JPB NEWS 24

Headlines

Author name: jpbnews24

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन चंडीगढ़: 7 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल करवाया और पार्टी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। जीवन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में आज लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू, पूर्व सचिव एस.सी. मोर्चा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, पूर्व जे.ई. लुधियाना अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल आज अपनी परित्यों को अलविदा कह कर अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना जिला शहरी अध्यक्ष रजनीश धीमान की प्रेरणा से अपनी-अपनी पार्टीयों को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। अश्वनी शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी और रजनीश धीमान ने पार्टी में शामिल हुए इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा द्वारा आगमी चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन Read More »

भारतीय स्टेट बैंक की स्मृद्धि शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार

भारतीय स्टेट बैंक की स्मृद्धि शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार भारतीय स्टेट बैंक की समृद्धि जीटीबी नगर शाखा में रंगों का पर्व होली बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस दौरान शाखा प्रबंधक पवन बस्सी ने समूह स्टाफ कर्मचारियों के साथ होली का यह पर्व मनाया ,साथ ही उन्होंने शाखा में आए सभी ग्राहकों को भी इस पर्व पर शुभकामनाएं दी ।शाखा प्रबंधक पवन बस्सी ने बताया कि रंगों के मनमोहित पर्व होली पर हर व्यक्ति मस्ती में झूमते हुए इसे अपने अंदाज में मनाने को उत्सुक रहता है। बच्चे बड़े बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष हर वर्ग के लोग रंगों के पर्व को बड़े ही दिलकश अंदाज से मनाते हैं । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं भी रंगों के इस पर्व को स्टाफ कर्मियों और ग्राहकों के संग मना कर इसे यादगार बनाते हैं। बैंक की इस अनूठी पहल को बैंक के ग्राहक भी जमकर तारीफ कर रहे हैं ।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पवन बस्सी के अलावा शिल्पी रानी ,नरेश कुमार, ममता रानी, धर्मपाल एसबीआई वेल्थ की मैनेजर शैली गुप्ता, जसवीर सिंह कशिश उपस्थित थे।

भारतीय स्टेट बैंक की स्मृद्धि शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार Read More »

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

हमारे समाज में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और हर स्तर पर अपना योगदान करके देश और समाज की तरक्की को प्रशश्त करते हैं । लेकिन इस अतुलनीय योगदान में उनको हर स्तर पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है चाहे वह समाज से मिले अपने घर से मिले अपने सहयोगियों से मिले या किसी अन्य स्तर पर या शारीरिक क्षमता का अंतर हो लेकिन इन सारी रुकावटों के बावजूद महिलाओं ने अपने दम पर जो अपना वजूद बनाया है और अपने और हमारे समाज के स्तर को ऊंचा उठाया है वास्तव में प्रशंसनीय और अतुलनीय है । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जो की 8 मार्च को विश्व भर में महिलाओं को सम्मान देने का एक अवसर है और भारतीय स्टेट बैंक ने जो कि भारत के सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है ,इस अवसर पर महिलाओं को सम्मान देने की एक अनोखी पहल की जिसके तहत भारतीय स्टेट बैंक की समृद्धि शाखा के शाखा प्रबंधक श्री पवन बस्सी ने महिलाओं को सम्मान देने की शुरुआत अपनी शाखा की महिला ग्राहक को पुष्प और मोमेंटो देकर सम्मानित किया उसके बाद महिला डॉक्टर्स के द्वारा एक मेडिकल चेकअप का आयोजन किया। ऐसा करके शाखा ने अपने अंदाज में ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी जोकि महिलाओं का मनोबल ऊंचा करने जैसा है । महिला डॉक्टर्स ने सबका भली भांति चेकप करके उनको स्वस्थ रहने के लिए कुछ नसीहत दी।इस अनोखे काम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रवीण अबरोल ने आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अफसर पर अनु बाली पूजा सोनिया रिया फूलन देवी अंबिका भाटिया अर्चना भाटिया उपस्थित थे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा कि तरफ से प्रबंधक श्री पवन बस्सी, श्री नरेश कुमार , श्री धर्मपाल और श्रीमती ममता,जबकि शैली गुप्ता, जतिंदर कौर , जसवीर सिंह एस बी आई वेल्थ से उपस्थित रहे। जबकी डॉक्टर उमा सहगल, डॉक्टर रीना कक्कड़ ने इस अवसर पर सबका मार्गदर्शन किया।

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया Read More »

