JPB NEWS 24

Headlines

Devotional

8 अप्रैल 2025 राशिफल: सिंह, कर्क और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा विशेष, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल - 8 April 2025 horoscope: The day will be special for leo, cancer and sagittarius, know today horoscope of all zodiac signs

8 अप्रैल 2025 राशिफल: सिंह, कर्क और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा विशेष, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल – 8 April 2025 horoscope: The day will be special for leo, cancer and sagittarius, know today horoscope of all zodiac signs

8 अप्रैल 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु-चंद्रमा का केंद्र योग और मीन राशि में स्थित शुक्र-बुध के कारण चंद्राधि योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। यह संयोजन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक रहेगा। आइए जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि – आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ है। घर में कीमती वस्तुओं की खरीदारी संभव है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम सफल रहेगा। वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। आर्थिक योजना सफल होगी और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि, शेयर बाज़ार में निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर शुगर के रोगी। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज कामकाज में सजग रहने की आवश्यकता है। कोई नई जानकारी चौंका सकती है। कागजी कार्रवाई में विशेष सतर्कता बरतें। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। कर्क राशि – आज आपके प्रयासों से धन में वृद्धि होगी। आपकी चिंताएं कम होंगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ मधुर रहेगी और पारिवारिक जीवन में भी सुखद अनुभव होगा। सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए आज नए अवसरों का दिन है। व्यापार में बदलाव लाभकारी साबित होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कन्या राशि – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपनी योग्यता के बल पर आर्थिक और सामाजिक लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन भावुक होकर निर्णय न लें। तुला राशि – तुला राशि के लोगों को आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। दिनचर्या में बदलाव का विचार लाभकारी हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी जल्दबाजी से बचें। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लिए आज कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। समाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा और व्यवसाय में नई डील मिल सकती है। धनु राशि – धनु राशि के जातकों को आज कोई लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और जमीन-मकान में निवेश संभव है। अनजान स्रोत से धन लाभ भी संभव है। मकर राशि – आज मकर राशि के जातक रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाएंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। लोन संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर खर्च के संकेत हैं। कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में दिन शुभ है। किस्मत का साथ मिलेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नई कमाई के स्रोतों पर विचार करेंगे। हालांकि, नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। 8 अप्रैल 2025 राशिफल: सिंह, कर्क और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा विशेष, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल – 8 April 2025 horoscope: The day will be special for leo, cancer and sagittarius, know today horoscope of all zodiac signs

8 अप्रैल 2025 राशिफल: सिंह, कर्क और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा विशेष, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल – 8 April 2025 horoscope: The day will be special for leo, cancer and sagittarius, know today horoscope of all zodiac signs Read More »

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल - Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

7 अप्रैल 2025, सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और शशि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र और धृति योग भी आज के दिन को विशेष बना रहे हैं। इस ज्योतिषीय संयोग का लाभ मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल और आपकी राशि पर कैसा रहेगा दिन। मेष राशि – मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सीमित लाभ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय बितेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, चुगलखोर सहकर्मियों से सतर्क रहें। वादे पूरे न करने से मानहानि संभव है। वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को शारीरिक कमजोरी और थकान का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और पारिवारिक अशांति की संभावना है। यात्रा और जोखिम से बचें। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ संभव है। व्यवहार और वाणी में मिठास रखें। महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखें। कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों को आज अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। व्यावसायिक रिश्तों में कटुता से बचें। निवेश सोच-समझकर करें और स्वार्थी न बनें। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज कम प्रयास में अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। कन्या राशि – कन्या राशि वालों को आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कटु शब्दों से बचें। कार्यभार अधिक रहेगा और अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। निवेश करते समय सतर्क रहें और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को आज दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई गलत फैसला आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार में सफलता सीमित रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन चंचलता से बचें। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन संपत्ति के मामलों से दूरी बनाएं। मकर राशि – मकर राशि के जातक आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा और लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लालच से बचें और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में थोड़ी परेशानी संभव है, लेकिन समाधान मिल जाएगा। मीन राशि – मीन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ के संकेत हैं। कार्यों में शुरू में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन प्रयास से सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान दें।   आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today Read More »

आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र - Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram

आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र – Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram

