JPB NEWS 24

Headlines
लोकसभा चुनावी की तैयारियों को धार देगी भाजपा, जालंधर में खोला अपना चुनावी कार्यालय - BJP will sharpen its preparations for lok sabha elections, opened its election office in jalandhar

लोकसभा चुनावी की तैयारियों को धार देगी भाजपा, जालंधर में खोला अपना चुनावी कार्यालय – BJP will sharpen its preparations for lok sabha elections, opened its election office in jalandhar

जालंधर, जतिन बब्बर – 
लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर में अपने चुनावी कार्यलय का आज उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के साथ सुखमणि साहिब का पाठ भी करवाया गया। इस दौरान भाजपा की तमाम लीडरशिप के साथ लोकसभा जालंधर से पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भी विशेष तौर से मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि अभी विपक्षी दलों द्वारा अपनर प्रत्याशी भी घोषित नहीं किये गए हैं जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कदम ने सभी भाजपा विपक्षी दलों को चिंता में डाल दिया है
उन्होंने कहा कि इस कार्यालय खोलने का उद्देश्य चुनाव संबंधी गतिविधियों को सेंट्रलाइज करना है।
साथ ही मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा विपक्ष की तुलना में अधिक तैयार है।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

https://youtu.be/1zFRZ0fQKng

 

रिंकू ने कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हमारी योजनात्मक और संगठनात्मक पक्ष जो भी चुनाव के लिए आवश्यक हैं, वो सभी तैयार हैं। चुनाव के लिए विधानसभा और लोकसभा संचालन समितियां भी सक्रिय हैं। विधिवत चुनाव अभियान की शुरूआत आज से की जा रही है। हमारे बूथ और पन्ना प्रमुख तक सभी टीमें तैयार हैं। जनता के बीच कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बूथ लेवल और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से मीटिंग की जा रही है। कुछ दिन में चुनाव का डिजाइन तैयार कर दिया जाएगा। फिर उसी पैरामीटर पर प्रचार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा जालंधर में लोकसभा चुनाव में बड़ा इतिहास रचने का काम करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले चुका हैं।
इस मोके पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर, भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी.भंडारी, पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, भगत मनोहर लाल, गोल्डी भाटिया, सतनाम सिंह बिट्टा, अशोक चड्डा, सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

लोकसभा चुनावी की तैयारियों को धार देगी भाजपा, जालंधर में खोला अपना चुनावी कार्यालय –

BJP will sharpen its preparations for lok sabha elections, opened its election office in jalandhar