बेल्स ओवरसीज ने लंगर लगाया

बेल्स ओवरसीज ने लंगर लगाया बेल्स ओवरसीज ने सत्यमेव जयते सोसाइटी के सहयोग से लंगर लगाया | इस अवसर पर आप नेता श्री कमलजीत भाटिया मुख्या अत्तिथि के तौर पर उपस्थित हुए और लंगर का शुभारम्भ अपने कर कमलो से किया | उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते सोसाइटी समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है और बेल्स ओवरसीज का सहयोग हमेशा समाज कल्याण के लिए होता है | बेल्स ओवरसीज के एम्.डी. कपिल भाटिया ने बताया कि वे पिछले कई वर्ष से स्टडी वीसा पर छात्रों को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यू.के., यू,एस.ए. इत्यादी देशो मे भेजने के अतरिक्त एलेट्स और पी.टी.ई. की ट्रेनिंग उपलब्ध करवा रहे है | इस अवसर पर सत्यमेव जयते के प्रधान पंकज सरपाल, गगन अरोड़ा, सुनील भाटिया, न्यू रसीला नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, जसबीर सिंह, अमृतपाल, एम्.बी.डी. के श्री बलवंत शर्मा आदि उपस्थित थे |

बेल्स ओवरसीज ने लंगर लगाया Read More »

हेरोइन तथा नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार

हेरोइन तथा नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार जालंधर : थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई प्रेमपाल पुलिस पार्टी सहित t-point लेदर कंपलेक्स जालंधर पर मौजूद थे की शक के आधार पर एक युवक कोरो कर तलाशी ली गई युवक के पास से 6 ग्राम हेरोइन तथा 265 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। युवक की पहचान विशाल पुत्र बनवारी लाल निवासी मनजीत नगर बस्ती गुजा के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल में विशाल पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हेरोइन तथा नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार Read More »

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਨਾਰੀ ਨਿਕੇਤਨ, ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ 9 ਸੀਟਾਂ ਵਾਲੀ ਵੈਨ ਕੀਤੀ ਭੇਟ

25 ਫਰਵਰੀ, ਜਲੰਧਰ – ਅੱਜ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਨਾਰੀ ਨਿਕੇਤਨ, ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ 9 ਸੀਟਾਂ ਵਾਲੀ ਵੈਨ ਟਰੱਸਟ ਨੂੰ ਭੇਟ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ. ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮਾਣਕ, ਮੈਡਮ ਨਵੇਦਿਤਾ ਜੋਸ਼ੀ, ਸ. ਅਮਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਸ. ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਮੈਡਮ ਗੁਰਜੋਤ ਕੌਰ ਆਦਿ ਅਨੇਕ ਪਤਵੰਤੇ ਸਾਥੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੀ ਵਾਰ ਜਦੋਂ ਇੱਥੇ ਆਏ ਸਨ ਤਾਂ ਇਥੋਂ ਦੇ ਅਨਾਥ ਅਤੇ ਬੇਸਹਾਰਾ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਸਮਾਂ ਬਿਤਾ ਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲੱਗਾ ਸੀ, ਓਹਨਾਂ ਆਪ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਭੰਗੜਾ ਵੀ ਪਾਇਆ ਸੀ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿਚ ਜ਼ਿਆਦਾ ਤਰ ਗਰੀਬ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਪੜ੍ਹਦੇ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਣ ਜਾਣ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਕਿਉਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਆਵਾਜਾਈ ਦਾ ਕੋਈ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਕ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਦੀ ਚਾਬੀ ਟਰੱਸਟ ਨੂੰ ਭੇਟ ਕੀਤੀ। ਡਾ. ਐਸਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋਂ ਉਹ ਸਕੂਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਕੋਲ ਖੇਡਣ ਲਈ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਹੈ ਸੋ, ਹੁਣ ਉਹ ਅਗਲੀ ਵਾਰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ 8-9 ਗੇਮਾਂ ਵਾਲਾ ਇਕ ਪਲੈਸਟੇਸ਼ਨ ਵੀ ਤੋਹਫ਼ੇ ਵਜੋਂ ਦੇਣਗੇ। ਅਗਲੇ ਪੜਾਅ ਵੱਲ ਵੱਧਦੇ ਡਾ. ਐੱਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਅੰਬੇਦਕਰ ਭਵਨ, ਪਿੰਡ ਖਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਓਹਨਾਂ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਿਲਾਈ ਤੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸੈਂਟਰ ਵਿੱਚ ਸਿਖਲਾਈ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਖਾਂਬੜਾਂ ਵਿਖੇ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਡਾ. ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ (ਸਾਬਕਾ ਗਵਰਨਰ) ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸ. ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮਾਣਕ (ਪ੍ਰਧਾਨ, ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ), ਸ. ਅਮਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਸ. ਆਤਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਵੀ ਤਕਸੀਮ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਉਤਸਾਹ ਵੇਖਿਆਂ ਹੀ ਬਣਦਾ ਸੀ।