चैत्र नवरात्रि अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है। हर साल चैत्र मास में मनाए जाने वाले इन नौ दिवसीय पर्व में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है। नवरात्रि के नौवें दिन को नवमी कहते हैं, जो मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और घर में कंजक पूजन किया जाता है। साथ ही, यही दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में भी मनाया जाता है। यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, रंग और पूजन सामग्री की पूरी जानकारी। मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त  मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली देवी हैं, जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और कमल होता है। सिंह पर सवार मां अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और मोक्ष का आशीर्वाद देती हैं। – नवमी तिथि प्रारंभ: 5 अप्रैल शाम 7:26 बजे – नवमी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल शाम 7:22 बजे – ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:34 से 5:20 बजे तक – प्रातः संध्या मुहूर्त: सुबह 4:57 से 6:05 बजे तक – अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:49 बजे तक इन शुभ मुहूर्तों में मां सिद्धिदात्री की पूजा करना फलदायी माना गया है। मां सिद्धिदात्री को क्या चढ़ाएं भोग में? नवमी की पूजा में मां सिद्धिदात्री को तिल और मेवों से बने व्यंजन अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को इच्छित फल प्रदान करती हैं। मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग  नवरात्रि की नवमी के दिन बैंगनी (जामुनी) रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। कंजक पूजन का शुभ मुहूर्त  नवमी पर नौ कन्याओं (कंजकों) को घर बुलाकर उन्हें पूड़ी, चने और हलवा खिलाया जाता है और उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है। – सामान्य मुहूर्त: सुबह 7:40 से 9:15 बजे तक – लाभ उन्नति मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:49 बजे तक – अमृत मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ): सुबह 10:49 से दोपहर 12:24 बजे तक – अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 से दोपहर 12:49 बजे तक रामनवमी 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त  चैत्र शुक्ल नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी का शुभ मुहूर्त निम्न है: – पूजा का समय: सुबह 11:00 से दोपहर 1:35 बजे तक – यह पूजा का कुल शुभ काल लगभग 2.5 घंटे का रहेगा। श्रीराम को अर्पित करने वाले फूल और पत्तियां: – फूल: केतकी, चंपा, मालती, कमल, गुलाब, कुंद, गेंदे – पत्ते: तुलसी, कुशा, शमी, भृंगराज रामनवमी पर कौन-से रंग पहनें?  श्रीराम के प्रिय रंग सफेद और पीला माने जाते हैं। रामनवमी पर इन रंगों के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना गया है। रामनवमी मंत्र ॐ रां रामाय नमः।। आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसंपदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।। रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः।। ॐ दशरथाय विद्महे, सीतावल्लभाय धीमहि। तन्नो रामः प्रचोदयात्।। राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।   आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र – Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram

आज नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें भोग, कंजक का समय, रामनवमी का शुभ मुहूर्त और श्रीराम के मंत्र – Today on navami, worship maa siddhidatri in this auspicious time, know the time of bhog, kanjak, auspicious time of ram navami and mantras of shri ram Read More »

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल - Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज 6 अप्रैल 2025, रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर दिन भर अपनी स्वराशि कर्क में मंगल के साथ रहेगा, जिससे उत्तम योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का संयोग भी आज बन रहा है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल और क्या रहेगा आपका भाग्यफल। मेष राशि – आज मेष राशि वालों को करियर में तरक्की का मौका मिल सकता है। माता-पिता से स्नेह और आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोई अटका घरेलू काम भी पूरा हो सकता है। वृषभ राशि – आज दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें और अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। व्यापार में लाभ संभव है। मिथुन राशि – रामजी की कृपा से आज भाग्य साथ देगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नए वस्त्र व आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि – कर्क राशि वालों को आज माता-पिता से सहयोग मिलेगा। ज्वेलरी व वस्त्र के कारोबार में लाभ संभव है। वाहन सुख और पारिवारिक आनंद का दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह राशि – लव लाइफ में मधुरता लौटेगी और दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। कन्या राशि – सेहत को लेकर सतर्क रहें और फिजूल की चिंता से बचें। आर्थिक मामलों में संयम रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है। तुला राशि – कारोबार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेमी को उपहार दे सकते हैं। कोई पुराना मित्र मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य सफल होगा। वृश्चिक राशि – घर की जिम्मेदारियों को निभाने में दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए अनुकूल समय है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप प्रभावशाली रहेंगे। धनु राशि – निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने कामों का फल भी मिलेगा। संतान से सुख और शिक्षा में सफलता के योग हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। मकर राशि – मकर राशि के लिए आज आर्थिक रूप से लाभकारी दिन है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और मां से तालमेल अच्छा रहेगा। धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें। कुंभ राशि – कामकाज में सफलता और नई डील मिलने के योग हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मीन राशि – धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और परिवार में तालमेल बना रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे और यात्रा लाभदायक रहेगी।   आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope Read More »

