JPB NEWS 24

Headlines

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत

पंजाब के बुरे हालातों के लिए भगवंत मान जिम्मेवार : मोहिंदर भगत

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं


आज पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था और राज्य में बढ़ती अलगाववादी ताकतों के खिलाफ पंजाब की आम आदमी पार्टी की गूंगी और बहरी सरकार को जगाने के लिए विधानसभा का घेराव किया गया। इस मोके प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, सरदार नरिंदर सिंह रैना सह प्रभारी भाजपा पंजाब व् बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारिआं भी दी।


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भगवंत मान की आप सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की धज्जियां उड़ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार को बने हुए 1 साल गुजर चुका हैं और पंजाब में हर रोज कत्ल हो रहे हैं और पुलिस की ढीली कारगुजारी के कारण कोई भी किसी को गोली मारकर मार रहा है। पंजाब के बुरे हालातों और विगड़ी कानून वयवस्था के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार है। पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता अपराध देखकर पंजाब के लोगों में खौफ पाया जा रहा है, जिस कारण पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है ।

लूटपाट,चोरी,छीनाझपटी की वारदातें हो रही है । पंजाब का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है ,जिससे आने वाले समय में इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है। ऐसे लग रहा है कि जैसे पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। भगवंत मान की आप सरकार फेल साबित हुई है। जिसने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पंजाब के लोगों का आम आदमी की सरकार से मोहभंग हो गया है।