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਨਾਰੀ ਨਿਕੇਤਨ, ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ 9 ਸੀਟਾਂ ਵਾਲੀ ਵੈਨ ਕੀਤੀ ਭੇਟ Read More »

वार्ड नंबर 68 संगत सिंह नगर मे सीवरेज की बड़ी समस्या को लेकर लगाई गई सुपर सक्शन मशीन – निखिल अरोड़ा

वार्ड नंबर 68 संगत सिंह नगर मे सीवरेज की बड़ी समस्या को लेकर लगाई गई सुपर सक्शन मशीन – निखिल अरोड़ा जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24): वार्ड नंबर 68 संगत सिंह नगर मोहल्ले मैं सीवरेज की बड़ी समस्या को लेकर सुपर सक्शन मशीन लगाई गई निखिल अरोड़ा ने बताया यह सुपर सेक्शन गाड़ी दूसरे शहर से मंगाई गई सुपर सेक्शन मशीन के जरिए गली नंबर 7, 2, और 4, में सारे गटरों को साफ करवाया गया गली में इतनी बड़ी मशीन आने से मोहल्ले वाले हुए हैरान मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने कहा पिछले 12 साल से ऐसी मशीन हमने मोहल्ले में कभी नहीं देखी आज सुपर सेक्शन दूसरी बार लगवाई गई इस मौके पर वार्ड नंबर 68 के पूर्व पार्षद बंटी नीलकंठ मौके पर क्रेडिट लेने आए पर लोगों ने उनसे बात करना पसंद नहीं किया इस मौके पर निखिल अरोड़ा ने अपने मोहल्ले वासियों का दिल जीता और मोहल्ले वासियों ने मांग की इस एरिया से टिकट निखिल अरोड़ा को ही दी जाए और निखिल अरोड़ा ने कहा मेरे वार्ड वासी मेरे लिए जो सेवा लगाएंगे मैं पूरी ईमानदारी के साथ और मेहनत के साथ निभाऊंगा निखिल अरोड़ा ने विधायक रमन अरोड़ा जी का उनके बेटे राजन अरोड़ा जी का आभार व्यक्त किया

वार्ड नंबर 68 संगत सिंह नगर मे सीवरेज की बड़ी समस्या को लेकर लगाई गई सुपर सक्शन मशीन – निखिल अरोड़ा Read More »