नवरात्रि 2025: जानें अष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व - Navratri 2025: Know the auspicious time, method and importance of kanya pujan on ashtami day

नवरात्रि 2025: जानें अष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व – Navratri 2025: Know the auspicious time, method and importance of kanya pujan on ashtami day

नवरात्रि के नौ दिवसीय पर्व में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस अनुष्ठान में नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है और उन्हें श्रद्धा से भोज कराकर आशीर्वाद लिया जाता है। यह पूजन मुख्यतः अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है। 2025 में अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व निम्नलिखित हैं। अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त 2025  – अष्टमी तिथि प्रारंभ: 4 अप्रैल 2025, रात 8:12 बजे – अष्टमी तिथि समाप्त: 5 अप्रैल 2025, शाम 7:26 बजे – कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल को सुबह 11:59 से 12:49 तक कन्या पूजन विधि  1. नौ छोटी कन्याओं को श्रद्धा के साथ आमंत्रित करें। 2. उन्हें स्वच्छ स्थान पर बैठाएं और उनके पैर धोकर शुद्धिकरण करें। 3. कन्याओं के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं।   4. देवी दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा और आरती करें। 5. उन्हें प्रसाद स्वरूप हलवा, पूरी, चना और नारियल अर्पित करें। 6. भोजन के पश्चात दक्षिणा, उपहार और चुनरी भेंट करें। 7. अंत में चरण स्पर्श कर उन्हें आदरपूर्वक विदा करें। कन्या पूजन का महत्व नवरात्रि में कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह देवी भक्ति का प्रतीक है और माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। श्रद्धापूर्वक किया गया कन्या पूजन सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। नवमी तिथि कन्या पूजन मुहूर्त 2025  – नवमी तिथि प्रारंभ: 5 अप्रैल 2025, रात 7:26 बजे – नवमी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल 2025, रात 7:22 बजे – शुभ मुहूर्त (अभिजीत काल): 6 अप्रैल को सुबह 11:59 से दोपहर 12:50 तक   नवरात्रि 2025: जानें अष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व – Navratri 2025: Know the auspicious time, method and importance of kanya pujan on ashtami day

नवरात्रि 2025: जानें अष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व – Navratri 2025: Know the auspicious time, method and importance of kanya pujan on ashtami day Read More »

चैत्र नवरात्रि 2025 का आज छठा दिन, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और पौराणिक कथा - Today is the sixth day of chaitra navratri 2025, know the worship method of maa katyayani, mantra, offering, auspicious color and mythological story

चैत्र नवरात्रि 2025 का आज छठा दिन, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और पौराणिक कथा – Today is the sixth day of chaitra navratri 2025, know the worship method of maa katyayani, mantra, offering, auspicious color and mythological story

चैत्र नवरात्रि 2025 का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। आज शुक्रवार, 4 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने असुर महिषासुर का वध कर देवताओं को मुक्त कराया था। मां कात्यायनी का रंग सुनहरा होता है। वे सिंह पर सवार होती हैं और उनकी चार भुजाएं होती हैं। दाहिने हाथ में वे अभय और वर मुद्रा में होती हैं जबकि बाएं हाथों में तलवार और कमल का फूल धारण करती हैं। मां कात्यायनी की पूजा विधि  – सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। – पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। – मां कात्यायनी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। – घी का दीपक जलाएं और उन्हें रोली, अक्षत, धूप व पीले फूल चढ़ाएं। – मां को भोग अर्पित करें। – मां के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करें। – प्रसाद सभी को बांटें। मां कात्यायनी का भोग  इस दिन मां कात्यायनी को शहद या शहद से बनी खीर का भोग अर्पित किया जाता है। यह भोग आरोग्यता और मधुरता का प्रतीक माना जाता है। मां कात्यायनी का प्रिय रंग  मां को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करना और पूजा में पीले फूलों का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। मां कात्यायनी के मंत्र कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः॥ स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मां कात्यायनी की कथा पौराणिक मान्यता के अनुसार, महर्षि कात्यायन ने देवी भगवती की कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया और मां कात्यायनी के नाम से प्रसिद्ध हुईं। बाद में, उन्होंने महिषासुर का वध कर त्रिलोक में शांति स्थापित की। इसलिए मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और विजय की देवी माना जाता है।   चैत्र नवरात्रि 2025 का आज छठा दिन, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और पौराणिक कथा – Today is the sixth day of chaitra navratri 2025, know the worship method of maa katyayani, mantra, offering, auspicious color and mythological story

