची जिज्ञासा हो । भौमासुर राक्षस की कैद में सोलह हज़ार राजकुमारियां बंदिनी थी। उन्होने मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण जी को अपनी रक्षा के लिए पुकार लगायी। इधर इन्द्रदेव ने द्वारिका में जाकर प्रभु को भौमासुर राक्षस के कुकृत्यों के विषय में बताया कि उसने अदिति माता के कुंडल, देवताओं का छत्र और सोलह हज़ार नारियों को चुरा लिया है। प्रभु ये सब सुन कर एक ही निर्णय लेते हैं कि मैं प्रत्येक वस्तु चुराने के लिए उस राक्षस को क्षमा कर सकता हूं परंतु नारी का अपमान मैं सहन नहीं कर सकता। यही कारण था कि प्रभु और भौमासुर में घमासान युद्ध हुआ। राक्षस मारा गया और सोलह हजार नारियों को उस आततायी की कैद से विमुक्त करवाया गया। समाज में उन की पुनः प्रतिष्ठा हेतु प्रभु ने नवयुवकों का आहवान किया। किसी को भी आगे बढ़ता न देख कर स्वयं उनको अपना नाम दिया। क्योंकि भगवान जानते थे समाज में एक नारी की कैसी स्थिति होनी चाहिए। समाज में नारी का क्या स्थान है वो इससे परिचित थे। कहते हैं कि किसी राष्ट्र की स्थिति जाननी हो तो वहां नारी का कैसा दर्जा है उससे अनुमान लगाया जा सकता है। जिस स्थान पर नारी का सम्मान होता है वहां देवता भी निवास करते हैं। नारी नेतृत्व करने वाली, महिला जो पूजा के योग्य है, स्त्री जो प्रेम सद्भावना का विस्तार करती है ऐसा माना गया है। अर्जुन, अभिमन्यु, प्रताप, शिवाजी का चरित्र पढ़िए उनमें असाधारण वीरता थी। वे वीर रत्न माता के उदर से ही महान संस्कार प्राप्त करके उत्पन्न हुए थे। माताओं की पवित्र, उच्च भावना का उनके जीवन पर प्रभाव पड़ा। ध्रुव – प्रहलाद में जो अद्भुत भक्ति बल था, वह सब उनकी जननी के संस्कारों का प्रभाव था। मदालसा देवी जब अपने पुत्रों को पालने में सुलाती तो उस समय उनको आध्यात्मिक भावनाओं से पूर्ण लोरियां सुनाती थी। झांसी की रानी, ताराबाई, रानी किरणवती, गार्गी, अपाला, घोषा इत्यादि महान नारियों को भारत का इतिहास कभी नहीं भुला सकता। परंतु आज की सदी में जहां विज्ञान और कम्पयूटर का युग है वहां नारियों को माँ की कोख में ही मार दिया जाता है। कन्याभ्रूण हत्या जैसी भयंकर बीमारी आज हमारे समूचे समाज में फैल चुकी है। नवरात्रों के दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूप के रूप में जिन कंजकों को हम पूजते हैं उसी माँ के स्वरूप को अपने घर में आने से पहले ही मार देते हैं। हम विद्या के लिए देवी सरस्वती, शक्ति के लिए देवी दुर्गा, धन के लिए देवी लक्ष्मी का पूजन करते हैं। क्या ये सब नारियां नहीं? आज हमें अपनी रूढ़िवादी सोच को बदलना होगा। नारी को आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर दें। नारी को भी अपनी आत्म रक्षा के लिए अपनी भीतर की सोई हुई शक्तियों से परिचित होना होगा। यह मात्र ब्रह्मज्ञान से ही संभव है।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा कंस वध के साथ हुई संपन्न Read More »

विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास, जालंधर में बनाएंगे आम आदमी पार्टी का मेयर: अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी जिला प्रधान (शहरी )

विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास, जालंधर में बनाएंगे आम आदमी पार्टी का मेयर: अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी जिला प्रधान (शहरी ) जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24) पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर जालंधर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व आप के जिला प्रधान (शहरी) अमृतपाल सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के मार्गदर्शन और आप विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों को आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था जिस में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को पास कर दिया हैं। अमृतपाल ने कहा कि तीन विधानसभा में इतिहासिक जीत के बाद अब दिसंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर समेत सभी पांचों जिलों में अपना मेयर बनाएगी। निकाय चुनावों के लिए आप का एक एक कार्यकता सभी विरोधी पार्टियों का सुपड़ा साफ करने के लिए तैयार हैं। हरेक वार्ड में आम आदमी पार्टी के वर्कर चुनाव जीतने के लिए डटे गए हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में मिली प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहले से और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि अब जालंधर में आम आदमी पार्टी इतिहास रचेगी और पार्टी की झोली में जीत दर्ज करके डाली जाएगी। और जालंधर में पहली बार होगा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी मेयर बनाया जाएगा।

विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास, जालंधर में बनाएंगे आम आदमी पार्टी का मेयर: अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी जिला प्रधान (शहरी ) Read More »

जालंधर में बस्ती गुजां अड्डे पर शराब पीने को लेकर जमकर गुंडागर्दी, चली शराब की बोतलें, एक घायल

जालंधर में बस्ती गुजां अड्डे पर शराब पीने को लेकर जमकर गुंडागर्दी, चली शराब की बोतलें, एक घायल जालंधर (जे पी बी न्यूज 24) : जालंधर के बस्ती गुजां अड्डे के पास रेहड़ी पर शराब पिलाने को लेकर दो गुटों ने जमकर गुंडागर्दी की। इसके बाद दोनों गुटों ने शराब की बोतलों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे वहां जमकर मारपीट हुई। इस दौरान शराब की बोतलें चलीं, जिससे एक्टिवा पर जा रही एक महिला घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक जालंधर के बस्ती गुजां अड्डे पर मोमोस की रेहड़ी लगाने वाला व्य़क्ति खुलेआम शराब पिलाता है। जिसे लेकर वहां आए दिन मारपीट होती रहती है। इससे बस्ती गुजां अड्डे के दुकानदारों समेत इलाके के लोग परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक बस्ती गुजां अड्डे पर परमानंद हलवाई की दुकान के आगे रेहड़ी पर शराब पीने को लेकर जमकर मारपीट हुई है। रेहड़ी पर शराब को लेकर दो गुटों में पहले झड़प हुई, उसके बाद शराब की बोतलें एक दूसरे पर चलाई गई। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रेहड़ी पर शराब पिलाने को लेकर रोज झगड़े हो रहे हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्ऱवाई नहीं करती है। लोगों ने कहा कि आए दिन मारपीट से बाजार के लोग परेशान हैं।

जालंधर में बस्ती गुजां अड्डे पर शराब पीने को लेकर जमकर गुंडागर्दी, चली शराब की बोतलें, एक घायल Read More »

ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਬਣਨ ਤੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੀ ਭਗਤ ਦਾ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨ

ਸ੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਜੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਬਣਨ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੀ ਭਗਤ ਦਾ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਜੀ ਨੂੰ ਦੁਸ਼ਾਲਾ ਭੇਟ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਆਗੂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਰਜੀਵ ਉਂਕਾਰ ਟਿਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਸਰਦਾਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧਮੀਜਾ ਸਰਦਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਰਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਗੁਲਾਟੀ ਸ਼੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸ੍ਰੀ ਸਲੀਲਕਈ ਸ੍ਰੀ ਰਵਨੀਕ ਰੋਹੇਵਾਲ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਜਤਿੰਦਰ ਬੰਸਲ ਸਰਦਾਰ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀ ਨੰਦ ਲਾਲ ਭਗਤ ਸ੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਚੌਹਾਨ ਸਰਦਾਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁਲਾਟੀ ਸ਼੍ਰੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਅਰੋੜਾ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਦੇਸ਼ ਥਾਪਾ ਸਰਦਾਰ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਰਦਾਰ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀ ਸਤਪਾਲ ਭਗਤ ਸ੍ਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਗਾਂਧੀ ਸ੍ਰੀ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਭਗਤ ਸਰਦਾਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਰਦਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਦੋ ਇਲਾਵਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ

ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਬਣਨ ਤੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੀ ਭਗਤ ਦਾ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨ Read More »

ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ

ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ  ਦਾ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ  ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਆਈ.ਟੀ. ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿੱਦਿਅਕ ਖੇਤਰ ਵਿਚ 1997 ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਇਹ ਸੰਸਥਾ ਕੰਪਿਊਟਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਿੰਗ, ਹਾਰਡਵੇਅਰ, ਨੈੱਟਵਰਕਿੰਗ, ਸਟੱਡੀ ਅਬਰੋਡ ਅਤੇ ਯੂ.ਜੀ.ਸੀ. ਮਾਨਿਅਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਡਿਗਰੀ ਅਤੇ ਡਿਪਲੋਮਾ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਅਦਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਸੰਸਥਾ “ਆਈਟੀ ਅਤੇ ਮੈਨਜਮੈਂਟ” ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚੋ ਦੋ ਵਾਰ ਅਵਲ ਆ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਹਰ ਸਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ| ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਪ੍ਰੈਕਟੀਕਲ ਗਿਆਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ | ਇਸ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ – ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀ ਭਾਟੀਆ “ਐਨਲੀਸਿਸ ਆਫ਼ ਸੌਲਰ ਐਨਰਜੀ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ” – ਮਸ਼ੀਨ ਲਰਨਿੰਗ (10 SGPA), ਅਨੁਰਾਗ ਸ਼ਾਰਧਾ “ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਪੋਰਟਲ” – ਜੇਂਗੋ (10 SGPA), ਹਨੀ ਪਠਾਣੀਆਂ“ਡਿਜਿਟਲ ਡਿਟੋਕਸ ਔਰ ਡਿਸਟਰੈਸ” – ਮਸ਼ੀਨ ਲਰਨਿੰਗ (10 SGPA), ਰੌਬਰਟ ਅੰਟੋਨੀ ”ਡੂਢਲ” – ਜਾਵਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਿੰਗ -(9 SGPA) ਅਤੇ ਗੁਰਮੇਹਰ ਗਿੱਲ ”ਕੈਂਸਰ ਰਿਸ਼ਰਚ ਐਂਡ ਮੈਨੇਜਮੇੰਟ ਸਿਸਟਮ” – ਮਸ਼ੀਨ ਲਰਨਿੰਗ – (9 SGPA) ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਆਪਣੇ 6-ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਇਮਤਿਹਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ ਕੀਤਾ| ਇਸ ਮੌਕੇ ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਦੇ ਐਮ.ਡੀ. ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲੀ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜਿਆਂ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਸੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ | ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇਣਾ ਜਿਸ ਨਾਲ “ਨਵੀਨਤਮ ਤਕਨੀਕੀ ਗਿਆਨ” ਵਿਚ ਵਾਧਾ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਆਪਣੇ ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਇਕ ਵਧੀਆ ਰੁਜਗਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਕੇ ਇੱਕ ਵਧੀਆ ਜਿੰਦਗੀ ਵਤੀਤ ਕਰ ਸਕਣ ।

ਲਾਲੀ ਇੰਫੋਸਿਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ Read More »

AC ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਨ ਗਏ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ

AC ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਨ ਗਏ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ ਰਾਜ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਨ ਵਾਲਾ ਅੰਸ਼ੂ ਨਾਮ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਜੌ ਕਿ Ac ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅੱਜ ਜਦੋਂ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਕੰਮ ਤੇ ਚਰਨਜੀਤ ਪੂਰੇ ਗਿਆ ਤਾ ਜਦੋਂ ਗ੍ਰਾਹਕ ਦੇ ਘਰ ਤੋ AC ਦੀ Service ਕਰਕੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਜਿਸਦਾ ਨੰਬਰ PB08 CQ 4512 ਗਾਇਬ ਸੀ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿਚ ਅੰਸ਼ੂ ਨੇ ਥਾਣਾ Div No. 2 ਵਿੱਚ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪਤਾ ਲਗਾ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆ ਦਾ ਕੋਈ ਗਿਰੋਹ ਜੌ ਪਿਛਲੇ ਕੁਛ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹ ਜਲਦ ਹੀ ਇਸ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ ਫੜ ਲੈਣਗੇ

AC ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਨ ਗਏ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ Read More »