काली कमली वाला मेरा यार है भजन पर मंत्र मुग्ध हो झूमते हुए देखे श्रद्धालु

काली कमली वाला मेरा यार है भजन पर मंत्र मुग्ध हो झूमते हुए देखे श्रद्धालु कथा का शुभारंभ कैबिनट मंत्री लालचंद कटारुचक, विधायक शीतल अंगुराल ने ज्योति प्रज्वलित करके किया श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब जालंधर : हरि है हजार हाथ वाला दीन दयाला हरि है हज़ार हाथ वाला, श्री राधे गोविंदा हरि का प्यारा नाम है, ओम नमो भगवते वासो देवाय नमः, श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि इत्यादि भजनों का दौर पटेल चौंक के साई दास स्कूल की ग्राउंड में देखने को मिला। जहां खचा-खच भगतों से पंड़ाल भरा हुआ था। वहां कथा पंड़ाल सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में चल रही थीं। कथा का शुभारंभ कैबिनट मंत्री लालचंद कटारुचक, विधायक शीतल अंगुराल ने पत्नी के साथ ज्योति प्रज्वलित करके किया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने कथा के तीसरे दिन अजमिल की कथा, विश्व रूप चरित्र, ग्यासुर की कथा, भक्त प्रह्राद की कथा का वर्णन भगतों को बताया। कथा में वाणी विज, मीतू शीतल अंगुराल, चरणजीत कौर संघा, प्रिंस अशोक, दिनेश ढल्ल ने विशेष तौर पर शिरकत कर अपनी हाज़री लगवाई। इस दौरान कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि सुख में सब साथ होते है, दु:ख में सब दूर हो जाते है। अगर हम साथ रहेगें तो दुःख कम महसूस होगा। क्योंकि एकता में ही बल है। ऐसा इस लिए कहा जाता है, आप भगवान के नाम को जितना हो सकें आगे लेकर जाए, तो लोग आपके पीछे आएंगे, क्योंकि भगवान के नाम में सच्चाई के साथ बल भी होता है। केवल मात्र प्रभु का नाम ही है जो साथ जाता है, बाकी इंसान सब यही छोड़ चला जाता है, एवँ कथा में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने कहा अंत समय प्रभु का नाम लेने से इंसान को मोक्ष प्राप्त होता है। जिसका चित्र भगवान के आगे अच्छा हो, उसे किसी की नज़र नहीं लगती। और कथा में बताया कि भगवान के कितने सुंदर नाम है। जिनका नाम मुख पर आते मन शांत हो जाता है और कहा कि माता पिता और भगवान में कोई अंतर नहीं, जैसे जब बच्चा ग़लती करता है, वह अपने माता पिता के पास जाता है, वैसे ही हम है, जब हम ग़लती करते है, तभी हम भगवान के पास शमा मांगने जाते है। कथा के अंत में जया किशोरी ने मधुर वाणीे से श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि, हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो तुम हमारे ही रहोगें, श्री राम जानकी, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, काली कमली वाला मेरा यार है इत्यादि भजनों का गुणगान कर भगतों को नाचने पर विवष्य कर दिया। कथा के अंत में नरसिंह भगवान की सुंदर झांकी के दर्शन भी करवाए गए। इस मौके महेश मखीजा, राहुल बाहरी, राजू मखीजा, राजू मदान, दविंदर वर्मा, अरुण आनंद, विनोद शर्मा, शिवम मखीजा, गीता अरोड़ा, राधा मदान, साक्षी अरोड़ा, बॉबी मखीजा, दीपिका बाहरी, ममता मखीजा, रमेश अरोड़ा, बिट्टू , दीपक कुमार, राज अरोड़ा, ऊर्जा मदान, शाम शर्मा, सोनू बजाज, मनीष बजाज, गौरव अरोड़ा इत्यादि अन्य भगत उपस्थित थे।

काली कमली वाला मेरा यार है भजन पर मंत्र मुग्ध हो झूमते हुए देखे श्रद्धालु Read More »

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल जालंधर वेस्ट में राजनीति में बहुत बड़ा धमाका पूर्व मंडल अध्य्क्ष अमित लुधरा अपने साथियों सहित आज स्थानीय सर्किट हाउस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लालचंद कथारूचक , एम एल ए शीतल अंगुरल , एम एल ए रमन अरोड़ा , श्रीमती राजविंदर कौर थिअरा (चेयरमैन पंजाब सरकार) सेक्रेट्री आम आदमी पार्टी पंजाब, सेक्रेटरी , चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी , जिला प्रधान अमृतपाल सिंह , जोइंट सेक्रेटरी हरचरण संधू , सेक्रेटरी सुभाष शर्मा , राजन अंगुरल आप नेता , राजू मदान आप नेता , वनीत धीर , पूर्व सीनियर दीपुटी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी , अमित संधा , वरेश मिंटू , सौरभ सेठ की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए इनमें से अमित लुधरा (जिला कार्यकारिणी मेंबर व पूर्व मंडल अध्यक्ष), नीता बहल (जनरल सेक्टरी), संजीव शर्मा (जनरल सेक्टरी), मनोज बडेरा (सोशल मीडिया का आई टी सेल), ऋषि कपूर (वाइस प्रधान सोशल मीडिया सेल), रितेश बोला (कैसियर सीनू सहदेव कार्यकारिणी) आलोक नागपाल (उपाध्यक्ष), राजेश मिढ़ा (उपाध्यक्ष), साहिल भंडारी , सक्षम लुधरा (युवा मोर्चा) शैंकी गुप्ता (वार्ड प्रधान नंबर 45) मानव नरूला ,पार्थ घई, तमिश थापर, वरुण कपूर, कपिल चोपड़ा सभी वार्ड नंबर 45 के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर अमित लुधरा ने कहा कि मानयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के लोक हित मे कार्यो को देखते हुए और खास कर जालंधर शहर में आम आदमी पार्टी के दोनों एम एल ए की कार्यशैली से प्रोत्साहित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हिने का निर्णय लिया।

जालंधर वेस्ट में धमाका पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा आम आदमी में शामिल Read More »

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ ਜਲੰਧਰ (ਜਯੋਤੀ ਬੱਬਰ): ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਜੋਇਨਿੰਗ ਕੀਤੀ|

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਆਪ ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ Read More »