चैत्र नवरात्रि 2025 का आज छठा दिन, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और पौराणिक कथा – Today is the sixth day of chaitra navratri 2025, know the worship method of maa katyayani, mantra, offering, auspicious color and mythological story Read More »

4 अप्रैल 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक, जाने अपना राशिफल - 4 April 2025 horoscope: Today is a beneficial day for aries, gemini and libra, know your horoscope

4 अप्रैल 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक, जाने अपना राशिफल – 4 April 2025 horoscope: Today is a beneficial day for aries, gemini and libra, know your horoscope

आज शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को चंद्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में आर्द्रा नक्षत्र से हो रहा है। इस गोचर से लक्ष्मी नारायण योग और चंद्राधि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानें आज का विस्तृत राशिफल। मेष राशि – आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल उम्मीद से बढ़कर मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता संभव है और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि – कामकाज में व्यस्तता रहेगी। फैसले सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में खुशी और पारिवारिक समय सुखद रहेगा। मिथुन राशि – अनुभवी व्यक्ति से लाभ होगा। बच्चों की शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। लव लाइफ में कुछ शिकायतें हो सकती हैं। कर्क राशि – मानसिक तनाव बना रह सकता है। योजनाओं में बदलाव संभव है। बजट का ध्यान रखें और अति उत्साह में कोई फैसला न लें। सिंह राशि – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों की शिक्षा या विदेश यात्रा में सफलता मिलेगी। आज कई स्रोतों से आय संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कन्या राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तुला राशि – दिन शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। पुराने मित्र से भेंट संभव है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। वृश्चिक राशि – सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। निवेश के निर्णय में जल्दबाजी न करें। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। धनु राशि – बुद्धि से सफलता मिलेगी। विरोधी कमजोर रहेंगे। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। मकर राशि – नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस ट्रिप फायदेमंद होगी। खानपान में संयम रखें। सेहत को लेकर सतर्कता ज़रूरी है। कुंभ राशि – कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। निजी जीवन में राहत और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों के साथ विवाद से बचें। मीन राशि – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है।   4 अप्रैल 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक, जाने अपना राशिफल – 4 April 2025 horoscope: Today is a beneficial day for aries, gemini and libra, know your horoscope

4 अप्रैल 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक, जाने अपना राशिफल – 4 April 2025 horoscope: Today is a beneficial day for aries, gemini and libra, know your horoscope Read More »

आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा - Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata

आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा – Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। आज, गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता, भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और उन्हें ममता व करुणा की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से सुख, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मां स्कंदमाता की पूजा विधि, भोग, मंत्र, शुभ रंग और कथा। मां स्कंदमाता की पूजा विधि  – प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। – मंदिर को गंगाजल से शुद्ध कर मां स्कंदमाता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। – मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें। – मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं। – मां के मंत्रों का जाप करें। – अंत में मां की आरती करें और परिवार में प्रसाद वितरित करें। मां स्कंदमाता का मंत्र सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।। ध्यान मंत्र या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। मां स्कंदमाता का भोग  मां स्कंदमाता को विशेष रूप से केले का भोग चढ़ाया जाता है। मां स्कंदमाता का शुभ रंग  नवरात्रि के पांचवें दिन पीला और सफेद रंग शुभ माना जाता है। मां स्कंदमाता की कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, तारकासुर नाम का एक राक्षस था, जिसने ब्रह्मा जी की कठोर तपस्या कर अमरता का वरदान मांगा। ब्रह्मा जी ने उसे समझाया कि अमरता असंभव है, तो उसने वरदान मांगा कि केवल भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही उसकी मृत्यु हो। तारकासुर को विश्वास था कि भगवान शिव कभी विवाह नहीं करेंगे, जिससे वह अमर रहेगा। लेकिन देवताओं के अनुरोध पर भगवान शिव ने मां पार्वती (स्कंदमाता) से विवाह किया और उनके पुत्र कार्तिकेय (स्कंद) का जन्म हुआ। स्कंदमाता से युद्ध कौशल सीखने के बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया।   आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा – Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata

आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानिए मां स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, और कथा – Today is the fifth day of chaitra navratri, know the worship method, mantra, and story of mother skandamata Read More »

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल - Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल – Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025 – चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र से मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से गजकेसरी और वसुमति योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि – आज आपका मन असमंजस की स्थिति में रहेगा, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन निवेश के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वृषभ राशि – आज आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी से चिंताजनक सूचना मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासतौर पर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। मिथुन राशि – कारोबार में लाभ होने के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जहां नए लोगों से संपर्क बनेगा। कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी, संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से लाभ होगा। सिंह राशि – आज आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन सफलता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। कन्या राशि – आज का दिन मिश्रित रहेगा। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कार्यकुशलता के कारण तारीफ मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा, कमाई के नए अवसर प्राप्त होंगे। तुला राशि – आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा। शिक्षा और स्टेशनरी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वृश्चिक राशि – आज भाग्य आपके साथ है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। नए व्यवसाय या निवेश के लिए दिन शुभ है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। धनु राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचें। मकर राशि – आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुंभ राशि – आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मीन राशि – आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।   आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल – Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025: वसुमती योग से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, जाने अपना आज का राशिफल – Today horoscope 3 april 2025: Gemini, cancer and scorpio will get great benefits from vasumati yoga, know your today horoscope Read More »

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में - Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

आज, बुधवार, 2 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सम्मान में वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचनाकार माना जाता है और उनका स्वरूप अष्टभुजा धारी है। देवी ने अपने हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल का फूल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला धारण कर रखे हैं। वे सिंह पर सवार रहती हैं और उनका स्वरूप अलौकिक और दिव्य माना जाता है। आइए जानते हैं मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और उनकी पौराणिक कथा। मां कूष्मांडा की पूजा विधि – 1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। 2. पूजा स्थल और मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें। 3. मां कूष्मांडा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। 4. शुद्ध घी का दीपक जलाएं। 5. मां को कुमकुम और हल्दी का तिलक करें। 6. लाल रंग का वस्त्र या चादर अर्पित करें। 7. मालपुए, दही और हलवे का भोग लगाएं। 8. मां के मंत्रों का जाप करें और आरती करें। मां कूष्मांडा का मंत्र – ऊं कूष्माण्डायै नम: बीज मंत्र – कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम: ध्यान मंत्र – या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मां कूष्मांडा का भोग – मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा, भक्त दही और हलवा भी मां को अर्पित कर सकते हैं। चैत्र नवरात्रि चौथे दिन का शुभ रंग – चौथे दिन नारंगी और गहरा नीला रंग शुभ माना जाता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। मां कूष्मांडा की कथा – पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब ब्रह्मा, विष्णु और महेश सृष्टि की रचना करने में असमर्थ थे, तब पूरे ब्रह्मांड में अंधकार ही अंधकार था। कोई जीवन नहीं था और न ही कोई शक्ति कार्य कर रही थी। तब देवताओं ने मां दुर्गा का आह्वान किया। मां दुर्गा ने अपने कूष्मांडा स्वरूप में प्रकट होकर अपनी मंद मुस्कान मात्र से सृष्टि का निर्माण किया। कूष्मांडा शब्द का अर्थ है  कूष्म (तरंग) और आंडा (ब्रह्मांड का अंडा) अर्थात, वह देवी जिनकी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। इसीलिए मां कूष्मांडा को आदिशक्ति भी कहा जाता है।   चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2025 दिन 4: जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और कथा के बारे में – Chaitra navratri 2025 Day 4: Know about the worship method, mantra, prasad and story of maa kushmanda Read More »